Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार  महिलाओं के ​लिए महतारी वंदन योजना  की शुरूआत की है। जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए दी जाती है। अब तक विष्णुदेव सरकार  महिलाओं को खाते में तीसरी किस्त जारी कर चुकी है। जिसके बाद अब महिलाएं चौथी किस्त को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  कयास लगाया जा रहा है किे अचार संहिता हटते ही सरकार महिलाओं के खाते में जून के पहले ही सप्ताह में पैसा ट्रांसफर कर देंगे। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारीक सूचना जारी नहीं हुई है। प्रदेश की बीजेपी सरकार तीसरी किस्त पिछले महीने मई के पहले ही दिन जारी की थी। जिसके बाद अब चौथी किस्त जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। आपको बता दें कि 1 मई को 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डाले गए थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। 5 माह में साय सरकार की पोल खुलने वाले बयान के जरिए कांग्रेस के भाजपा के चिंतन शिविर पर कसे गए तंज पर मंत्री रामविचार नेताम  ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को कुछ बोलना है. लेकिन हम उनके जैसे नहीं कि योजना बनाएं और जमीन पर उतरने से पहले उनके पॉकेट कैसे गरम हों, इस पर ध्यान रहे. हमारे यहां ऐसे काम नहीं होता है. मंत्री रामविचार नेताम  ने कहा कि चिंतन शिविर  पहले भी होते रहे हैं. हमारी प्रशासन विशेष ध्यान देती है कि हम काम करने से पहले पूरी योजनाओं का अध्ययन करें. मुख्यमंत्री  की इच्छा अनुरूप आने वाले दस साल का रोड मैप तैयार करने और किस दिशा में काम करना है, इसके लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ की बेहतरी और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री साय सहित उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव  एवं विजय शर्मा  तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम सत्र को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम  ने संबोधित किया। अपने संबोधन में सुब्रमण्यम ने विकसित भारत की संकल्पना और इसे प्राप्त करने की रणनीति के संबंध में विस्तार से अपनी बातें साझा की। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने की रणनीति बनाई गई है।
 सुब्रमण्यम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्केल, स्पीड और इनोवेशन पर जोर देते हैं। बदलते अंतराष्ट्रीय परिदृश्य और समय को देखते हुए विकसित भारत का विजन तैयार किया गया है ताकि भारत अपनी विशिष्ट जगह बना सकें। उन्होंने कहा कि अब दुनिया की निगाहें ग्लोबल साउथ पर हैं। अब नजरिया पश्चिम से पूर्व की ओर देखने का है और भारत इन संभावनाओं को पूरा करने के लिए सक्षम है। भारत की जनांकिकी, भारत की रणनीतिक स्थिति और भारत में तेजी से हुए सुधारों से इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत तैयार है। चाहे डिजिटल इकानामी हो, अथवा कर संबंधी सुधार हो। नवाचार को बढ़ावा देना हो, भारत इसमें अग्रणी रहा है और आने वाले समय में इन्हें तेजी से बढ़ाना है। विकसित भारत सबके लिए समृद्धि लेकर आये, इसके लिए कार्य करना है। क्लाइमेट चेंज जैसी समस्याओं को देखते हुए ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए सतत विकास की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि जब हम विजन लेकर चलते हैं तो स्वाभाविक रूप से हमें एक गाइड मैप मिल जाता है और इसके अनुरूप हम बढ़ते जाते हैं। श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ में विकसित राज्य बनने के लिए और तीव्र विकास के लिए असीम संभावनाएं हैं और इस दिशा में आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ अपने विकास के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
सभी मंत्रिगणों ने संवाद में भागीदारी करते हुए छत्तीसगढ़ में इस संबंध में बनाई जा रही नीतियों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सुब्रमण्यम के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं जिस पर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सार्थक परिचर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय इस चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ के विजन हेतु सार्थक विमर्श होना है। साथ ही संसाधनों के सतत उपयोग एवं योजनाओं के अभिसरण सहित विविध विषयों पर चर्चा होगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/महाराष्ट्र। भारत में मलेशिया के नवनियुक्त उच्चायुक्त मुजफ्फर शाह मुस्तफा ने निवेश, व्यापार और पर्यटन प्रतिनिधिमंडल के साथ राजभवन मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। 
उच्चायुक्त ने डिजिटल अर्थव्यवस्था, पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा ताड़ के बागानों के क्षेत्रों में भारत के साथ संबंधों को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि मलेशिया के प्रधानमंत्री के भारत आने की संभावना है, जिसके दौरान वे मुंबई भी जाएंगे। मलेशिया  के महावाणिज्य दूत अहमद जुवैरी यूसुफ भी मौजूद थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आईआई एम रायपुर पहुंचे। सभी मंत्री और वरिष्ठ विधायक शामिल होंगे। सभी रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। इसमें आईएएम रायपुर, अहमदाबाद के प्रबंधन विशेषग्य सरकार चलाने के लिए अहम गुड गव्हर्नेंस  के टिप्स देंगे। गुड गवर्नेंस को लेकर होगी चर्चा IIM में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में मंत्रियों को गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान राज्य के विकास और स्किल डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन कैसे किया जाए, इस पर भी मंथन होगा। इसके साथ ही छत्‍तीसगढ़ में माइनिंग, फाइनेंस, एग्रीकल्चर और सोशल सेक्टर को लेकर विस्‍तार से चर्चा की जाएगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । अवधपुरी धाम के स्वामी महेंद्र का सीएम विष्णुदेव साय ने आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री निवास में अवधपुरी धाम से आए स्वामी महेंद्र जी  के शुभ कदम पड़े। इस सुअवसर पर स्वामी जी को शाल-श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। साधु-संतों के आशीर्वाद से हम छत्तीसगढ़  में सुशासन का राज स्थापित कर रहे हैं। समस्त संत समाज की कृपा हमारे छत्तीसगढ़ पर सदैव बनी रहे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय  में यूजीसी (UGC) की कोचिंग योजना के अंतर्गत सेट परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से 1 जून से विषयवार द्वितीय प्रश्न पत्र की निःशुल्क कोचिंग शुरू होगी. कोचिंग शाम 4 बजे से होगी. समन्वयक प्रो. अशोक प्रधान ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं यूजीसी कोचिंग सेंटर कला भवन से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं.
निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण  गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा सतनामी युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण और करियर गाइडेंस की कक्षाएं दी जाएगी. यह प्रशिक्षण न्यू राजेंद्र नगर स्थित अकादमी भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के बूढ़ातालाब के चांदनी चौक इलाके में एक ट्रांसफार्मर में गर्मी की वजह से आग लग गई। इसलिए कई वार्डों में नौतपा की गर्मी में भी बिना बिजली के दिन काटना पड़ रहा है। मगर आसपास के लोगों ने इस आग पर रेत और मिट्टी डालकर काबू पा लिया है। चांदनी चौक से बूढ़ातालाब रोड़ में ट्रांसफार्मर में लगी आग। आसपास के घरों की बिजली गई, लोग गर्मी से बेहाल हो गए है। इलाके के लोगों ने बताया है कि सीएसईबी में शिकायत की गई लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी और बिजली विभाग के लोग मौके पर अभी तक नही पहुंचे है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश से नक्सल समस्या को पूरी तरह ख़त्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही साय सरकार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा हैं। गृहमंत्री शर्मा ने आंकड़े पेश करते हुए कहा हैं कि बातचीत के माध्यम से नक्सली समस्या का हल होना चाहिए यह हमारे साय सरकार की कोशिश है और इस पर काम चल रहा है। विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 122 नक्सली को मार गिराया गया हैं। 415 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया हैं जबकि 423 की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया, बीजापुर में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली, 1 लाख के इनामी मलिशिया सदस्य को मार गिराया गया हैं। इसके साथ ही 5 लाख की इनामी महिला नक्सली को वर्दी में पकड़ा गया हैं। दंतेवाड़ा जिले में 10 लोगों ने और माओवादियों ने आत्म समर्पण किया हैं। विजय शर्मा ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतज़ार हैं जब आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार किये गए नक्सलियों की संख्या ज्यादा होगी। उनकी सरकार बातचीत के माध्यम से नक्सली समस्या का हल चाहती हैं। यह हमारे साय सरकार की कोशिश है। इस पर काम चल रहा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को हारने की आदत है। 4 जून को उनके इंडी गठबंधन का अंत होगा। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज होगी। बस्तर और कांकेर भी भारी मतों से जीत रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के नेताओं के लिए और राहुल गांधी के लिए यह कोई पहली हार नही हैं। उनको हारने की आदत सी हो गई है। पूरे देश को पता है कि जैसे ही रिजल्ट आएगा राहुल गांधी मन की शांति के लिए विदेश टूर पर जाएंगे। 
कांग्रेस बहाना ढूंढने का काम फिर से शुरू करेगी। नए जुमले तैयार करेगी। EVM हैक हो गया या फिर पूरे सिस्टम को गाली देने का काम कांग्रेस पार्टी के नेता करेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।, लेकिन केवल आदिवासियों के ही मुख्यमंत्री हैं ऐसा कहना सही नहीं है। वे पूरे प्रदेश और सभी समुदाय के मुख्यमंत्री हैं। विष्णुदेव साय सरकार में पुलिस जवानों का हौसला बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के शासन में हत्या, लूटपाट, चोरी, बलात्कार, आत्महत्याएं बढ़ रही थी। NCRB की रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा था। अब शांति है।