Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर । पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह  ने कहा,’ 6-7 राउंड की रूझान के बाद एनडीए को करीब 290 सीटें मिलने जा रही हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए NDA देश में अपनी सरकार बनाएगी।  बता दें कि महासमुंद लोकसभा में बारहवें राउंड के बाद राजिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 11588 मतों के बढ़त साथ आगे चल रही हैं। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में काउंटिंग के दौरान यहां भाजपा प्रत्याशी 2782 वोट से आगे हैं। कांकेर लोकसभा के बालोद में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 14825 मतों से आगे चल रहे हैं। 
 बिलासपुर लोकसभा सीट पर चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को तोखन साहू 137332 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 113927 वोट मिले। बस्तर में दसवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के महेश कश्यप को 256101 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के कवासी लखमा 232670 वोट मिले। कश्यप यहां पर 23431 वोट से आगे चल रहे हैं। कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग 14825 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 50423 मतों से आगे हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । भाजपा BJP के कद्दावर नेता व आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर इतिहास रचने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर 1 बजे की स्थिति में वे कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय से 2 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।

 
बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 पर मतदान जारी है। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा अब तक 10 सीटों पर आगे चल रही है। चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए हैं। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
 विजय बघेल की लगातार बढ़त के बाद दुर्ग (शहर) विधानसभा के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बड़ा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की बढ़त है। हम दुर्ग लोकसभा से सर्वाधिक मतों से जीतने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी को अभी कुछ ही राउंड में काफी पीछे रहना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है जो बाद किस समय जारी है। वह अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आज लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतगणना इंजिनियरिंग कालेज सेजबहार में यातायात व्यवस्था हेतु सुबह 05.00 बजे से अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी थी। यातायात थाना से दो कर्मचारी एक प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक अपने दोपहिया वाहन से बिना हेलमेट लगाये ड्यूटी स्थल पर पहुँचे थे। इंजिनियरिंग कालेज चौक  पर पहले से उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ने देखा और दोनों को रोककर हेलमेट नही लगाने का कारण पूछताछ किये, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के विरूद्ध बिना हेलमेट दोपहिया चलाने के कारण मोटरयान अधिनियम की धारा 129/194 (डी) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रत्येक को 1000-1000 रूपये का फाईन किया गया। नागरिकों द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया चलाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 129/194(डी) के तहत 500 रूपये जुर्माना का प्रावधान है। 
 उल्लेखनीय है कि नये मोटरयान कानून 2019 के धारा 210 (बी) में यह प्रावधान किया गया है कि प्राधिकारी जिसका कर्तव्य मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन कराना है यदि वे ही (पुलिस अधिकारी) प्रावधानों का उल्लंघन करते है तो उनकी सजा दोगुणी होगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारी को वर्दी की हालत में दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट/सीटबेल्ट धारण करते हुए यातायात नियमों का पालन कर नागरिकों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने निर्देश दिए गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओपी शर्मा ने स्टॉफ व नागरिकों से अपील की है कि हेलमेट व सीटबेल्ट चालक की जीवन रक्षा के लिए है, इसे वाहन चलाते समय अवश्य धारण करें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग के रूझान के अनुसार 11.09 बजे की स्थिति में छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सरोज पाण्डेय पीछे चल रही हैं। यहां से सीटिंग सांसद और कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत साढ़े 11 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। बिलासपुर संभाग में सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज आगे। कोरबा में कांगेस ज्योत्सना महंत आगे। बिलासपुर में भाजपा देवेन्द्र यादव आगे। रायगढ़ में भाजपा राधेश्याम आगे। जांजगीर में कमलेश जांगड़े आगे। 
 रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जिला मुख्यालय रायगढ़ पहुंच चुके है, रायगढ़ के स्थानीय मंदिर मे पूजा अर्चना कर मतगणना स्थल के लिए रवाना हो रहें हैं। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 7787 वोटो से आगे.. प्रथम चरण के परिणाम में भाजपा आगे। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव चल रहें है पीछे। जांजगीर चांपा लोकसभा से बीजेपी दूसरे राउंड में 7109 से आगे बीजेपी के प्रत्याशी है कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में भारी मतो से राधेश्याम राठिया आगे। बता दें कि बिलासपुर। गर्मी व तेज धूप का असर मतगणना स्थल के बाहर नजर आया। मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों के अलावा गिनती के समर्थक नजर आए। वह दीवार के किनारे छांव में दुबककर बैठे रहे। सुबह 11 बजे के बाद समर्थकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल को तगड़ा झटका लगा है। वे 33 हजार वोटों से पीछे चल रहे है। इस बीच राधिका खेड़ा  ने X पर लिखा, ये है छत्तीसगढ़ में अपरंपार भ्रष्टाचार करने वाले पूर्व CM भूपेश बघेल ये एड़ी चोटी का जोर लगाए कांग्रेस को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव हराने के लिए महिला से बदसलूकी करने वाले दुशील को इन्ही कका का संरक्षण था/है छत्तीसगढ़ ने इन्हें वोट की चोट जोरदार दी 
राजनांदगांव लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संतोष ने कहा कि शाम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन बीजेपी भारी अंतरों से चुनाव जीतेगी। बता दें कि राजनांदगांव समेत छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है।राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशियों के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से प्रत्याशी संतोष पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के बीच है। 
 राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को को 72.93% वोटिंग हुई थी। राजनांदगांव में 8 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें एक सीट मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और 2 सीटें कवर्धा जिले में आती हैं। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, पंडरिया, कवर्धा और खैरागढ़ विधानसभा शामिल हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। BJP ने छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीटों में बढ़त बना ली है। सिर्फ एक सीट में कांग्रेस आगे है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों Counting centers पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। यह अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां 11 सीटों पर मतगणना हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा सीट Raipur Lok Sabha Seat के लिए कई राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agarwal 46900 वोट से आगे चल रहे हैं। CHINTAMANI MAHARAJ – 15304 RADHESHYAM RATHIYA – 45972 KAMLESH जांगड़े – 22250 VIJAY BAGHEL – 54722 BRIJMOHAN AGRAWAL – 46900 BHOJRAJ NAG – 18149
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । डेढ़ लाख वोटों के साथ बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे है. अब तक के रुझानों में भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है. महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा लीड कर रही है. भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 6113 वोटों से आगे चल रहीं हैं. इस सीट में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी का कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रधवज साहू से सीधा मुकाबला है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में 11 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ. पहले चरण में 19 अप्रैल बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांचगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट में मतदान हुआ. महासमुंद लोकसभा में इस बार के चुनाव में 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं. जिसमें राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख से अधिक मतदाता करेंगे. दूसरे चरण में महासमुंद में हुए मतदान में 75.02 % मतदान हुआ. पिछली बार मतदान प्रतिशत 75% था.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स  में आग लग गई है। भीषण गर्मी के बीच रायपुर Raipur में आग लगने की घटना लगातार बढ़ रही है। लालगंगा शॉपिंग मॉलl में एक साल पहले भी आग लगी थी। बता दें कि शॉपिंग मॉल में कई मोबाइल की दुकानें हैं। आसपास के रास्ते में भी धुआं फैला है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची है। लोगों की भीड़ लगी हुई है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज  पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। 
 जिस व्यक्ति का 4 जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं। इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी – बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत। निवर्तमान प्रधानमंत्री सिर्फ आज तक निश्चिंत रह सकते हैं। इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान किया है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से ज्यादा सीट जीतेंगे। 
 एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेगे। 2004 में भी एग्जिट पोल के नतीजों में अटल सरकार बन रही थी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे। 4 जून को मोदी सरकार का अंत होगा देश में खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा। आम आदमी की सरकार बनेगी उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। 
 जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत, भ्रष्टाचार मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है। देश 10 साल से तानाशाही सोच और मनमानी करने वाली सरकार को बर्दाश्त कर रही थी, जनता को अब अवसर मिला तो तानाशाही खत्म करने के लिए मतदान किया हैं। देश में हर वर्ग मोदी सरकार की कुनीतियां से परेशान हुआ है। भाजपा संगठन के भीतर भी मोदी और शाह की तानाशाही के खिलाफ आक्रोश है। 4 जून को देशभर में एक नये उत्साह का संचार होगा। जब तानाशाह की हार होगी और आम जनता का राज आएगा, लोकतंत्र मजबूत होगा, संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण सुरक्षित होगा, युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सालाना 1 लाख रु. खाता में मिलेगा। महंगाई कम होगा और यह देश के लिए दीपावली के दिन से कम नहीं होगा। 
ईवीएम के वोटों की गिनती से पहले पोस्टल बैलेट के परिणाम घोषित हों चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना के नियम को बदल दिया है। बैलेट पेपर की गणना ईवीएम की गणना के बाद किया जायेगा। कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। पोस्टल बैलेट चुनाव के मामले में निर्णायक साबित होते हैं। नियम के अनुसार पोस्टल बैलेट की गिनती पहले की जाती है, जिसके कुछ समय बाद ईवीएम की गिनती शुरू की जा सकती है। इसमें सबसे जरूरी ये है कि पोस्टल बैलेट का परिणाम, ईवीएम से पहले घोषित किया जाए। लेकिन चुनाव आयोग ने इस नियम को बदल दिया है, जो कानून के हिसाब से नहीं किया जा सकता। इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती के नियम बदलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चुनाव आयोग से मिला। पुराने नियम के अनुसार ही पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती हो और उसके परिणाम घोषित हों।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय  से प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य श्री बालकृष्ण ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने X पोस्ट में लिखा, प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य श्री बालकृष्ण जी से निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान योग, आयुर्वेद जैसे विषयों पर सार्थक की। योग, आयुर्वेद, शिक्षा, रोजगार और गौसेवा जैसे क्षेत्रों में पंतजलि संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं। 
प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा के विस्तारकों की समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। विस्तारकों ने लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम किया है, जिससे वे जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। भाजपा प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने जा रही है।