Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ माओवादियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ-साथ शासन की नवीन ‘‘नियद नेल्लानार योजना‘‘ के तहत विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है, जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री साय ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुचारू आवागमन हेतु सड़क, पुल-पुलियों एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किये जाने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दिये गये।
बैठक में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर माओवाद के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई तथा सुरक्षा बलों के कैम्पों में जवानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषतः महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और उड़ीसा के साथ बेहतर समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही, सम्पर्क मार्गों पर सुरक्षा बलों द्वारा सतत निगरानी के निर्देश दिये गये और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
panchayattantra24.-रायपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दीपक बैज ने स्वागत किया। राजीव भवन में बैठक पर वीरप्पा मोइली ने कहा कि लोकसभा वार समीक्षा होगी। हर लोकसभा के अंदर आने वाले विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सभी से कमेटी फीडबैक लेगी। राजीव भवन की बैठक पर वीरप्पा मोइली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आए हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस का परफॉर्मेस अच्छा रहेगा, जो खामियां होंगी उसे दूर करेंगे। आज महासमुंद और रायपुर लोकसभा की समीक्षा करेंगे। बड़े नेताओं के साथ अलग से बैठक होगी। इसमें सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे।
वीरप्पा मोइली ने कहा कि बैठक के बाद AICC को रिपोर्ट सौंपेंगे, फिर बड़े नेता निर्णय करेंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कई बेहतरीन लीडरशिप है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कहां गलत हुई है, इसका पता लगाएंगे।
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग की अनुशंसा के आधार पर विचाराधीन बंदी दुर्गेश यादव की जेल अभिरक्षा में हुई मौत के प्रकरण में विभाग द्वारा राशि 5 लाख (पांच लाख) रूपये के भुगतान का आदेश बतौर आर्थिक क्षतिपूर्ति मृतक के पिता को प्रदान किया है। ज्ञात हो, न्यायालय़ीन लंबित प्रकरण के आधार पर विचाराधीन बंदी दुर्गेश यादव को बेमेतरा उपजेल में 29 मार्च 2019 को निरुद्ध किया गया था, जांच रिपोर्ट में इस आशय का उल्लेख है कि 06 जुलाई 2019 को जेल की पाकशाला में चांवल का भगोना उतारते वक्त, विचाराधीन बंदी दुर्गेश यादव का पैर फिसल गया, जिसके कारण चांवल के भगोने का गरम माड़ (पेज), बंदी के पैर एवं शरीर के अन्य भाग में गिर गया और वह गंभीर रूप से जल गया।
जेल प्रशासन, बेमेतरा द्वारा आरोपी को तत्काल केंद्रीय जेल, रायपुर स्थानांतरित करते हुए ईलाज हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल, रायपुर के बर्न यूनिट में कराया गया। जहां 09 जुलाई 2019 को बंदी की मृत्यु हो गई। आयोग द्वारा प्रकरण संज्ञान में लिया गया, एवं जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, रायपुर व पुलिस अधीक्षक, रायपुर से प्रतिवेदन आहूत किया गया, अनुविभागीय दंडाधिकारी जाँच में भी यह पुष्टि हुई कि विचाराधीन बंदी की मृत्यु चांवल के माड़ से जलने के कारण ही हुई है।

panchayattantra24.-रायपुर । पूर्व CM रमन सिंह अपने जीजा महेन्द्र कल्चुरी के दाह संस्कार में शामिल हुए। और उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा, आज आदरणीय जीजाजी श्री महेन्द्र कल्चुरी जी की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दाह संस्कार में सम्मलित हुआ। जीजाजी जैसे सरल और सहज व्यक्तित्व का हमारे बीच से चले जाना अपूरणीय क्षति है, मैं पूरे परिवार के साथ इस शोक के समय में प्रभु रामचंद्र जी से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी दिवंगत आत्मा श्रीधाम में स्थान प्राप्त करे।
कल रमन सिंह ने दी थी निधन की जानकारी – मेरी बहन श्रीमती इला कल्चुरी जी के पति श्री महेन्द्र कल्चुरी जी के देहांत से मन अत्यंत व्याकुल है। जीजा जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज निजी अस्पताल में उनके देहांत से पूरा परिवार व्यथित है, प्रभु श्री रामचंद्र जी उनकी दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

panchayattantra24.-रायपुर। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने x पर लिखा, “पूरा लगान वसूला, अंग्रेजों को धो डाला” …टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अंग्रेजों के खिलाफ 68 रनों से जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं फाइनल मैच के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
बता दें कि भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के 17 साल के इतिहास में इस बार कुछ ऐसा होगा जो कभी पहले नहीं हुआ। टी20 वर्ल्ड कप का यह 9वां संस्करण है, मगर इससे पहले 8 संस्करण में कोई टीम अपराजेय रहते हुए खिताब नहीं जीती है। मगर इस साल यह भी रिकॉर्ड टूट जाएगा। दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रही है। अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखते हुए ये दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंची है, मगर फाइनल में किसी ना किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा और एक टीम अपराजित रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर के कांग्रेस नेता और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आबकारी नीति में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शराबबंदी की बात कहकर सत्ता में आई है। भाजपा की सरकार आने के बाद गोवा से लेकर बंफर का रेट बढ़ा गया है। नई आबकारी नीति का कांग्रेस समीक्षा करेगी, जिसके बाद विधानसभा में सरकार के खिलाफ लड़ाई लडेंगे। संगठन में बदलाव का काम बड़े लोगों का है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर निर्णय लेंगे।
बिलासपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा संगठन के लोग चोरी और डकैती कर रहे हैं। हिंदू के नाम पर डराने का काम कर रहे हैं और सरकार में बैठे लोग लूटने का काम कर रहे हैं। उनके दिखाने के दांत अलग हैं और खाने के दांत अलग हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भोली है, वो धीरे से समझेगी। कांग्रेस पार्टी उनकी नीतियों का विरोध करेगी। सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई है बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों पर चर्चा हो रही है।

panchayattantra24.-रायपुर । देश-प्रदेश में सुर्खिया बटोरने वाले महादेव सट्टा एप्प को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ सट्टेबाजी Betting के लिए कुख्यात इस ऐप के दो संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो चली हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रदेश पुलिस की तरफ से दोनों के ख़िलाफ़ लुकआउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए गृह मामलों के केंद्रीय विभाग को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।
दरअसल दोनों के खिलाफ शहर के खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसके बाद उनकी तलाश और भी तेज कर दी गई हैं। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा amresh mishra ने इस संबंध में पुलिस अफसरों की बैठक ली हैं। इस मीटिंग में उन्होंने सभी से महादेव ऐप से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाने और उन्हें जल्द निपटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में किसानों ने फसल नष्ट होने के संबंध में ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसी प्रकार लोगों ने अनुचित कब्जा हटाने, मनरेगा, बीमारी के इलाज के संबंध में मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में कहा कि सब आवेदन नोट हो रहा है। सबकी समस्या हल होगी। कार्यक्रम में आवेदन देते वक्त एक आवेदक ने कहा कि पेन से मार्क कर दीजिए तब मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए आवेदक से कहा कि सभी आवेदकों के आवेदन दर्ज किए जा रहे सबकी समस्या हल की जाएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी के आवेदन देखें और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में एक महिला अपने पति रमेश शुक्ला की समस्या लेकर आई। पत्नी ने बताया कि उनके पति श्री शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकर, मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में चर्चा में श्रीमती शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पूर्व जन दर्शन की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री के बारे में पढ़ा था कि सांसद और मंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के बहुत से लोगों का इलाज कराया है। जनदर्शन में इसका मौका मिला तो मैं आई। मेरा यहां आना सफल हुआ है।