Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव में रायपुर से जीतने वाले शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा है कि अभी तय करेंगे विधायक से इस्तीफा दें या सांसद से। बृजमोहन अग्रवाल ने इससे पर्दा हटाते हुए कहा कि वे विधायक पद से 18 या 19 जून को इस्तीफा देंगे। इसके बाद नियमानुसार वे 6 महीने तक मंत्री पद पर रह सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब चाहेंगे तब मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। भाजपा के सूत्रों की मानें तो 15 जुलाई के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। एक मंत्री का पद पहले से खाली है, विस्तार में बृजमोहन अग्रवाल से भी इस्तीफा ले लिया जाएगा। ऐसे में दो मंत्री पद भरे जाएंगे। इसको लेकर विधायकों की दौड़ भी शुरू हो गई। रविवार को प्रदेश के सहप्रभारी नतिन नबीन ने कई बैठकें ली। नबीन ने एक गोपनीय बैठक भी की, इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे। इस बैठक में मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्रियों की परफार्मेंस में तीन की स्थिति खराब बताई जा रही है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान दो के अलावा तीन और मंत्रियों को भी बदला जा सकता है। बृजमोहन अग्रवाल संसद के नए सत्र में शामिल होने दिल्ली जाएंगे। मीडिया ने इस्तीफे, मंत्री पद को लेकर सवाल किए इसके जवाब बृजमोहन ने दिए। उनसे जब पूछा गया कि आप कब इस्तीफा दे रहे हैं बृजमोहन बोले- केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है तो सोच समझकर लड़वाया है। नियम के अनुसार जब भी होगा मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगा। मुख्यमंत्री जी के अधिकारों में है कि वह चाहे तो किसी भी जो विधायक नहीं है, उसको भी 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। ये कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बनने रहने की अपनी इच्छा जता दी। बृजमोहन की जगह कौन होगा ?: ये पूछे जाने पर कि आपकी जगह यहां प्रदेश में कौन होगा, दक्षिण कौन जीतेगा, बृजमोहन ने जवाब में कहा- जो आएगा वह अपना परफॉर्मेंस दिखाएगा, पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती हैं।
 केंद्र में पद को लेकर कहा- अभी बहुत समय है अभी तो सरकार को बने हुए मुश्किल से 6 दिन हुए हैं अभी तो 5 साल बाकी हैं। दक्षिण विधानसभा को लेकर हा कि रायपुर की जनता और हमारे कार्यकर्ता हैं जो दक्षिण में दमदारी दिखाते हैं मैं जो कुछ भी हूं उनके दाम पर हूं। दिल्ली में सांसद पद की शपथ लेंगे अग्रवाल: 8वीं लोकसभा का पहला सत्र अगले हफ्ते यानी 24 जून से शुरू होने वाला है। यह सत्र 9 दिन यानी 3 जुलाई तक चलेगा। 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसी खबरें हैं कि भाजपा ओम बिड़ला को दूसरी बार स्पीकर बना सकती है, वहीं चंद्रबाबू नायडू की ञ्जष्ठक्क और नीतीश कुमार की छ्वष्ठ स्पीकर पद मांग रही हैं। इस बीच नए सांसदों की शपथ का कार्यक्रम भी होना है। बृजमोहन अग्रवाल देश की संसद में शपथ लेंगे। आज धरसीवां, तिल्दा-नेवरा में निकालेंगे विजय आभार रैली : जननायक अजेय योद्धा, लाडले लोकप्रिय नेता रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जनता से मिले अपार स्नेह आशीर्वाद से रिकॉर्ड मतों से मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जनता के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रगट करने के उद्देश से 17 जून सोमवार को 4 बजे धरसीवां – कूरा, 6 बजे खरोरा, 7 बजे तिल्दा – नेवरा में विजय आभार रैली मे शामिल होंगे। 
 विधायकों की बैठक में मेयर चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने पर मिला फीडबैक प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने लगातार बैठकें लीं। हर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के परफॉर्मेंस को लेकर बात की गई। इन बैठकों में सरोज पांडे नजर भी नजर आईं। वो कोरबा से लोकसभा चुनाव हार चुकी हैं। बैठक में कोरबा की गड़बडिय़ों-खामियों पर भी बड़े नेताओं ने बात की। सरोज पांडेय ने अपनी बात संगठन के नेताओं से कह दी है। माना जा रहा है कि वो कुछ स्थानीय नेताओं के अपेक्षाकृत साथ न देने की शिकायत कर चुकी हैं। इन बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महामंत्री संगठन पवन साय मौजूद रहे। संगठन के नेताओं ने सांसद दल की बैठक ली। कोर कमेटी, भाजपा विधायक दल की भी बैठक हुई है। लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की भी बैठक में सियासी चर्चाएं हुईं। सबसे अहम बैठक विधायकों की रही। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बैठक में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने पर बात हुई। अधिकांश नेताओं ने सीधे महापौर का चुनाव करवाने का फीडबैक बड़े नेताओं को दिया है। इस बैठक में मेयर का चुनाव किस प्रणाली से कराया जाए, इस पर विधायकों से राय मांगी गई। ज्यादातर विधायकों ने प्रत्यक्ष प्रणाली से मेयर का चुनाव कराने के पक्ष में अपनी बात कही। जल्द ही भाजपा इसे लेकर
 समिति बना सकती है। ग्राउंड लेवल पर इस फैसले के असर का कैलकुलेशन किया जाएगा। योग दिवस प्रभारी बनेंगे : इस बैठक में आने वाले दिनों में पार्टी की एक्टिविटी पर भी बात की गई। संगठन में दिल्ली से निर्देश हैं कि योग दिवस को बेहतर तरीके से मनाया जाए। भाजपा इसे लेकर हर जिले में कार्यक्रम करेगी। हर जिले में नेताओं को प्रभारी बनाया जाएगा। रायपुर में प्रमुख कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री और विधायक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भी हुए शामिल: प्रदेश भाजपा कार्यालय में अलग-अलग श्रेणियां की बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इन बैठकों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने 11 में से 10 सीटें जीती हैं। सबने खूब परिश्रम किया है। आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने बैठकों को लेकर कहा कि, भाजपा साल भर के कार्य योजना को लेकर काम करती है। संगठन के कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह सुनिश्चित किया गया। इतनी गर्मी में भी निचले स्तर तक समन्वय स्थापित किया। अब नगरी निकाय चुनाव की दृष्टि से संगठन के माध्यम से तैयारी करेंगे।
 

panchayattantra24-रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित जोगी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे 1 जुलाई से बलौदाबाजार में आमरण अनशन करेंगे। जोगी की इस अनशन की मुख्य दो मांगे हैं। उनकी पहली मांग है कि नवनिर्मित जिला बलौदाबाजार का नाम “घासीदासधाम” किया जाए और दूसरी मांग है कि हाई कोर्ट के जज की विवेचना रिपोर्ट आने तक सभी बंदियों की निःशर्त रिहाई की जाए। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि यही मेरे स्वर्गीय पिता (अजीत जोगी) जी को सही श्रद्धांजलि होगी।
अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कांग्रेस और बीजेपी ने सतनामियों को प्रताड़ित किया है, जिसके विरोध में वे आमरण अनशन करेंगे। वहीं उनके इस ऐलान से बलौदाबाजार हिंसा मामले में एक नया मोड़ आ गया है। उन्होंने 5 बिंदुओं में ट्वीट कर अपनी मांगे रखी है, जो इस प्रकार हैं:-
1. धर्मपुरा से लेकर अमर गुफा तक,विगत 6 सालों से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार और भाजपा की साय सरकार ने सतनाम पंथ के अनुयायियों को अपनी वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
भूपेश सरकार ने उनका आरक्षण- 16 से 13%- कम कर दिया,उनके धर्म स्थलों को ध्वस्त कर दिया और उनकी जगह- 30,000 आरक्षित पदों में-अन्य वर्गों को रोज़गार दे दिया और इन सबके विरोध में लड़ाई लड़ने वाले समाज के युवाओं को जेल में डाल दिया।यही कारण है कि दिसंबर 2023 में सरकार को बदल दिया।
2. बलौदा बाजार SP की 10 मई 2024 की अमर गुफा घटना की फर्जी विवेचना और जिला प्रशासन की 15 जून 2024 को अभूतपूर्व प्रशासनिक विफलता सिद्ध करती है कि भाजपा की साय सरकार भी भूपेश सरकार की राह में चल रही है।
3. सतनामी समाज के गिरौधपुरी से लेकर भंडारपुरी धाम तक लगभग सभी गुरुओं ने सत्ता के साथ 1980 से अपनी-अपनी बदलती राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण सरकार न कि समाज का साथ दिया है।यही कारण है कि सदियों से ग़ुलामी के ख़िलाफ़ बग़ावत करने वाला सतनामी समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से पूर्णतः नेतृत्वविहीन हो चुका है और गुरुओं की जगह समाज के युवाओं ने ले ली है।
उन्होंने आगे लिखा कि 4. 10 मई 2024 की अमर गुफा एक अकेली घटना नहीं थी। इसे 22 जुलाई 2022 को धर्मपुरा के जैतख़ाम और भूपेश सरकार द्वारा बुलडोज़र से गुरुद्वारा के ध्वस्तीकरण के साथ जोड़ना आवश्यक इसलिए है क्योंकि दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस ने सतनामी समाज की ताक़त को ख़त्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।इसका ख़ामियाज़ा दोनों को भुगतना पड़ेगा। 5. 2001 में कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि नान साहेब के आग्रह पर पापा स्वर्गीय अजीत जोगी ने कवर्धा ज़िले का नाम कबीरधाम कर दिया था। इसी परंपरा का निर्वहन करके बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि,मातृभूमि और कर्मभूमि,नवनिर्मित जिला बलौदाबाजार को घासीदास करने और हाई कोर्ट के जज की विवेचना रिपोर्ट आने तक सभी बंदियों की निःशर्त रिहाई की दो माँगों को लेकर मैं 1 जुलाई 2024 से बलौदा बाज़ार में आमरण अनशन करूँगा।
यही मेरे स्वर्गीय पिता जी को सही श्रद्धांजलि होगी।
 

panchayattantra24-रायपुर। पत्नी ने प्रेमी से ऑटो चालक पति की हत्या कराई। इस मामले में आज खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि 10 जून को डायल 112 में इवेंट प्राप्त हुआ कि खारुन नदी में एक मृत व्यक्ति उफला देखा गया है मौके पर जाकर देखा तो खारुन नदी पुल पिलर नंबर 4=5 के मध्य केसरी बगीचा भाठा गांव में एक अज्ञात पुरुष की लाश नदी में उफली है मौके पर गोताखोर बुलवाकर शव को बाहर निकलवाया शव को देखने पर अज्ञात मृतक पुरुष का हुलिया मध्यम मजबूत बदन, उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष,सिर के बाल छोटे, हल्का दाढ़ी मूछ, नाक मुंह से रक्त निकला, दाहिने आंख के नीचे काला मस्सा, दाएं गले में अंग्रेजी में गोदना से एम लिखा है, दाएं भुजा में शिव जैसे टैटू बना, पीला रंग का शर्ट,सामने अंग्रेजी में INS CONNECTION लिखा है,एक हाथ की कलाई के ऊपर अंग्रेजी में KAVITA लिखा है, कमर के नीचे काला फुल पैंट तथा लाल रंग का बेल्ट पहना है,आसपास के लोगों को बुलवाकर पहचान करने का प्रयास किया गया किंतु शव की शिनाख्ती नहीं हुई है, सूचना पर थाना पुरानी बस्ती में मर्ग क्रमांक 33/2024 पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया मर्ग जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान करवाई हेतु लगातार नदी के आसपास के ग्रामों में टीम बनाकर भेजी गई परंतु कोई पहचान नहीं होने से पहचान हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया
जिसके माध्यम से अज्ञात शव का पहचान विधाता यादव पिता जुगरात यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सन्यासी पर मुस्कान दुकान के पास खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर के रूप में हुई परिजनों के उपस्थिति में शव पंचनामा कर दिनांक 13.06.2024 को एम्स अस्पताल में शव परीक्षण कराया गया दिनांक 14.06.2024 को शव प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्राप्त हुआ जिसमें विधाता यादव की मौत सिर के पीछे किसी सख्त एवं भोथले वस्तु से बलपूर्वक चोट पहुंचने से होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/2024 धारा 302 201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल Cyber ​​Cell व थाना पुरानी बस्ती द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास के अनेको सी. सी.टी.वी. फूटेज व मृतक के करीबियों के मोबाइल नंबरों को खंगालने पर पाया गया की विधाता यादव की पत्नी विधाता यादव के आटो मालिक से मोबाइल पर बात करती है व घटना स्थल पर आटो मालिक अमजद खान का लोकेशन पाए जाने से अमजद खान को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि विधाता यादव ऑटो चलाने का काम करता था वह ऑटो किराए पर लेकर आटो चलाता है। डेढ़ वर्ष पूर्व विधाता यादव की पत्नी मीना यादव से ऑटो मलिक अमजद खान की बात होने लगी वे एक दूसरे से प्यार करने लगे और उन दोनों के मध्य शारीरिक संबंध स्थापित होते गया आज से चार पांच माह पूर्व अमजद खान अपने नाम का एक मोबाइल फोन और अपने नाम का एक सिम मीना यादव को दिया जिसे दोनों बात करते थे इसी मध्य विधाता यादव को अपनी पत्नी मीना यादव व ऑटो मलिक अमजद खान के मध्य संबंध का पता चलने पर वह अपनी पत्नी मीना यादव के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने लगा तथा अपने मालिक अमजद खान के साथ भी गाली गलौज करता था मीना यादव आरोपी प्रेमी अमजद खान के साथ जीवन बिताना चाहती थी इसलिए वह अमजद खान को कहने लगे कि अपने पति से परेशान हो गए हूं उसे रास्ते से हटाना है आरोपी प्रेमी तैयार हो गया।
विधाता यादव की हत्या करने के लिए योजना बनाने लगा और उसने हत्या को अंजाम देने के लिए अपने ऑटो चालक अन्नू प्रजापति को योजना से अवगत कराकर अपने साथ 09.06.2024 की रात्रि को दारू पार्टी करने के बहाने अपने गैरेज पर में विधाता यादव को बुलाया और अनु प्रजापति के साथ उसके ऑटो में लेकर पुलिस लाइन के पास शराब दुकान से शराब लेकर खुड़मुड़ा घाट पुल के ऊपर भाटा गांव ले गया तब तक रात हो चुकी थी तीनों मिलकर शराब पिए लगभग 9:30 बजे के आसपास अमजद खान ने ऑटो में रख लोहे की पटिया से विधाता यादव के सिर के पीछे गंभीर चोट पहुंचाया जिससे विधाता यादव जमीन पर गिर गया अमजद खान तथा अनु प्रजापति मिलकर उठाकर विधाता यादव को पुल से नीचे पानी में फेंक दिए घटनाक्रम के दौरान विधाता की पत्नी मीना यादव लगातार फोन से अपने प्रेमी अमजद के साथ संपर्क में रही और जानने का प्रयास करती रही की पति विधाता यादव का काम तमाम हुआ कि नहीं अमजद के बताने के बावजूद उसकी पत्नी विश्वास नहीं कर रही थी की विधाता यादव अब इस दुनिया में नहीं रहा। दूसरे दिन सोमवार को मीणा अपने प्रेमी अमजद को जिद करने लगी यदि तू विधाता को मारे हो तो उसकी लाश दिखाओ इस बात पर दोनों स्कूटी से पुनःखुडमुड़ा घाट घटना स्थल गए जहां खारुन नदी में विधाता की शव को उपले देखने के बाद विश्वास की विधाता का काम तमाम हो गया है। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से दिनांक 16.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीए को लेकर बयान दिया है कि NDA सरकार गलती से बनी है, पीएम मोदी के पास जनादेश नहीं है. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा भ्रम फैलाने और देश में अराजकता फैलाने का काम करती है. मल्लिकार्जुन अपनी स्थिति का आकलन करें कि जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया है. NDA मजबूत है, एकजुट होकर 5 साल चलने वाली सरकार का गठन हुआ है. जो विकसित भारत की दिशा में देश को आगे लेकर जाएगा. वहीं डिप्टी सीएम साव ने उद्योग नीति को लेकर कहा कि प्रदेश में धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने सभी विभाग कार्य कर रहे हैं. यही हमारी सरकार का लक्ष्य है. 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों को समीक्षा बैठक को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री साय लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. जितने भी कार्य हुए हैं उन सभी कार्यों की जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री साय कार्यों को लेकर मार्गदर्शन करें देंगे और निश्चित रूप से हम सबके लिए उत्साहवर्धक होगा.जल जीवन मिशन को लेकर कहा कि जल जीवन मिशन का जो काम हुआ और भी तेज गति से आगे बढ़े इस दिशा में बातचीत होगी. निकायों को ऊर्जा दक्ष बनाने को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि बदलते हुए समय को ध्यान में रखते हुए विद्युत बचत कर सौर ऊर्जा की ओर आगे बढ़े इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. आर्थिक बचत हो और पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी इसलिए एनर्जी ऑडिट करने का निर्णय लिया गया है. गांव को ऊर्जा खपत के विस्तृत समीक्षा करने के बाद धीरे-धीरे करके नगरी निकाय को सौर ऊर्जा की ओर ले जाने का काम होगा.
 

 
 
panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय यानि मेकाहारा अस्पताल  में MRI मशींने एक्सपायर और केंसर सेंटर की स्कैन मशीन खराब हो गई हैं, स्वास्थ्य सुविधाएं काफी प्रभावित हो गई हैं. इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही मशीनों का टेंडर किया जाएगा. विभाग से जानकारी मिली है कि 3 से 4 महीने के अंदर पेट स्कैन मशीन भी चालू कराया जाएगा. 
वहीं राजधानी के DKS अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट ढप पड़ने को लेकर कहा कि कोरोना काल में जल्दबाज़ी में दोनों प्लांट बनाए गए थे, जिसमें 3 से 4 सालों के बाद अब कुछ ख़ामी आ चुकी है. प्रदेश के सभी ऑक्सीजन प्लांटों में जहां-जहां रिपेयर की आवश्यकता है, उसके लिये निर्देश जारी कर दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि बस्तर और सरगुजा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है. पड़ोसी राज्यों से विशेष पैकेज देकर डॉक्टरों की पोस्टिंग की जाएगी. सरकार अनुबंध (Bond) की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ करने पर विचार कर रही है, ताकि डॉक्टर्स ड्यूटी छोड़कर ना जाएं.
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निवास कार्यालय में गृह एवं जेल विभाग के काम काज की समीक्षा कर रहें है। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस., राहुल भगत सहित गृह एवं जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सामान्य श्रेणी एपीएल प्राथमिकता और अंत्योदय अन्न योजना के परिवार के राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी और नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सभी योजनाओं के शेष बचे हुए हितग्राहियों को 30 जून तक ई-केवाईसी व नवीनीकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।  ईकेवाईसी के लिए शेष बचे हुए हितग्राही को नजदीकी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में अपने राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ईकेवाईसी आवश्यक रूप से किया जाना सुनिश्चित है। तथा नवीनीकरण के लिए शेष बचे हुए राशनकार्ड धारियों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर लिंक डाउनलोड कर या अपने शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचकर राशनकार्ड का नवीनीकरण कराया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा द्वारा समस्त सहायक खाद्य अधिकारीयों एवं खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर समय-सीमा में शेष बचे हुए राशनकार्डधारी परिवारों का ईकेवाईसी एवं नवीनीकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
 

 

panchayattantra24.- रायपुर। नारायणपुर में आज STF जवान शहीद हो गए। सीएम साय ने श्रद्धांजलि देते अपने पोस्ट में लिखा, नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़  में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सूरजपुर और रायगढ़ में शुक्रवार शाम को आंधी के साथ आई तेज बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के चलते सूरजपुर में कई जगह पेड़ टूटकर गिर पड़े। इसमें एक महिला की मौत हो गई और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं रायगढ़ में बिजली का तार गिरने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। बलरामपुर जिले में भी मौसम का मिजाज बदला है और तेज बारिश हो रही है। इसके चलते पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा और बस्तर संभाग के 8 जिलों के लिए ऑरेंज और रायपुर सहित 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
यहां देर शाम तक तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रायगढ़ में तेज आंधी के चलते कई पेड़ गिर गए। इसकी चपेट में आकर 33 केवी का हाईटेंशन तार भी टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम बरकसपाली निवासी हरिनारायण राठिया ​​​​​​​(32) और टेकलाल यादव (35) शुक्रवार दोपहर बाइक से गांव लौट रहे थे। ​​​​​​​इसी दौरान रेंगालबहारी वार्ड नंबर 14 अटल आवास के पास टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। बिलासपुर से सांसद बने तोखन साहू को बाद केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है. पीएम मोदी के शपथ के बाद से तोखन साहू दिल्ली में ही थे. वह आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. वह दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत करेगी. वही छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन भी आज रायपुर आ रहे है. नितिन नबीन शाम 4 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे. वहीं शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे. दूसरे दिन कोर कमिटी, क्लस्टर प्रभारी और लोकसभा संयोजक व सह संयोजकों की बैठक लेंगे. दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक लेंगे. उसके बाद शाम 4 बजे सांसदों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में नितिन नबीन चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे.