Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने दौरा रद्द कर वित्तमंत्री OP चौधरी को रनपुर भेजा है। मंत्री ने अपने X पर स्वागत का फोटो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, जशपुर  जिले के बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर में हेलीपैड पर क्षेत्रवासियों के आत्मीय स्वागत, अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार। धन्यवाद रनपुर… रायपुर में बड़ी बैठक जारी – मामले पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति और सद्भावना का गढ़ रहा है. कल जो घटना हुई है उसकी जितनी निंदा की जाये उतनी कम है. जिस तरह से ये घटना घटित हुई है, बहुत ही चिंता का विषय है. हमारी सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है. सीएम ने घटना की विस्तृत समीक्षा की है. उपद्रवियों पर कड़ी से करवाई के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री की समाज प्रमुखों से भी चर्चा हो रही है. मुस्तैदी से जांच की जा रही है. आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. आज तक छग में ऐसी घटना का इतिहास नहीं रहा. छग की शांति और सद्भावना से खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं है. इंटेलिजेंस फेलियर के सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव साव ने कहा कि घटना की जांच की शुरुआत हो गई है. गृहमंत्री देर रात तक घटना स्थल पहुंचे. घटना स्थल का अवलोकन किया है, शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील की है. समाज को बदनाम करने वाले तत्व पर कठोर कार्रवाई होगी.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आकार लेगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘विकसित भारत‘‘ के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस संकल्प को पूरा करने के प्रथम कदम के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन पर गत दिनों भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर में नीति निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के साथ दो दिनों तक विचार मंथन किया गया। 
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, खनिज और वन सम्पदा तथा कुशल मानव संसाधन से सम्पन्न राज्य है। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए विशेषज्ञों ने शासन-प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकी के दक्षतापूर्ण उपयोग, नवाचार, राज्य के संसाधनों के कुशलतापूर्वक उपयोग की आवश्यकता बताई। इसे पूरा करने के लिए ‘‘विकसित छत्तीसगढ़‘‘ का स्पष्ट विजन तय कर उस पर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। 
 विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य, अधोसंरचना, प्राकृतिक संसाधनों के कुशल उपयोग, खनन क्षेत्र में सुधार, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था के लिए कुशल वित्त प्रबंधन, सुशासन के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण, कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास, शिक्षा और लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता बताई। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने, कृषि के क्षेत्र में भण्डारण सुविधा बढ़ाने, मंडी विकास, सिंचाई सुविधा में बढ़ोत्तरी, उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधिकरण और फूड प्रोसेसिंग को प्रोत्साहन, पर्यटन से जुड़ी अधोसंरचना के विकास, उद्योग हितैषी नीतियों के निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में निजी क्षेत्रों के सहयोग से आगे बढ़ने पर विशेषज्ञों ने बल दिया। 
 मजबूत निगरानी और नियंत्रण तंत्र विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य सरकार की भूमिका के संबंध में विशेषज्ञों का सुझाव था कि विकास योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के क्रियान्वयन की निगरानी और नियंत्रण का लगातार कार्य राज्य सरकार को करना होगा। इसके लिए कुशल निगरानी तंत्र बनाने की जरूरत होगी, उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगरानी और नियंत्रण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की जरुरत है। इसके साथ ही साथ आर्थिक प्रगति के लिए राज्य की नई क्षमताएं पहचाननी होगी। यह भी आवश्यक है कि स्थानीय स्तर पर योजनाएं बनाई जाए और नागरिकों के साथ निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी का प्रयास सुनिश्चित की जाए। 
सरप्लस रिवेन्यू अर्थव्यवस्था की ताकत साथ ही निजी क्षेत्र को परियोजनाओं में निवेश और संचालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ की बेहतर अर्थव्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सरप्लस रिवेन्यू, अच्छा फिजिकल डिसीप्लिन, लो डेब्ट एण्ड जीडीपी रेश्यो राज्य की अर्थव्यवस्था की ताकत है। भौगोलिक रूप से देश के मध्य में स्थित छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर उद्योगों के विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। योजना में जियो टैगिंग का उपयोग खनन, पर्यावरण, स्वाईल हेेल्थ, विकास परियोजनाओं के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण का उपयोग कर अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां सैटेलाईट मैपिंग का कार्य 1990 के दशक में हो चुका है। जियो टैगिंग ऑफ विलेज का काम पूरा होने पर जिला, तहसील, गांव, सर्वे नंबर, ऑनरशिप, क्षेत्रफल, टाइप ऑफ लैंड सहित अनेक जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेंगे, इससे नीतियों का निर्माण और परियोजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक और तेजी से किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए ‘विजन डाक्यूमेंट’ बनाने का काम राज्य योजना आयोग को सौंपा गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला एक हरित राज्य भी होगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की। इस दौरान दुर्ग जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पांडेय और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी मौजूद रहे। बृजमोहन अग्रवाल का बुधवार को रायपुर लौटने की प्लान है। 18 जून को आधी रात तक वे विधायक के पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उप चुनावों की घोषणा कर दी है। देश में सात राज्यों में 13 सीटों पर उप चुनावों का ऐलान किया गया है, लेकिन इसमें छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। इसकी वजह यह है कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से इस्तीफा नहीं दिया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। अब छत्तीसगढ़ के लोग भी ज़रूरतमंदो की ज्यादा से ज्यादा मदद कर पायेंगे। दरअसल ’गरीबों के मसीहा’ के नाम से मशहूर सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ में आधिकारिक तौर पर काम शुरू कर दिया हैं। शनिवार को रायपुर स्थित वृन्दावन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन की आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन के देश भर से पहुंचे सभी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा जीके टीएमटी के राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रायपुर के उन 20 लोगों ने भी हिस्सा लिया जिन्होंने ने हाल ही में सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन जॉइन किया है। सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन की भविष्य की योजनाओं के बारे में विचार साझा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी रूपल विजय पांडे ने बताया कि वे कोविड काल से सोनू सूद फाउंडेशन से जुड़ी हैं और इस संस्था के जरिए हमने देश भर समेत छत्तीसगढ़ के भी कई जरुरतमंद लोगों की मदद की है, लेकिन अभी तक संस्था ने छत्तीसगढ़ में आधिकारिक रूप से इसकी शुरूआत नहीं की थी जो आज से हो गई है।
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर । केंद्र की मोदी सरकार  ने सत्ता में फिर से काबिज होते ही प्रदेश की सरकारों को बड़ी सौगात दी है। यह निर्णय लिया गया है कि जून 2024 के महीने के लिए नियमित जारी की जाने वाली हस्तांतरण धनराशि के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। यह धनराशि चालू महीने में संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपए की है। यह राज्य सरकारों को विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी लाने में सक्षम करेगी।
 अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपए का प्रावधान है। जारी की गयी इस धनराशि के साथ, 10 जून, 2024 तक राज्यों को हस्तांतरित कुल राशि (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए) 2,79,500 करोड़ रुपए है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीसरे कार्यकाल का शपथ लेते ही देश के 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री सम्मान निधि राशि जारी करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 38 लाख से ज्यादा किसान पंजीकृत है। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के किसानों के विकास को प्राथमिकता में लेकर काम कर रही है। साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए वादों को पूरा करते हुए प्रति क्विंटल 3100 रुपए के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदनें का वादा निभाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के पिछले दो सालो के बोनस राशि को भी देकर किसानों का भरोसा जीत लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के गरीबों और वंचितों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं एवं बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों के समृद्धि एवं विकास के साथ-साथ किसानों के सम्मान के लिए 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी।
 कृषि मंत्री नेताम ने नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने गडकरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री बनाएं जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री नेताम ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनहित में किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में कार्यान्वित हो रही राज्य और केंद्र प्रवर्तित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की।
नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव से की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ के आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने जुएल ओरांव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री बनाएं जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री नेताम ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनहित में किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में कार्यान्वित हो रही राज्य और केंद्र प्रवर्तित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 11 जून को जशपुर जिले के बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर का दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। बता दें कि सीएम दोपहर 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर रवाना होने वाले थे। दरअसल रनपुर में स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है। 
 अब देवउठनी एकादशी को स्थानीय अवकाश राज्य शासन ने नागपंचमी के स्थान पर देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर रायपुर शहर एवं नया रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आशय का संशोधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी कर दिया गया है। कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नागपंचमी के अवसर पर 9 अगस्त 2024 को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए मंगलवार, 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय  जून महीने में किसी भी तारीख को कैबिनेट बैठक ले सकते है। उन्होंने बारिश और किसानों को लेकर कहा कि समीक्षा बैठक की जाएगी। बारिश सामने है, पेय जल की समस्या होगी। खाद-बीज किसानों को चाहिए। इन्हीं सब विषयों पर समीक्षा बैठक  की जाएगी। बता दें कि केंद्र में नये मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सीएम विष्णुदेव आज राजधानी लौटे। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से उन्होंने कई विषयों पर चर्चा भी की। सीएम ने बिलासपुर से सांसद तोखन साहू के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए ये बड़ा सौभग्य का दिन है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को प्रधानमंत्री मोदी ने शामिल किया है। छत्तीसगढ़ उनका आभारी है। सीएम से जब पूछा गया कि केंद्र में तो मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, अब हमारे यहां भी एक मंत्री पद बचा हुआ हैं और बृजमोहन के सांसद बनने पर ये भी सीट खाली हो गई?.. सीएम ने इस सवाल पर मुस्कुराते हुये कहा कि इंतेजार करिये, हो जाएगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रविवार को मोदी कैबिनेट  का ऐलान हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से सांसद तोखन साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है. राज्य में बीजेपी ने लगातार दो बार 11 में से 10 सीटें जीती हैं. ऐसे में राज्य से सिर्फ एक मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने मांग की है कि राज्य से दो केंद्रीय मंत्री बनाए जाएं. जिस पर विधायक मोतीलाल साहू  ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री बनाया जाने वाला था, लेकिन कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. 
सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन में छत्तीसगढ़ को मौका मिला है. परिवार का कोई सदस्य आगे बढ़ता है तो खुशी होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बड़ा चिंता का विषय है. चाहे जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण हम इसे लेकर लगातार चर्चाएं कर रहे है. औद्योगिक कारोबारियों से चर्चा करेंगे पर्यावरण को लेकर हम काम कर रहे हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर।  देश की जीडीपी  में कृषि का बड़ा योगदान है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और यह धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अल्पावधि में राज्य के किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं, इससे राज्य में खेती-किसानी को नया सम्बल मिला है। किसान बेहद खुश है। उनके मन में एक नई उम्मीद जगी है। सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का भुगतान करके एक ओर जहां अपना संकल्प पूरा किया है, वहीं दूसरी ओर किसानों से बीते खरीफ विपणन वर्ष में 144.92 लाख मेट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी की है। किसानों को समर्थन मूल्य के रूप में 31,914 करोड़ रूपए का भुगतान एवं किसान समृद्धि योजना के माध्यम से मूल्य की अंतर की राशि 13,320 करोड़ का भुगतान करके यह बता दिया है कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का रास्ता खेती-किसानी से ही निकलेगा। किसानों का मानना है कि राज्य सरकार के अब तक के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार किसानों की हितैषी है। खेती-किसानी ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल कृषि के बजट में 33 प्रतिशत की वृद्धि की है। 
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प के मुताबिक समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि भी दे दी है। किसानों को प्रति क्विंटल के मान से 3100 रूपए के भुगतान की यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई अभिनव पहल की जा रही है। जशपुर जिले के कुनकुरी में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र तथा बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी महाविद्यालय, सूरजपुर जिले के सिलफिली एवं रायगढ़ में शासकीय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडगंवा में कृषि महाविद्यालय खोलने की व्यवस्था बजट में की है। कृषि में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय की स्थापना एवं राज्य स्तरीय नवीन कृषि यंत्र परीक्षण प्रयोगशाला के भवन का निर्माण, दुर्ग एवं सरगुजा जिले में कृषि यंत्री कार्यालय तथा रासायनिक उर्वरकांे की जांच के लिए सरगुजा जिले में गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। 
राज्य के किसानों को सहकारी एवं ग्रामीण बैंकों से ब्याज मुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए 8 हजार 500 करोड़ का लक्ष्य तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों की सहायता हेतु दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने के लिए बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, सौर सुजला योेजना के माध्यम से सिंचित रकबे में बढ़ोत्तरी का प्रयास किया जा रहा है। नवीन सिंचाई योजना के लिए 300 करोड़ रूपए, लघु सिंचाई की चालू परियोजनाओं के लिए 692 करोड़ रूपए, नाबार्ड पोषित सिंचाई परियोजनाओं के लिए 433 करोड़ रूपए एवं एनीकट तथा स्टाप डेम निर्माण के लिए 262 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। 
छत्तीसगढ़ में किसानों एवं भूमिहीन मजदूरों की स्थिति में सुधार, कृषि एवं सहायक गतिविधियां के लिए समन्वित प्रयास पर राज्य सरकार का फोकस है। चालू वित्तीय वर्ष कृषि बजट 33 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 13 हजार 435 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। किसानों को सहकारी एवं ग्रामीण बैंकों से ब्याज मुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए 8500 करोड़ रूपए की साख सीमा छत्तीसगढ़़ सरकार ने तय की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्तमान खरीफ सीजन को देखते हुए राज्यभर की सहकारी समितियों में सोसायटियो में गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज भंडारण एवं उठाव की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को खाद-बीज के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने खेती-किसानी के दीर्घ अनुभव के आधार पर कहा है कि खरीफ सीजन में किसान भाईयों द्वारा डी.ए.पी. खाद की मांग ज्यादा की जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए डी.ए.पी. खाद की मांग और सप्लाई पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। खाद-बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेंम्पलिंग एवं प्रयोगशाला के माध्यम से जांच का विशेष अभियान संचालित किया जाए। 
खरीफ सीजन 2024-25 के लिए राज्य में 13.68 लाख मैट्रिक टन उर्वरकों की मांग के विरूद्ध अब तक 9.13 लाख मैट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है, जो मांग का 67 प्रतिशत है। सोसायटियों में विभिन्न खरीफ फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। खरीफ सीजन 2024-25 में 5 लाख 59 हजार 203 क्ंिवटल बीज की मांग के विरूद्ध 6 लाख 39 हजार 4 क्ंिवटल बीज उपलब्ध है, जो कि मांग का 114 प्रतिशत है। सोसायटियों से किसान लगातार बीज का उठाव कर रहे है। अब तक 03 लाख 75 हजार क्ंिवटल बीज का उठाव किसानों ने किया है, जो कि बीज की डिमांड का 67 प्रतिशत है।