Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब्राहम जॉन ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उप महा प्रबंधक एयर ट्रेफिक मैनेजमेंट के पद पर वर्तमान में गोंदिया में पदस्थ है तथा उसका अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर में मकान है। प्रार्थी सपरिवार 26.05.2024 को अपने घर में ताला लगाकर नागपुर गया था तथा घर में काम करने वाली बाई को घर के गेट का चाबी दिया था, कि दिनांक 31.05.2024 को काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि घर का दरवाजा का कुंदा टुटा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने घर पहुंचकर देखा तो आलमारी के ऊपर रखा सूटकेश नहीं था, सूटकेश में सोने के जेवरात रखें थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सूटकेस में रखें सोने के जेवरात को सूटकेश सहित चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 251/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके घर में काम करने वाली बाई सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि न्यू दुर्गा नगर राजेन्द्र नगर निवासी राहुल उर्फ राजू बघेल एवं प्रीतम ताण्डी को घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा राहुल उर्फ राजू बघेल एवं प्रीतम ताण्डी की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात वजनी लगभग 30 तोला कीमती लगभग 18,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी राहुल उर्फ राजू बघेल पूर्व में भी थाना न्यू राजेन्द्र नगर से प्रतिबंधात्मक धाराओें के तहत् जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी 01. राहुल उर्फ राजू बघेल पिता धनसिंग बघेल उम्र 25 साल निवासी न्यू दुर्गा नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 02. प्रीतम ताण्डी पिता अनुप ताण्डी उम्र 28 साल निवासी न्यू दुर्गा नगर गली नंबर 05 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

panchayattantra24.-रायपुर । लोकसभा चुनाव 2024 केपरिणाम के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब परिणाम जारी होने में 24 घंटे से भी कम समय रह गए हैं। चुनावी परिणाम आने से पहले ही सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ चुकी है और नेताओं के बयानबाजी का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाई दे रहा है, लेकिन विपक्षी गठबंधन इसे मानने को तैयार ही नहीं है। एग्जिट पोल को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से जब पूछा गया कि NDA की सरकार बनी तो क्या छत्तीसगढ़ के किसी नेता को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा? इस सवाल के जवाब में किरणदेव ने कहा कि परिणाम आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व हमेशा रहा है, छत्तीसगढ़ के लिए जो अच्छा होगा PM मोदी करेंगे।
वहीं, छत्तीसगढ़ में दूध,बिजली और टोल टैक्स के दर में वृद्धि होने को लेकर किरण देव ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद मोदी जी सब ठीक कर देंगे। कांग्रेस महंगाई को सरकार के मापदंड पर देखती है। पड़ोसी देशों से तुलना करें तो पता चलेगा, जहां पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं के दाम ज्यादा हैं। कांग्रेस-AAP को तो पाकिस्तान से बधाई संदेश आता है, INDI ने देश में अस्थिरता का वातावरण पैदा किया।

panchayattantra24.- रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को आएंगे। जिस पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, हम लोगों ने जो क्रिकेट का प्रीमियर लीग खेला है उसके परिणाम आने वाले हैं, जिसमें निश्चित तौर पर हम लोग 400 रन बनाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब परिणाम जारी होने में 24 घंटे से भी कम समय रह गए हैं। चुनावी परिणाम आने से पहले ही सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ चुकी है और नेताओं के बयानबाजी का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाई दे रहा है, लेकिन विपक्षी गठबंधन इसे मानने को तैयार ही नहीं है।

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू होने में महज कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। सात चरणों में हुए मतदान के बाद अब कल यानी 4 जून को मतगणना होने जा रही है। देशभर में जनता की निगाहें रिलज्ट पर टिकी है। एग्जिट पोल के अनुसार, लगभग सभी संस्थानों ने NDA को बहुमत तक पहुंचते दिखाया है। इसी बीच रिजल्ट से पहले कांग्रेस नेताओं के ईवीएम पर सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है।
ने पलटवार करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे। उन्होंने किया क्या है, जो जनता उसे वोट दे। कांग्रेस ने जनता को हमेशा धोखा दिया और लूट है। वे (कांग्रेस) जान रहे हैं कि हार हो रही, इसलिए तिलमिलाई हुई है। अरुण साव ने कहा कि 400 पर बीजेपी पर सवाल उठाते है, राहुल को कैसे पता कि इंडी गठबंधन 295 सीट जीत रही।
बता दें कि एग्जिग पोल पर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा था, कि क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? दरअसल, 295 एक पंजाबी गाना है जिसे मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने गाया था। राहुल गांधी के इस गाने के बारे में बताने का मतलब था कि INDIA को 295 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं, बीते दिन भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ऐलान किया था कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में 295 सीट से ज्यादा जीतेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। संस्था बढ़ते कदम ने निःशुल्क दाना सकोरा एवं कोटना वितरण मरीन ड्राइव तेलीबाँधा तालाब के पास किया। संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी एवं अजय वलेचा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए, कल रविवार 2 जून को तेलीबांधा ब्लॉक में मरीन ड्राइव पर दाना सकोरा एवं कोटना का निःशुल्क वितरण का सेवा कार्य किया गया। 2 घंटे की इस सेवा में लगभग 600 लोगों ने दाना सकोरा व कोटना प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के अनेक सदस्य व आम जन उपस्तिथ थे। संस्था के सदस्यों ने उपस्तिथ जन समुदाय से भी निवेदन किया की इस भीषण गर्मी में बेजुबान व मासूम पशु पक्षियों की सेवा करके पुण्यलाभ जरूर प्राप्त करें व अपने बच्चों को भी मानवता की शिक्षा दें।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी-रायपुर के माध्यम से केन्द्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन एवं सजायाफ्ता कैदियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 दिवसीय इंस्टालेशन ऑफ सीसीटीवी कैमरा , फायर अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर विषय पर 34 कैदी को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।
में बंदी कैदियों को मिला सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण जिसमें सीसीटीवी इंस्टालेशन की तकनीकी तथा उद्यमिता विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन संचालक नम्रता जैन की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मिशन संचालक द्वारा प्रशिक्षार्थी कैदियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधी उनके अनुभव एवं प्रशिक्षण से लाभ के संबंध में जानकारी ली गई, साथ ही जेल में बंद कैदियों को और किन-किन तरह के ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदाय किया जा सकता है इत्यादि विषयों पर सुझाव मांगे गए। जिस पर कुछ प्रशिक्षार्थी कैदियों द्वारा जेल परिसर में सामान्यतः ग्रामीण जनजीवन को आधार बनाकर कृषि, पशुधन से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करने और बंदी कैदियों को बाहरी दुनिया में बेहतर अवसर प्रदान किए जाने की मांग की गई। कैदियों की क्षमताओं का सृजनात्मक उपयोग के लिए आगे भी जेल परिसर में विभिन्न प्रकार ट्रेड जैसे-कृषि कार्य, नर्सरी, सिलाई एवं बेकरी इत्यादि में मांग अनुरूप स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण करवाने हेतु मिशन संचालक महोदया द्वारा आश्वासन दिया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों ने परिचर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस चिंतन शिविर में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए साय ने कहा कि – कल से लगातार विभिन्न विषयों पर सत्र चल रहा है। देश भर से विद्वानजनों का यहाँ पर आना हुआ एवं सभी ने अपने विचार रखे। छत्तीसगढ़ में खनिज और वन संपदा का भंडार है, यहाँ कि मिट्टी उर्वरा शक्ति से भरपूर है। गुड गवर्नेंस के माध्यम से हम हमारे प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत आगे ले जा सकते हैं। प्रधानमंत्री जी का 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है, जिसमें छत्तीसगढ़ को भी हमें विकसित प्रदेश बनाना है। यहाँ जो विद्वानजन आये हैं, उन्होंने आज छत्तीसगढ़ की स्थिति क्या है और इसे आगे कैसे ले जा सकते हैं उस पर अपना वक्तव्य दिया। हम लोगों ने भी सबको सुना और समझा है। ये चिंतन शिविर विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे विजन में बहुत ही कारगर साबित होगा।
चिंतन शिविर में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

panchayattantra24.-रायपुर । बृजमोहन अग्रवाल के जीत को लेकर उत्साहित समर्थको ने राजधानी में लगाए अग्रिम जीत के बधाई वाले पोस्टर,पोस्टर लगाने वाले समर्थक गरियाबंद पालिका अध्यक्ष अब्दुल ग़फ़्फ़ार मेमन (गफ्फू )बोले रायपुर के ही नहीं पूरे देश के जनता के दिलो में राज करने वाले मोहन भैया राजनीतिक मैदान में अजेय हैं। देश भर में लोक सभा चुनाव के परिणाम भले 4 को आयेंगे लेकिन रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के जीत को लेकर कार्यकर्ता न केवल पुरी तरह से आश्वस्त है बल्कि कॉन्फिडेंस का लेबल भी गर्मी की पारा के तरह चढ़ा हुआ है। रायपुर के तेलघानी नाका,वीआईपी रोड,राठौर चौक ,शंकर नगर रोड के अलवा रायपुर के हर भिड़ भाड़ वाले स्थान में बृजमोहन अग्रवाल को जीत की अग्रिम बधाई देने वाला पोष्टर लगाया गया है।गरियाबंद पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने अग्रिम बधाई का पोस्टर लगाना शुरू किया है।मेमन ने जीत के प्रति आश्वस्त के सवालों पर कहा कि मौजूदा मोदी मैजिक हो या मोहन भैया का जनता के दिल में स्थान इसे सभी जानते हैं,सत्ता किसी की भी रहे बृजमोहन अग्रवाल को राजनीति मैदान में कोई नही हरा पाया है।मेमन ने कहा कि जड़े जमाने के लिए जूझना होता है।एक एक कार्यकर्ताओ के सुख दुख का लेखा जोखा रख उनके लिए संकट मोचन का काम मोहन भइया करते आ रहे हैं।मोहन भैया के मैदान में राजनीतिक पंडितों का आंकलन भी काम नही आता।यही वजह है कि कुशल नेतृत्व , आदर्श राजनीति में रम चुके इस निर्वादित नेता के जीत को लेकर रायपुर लोकसभा के प्रत्येक मतदाता आश्वस्त हैं।
छात्र नेता से लेकर अजेय योद्धा कैसे बने साल 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित होने के बाद बृजमोहन अग्रवाल कभी चुनाव नहीं हारे, लगातार वह चुनाव जीतते रहे। 1990 के चुनाव में जीत का सफर 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में भी जीत के साथ जारी रहा। वह लगातार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अग्रवाल ने पहली बार साल 1977 में अखिल भारतीय परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति में प्रवेश किया था। वह 1980 से 1985 के बीच युवा मंडल के अध्यक्ष रहे। इस बीच 1981 से 1982 रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय एवं प्रमुख सलाह विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। उसके बाद 1982 से 1983 तक वह छात्र संघ अध्यक्ष कल्याण महाविद्यालय भिलाई के रहे। बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के रूप में 1988 से 1990 प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

panchayattantra24.-रायपुर । सुशासन से रूपांतरण विषय पर नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत ने अपना संबोधन आईआईएम रायपुर में चिंतन शिविर के दूसरे दिन के सत्र में दिया। कांत ने कहा कि छत्तीसगढ में विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं। यह देश के सबसे खनिज समृद्ध राज्यों में से है। यहां मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को तेजी से बढ़ावा दें तो बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे जरूरी आधारभूत बिंदु हैं इन पर बढ़िया काम कर तेज विकास लक्ष्य भी पाए जा सकते हैं और जनकल्याण की दिशा में बढ़ सकते हैं। पॉलिसी रिफॉर्म पर काम करने से छत्तीसगढ़ में तेजी से आर्थिक प्रगति होगी।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। जांजगीर में ही अकेले चार मौतें हुई हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं। रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।