Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मेे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलती है। जिससे समाज में सकारात्मकता बढ़ती है। यह शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखता है और हमें बीमारियों से बचाता है। अगर कोई किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके इलाज के लिए नियमित योग कारगर है।
राज्यपाल ने कहा कि योग हमारे शरीर और मन, विचार और क्रिया, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है बल्कि यह स्वयं के साथ-साथ दुनिया और प्रकृति के साथ एकत्व की भावना लाती है। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली में बदलाव लाकर और प्राकृतिक बदलावों के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है। योग न केवल हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है बल्कि इसकी मदद से हमारे आचरण, विचार और व्यवहार में भी बदलाव आता है। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश की योग विद्या को आज वैश्विक मान्यता मिली है। कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने योग आयोग के प्रशिक्षको को राजकीय गमछा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्व मांगलिक सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं महासमुन्द जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने विभिन्न योग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी योगाभ्यास किया। इस वर्ष 2024 की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग हैं। 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री बघेल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग वरदान है। हम सभी को हर दिन नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी योग का संदेश दिया है। इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं। इस इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत लक्ष्मण पटेल,पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा, पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक,स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
 

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान  में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। 
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग का अर्थ होता है जोड़ना। योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है। योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है। योग की प्रक्रिया हमें आध्यात्म और उच्च जीवन मूल्यों से भी जोड़ती है। उन्होंने कहा कि लोग स्व-स्फूर्त योग करने के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और सामुहिक योग में शामिल हुए। श्री साय ने कहा कि व्यक्ति से ही समाज का निर्माण होता है। योग केवल स्वस्थ जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और अपना रही है। हमारी सरकार योग आयोग के माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने के लिए लगातार काम करेगी। 
 मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आपका विद्यार्थी-जीवन संवर जाएगा। योग से एकाग्रता आती है और याददाश्त बढ़ती है। निश्चित रूप से आपको इसका बड़ा लाभ मिलेगा। योग कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देता है। यह तनाव को दूर करता है। जब हम सकारात्मक रहते हुए प्रसन्न भाव से काम करते हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव हमारी कार्यक्षमता में पड़ता है और हमारी छवि अच्छी बनती है, हमारा कैरियर भी संवरता है। 
 महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि आज का यह दिन हम सबके लिए गौरव का दिन, स्वाभिमान का दिन है और उल्लास व खुशी का दिन है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं और यह तभी संभव हो पाया है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् और वसुधैव कुटुंबकम के भाव को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने पर सहमति दी है। योग कसरत ही नहीं जीवन जीने का तरीका है। योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। योग जीवन दर्शन है, योग कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ देश और स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि योग को जीवन का आधार बनाएं। योग में शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। राज्यपाल रमेश बैस ने पीएम मोदी से मुलाकात की। वर्तमान में रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल है। 2019 में बने राज्यपाल – 2019 के बाद भाजपा ने रमेश बैस को लोकसभा का टिकट नहीं दिया। उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। फिर झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई और अब उन्हें महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी मानी जाती है। इसके अलावा भारतीय राजनीति में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जहां 48 लोकसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट है। इस लिहाजा सबसे बड़ी राजनीतिक गतिविधियां इस राज्य में देखने को मिलती है। रमेश बैस छत्तीसगढ़ के पहले नेता है जो देश के 3 राज्यों के राज्यपाल बनाए जा चुके हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी में एक गिरोह काम कर रहा है जो पैसों की अंधाधुंध कमाई के लिए पार्टी के नाम बदल-बदल कर बड़े -बड़े होटलों में कभी फ्रेशर पार्टी, बर्थ-डे, शादी की सालगिरह, विशेष उपलब्धियों के नाम पर जो पार्टी आयोजित हो रहे है उससे भारतीय संस्कृति लज्जित महसूस हो रहा है। होटलों में कई तरह के पैकेज का ऑफर देकर खास कर बाहर से पढऩे आने वाले विद्यार्थियों और शहर के बिल्डर, प्रापर्टी ब्रोकर,नवधनाढ्यों के रइसजादे जो अनाप-शनाप खर्च ककरने में कोताही नहीं बररते हो इनके टागरेट में होते है। होटल लाइन में काम करने वाले लोग एक तथाकथित इवेंट मैनजमैंट टीम बना रखी है जो कम खर्च में फुल इंजाय का ऑपर देकर होटलों में पार्टी आयोजित करती है और वहां रात भर नंगाई करते हुए सडक़ तक दारू की बोतल लेकर लडक़े-लड़किया दौड़ लगाते रहते है। फुल इंजाय के नाम पर होटल मैनेजमेंट वाले लोगों से मुंहमांगा पैसा लेकर पार्टी में इनवाइट नंगाई करने की लाइसेंस बांटते है। इन मैनेजमेंट वालों के निशाने में खासकर निजी और सरकारी अस्पतालों में ओहदेदार अधिकारियों को खुश करने के लिए लेट नाइट पार्टी के शौकीन होते है। इसके बाद कार्यक्रम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ी डांस, बालीवुड से लेकर पंजाबी डांस में लोग रातभर झूमते रहते है। वहीं कार्यक्रम में खास बात यह रहती है कि छत्तीसगढ़ी की पारंपरिक नृत्य के नाम पर फुल अश्लिलता का प्रदर्शन करते है। इसके अलावा डांस में स्कूल लाइफ ड्रामा और डांस में छात्र-छात्राएं दर्शकों को अपनी ओर खींचा। साथ ही आकर्षक फैशन शो के नाम पर हसिनाओं जलवा बिखेरा जाता है।
हर रोज नशे में थिरकेंगे है लोग  होटल इवेंटमेंट के धंदे से जुड़े लोगों का हर दिन नया साल जैसे ही होता है। जिसके स्वागत के लिए आम लोगों के साथ खास लोगों को भी होटल, माल में आमंत्रित किया जाता है। होटलों में लोग लोग फुल इंजाय के नाम पर भरपेट शराब पीकर गिरते पड़ते डीजे की धुन पर थिरकते देख सकते है। साथ ही लजीज व्यंजनों के नाम पर कचरा खाना परोसा जाता है? यदि होश में रहे तो ऐसा खाना कभी नहीं खाए लेकिन में कचरा खाना को भी गटक जाते है। 
 होटल कारोबारियों की माने तो वो पैसे लेकर होटल में इवेंट के लिए स्पेश देते है, जबकि नाच गाने के डांसर से लेकर इस्टूमेंट का इंतजाम इवेंट वाले ही करते है। जो सच नहीं है। बिना भागीदारी के ये कैसे संभव हो सकता है।समाई में तो सबकी हिस्सेदारी बनती है फिर होटल वाले कैसे हाथ उठा लेते है। होटलों में तो कोरोना काल में जमकर कमाई की। नए साल के कार्यक्रम के लिए कोई दिशा निर्देश मिला था उसके बाद भी होटलों में इतनी भीड़ होती थी कि कल्पना नहीं कर सकते । ऐसे कारोबारियों द्वारा भी बाहर से कोई सेलिब्रिटी नहीं बुलाए जाते वो खुद ही सेलिब्रेटी बनकर होटलों में फुल मनोरंजन करने के लिए भरपूर पैसा खर्च करते है। शासन प्रशासन सडक़ में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करते है और होटलों में रात भर डीजे बजता है तो कोई देखने तक नहीं जाता। फास्टफूड में काम्बो आफर फास्टफूड में भी लोगों को काम्बो का लाभ देने का ऑफर तो देते है लेकिन फास्टफूड के काम्बो में खाने के चीज रखे जाते है उस उपभोक्ता खा नहीं सकेगा। इसके साथ ही केक शाप में भी आफर नाम पर घटिया केक परोसा जाता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। निकाय चुनाव के समय छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियां शुरू होंगी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार भाजपा सरकार सिर्फ अभी लगभा 20 निगम मंडलों में नियुक्ति करेगी। इस बार नए लोगों की भी भाग्य का पिटारा खुलने वाला है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जो पिछले 15 वर्षों में सत्ता का सुख नहीं भोग पाए थे, उनका भाग्य इस बार सायं-सायं चमकने वाला है। विधानसभा उप चुनाव और निकाय चुनाव के समय जिन नेताओं को निकाय या अन्य चुनाव के लिए टिकट नहीं मिल पायेगी उन्हें निगम मंडलों में पद देकर खुश किया जायेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस शासन काल में हुई नियुक्ति में एक दो को छोड़कर बाकी सभी नेता इस्तीफा दे चुके हैं । सूत्र यह भी बता रहे हैं कि निगम-मंडलों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर उन्हीं नेताओं को नियुक्तियां मिलेगी जिनका आम जनता से सीधा मेल मिलाप है । इसके अलावा नाराज नेताओं को भी एडजस्ट करने की जानकारी मिल रही है। भाजपा BJP के जिन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, उन्हें निगम-मंडल में शामिल किया जा सकता है। पहले चरण में 12 निगम मंडलों में नियुक्ति होगी। आठ की नियुक्ति कोटे के आधार पर होगी। बचे 10 लोगों की नियुक्त संगठन और मंत्रियों से जुड़े लोगों की सिफारिश से की जाएगी।
प्रदेश के 30 से अधिक निगम-मंडलों, आयोगों में होनी है नियुक्तियां प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन पदों पर काबिज कांग्रेस के कुछ नेताओं ने खुद इस्तीफा दे दिया था, और जो न्यायालय के आदेश से अभी तक बने हैं हैं उन निगम मंडलो को छोड़कर बाकी में नियुक्तियां की जाएगी। कांग्रेस सरकार के जाने के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नई नियुक्तियों का भाजपाई इंतजार कर रहे हैं जो शीघ्र ही भरे जायेंगे । निगम-मंडल आयोगों के अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया जाता है। इसमें उनके वेतन-भत्ता, गाड़ी, आवास आदि की सुविधा दी जाती है। इस तरह से उन्हें भी सत्ता सुख दिया जाता है। इसी तरह अलग-अलग मंडल आयोगों में सदस्यों को भी विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलता है। इन पदों पर पुराने कर्मठ नेताओं को ही बनाया जाता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल में हुई नियुक्ति प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति हुई जिसने पुराने कार्यकर्ताओं के अलावा पांच विधायकों को भी सदस्य बनाया गया है। कांग्रेसी सदस्यों को हटाकर भाजपा के कार्यकर्ताओ को नियुक्ति दी गई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, जनजातीय समाज की गौरव, सादगी एवं सरलता की प्रतीक, देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामना संदेश आ रहे हैं। 
राष्ट्रपति भवन से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘राष्ट्रपति मुर्मू आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी। इस दौरान वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उसके बाद वह संस्थान परिसर में औपचारिक रूप से एक पौधा लगाएंगी, जो विकास और नवीनीकरण का प्रतीक है। इसके बाद वे प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी। जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने में पुनर्वास सेवाओं के महत्व पर जोर दिया जाएगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। पिछले कुछ समय से रायपुर के पॉस कालोनी और इलाकों में एक शख्स बाइक पर पहुँचता था और महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता था। वह खासकर रात में वॉक के लिए निकली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। पुलिस को लगातार इस तरह के वारदात की शिकायत मिल रही थी। वही बीती रात आरोपी युवक फिर से बाइक पर पहुंचा और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन इस बार उसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खोजबीन में पता चला कि आरोपी स्थानीय आदित्य हाइट्स में रहने वाला साकेत जैन हैं। इस सूचना के बाद पंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फौरन आरोपी को धरदबोचा और थाने लाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। वही दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने आदित्य हाइट्स का घेराव कर दिया। पुलिस की समझाइस के बाद मामला शांत हुआ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । जल्द ही JCCJ को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। अमित जोगी  ने X पोस्ट में यह जानकारी दी और लिखा, सागौन बांग्ला रायपुर को मैंने 8 अप्रैल और मारवाही सदन बिलासपुर को 10 मई को सरकार को सरेंडर कर दिया है।जिन लोगों में थोड़ा सा भी भ्रम था कि वर्तमान छग बीजेपी सरकार का जोगी परिवार कृपापत्र होगा,उनको इस भ्रम को तोड़ देना चाहिए।भाजपा और जोगी कांग्रेस का दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। 
मेरी लड़ाई कांग्रेस के ख़िलाफ़ नहीं थी बल्कि उसे अपना प्राइवेट फर्म बनाने वाले एक नेता विशेष के विरुद्ध थी।अगले पाँच साल हम दोनों राष्ट्रीय दलों के विरुद्ध ज़मीनी लड़ाई- और विशेषकर उनके द्वारा हमारे खनिज संसाधनों को बेचने और सांप्रदायिकता की राजनीति फैलाने के ख़िलाफ़- निरंतर चलती रहेगी। नई पीढ़ी को हम छत्तीसगढ़ का सुनहरा सपना साकार करने के लिए अगले पाँच वर्षों में लोगों के बीच नई ऊर्जा के साथ स्वर्गीय श्री अजीत जोगी की “छत्तीसगढ़-प्रथम” विचारधारा को लेकर नई टीम के साथ जाएँगे और JCCJ का नया प्रदेश अध्यक्ष जोगी परिवार से नहीं होगा। मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं, बल्कि एक आम कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करूँगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के वृंदावन हॉल में 16 जून को कुनबी समाज का महापंचायत संपन्न हुआ। कार्य्रकम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ उसके पश्चात गार्गी (रागिनी) गेडेकर द्वारा छत्तीसगढ़ी राज्य गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा, संस्कार, रोजगार व आपसी सहयोग से ही समाज का विकास का संभव है। इसकी शुरुआत कुछ कर्मठ लोगों से होती है, जनजागृति से समाज को सही दिशा मिलती है एवं धीरे-धीरे लोग इससे जुड़ते चले जाते हैं इसके परिणाम से एक विकासशील समाज की रचना होती है। जनसेवक होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं सामाजिक संगठन को मजबूत करूं।
 कुनबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत मुनेश्वर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज के लोगों से कहा कि बदलते समय को ध्यान में रखते हुए सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से दूर रहते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाए। 
विधायक मोतीलाल साहू प्रदेश सचिव अमित डोये ने बताया कि वार्षिक महापंचायत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित थे। प्रत्येक जिलाध्यक्ष द्वारा जिले में हो रहे सामाजिक कार्य जैसे-समाजिक भवन की स्थिति, आने वाले समय में आयोजित किये जाने वाले सामाजिक कार्यक्रम, गृह उद्योग, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, स्वास्थ शिविर, वृक्षारोपण, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरण व छात्रावास की व्यवस्था से अवगत कराया गया एवं जो कमियां रह गई उसकी भी जानकारी दी गई। प्रदेश महिला अध्यक्ष सारिका गेडेकर ने बताया की समाज के भवन में सामुहिक विवाह तथा विवाह व अन्य कार्यक्रमों में होने वाले फिजूल खर्च को नियंत्रित करने कहा गया।
कार्यक्रम में महिला मंडल की भूमिका सराहनीय रही। महापंचायत में समाजिक कार्यों में विशिष्ट योगदान हेतु पुरुष वर्ग से रोशन फुंडे एवं महिला वर्ग से अनामिका ब्राम्हणकर को कुनबी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही फरवरी माह में आयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती में पालकी व्यवस्था हेतु नयना गाढ़वे, लता झलके, रिंकु हुकरे, कमलेश झलके को पतक व्यवस्था हेतु पंकज ब्राम्हणकर को, शीतलपेय व्यवस्था हेतु हेमराज हत्तिमारे को, वाहन व्यवस्था हेतु स्वपनील हेमने को पुरुस्कृत किया गया। लेजिम नृत्य में वर्षा राऊत, नम्रता राऊत, प्रगती राऊत, छाया फुंडे, शिल्पा भोयर, गायत्री भंडारकर, नैना बारसे, पारवी गेडेकर, आर्या गेडेकर, प्राची गेडेकर, रिया झलके, योजना कुथे, अपूर्वा कुथे, रिंकू बहेकार, आंचल पागोटे, प्रिति फुंडे, आन्या तितरमारे, अनवी राऊत को वादन ग्रुप के प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सारिका गेडेकर के नेतृत्व में सम्मान समारोह व पुरुस्कार वितरण समारोह संचालित हुआ। आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष दानेशवर रावत ने किया ।