Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर । दिल्ली से रायपुर लौटे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “कल मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मैंने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मैंने इस बारे में चर्चा की कि छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कैसे काम कर रही है और हम नक्सलियों के खिलाफ कैसे लड़ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर वे कहते हैं, आजादी के बाद से लोकसभा अध्यक्ष के लिए कभी चुनाव नहीं हुआ। इस बार विपक्ष ने इस परंपरा को तोड़ने का काम किया है।
छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी कल मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि माओवादी समस्या के समूल उन्मूलन हेतु ज्वाइंट एक्शन प्लान तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।
नियद नेल्लानार योजना (आपका अच्छा गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है। साय ने मोदी की गारंटी पूरी करने की दिशा में उठाए गए कदम की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन सरकार के गठन के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 18 लाख 12 हजार 743 परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में 1 लाख 6 हजार 777 आवास निर्माणाधीन है, जिनकी स्वीकृति पूर्व में ही की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किसानों को वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के लिए 3 हजार 667 करोड़ की राशि दी गयी है। वहीं, कृषक उन्नति योजना के तहत वर्ष 2023 के लिए कुल 24 लाख 73 हजार किसानों को 13 हजार 287 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 70 लाख महिलाओं को चार माह की वित्तीय सहायता 2618 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री को श्रीरामलला दर्शन योजना के बारे में बताते हुये साय ने कहा कि इसके लिए आईआरसीटीसी के साथ एमओयू किया गया है। इस योजना के तहत हर साल 20 हजार यात्रियों को यात्रा कराने का लक्ष्य है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेसी आज घूम-घूम कर संविधान बचाने की दुहाई दे रहे हैं, संविधान खत्म हो जाएगा कहकर दुष्प्रचार फैला रहे हैं। ये वही कांग्रेस है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही नेतृत्व में देश में आपातकाल लगाया था, लोकतंत्र की हत्या की थी। भारतीयों की आवाज को दबाने का काम किया था। तथ्य यह है कि फिरंगियों-अंग्रेजों से गांधी-सुभाष के नेतृत्व में लड़कर हमें जो आजादी मिली थी, वह 1975 में हमने खो दी थी। भारत में आज जो आजादी है, वह जेपी-लोहिया-अटल-आडवाणी जी जैसे महापुरुषों की देन है। यह कांग्रेस से लड़ कर पाई गई आजादी है, कांग्रेस के शिकंजे से संविधान को मुक्त करा कर लाई गई आजादी है।
आपातकाल की 49वीं बरसी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बयान दिया है। साय ने कहा कि भारत में एक सदी भर लम्बे संघर्षों और हजारों हुतात्माओं के बलिदान के बाद हमने आजादी पाई थी। आजादी उपरांत स्व. भीमराव अम्बेडकर ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ ‘संविधान’ का उपहार दिया। बड़े ही त्याग और बलिदान से प्राप्त इस लोकतंत्र को कांग्रेस नेत्री तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आधी रात को खत्म कर देश को फिर से तानाशाही और गुलामी के उसी काल में धकेल दिया था, जहां से निकल कर 1947 में भारत वापस आया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे अलोकतांत्रिक काल था, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने ‘भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि’ कहा है।
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी आजादी की विरासत को, तब ही खत्म कर दिया था जब लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था। भारतीय संविधान और लोकतंत्र आज के भाजपा (तब का भारतीय जनसंघ) के इतिहास पुरुष अटल-आडवाणी-नानाजी जैसे राष्ट्रवादियों का हासिल किया लोकतंत्र है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का कमाया लोकतंत्र है, जिसका आज हम आनंद ले रहे हैं। विष्णु देव साय ने कहा कि आपातकाल भले 1977 में खत्म हो गया, लेकिन आपातकाल की मनोवृत्ति वाले तत्व और संगठन आज भी मौजूद हैं, हर क्षण-प्रतिपल लोकतंत्र विरोधी तत्वों के खतरे के प्रति सावधान रहने की जरुरत है। आपातकाल का यह इतिहास हमें इसलिए भी बार-बार हर बार स्मरण रखना चाहिए ताकि ऐसा कलंकित इतिहास कभी अब फिर दुहराने का दुस्साहस कांग्रेस या वैसी मनोवृत्ति वाला कोई दल कभी अब करने में सफल नहीं हो पाए। सत्ता के मद में चूर होकर कांग्रेस जैसा कोई दल फिर से इस भयानक इतिहास को दुहराने का साहस नहीं कर पाये, इस लिए हमेशा सचेत रहने की जरुरत है।

panchayattantra24.-रायपुर। आपातकाल को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, कि कांग्रेस व अन्य पार्टी लोकतंत्र को समाप्त करने वाली पार्टीयां हैं। भाजपा लोकतंत्र की संवाहक पार्टी है। लोकतंत्र का दमन किया गया, उसकी याद आज भी लोगों के जहन में है। डिप्टी सीएम ने कहा कि विगत कांग्रेस सरकार में मिशाबंदियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, सम्मान राशि बंद कर दी गई थी। भाजपा सरकार बनते ही मिशाबंदियों को सम्मान मिला। इधर आपातकाल की बरसी पर सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि, तानाशाही रवैए की उपज भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल 25 जून 1975 के विरोध में उठी प्रत्येक आवाज और देश को जागृत करने वाली विभूतियों को सादर नमन।
नक्सलवाद पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, कि बस्तर से नक्सलवाद की काली छाया को दूर करना है। बस्तर के गांव- गांव तक विकास को पहुंचाना है। इसके लिए केवल ऑपरेशन ही एक आयाम नहीं है। इसको जड़ से समाप्त करने के लिए अनेक आयामों पर काम किया जाना है। वहीं, प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर डिप्टी सीएम ने कहा, कि विगत सरकार की तरह अनुचित कामों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पुलिस अब केवल पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में शांति, प्रसन्नता और ताकत आनी चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर के आरंग क्षेत्र में लगातार रेत चोर छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कही जाने वाली महानदी से अवैध तरीके से रेत की चोरी कर रहे हैं. 15 जून से प्रदेश के सभी रेत खदान नियमित रूप से बंद हो जाते है. इसके बाद भी रेत चोर सक्रिय हैं. आरंग क्षेत्र के कुरूद और मोहमेला में रेत खनन और परिवहन की सूचना पर रायपुर खनिज विभाग, आरंग राजस्व विभाग और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान 5 हाईवा वाहनों पर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई की है.
इन दोनों अवैध रेत खदानों में बने रेम को भी विभाग द्वारा तोड़ा गया है. इस दौरान आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजल साहू, खनिज विभाग और आरंग पुलिस की टीम मौजूद रही. आपको बता दें कि कुरूद रेत खदान से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर के माध्यम से रेत निकाला जाता है और जगह-जगह भंडारण करने के बाद ट्रकों के माध्यम से जिले के बाहर ऊंची कीमतों पर बेचा जाता है. आरंग क्षेत्र में भी कई जगहों पर बड़े पैमाने पर रेत का भंडारण किया गया है.

panchayattantra24.-रायपुर। रोहित शर्मा की CM विष्णुदेव साय ने तारीफ की है। उन्होंने X पर लिखा, टी-20 वर्ल्ड कप में कंगारुओं को 24 रनों से पटखनी देकर सेमी फाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।धुंआधार पारी के लिए कप्तान RO-Hitmen का हार्दिक अभिनंदन। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया ने बेखौफ अंदाज में खेल दिखाया, जिसकी शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा ने की। धमाकेदार ओपनिंग से जो टोन सेट हुआ तो हर मोर्चे पर कंगारू नाकाम होते नजर आए। हालांकि ट्रेविस हेड ने एक बार फिर भारतीय फैन्स की धड़कनें जरूर बढ़ाई थीं। लेकिन कुछ वक्त के बाद वह भी अकेले पड़ते नजर आए।
इस मैच में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हीरो कोई था तो वह थे कप्तान रोहित शर्मा। रोहित शर्मा ने एक बार जो अपना गियर बदला तो फिर वह रोके नहीं रुके। भले ही वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन यह उनकी आक्रामक पारी थी, जिसकी बदौलत भारत 200 के पार पहुंच गया। रोहित जिस तरह मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के खिलाफ बेखौफ अंदाज में शॉट्स खेले उसने टीम के बल्लेबाजों को बड़ा हौसला दिया। सूर्यकुमार यादव ने भी यह बात मानी कि रोहित शर्मा ने उनके लिए टेम्पलेट सेट किया।

panchayattantra24.-रायपुर। नक्सलवाद और आपातकाल जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने मौजूदा सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधा हैं। मीडिया से हुई बातचीत में शिव डहरिया ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, डिप्टी सीएम अरुण साव की याददाश्त बहुत कमजोर है। 15 साल भाजपा सरकार में कई बड़ी नक्सली घटनाएं हुई। भाजपा सरकार में नक्सली घटनाएं बहुत बढ़ी है। शिव डहरिया ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार में रोजगार के कारण नक्सली घटना कम थी। आपातकाल दिवस मनाये जाने से जुड़े सवाल पर पूर्व मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपातकाल तो अभी लगा हुआ है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विपक्षियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस-परिचर्चा विचार गोष्ठी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरंगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें बड़ी संख्या में कैंसिंल होने और चल रही ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। इधर यात्रियों की मजबूरी का फायदा बस और टैक्सी संचालक किराया बढ़ाकर उठा रहे हैं। मानसून को देखते हुए दूसरे राज्यों से मजदूरों के लौटने से लंबी दूरी की अधिकतर बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसके चलते लोगों को खड़े होकर किसी तरह यात्रा करनी पड़ रही है।
12 जून से 10 जुलाई तक 90 ट्रेनों के कैंसिल होते ही बस संचालक भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वहीं निजी टैक्सी मालिक में चांदी काट रहे हैं। दरअसल ट्रेनों के अनियमित परिचालन के चलते टैक्सी और बस संचालक यात्रियों को देखकर मनमुताबिक किराया ले रहे हैं। सामान्य दिनों में टैक्सी की क्षमता के अनुसार आठ से 14 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाता है। नाइट हॉल्टिंग का 800 से 1000 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा था। बसों में भीड़ को देखते हुए रायपुर से अंबिकापुर का 1,000, गढ़वा रोड का 1,400, बिलासपुर का 300 रुपये किराया वसूला जा रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर/भोपाल। MP CM मोहन यादव से डिप्टी सीएम अरुण साव ने मुलाकात की। सीएम मोहन ने अपने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।