Browsing: रायपुर

सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। आज वट सावित्री व्रत के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय  की अगुवाई में दर्जन भर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए वटवृक्ष की परिक्रमा की और अपने-अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी। 
पूजा-अर्चना के बाद कौशल्या साय ने सभी सुहागन महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म की महिलाओं का, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह प्रकृति पूजा का भी पर्व है। इस पर्व में हम सब पेड़ों की पूजा, मिट्टी की पूजा भी करते हैं। इस व्रत को सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं। इस अवसर पर मैं देश और प्रदेश की सभी सुहागन महिलाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर पेड़ों के संरक्षण की दिशा में काम करना है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे प्रत्याशियों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पटखनी देकर और चार-चार पूर्व मंत्रियों को हराकर हमारे प्रत्याशी आए हैं। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। चुनाव में जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिस पर हम सबको खरा उतरना है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने उक्त बातें कही और छत्तीसगढ़ के सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं। 
साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तपती गर्मी में पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सदस्यों के कठिन परिश्रम की बदौलत हमें ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा की जीत का श्रेय राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि सबके अथक मेहनत से हमनें दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है। 
 BJP मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 54 सीटों के साथ 46 प्रतिशत वोट प्राप्त किये थे और अब लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोटों की वृद्धि हुई है, जिससे कि 68 विधानसभा सीटों में हमें जीत प्राप्त हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है और अब लोकसभा में जनता ने प्रचंड जीत दिलाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में आयोजित जनसभा के दौरान मुझे मंच में आधे से ज्यादा हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी नजर आती थी। सबके प्रयासों से दोनों राज्यों में भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। 
 विष्णु देव साय ने कहा कि ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ हमारी सरकार बन रही है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के ऐतिहासिक जनादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी है। वहां 25 साल सत्ता में रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दोनों सीट में हराने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब हुई है। जहाँ-जहाँ हमारे छत्तीसगढ़ के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता प्रचार के लिए गए थे वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिली है। प्रबंधन समिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, चुनाव प्रबंधन समिति के के संयोजक शिवरतन शर्मा, सह संयोजक भूपेंद्र सव्वनी,सरला कोसरिया वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित विधायक गण, नव निर्वाचित सांसद गण उपस्थित रहे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव Vishnudev की सरकार सुशासन लाने के लिए आईटी का बड़े पैमाने में इस्तेमाल करेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से मॉनिटरिंग से लेकर वित्तीय प्रबंधन करों की वसूली, भूमि संबंधी रिकार्ड के पंजीयन, संधारण और संशोधन सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में आईटी IT का इस्तेमाल होगा। सरकार द्वारा लोगों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच का दायरा बढ़ाने के साथ ही प्रशासन को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस पहल करने जा रही है। सरकार के बजट में इन सभी विषयों को शामिल किया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए अटल डैशबोर्ड की शुरूआत की गई है। 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय की पहल पर हाल में ही देश के जाने-माने विशेषज्ञों के साथ आईआईएम रायपुर  में दो दिनों तक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सुशासन तथा नागरिक अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी उपायों का चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में रायपुर-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों के स्टेट कैपिटल के रूप में विकसित कर विश्व स्तरीय आईटी सेक्टर तैयार करने का लक्ष्य है। सभी विभागों में आई.टी. के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
नवा रायपुर, अटल नगर में “लाईवलीहुड सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस” एवं दुर्ग जिले में “सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप” स्थापित करने का लक्ष्य है। स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए इन्यूबेशन सेंटर की स्थापना तथा बी.पी.ओ. एवं के.पी.ओ. को आकर्षित करने के लिए आई.टी. पार्क की स्थापना की भी योजना है। नवा रायपुर में आई.टी. आधारित रोजगार सृजन हेतु ‘प्लग एण्ड प्ले’ मॉडल का विकास किया जायेगा, इससे आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन के नये अवसर विकसित होंगे। 
बजट में छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेन्स की स्थापना सहित प्रदेश के 168 नगरीय निकायों में ई.गवर्नेन्स के तहत बजट एण्ड अकाउंटिंग मॉड्यूल स्थापित करने के प्रावधान शामिल किए गए हैं। 47 नगरीय निकायों में प्रॉपर्टी सर्वे किये जाने हेतु GIS आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया जायेगा। शासकीय धन के आय.व्यय की दैनिक निगरानी के लिए एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (IFMIS- 2.0) प्रारंभ की जायेगी। पीएम वाणी के अंतर्गत प्रथम चरण में एक हजार ग्राम पंचायतों में वाई.फाई के माध्यम से हॉट-स्पॉट इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। वस्तु एवं सेवाकर के संकलन में सुधार एवं पारदर्शिता के लिए राज्य मुख्यालय में बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की जायेगी। वस्तु एवं सेवा कर संबंधी अपीलीय मामलों के त्वरित निराकरण हेतु अधिकरण की स्थापना की जाएगी। 
भूमि एवं भवनों का हस्तांतरण तथा अन्य विविध पंजीकृत संव्यवहार हेतु राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (NGDRS) सॉफ्टवेयर का उपयोग सभी जिलों में लागू किया जायेगा। भू.नक्शों का जियो.रिफ्रेन्सिंग कराया जायेगा तथा प्रत्येक भू.खंड में यू.एल.पिन नंबर देते हुए भू.आधार कार्ड जारी किया जायेगा। भू.अभिलेखों को सिविल न्यायालयों से लिंक किया जायेगा। भूमि व्यपवर्तन की प्रक्रिया को ऑनलाईन एवं सरल किया जायेगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी  के द्वारा लोकसभा चुनाव में विजयी हुए छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों का बैठक आयोजित किया गया। ये भावी सांसद दिल्ली के लिए आज रात रवाना हो रहे हैं। इनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  भी दिल्ली जा रहे हैं। 7 जून को दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बैठक होनी है। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक नरेंद्र मोदी को सौंपने का आदेश दिया है। 
मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि-कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।
 

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू  एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी  को राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय रायपुर  के रोगी पशु कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया है। यह समिति पशुधन के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करती है। जिसका उद्देश्य पशुधन को उसका सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने का हक प्रदान करता है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के दर्द थोड़ा कम हुआ ही था कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लग गया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों में हार का सामन करना पड़ा। इस हार के बाद एक फिर कांग्रेस  में बवाल मचा हुआ है और पार्टी के ही नेता एक दूसरे पर किचड़ उछालते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बड़ा बयान सामने आया है।
पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू  ने मीडिया से बात कहा कि वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने पर सहमति थी, लेकिन इस बात की सहमति नहीं थी कि कोई बाहर जाकर चुनाव लड़े। इस चुनाव में बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा हावी रहा। दुर्ग के 4 कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। हम उम्मीद करते हैं जल्द ही समीक्षा होनी चाहिए। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू जैसे दिग्गजों को मैदान में उतारा था, लेकिन आखिरकार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात तो ये है कि ताम्रध्वज साहू जैसे कई नेता ऐसे हैं जो मतगणना के दौरान शुरू से आखिरी तक पीछे ही चलते रहे। आखिरकार नतीजा ये हुआ कि कांग्रेस को प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । सीएम विष्णु देव साय आज रात दो दिन के प्रवास पर दिल्ली जा रहे हैं। वे परसों दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा ने अपने नव निर्वाचित सांसदों को भी दिल्ली बुलाया है। इससे पहले रायपुर ठाकरे परिसर  में आज सांसदों के साथ लोकसभा क्षेत्र के लिए गठित प्रबंध समिति के प्रमुखों को बुलाया गया है। बैठक में 11 बजे से होगी। इस बैठक के लिए महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ठाकरे परिसर पहुंच गई है। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है। बैठक के बाद शाम को जा सकते हैं।
 Delhi रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय, आज रात 9 बजे की फ्लाइट

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्य के चर्चित 2000 करोड़ के आबकारी घोटाला केस  में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ED फिर से कारोबारी अनवर ढेबर. अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार करेगी। इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। इस पर 10 जून को सुनवाई होगी। कोर्ट से अनुमति लेकर चारों को पूछताछ के लिए ​ईडी दफ्तर  लाया जाएगा। 
 हालांकि इससे पहले भी चारों से ईडी लंबी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन ईडी ने इसे मामले में इस साल नया केस दर्ज किया है। नए केस में सिर्फ रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी हुई। इसलिए बाकी की गिरफ्तारी की जाएगी। नोएडा एसटीएफ ने भी कोर्ट में चारों की गिरफ्तारी के लिए अर्जी लगाई है। वहां भी नकली होलोग्राम के मामले में केस दर्ज है। फिलहाल एक आरोपी विधु गुप्ता की गिरफ्तारी हुई है। ज्ञात हो कि ईओडब्लू ने आबकारी घोटाले में 4 अप्रैल को कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की गिरफ्तारी की गई थी। लंबी पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद 11 अप्रैल को तत्कालीन आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। ​फिर त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अन्य की गिरफ्तारी हुई।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा का परफॉरमेंस जबरदस्त रहा. प्रदेश की 11 सीटों में से 10 सीटों में भाजपा को जीत मिली है. वहीं मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के सांसदों को केंद्रीय मंत्रालय  मिलने की चर्चा तेज हो गई है. यहां से किसे मौका मिलेगा, इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने कहा कि जितने लोगों को मिले उतना अच्छा है. प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़े अच्छी बात होगी, कुछ न कुछ अच्छा ही होगा.
 छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नव निर्वाचित सांसदों और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कल दिल्ली बुलाया है. सीएम साय सभी सांसद आज दिल्ली जाएंगे. इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे. संसदीय दल की बैठक है, उसमें आज हम सब सभी जाएंगे. प्रदेश स्टार पर कांग्रेस संगठन में बलदाव को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मसला है. लेकिन पीसीसी चीफ दीपक बैज का बस्तर से टिकट काट दिया गया, यह समझने वाली बात है. छग की जनता अनवरत भाजपा के साथ है. आचार संहिता हटने के बाद सरकार के काम में तेजी आने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केवल आज का मसला है. कल आचार संहिता हट जाएगी, फिर सभी विभागों में साय-साय काम शुरू हो जाएगा.
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। देश में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 10 सीटों सहित पूरे देश में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने 293 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने बहुमत हासिल किया है, तो दूसरी ओर आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और ओडिशा में भाजपा की प्रचंड जीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अहम योगदान रहा। उन्होंने जहाँ-जहाँ सभाएं की वहां अधिकतर जगहों में भाजपा का परचम लहराया। श्री साय का छत्तीसगढ़ में 91 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 100 प्रतिशत और ओडिशा में 86 प्रतिशत सक्सेस स्ट्राइक रेट रहा। इसलिए लोग अब विष्णु देव साय को सुपर स्ट्राइकर सीएम की संज्ञा दे रहे हैं। 
 यह जीत संगठन की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है – सीएम साय “मेहनत का कोई विकल्प नहीं” का सूत्र वाक्य अंगीकार कर चुनावी महासमर में सफलता के नए आयाम तक पहुंचने वाले सीएम साय इसका श्रेय संगठन के कार्यकर्ताओं और जनता को देते हैं। उनका कहना है कि भीषण गर्मी की परवाह न कर कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। संगठन के हर नेता ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, जिसका नतीजा सामने है। वह यह नहीं बताते कि पूरे चुनावी यात्रा में उसी भीषण गर्मी से उन्हें भी दो-चार होना पड़ा। अपनी मेहनत पर उन्हें चर्चा पसंद नहीं वे इसे अपना कर्तव्य मानते हैं। जनता से मिले आशीर्वाद को सिर झुका कर स्वीकार करने वाले सीएम साय की यही नम्रता और सरलता उनके सियासी कद को बड़ा बनाती है। 
छत्तीसगढ़ में 91 प्रतिशत रहा सक्सेस स्ट्राइक रेट छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में श्री साय ने कुल 64 जनसभाएं एवं रोड शो की। जहां उन्होंने बस्तर लोकसभा में 7 जनसभा और रोड शो किया। दूसरे चरण के अंतर्गत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में कुल 15 जनसभाएं की। इन चारों लोकसभा सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की। तीसरे चरण की बची हुई 7 सीटों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा और कोरबा में सीएम साय ने कुल 42 जनसभाएं की। जिसमें कोरबा लोकसभा में मामूली अंतर से हुई हार को छोड़ दें तो ग्यारह में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की और अपना परचम लहराया। 
अगर इसका विनिंग प्रतिशत निकालें तो मुख्यमंत्री साय की सभाओं का सक्सेस रेट 91 प्रतिशत रहा। मतलब सीएम साय सुपर स्ट्राइकर साबित हुए और अपने तूफानी दौरों की बदौलत से कांग्रेस के पसीने छुड़ा दिए। अपनी हर सभा में कांग्रेस को सबक सिखाने की बात करने वाले सीएम साय ने कांग्रेस को गहरा सबक सिखाया। ओडिशा के 86 प्रतिशत सक्सेस स्ट्राइक रेट ने बढ़ाया सीएम साय का सियासी कद सीएम साय ने ओडिशा में भी जमकर पसीना बहाया। यहाँ सात लोकसभा सीटों में उन्होंने तूफानी जनसभाएं ली और भाजपा को 6 लोकसभा सीट बरगढ़, बलांगीर, कालाहांडी, नबरंगपुर, संबलपुर और सुंदरगढ़ सीटें जिताकर दी। विधानसभा स्तर पर भी यदि देखें तो यहाँ झारसुगुड़ा, कोटपाड़, उमरकोट, कोरापुट, तलसरा, बीजेपुर, बीरमहाराजपुर और कुचिंदा सीट को मिलाकर कुल आठ विधायक भी जिताने में वो कामयाब रहे। यहाँ लोकसभा चुनाव में उनका सक्सेस स्ट्राइक रेट 86 प्रतिशत रहा। 
 बता दें कि ओडिशा की अपनी हर जनसभा में श्री साय वहां की बीजेडी सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुखर रहे। उन्होंने ओडिशा की जनता को भाजपा द्वारा दी गई गारंटियों को बड़े ही विस्तार से बताया। नवीन पटनायक को रिमोट कंट्रोल सीएम और कांग्रेस को आदिवासियों का विरोधी बताते हुए ओडिशा के विकास में बाधक होने की बात कही। ओडिशा में श्री साय की हर जनसभाओं में जनता की भारी भीड़ उमड़ी, जो चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट के रूप में फलीभूत हुई। मध्यप्रदेश में 100 प्रतिशत रहा सक्सेस स्ट्राइक रेट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी 8 जनसभाएं की। जिसमें कुल चार लोकसभा सीट खजुराहो, शहडोल, मंडला, सीधी में उन्होंने मोर्चा संभाला। इन चारों सीटों पर भी भाजपा ने बम्पर मतों से जीत हासिल की है। इसमें मुख्यमंत्री की सभाओं का सक्सेस रेट देखें तो पूरे सौ प्रतिशत का सक्सेस रेट है। विष्णु ने जिम्मेदारियों का किया निष्ठा पूर्वक निर्वहन केंद्रीय भाजपा द्वारा मिली जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विष्णु देव साय छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत में अहम किरदार साबित हुए और मोदी जी की रणनीति को सफल बनाने में कामयाब हुए। इससे उनके सियासी कद में वृद्धि हुई, इसमें कोई संदेह नहीं है।