Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। पिछले महीने कबीरधाम के ग्राम बाहपानी में हुए सड़क हादसे में सेमरहा गांव के 19 लोगों का दुःखद निधन हो गया था और 16 लोग घायल हुए थे। हमारी सरकार के घोषणा के अनुसार कल पंडरिया विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए के मान से कुल 95 लाख रुपए और 16 घायलों को 50 हजार रुपए के मान से कुल 8 लाख रुपए का चेक वितरित कर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पीड़ितों के साथ हमारी सरकार खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

panchayattantra24.-रायपुर । साकुरा साईन्स प्रोग्राम में शामिल होने से पूर्व 3 चयनित विद्यार्थियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, से मुलाकात की। सांसद अग्रवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जापान के नागोया सके में 16 से 22 जून 2024 तक चलने वाले जापान साईन्स एण्ड टेक्नालाजी (JST) द्वारा आयोजित “साकुरा साईन्स प्रोग्राम” में शामिल होने से पूर्व छत्तीसगढ़ के 3 चयनित विद्यार्थियों ने मुलाकात की। राज्य का नाम विश्व स्तर पर रौशन करने के लिए प्रगती सिंह, कोरिया, सावित्री सिंह, सरगुजा और सबीर वडड़े, नारायणपुर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से कामना करता हूं कि आप सभी जीवन में सफल हो और छत्तीसगढ़ के साथ ही देश का नाम रौशन करें।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय पहुंचे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा शुरू की। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित है। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश में किसी आपदा में आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु टोल फ्री नंबर-1070 पर सूचित कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा सी-डेक, तिरूवनंतपुरम एवं राज्य सरकार के सहयोग से ईआरएसएस डॉयल 1070-आपदा प्रबंधन आपातकालीन सेवा संचालित की जा रही है। इसके टोल फ्री नम्बर पर संपर्क कर बाढ़, अग्नि दुर्घटना, आकाशीय बिजली दुर्घटना, सर्पदंश आदि में सहायता ली जा सकती है।
महेश नवमी पर्व की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माहेश्वरी समाज के उद्भव दिवस और प्रभु शिव-माता पार्वती की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों विशेषकर माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।

panchayattantra24.-रायपुर । बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद राजेश मूणत ने मंत्री बनने के संभावनाओं पर कहा कि मैं कहीं नहीं खड़ा हूं, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं. मेरी पार्टी है, मेरी सरकार है. वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बलौदाबाजार दौरे पर पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात है, जाएं और देखें. उनके पास भी तथ्य हैं तो सकारात्मक सुझाव दे, लेकिन झीरम घाटी जैसी भूमिका नहीं चाहिए.
राजेश मूणत ने झीरम घाटी मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेब में सबूत था, लेकिन 5 साल तक के सबूत नहीं निकाल पाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीबीआई को प्रतिबंधित किया था. छत्तीसगढ़ की SIT से जांच कराते थे. अब जब भाजपा सरकार लोकल प्रशासन से जांच करवा रही है, तो कह रहे हैं कि सीबीआई से जांच करवाओ. यह तो वही बात है कि “तुम करो तो रासलीला ! साथ ही बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी के निलंबन पर विधायक मूणत ने कहा, कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है. सरकार का कर्तव्य बनता है, जो कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक या अन्य कोई भी व्यक्ति हो, कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में CBI ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आयोग से CBI ने कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। अफसरों के मुताबिक, इसकी रिपोर्ट आने के बाद बयान लिए जाएंगे और आगे कार्रवाई होगी।
दरअसल, CBI अफसर पिछले दिनों CGPSC के दफ्तर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने 2020 और 2021 के डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी की भर्ती परीक्षा में चयनित विवादित उम्मीदवारों के दस्तावेज और अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेने वाले पैनल सदस्यों की रिपोर्ट ली है। आयोग के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, पैनल के सदस्य और विवादित कैंडीडेट्स के मोबाइल की जांच भी CBI कराएगी। मोबाइल की जांच के दौरान पांच साल का तकनीकी रिकॉर्ड अफसरों का खंगाला जाएगा। तकनीकी रिकॉर्ड में कॉल डिटेल, गूगल लोकेशन से लेकर वॉट्सऐप चैट
तक खंगाले जाने की तैयारी है।
panchayattantra24.- रायपुर । बलौदाबाजार में भड़की हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में सतनामी महासभा समिति के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि हाल ही में बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत ही निंदनीय है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। सीएम साय ने ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है। सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कल शाम निवास कार्यालय में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा हुई, सतनामी समाज गुरु बाबा घासीदास के दिखाएं रास्ते पर चलने वाला शांतिप्रिय समाज है बलौदा बाजार की घटना के असल दोषियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाही करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की अखंडता सामाजिक समरसता के साथ विकास सरकार की प्राथमिकता है। सीएम साय ने कहा कि, समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन- प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पूर्णतः न्यायसंगत होगी।
panchayattantra24.- रायपुर। RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान को लेकर CM साय ने प्रतिक्रिया दी है। दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा “भाजपा BJP को जितनी सीट मिली है उतना कांग्रेस के तीन चुनाव की गणना भी अगर करें तो वे वहां नहीं पहुंच पाए हैं…”। RSS नेता इंद्रेश कुमार ने बीजेपी को बताया अहंकारी इंद्रेश कुमार ने सत्तारूढ़ बीजेपी को ‘अहंकारी’ और विपक्षी इंडिया ब्लॉक को ‘राम विरोधी’ करार दिया है। इंद्रेश ने कहा, राम सबके साथ न्याय करते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अंहकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया।
लेकिन जो उसको पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अंहकार के कारण रोक दी। जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भी शक्ति नहीं दी. उनमें से किसी को भी शक्ति नहीं दी। सब मिलकर भी नंबर-1 नहीं बने. नंबर-2 पर खड़े रह गए. इसलिए प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है। सत्य है. बड़ा आनंददायक है। इंद्रेश ने आगे कहा, जिस पार्टी ने (भगवान राम की) भक्ति की, लेकिन अहंकारी हो गई, उसे 241 पर रोक दिया गया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया गया।
panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी में बाइकर्स गैंग समझने को तैयार नहीं हो रहे हैं। नया रायपुर हो गौरव पथ हो या शहर की अच्छी और लम्बी रोस में बाइकर्स काफी रफ्तार से बाइक चलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्ही बाइकर्स में से कई असामाजिक तत्व भी होते हैं जो समय देखकर चेन स्नेचिंग या लूटपाट करने से भी बाज नहीं आते। पिछले दिनों राजधानी पुलिस ने काफी संख्या में बाइकर्स को तगड़ा जुर्माना किया था अब दोबारा पकड़े जाने पर उनका लायसेंस सस्पेंड करने की अनुशंसा और कार्रवाई करने वाली है। इसी प्रकार नशे में पाए जाने वाले बाइकर्स और अन्य ड्राइवरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने वाली है। पुलिस के सूत्र ने बताया कि स्टंटबाज बाइकर्स के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सडक़ दुर्घटना को रोकने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी निर्देश के तहत स्टंटबाज बाईकर्स के खिलाफ कार्यवाही सख्त की जाएगी। गौरतलब है कि लगातार बढ़ रहे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार फर्राटे से वहां चलने वालों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान को तेज किया जायेगा। हालांकि अभी भी ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी है जो आगे भी रहेगा। सडक़ हादसों के भयावह आंकड़ों को देखते हुए राजधानी में स्टंटबाज बाइकर्स और यातायात नियमों का उल्घंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। एसएसपी संतोष सिंह के निर्देशन में निजात अभियान जोरों से चल रहा है जिसके तहत नशे को ना और जिंगदगी को हाँ के थीम पर युवाओ को समझाया जा रहा है साथ ही उन्होंने जिले में सडक़ दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए जिले में व्यापक पैमाने में जागरूकता अभियान भी चलाए जाने की बात कही । इसी कड़ी में पिछले दिनों दर्जनभर स्टंटबाज बाईकर्स और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन पर जुर्माना लगाया था और भविष्य में ऐसी हरकत ना करने की सपथ भी दिलवाया था इस दौरान उनके परिजनों को भी बुलवाया गया था और समझाइश दी गई थी भविष्य में तेज रफ्तार वहां नहीं चलने की हिदायत भी दिया गया था। उसके बावजूद बाइकर्स मांनने को तैयार नहीं दिख रहे हैं इस वजह से इस बार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई और लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी करने वाले हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सडक़ दुर्घटना को रोकने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी संतोष सिंह ने युवाओं से अपील की है कि नशे में एवं ओव्हर स्पीड न चलें और वाहन चलाते समय में यातायात नियमों का पालन करें ताकि खुद और दूसरों को भी महफूज रखें।
बाइकर्स गैंग ने लोगों को हलाकान किया
नया रायपुर और शहर में व्यस्ततम रोड में स्टंटबाज बाइकर्स, खुद और सडक़ पर चल रहे दूसरे राहगीरों के लिए मौत का फरमान लेकर चल रहे हैं। खुद और राहगीरों की जान जोखिम में डाल कर स्टंटबाजी और रेस के चक्कर में, बेकाबू बाइकर्स स्वयं तो दुर्घटना का शिकार हो रहें हैं, साथ ही राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रहें हैं। हाई स्पीड स्पोर्टस बाइक लेकर सडक़ों में उतरने वाले बेकाबू बाइकर्स, दिन दहाड़े भीड़ भरे सडक़ों में स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ युवा रात के दस बजे के बाद कानफोडू साईलेंसर लगा कर सडक़ों में फर्राटे भरने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि शहर के गौरवपथ में कलेक्टर के निवास के सामने ये बाइकर्स ओवर स्पीड में फटाका फोड़ते हुए गुजर जाते हैं। लेकिन इन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं होता है।
मौदहापारा में बाइकर्स ने मचाया धूम
बीती रात मौदहापारा में बाइकर्स गैंग द्वारा काफी उत्पात मचाया गया। लोगों ने पुलिस ठाणे में शिकायत भी कराइ जब तक पुलिस पहुंची सारे बाइकर्स भाग चुके थे। सीसी टीवी फुटेज को देखकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है। बाइकर्स गैंग जिनके हाथ में डंडे और रॉड भी देखा गया , उनको देख कर मोहल्ले के लोग भयभीत हो गए थे और किसी अनहोनी से इंकार नहीं कर रहे थे।

panchayattantra24.-रायपुर। गुरुकुल परंपरा, शिक्षा का एक प्राचीन भारतीय दर्शन है, जो ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित है। गुरुकुल शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का भी शिक्षण देना था। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली ने सदियों से ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बात शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को पाटन जिला दुर्ग में सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल नूतन गुरुकुल के भूमिपूजन के अवसर पर कही। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमे शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने की आवश्यकता है।
जिसमे गुरुकुल परंपरा अहम भूमिका निभायेगी। भारत की गुरुकुल प्रणाली शिक्षा और संस्कृत का एक अनूठा संगम रही है। जिसके चलते भारत की दुनिया भर में अलग पहचान रही है। गुरुकुल परंपरा से ही संस्कार, संस्कृति, शिष्टाचार, समाजिक जागरुकता, मौलीक व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास जैसे अमूल्य गुणों को अपनी आने वाली पीढ़ियों को विरासत में दे सकता हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि, भारत की इस दिव्य विरासत जीवित रखने के लिए यहां गुरुकुल की स्थापना की जा रही है जिसके लिए वो शास्त्री श्री घन श्याम प्रकाश दासजी एवं श्री कृष्णवल्लभदासजी स्वामीजी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं जिनके मार्गदर्शन में गुरुकुल का निर्माण होने जा रहा है।