Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाले कांग्रेस के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटलवार किया है. उन्होंने कहा कि इसी मुगालते में वो लोग रहें. यही सोच-सोच कर खुश होते रहें. इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता तो है नहीं. हमारी एनडीए की सरकार पूरा चलेगी. 5 साल तक चलेगी, 2 बार चल चुकी है, और तीसरी बार भी 5 साल तक चलेगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के बच्चों से दिल्ली में मुलाकात पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार को बने करीब 5 महीने का वक्त हो गया है. मुख्यमंत्री के नाते पहली बार हमारा आना हुआ है. यहां पर कोचिंग करने के लिए छत्तीसगढ़ से बच्चे आते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से निशुल्क व्यवस्था जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तब से है. मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार यहां पर हमारा आना हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारे साथ यहां हमारे छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक भी आए हैं.
यहां पर हमारे बच्चे रहते हैं, उनके साथ हम लोगों की बातचीत हुई हम लोगों से पूछे कि किस गांव से हैं, क्या नाम है. किसकी वह तैयारी कर रहे हैं. सभी ने अपना नाम, गांव और क्या कर रहे हैं, बताया है. यहां पर 50 बच्चों की व्यवस्था थी, जिसको हमारी सरकार ने 200 कर रही है. छत्तीसगढ़ के 200 बच्चे यहां पर कोचिंग के लिए आएंगे, सरकार उनको व्यवस्था देगी. डेढ़ सौ सीट हम बढ़ा रहे हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। मध्यावधि चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, उन्हें अपने ख्यालों में रहने दीजिए. उन्हें उसी में खुश रहने दीजिए… हमारी एनडीए सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी।
बघेल ने किया था ट्वीट – कार्यकर्ता साथी तैयार रहें! 6 महीने- 1 साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं. फड़नवीस इस्तीफ़ा दे रहे हैं, योगी जी की कुर्सी डोल रही है. भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं. सरकार बनी नहीं है लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं. ये सब वो मुद्दे हैं जो श्री राहुल गांधी जी लेकर चले हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। अमन साहू गैंग को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी राजवीर सिंह चावला मध्यप्रदेश के बड़वानी से गिरफ्तार हुआ है। यह रायपुर पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। दरअसल थाना गंज में दर्ज अपराध क्रमांक 223/24 धारा 399, 402, 386, 120बी भादवि. एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में अमन साहू गैंग के 04 शुटरों 01.रोहित स्वर्णकार पिता निरंजन स्वर्णकार उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 13 बोकारो थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड। 02. मुकेश कुमार पिता चिमनलाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान। 03.देवेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान। 04.पप्पू सिंह उर्फ पप्सा पिता मोहन सिंह उम्र 31 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान को पूर्व में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग पिस्टल जप्त किया गया था।
पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे थे। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी रोहित स्वर्णकार से पूछताछ में उसके द्वारा पिस्टल को सेंधवा, इन्दौर, मध्यप्रदेश से 01 नग पिस्टल प्राप्त करना बताया गया था। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी रोहित स्वर्णकार के बताये अनुसार व्यक्ति को तकनीकी माध्यमों से लगातार लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को बड़वानी मध्य प्रदेश निवासी राजवीर सिंह चावला के रूप में लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर उसे मध्य प्रदेश रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा बड़वानी मध्य प्रदेश पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपी राजवीर सिंह चावला को स्थानीय बड़वानी पुलिस की सहायता से पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी राजवीर सिंह चावला ने बताया कि उसके द्वारा अवैध रूप से पिस्टल बनाने एवं उसकी खरीदी-बिक्री का कार्य किया जाता है। उसके द्वारा पिस्टल बिक्री हेतु मोन्टू सिंह नाम से अपनी फर्जी फेसबुक आई.डी. का प्रयोग किया जाता था आरोपी द्वारा पिस्टल बनाकर अपनी फेसबुक आई.डी. में अपलोड किया जाता था, ग्राहक द्वारा आरोपी के आई.डी. में डली पिस्टल की फोटो को देखकर उससे फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क किया जाता था एवं उसके पश्चात् व्हॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से पिस्टल की खरीदी-बिक्री की जाती है। अवैध हथियार के खरीदी बिक्री हेतु व्हॉट्सएप कॉलिंग के लिये आरोपी द्वारा 02 विदेशी व्हॉट्सएप नम्बर अजरबाईजान (+994) एवं पुर्तगाल (+351) का उपयोग किया जाता है। इसी प्रकार कुछ दिनों पूर्व मयंक सिंह द्वारा आरोपी के फर्जी फेसबुक आई.डी. से सम्पर्क कर आरोपी को कहा था कि कुछ दिनों बाद तुमसे रोहित नाम का व्यक्ति आकर मिलेगा तुम उसे पिस्टल दे देना। जिस पर रोहित के द्वारा आरोपी से मिलने पर आरोपी द्वारा 35,000/- रूपये रोहित से प्राप्त कर रोहित स्वर्णकार को 01 नग पिस्टल दे दिया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- राजवीर सिंह चावला पिता रमेश सिंह चावला उम्र 21 साल निवासी ग्राम उमेट गुरूद्वारा के पास थाना वरला जिला बड़वानी, सेंधवा

panchayattantra24.-रायपुर। छग नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आमने- सामने आ गए हैं। विधानसभा सीट के लिहाज से देखा जाए तो दोनों नेता पड़ोसी हैं। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महंत सक्ती से विधायक हैं तो ओपी रायगढ़ सीट का प्रतिनिधत्व करते हैं। डॉ. महंत ने ओपी को गंवइया कह दिया है। इस पर ओपी की तरफ से भी तगड़ा पटलवार हुआ है। ओपी ने डॉ. महंत का वीडियो सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करते हुए इसका जवाब भी दिया है।
मंत्री ओपी की तरफ से एक्स पर पोस्ट वीडियो में डॉ. महंत ओपी को गंवाइया कहते सुने जा सकते हैं। यह वीडियो कोरबा का है। डॉ. महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत कोरबा संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. महंत पत्नी ज्योत्सना के साथ कोरबा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे, इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ओपी को गंवइया कह दिया। डॉ. महंत ने कहा क ओपी चौधरी निपट गंवइया हैं। अगर उनको गांव की भाषा समझ में नहीं आती है तो मैं कुछ नहीं कह सकता। डॉ. महंत आगे कहते हैं कि मैं उन्हें चेतावनी देता हूं वो छत्तीसगढ़िया बनकर ही रहे।
डॉ. महंत के इसी वीडियो को पोस्ट करते हुए मंत्री चौधरी ने एक्स पर लिखा है कि हां, महंत जी मैं गंवइहा हूं…गांव में पैदा हुआ, गांव में पला बढ़ा। मुझे तो गांव और छत्तीसगढ़ की माटी से प्यार है। आप भले गांव वालों के प्रति हीन भावना रखते हों, उन्हें गंवइहा कहकर अपमानित करते हों…लेकिन मुझे तो गांव का होने पर गर्व है। आपको शायद पता ही होगा छत्तीसगढ़ और भारत भी गांवों में ही बसता है और मेरी तरह हर छत्तीसगढ़िया को गांव पर गर्व है। बता दें कि ओपी चौधरी पूर्व आईएएस अफसर हैं। वे रायगढ़ सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। राज्य कैबिनेट में वे वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री हैं।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में बने छत्तीसगढ़ के नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे। देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के ठहरने के लिए 60 करोड़ 42 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री आज अतिथि गृह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ निवास में ठहरने वाले अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाए।
बता दें द्वारका के सेक्टर 13 में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के लिए नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ निवास में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डाइनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए टावर का निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रीमियर लीग CCPL का आगाज शुक्रवार से हो गया है। 16 जून तक आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल किक्रेट स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक ने लाइव परफॉर्मेंस दी। जिस समय बी प्राक शो कर रहे थे उस समय तेज आंधी और हल्की बारिश होती रही लेकिन उनकी परफॉर्मेंस जारी रही। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने जमकर डांस किया। CCPL Matches प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस टी 20 लीग में कुल 6 टीमें खेल रही हैं। शुक्रवार को पहला मुकाबला रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया। जिसमें बिलासपुर ने 22 रन से जीत हासिल की। आज पहला मुकाबला सवा तीन बजे से बस्तर बायसन और सरगुजा टाइगर्स के बीच और शाम सवा सात बजे से दूसरे मैच रायगढ़ लॉयंस और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। मशहूर सिंगर बी प्राक अपने लाइव शो के अपने हिट ट्रैक ‘मन भरया’ और ‘दुनिया जला देंगे ‘, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के कई फेमस गाने पेश किए। इन गीतों ने ऑडियंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
ओपनिंग सेरेमनी में CCPL के ब्रांड ऐंबैस्डर सुरेश रैना भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा और आरंग विधायक खुशवंत साहब समेत छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जवानों 7 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर है। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। मौत के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। वहीं 3 जवान भी जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व बस्तर डिवीजन इलाके में मुंगेड़ी, गोबेल गांव के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG और ITBP की टीम को मौके के लिए 6 तारीख को निकाला गया था। बताया जा रहा है कि करीब 1200 से ज्यादा जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। वहीं 7 तारीख की सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच में रुक-रुककर गोलीबारी होनी शुरू हुई। मिली जानकारी के मुताबिक जब मुठभेड़ खत्म हुई तो जवानों ने इलाके की सर्चिंग की, जिसमें 7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला।
राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था। लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। आरक्षण विवाद सुलझाने छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में बनाई गई समिति दो साल के भीतर एसटी-एससी, ओबीसी आरक्षण पर राज्य सरकार को अपना सुझाव देगी. समिति के अध्यक्ष मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि मामले में पहले से ही समिति बनना था. समय-समय पर बैठकें होनी थी, लेकिन नहीं हुई. बहुत सारे मुद्दे हैं, चाहे आरक्षण का हो, पदोन्नति का हो. तमाम विषय जस के तस पड़े हुए हैं. हमारे मुख्यमंत्री ने समिति के गठन का त्वरित निर्णय है. सदस्यों के साथ जब हम बैठेंगे, तब तमाम अधिकारी इस समिति की प्रक्रिया तय करेंगे. समिति की समयावधि को लेकर कांग्रेस के आरोप पर नेताम ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है. कोई भी कमेटी बनती है तो उसको समय सीमा दिया जाता है. जो भी निर्णय लिया जाएगा वह न्याय संगत होगा. समिति में विधायक गोमती साय, गुरु खुश्वंत सिंह, नीलकंठ टेकाम, गजेंन्द्र यादव व संगीता सिन्हा को शामिल किया गया है.