Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उस बयान पर आड़े हाथों लिया है, जिसमें उसने भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बताया है। सोरेन के इस बयान पर बिफरे सीएम साय ने पलटवार करते हुए सोरेन परिवार को जनता को लूटकर गाढ़ी कमाई करने वाला परिवार कहा है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X में लिखा है कि – देश भर में जिस तरह से भाजपा, सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है, ऐसा इससे पहले कभी नहीं था। ऐसे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय है। यह देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान है। जीवन भर अपने कृत्यों से सोरेन परिवार जिस तरह आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, वह भी निंदनीय है

जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाले सोरेन और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी हैl यही कारण है कि अब वे समाज के प्रति ही अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतारू हो गये हैं। सोरेन परिवार का रिश्वत कांड भी अभी तक जनता भूली नहीं है। हेमंत सोरेन जी को यह समझ लेना चाहिए कि महज जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं होता है। अंतिम फैसला अभी बाकी है

दरअसल आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया हुआ है। इसी कारण ऐसी बयानबाजी हो रही है। समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नहीं करेगी, इसका माकूल जवाब देगी। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप है। जिसको पांच महीने बाद जमानत मिली है। जेल से निकलने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उसने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है।

panchayattantra24.-रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय ने कल दिल्ली में हुई बैठक की तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि कल रात नई दिल्ली में भाजपा BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक में शामिल हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे। बता दें कि सुबह रायपुर लौटे सीएम साय ने यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि शुक्रवार को दिल्‍ली में प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात हुई। यह एक परिचयात्‍मक बैठक थी। इस बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकार और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव भी मौजूद थे।
मंत्रिमंडल के विस्‍तार का सवाल सुनते ही सीएम मुस्‍कुराते हुए यह कह कर सवाल को टाल दिया कि जब समय आएगा तब मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा। चर्चा के दौरान सीएम ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर भी बयान दिया। सवाल हुआ कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार संसद में इस मुद्दें पर चर्चा नहीं होने दे रही है। इस पर सीएम साय ने कहा कि नीट पर कार्यवाही हो रही है। एचआरडी मिनिस्‍टर ने कहा है कि मामले में कार्यवाही की जाएगी, जो हो भी रहा है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन के नेतृत्व में 07 थाना प्रभारियों एवं थानों की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 06ः00 बजे थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव  स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।
छापेमार कार्यवाही के दौरान सैकड़ो मकानों को चेक किया। बी.एस.यू.पी. कालोनी में निवासरत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों को अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करने, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने सख्त हिदायत दिया गया तथा 02 संदेहियों को थाना पुरानी बस्ती लाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । श्रमिक हितैषी सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर जुलाई से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी। प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुरूप श्रमिक परिवार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम उठाएं जाएं। श्रमिक परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है। 
इसी तारतम्य में पंजीकृत श्रमिक व पंजीकृत श्रमिक के संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुसार लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिग, रेल्वे, पुलिस भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 4 से 10 माह तक की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही स्वयं, च्वाईस सेन्टर या श्रम कार्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। 
 पंजीकृत श्रमिक की अगर मृत्यु हो चुकी है तब भी मिलेगी सुविधा यदि हितग्राही की मृत्यु दिनांक 09 जून 2020 से पहले हुई है तो पुराने अधिसूचना के अनुसार योजना के लिए उनके बच्चे पात्र है तथा वे हितग्राही जो नवीन योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े हुए हैं वे भी आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी मिलेगी होगी कोचिंग यह कोचिंग ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी मिलेगी। ताकि विभिन्न परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को दोनों का विकल्प मिल सके। बहुत से छात्र समय या फिर दूरी की वजह से ऑफलाइन ही कोचिंग लेना चाहते हैं, उनको ये सुविधा मिलेगी।
इन जिलों में शुरू होने जा रही सुविधा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, महासमुंद जिले में इस योजना की शुरुआत की जा रही है। छात्र छात्राओं मे उत्साह, तीन जिलों के लिए 4 बैच हुए भरे निःशुल्क कोचिंग योजना के लिए छात्र छात्राओं मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कुल (50-50) चार बैच अब तक भरे जा चुके हैं। अन्य जिलों से आए आवेदन का परीक्षण कर बैच बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर । महिला सशक्तिकरण से महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो स्वयं को सकारात्मक भूमिका देने में अहम योगदान कर सकती है। जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से आज भारत देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। विकसित भारत बनाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए यहां की माताओं और बहनों का बड़ा योगदान रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैैं और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी में महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परंपरा को छत्तीसगढ़ शासन निभा रहा है। 
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जा रही है, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है। महिलाएं खुश है कि वो महतारी वंदन योजना से मिली राशि से अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर पा रहीं हैं साथ ही कई महिलाएँ भविष्य के लिए निवेश भी कर रहीं हैं। 
महिलाएं विशेषकर विवाहित महिलाएं घर-परिवार की देखभाल, प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अपनी छोटी-मोटी बचत का उपयोग ज्यादातर परिवार और बच्चों के पोषण में खर्च करती हैं। लेकिन आर्थिक मामलों में उनकी सहभागिता अभी भी बहुत कम है। इसे देखते हुए राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक सहभागिता बढ़ाने के लिए काम कर रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य की बात की जाए तो 2020-21 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 के अनुसार 23.1 प्रतिशत महिलाएं मानक बॉडी मास इंडेक्स से कम स्तर पर हैं। 15 से 49 वर्ष के आयु की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 60.8 प्रतिशत और गर्भवती महिलाओं में यह 51.8 प्रतिशत है। ऐसे में महतारी वंदन योजना उनके लिए बड़ी राहत बनकर आई हैं। 
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि उनका प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा। इसी लिए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 10 मार्च से प्रथम किश्त महिलाओं के बैंक खाते में भेजने से प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना में प्रदेश के कुल 70 लाख 12 हजार 417 हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है, जून माह में चतुर्थ क़िस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में ज़ारी की जा चुकी है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । देश में 60 साल पहले जब अकाल पड़ा था, तब गरीब अतिगरीब और आर्थिक रूप सक्षम लोगों को आसानी से राशन मिले इसके लिए राशन कार्ड सिस्टम लागू किया गया था तािक कोई भी भुखमरी से न मरे। बाद में इसका राजनीतिक करण हो गया। जिसकी पार्टी की सरकार होती थी, उसी को राशन दुकान आवटित किया जाता था, ताकि मानिटरिंग के साथ लोगों को राशन उपलब्ध हो सके। यह परिपाटी चलते-चलते अब बाजार में पहुंच चुकी है। देश में और प्रदेश में गरीबों को मिलने वाला सारा राशन अब खुले रूप से दलालों के माध्यम से बाजार में बिक रहा है जिसकी कमाई से दलाल औऱ कारोबारी लाल तो हो रहे है और कारोबारी मालामाल हो रहे हैं। आज गरीबों का सत्यापन को कोई मापदंड नहीं है। गरीब से गरीब घर में दो बाइक,फ्रीज, टीवी उपलब्ध है। सरकारी जमीन पर कब्जा धारी हो या पीएम आवास में रह रहा हो सभी परिवार का भौतिक सत्यापन हो ताकि वास्तिवक गरीबों का चावल गरीबों को मिले। अब तो नेताओं ने सिस्टम को अपने फाय़दे के अनुरूप ढाल लिय़ा है। ताकि उनकी कमाई में कही भी रोड़ा नहीं अटके और आज राशन दुकान उन छुटभैय़ा नेताओं के इशारे पर चल रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा लापरवाही खाद्य विभाग के अधिकारियों की है जो कार्ड के हिसाब से मोटे नजराने पर दुकान संचालन करने आवंटित कर रहे हैं। औऱ दुकानदार से लेकर कार्ड धारक खुले बाजार में राशन बेच रहा है। 
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीबों को दिया जाने वाला पीडीएस सिस्टम के तहत एक रुपया किलो के दर से दिया जाने वाले पीडीएस सिस्टम के चावल की खुलकर खरीद फरोख्त की जा रही है। खाद्य अधिकारियो को भनक तक नहीं है या उनके संरक्षण में खेल हो रहा है तफ्सीस करने पर जानकारी होगी।  सरकार अत्यंत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को और गरीबी रेखा में आने वाले लोगों को सस्ते दर पर चावल और अन्य सामग्री उपलब्ध करा रही है जिसे खुले मार्किट में बेच दिया जा रहा है। एक रूपये किलो की दर से 35 किलो चावल उठाकर उसे दलालों के माध्यम से 17 रूपये किलो की दर से खुले बाजार में बेचा जा रहा है। मजे की बात ये है की इस चावल को पॉलिस कर पतला और चमकीला कर 60 रूपये प्रति किलो की दर से से ब्रांडेड बताकर बेचा जा रहा है। अभी हाल में ही नया राशन कार्ड बनाया जा रहा है जिसमे सिर्फ कार्ड को ही बदला जा रहा है। जबकि नया राशन कार्ड बनने पर पूरी तहकीकात कर परिवार के सदस्यों की जानकारी सहित आय की भी जानकारी कर बनाया जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने से विभाग द्वारा बनाए गए राशन कार्डों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बताया की अपात्र लोगों का भी बीपीएल राशन कार्ड बना दिये गये जिन्हें इस योजना की कोई जरूरत नहीं थी। ऐसे लोग ही हैं जो पीडीएस की चावल को सरकारी राशन दुकान से 1 रूपये किलो के दर से 35 किलो चावल उठाकर खुले बाजार में 17 रूपये प्रति किलो के दर से बेच रहे हैं। 
पीडीएस चावल की खरीदी बिक्री रुक नहीं रही है 
मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद हितग्राहियों को दिया जाने वाला राशन जिले भर के बाजारों में खुलेआम बिक रहा। खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बाद भी ग्रामीण एरिया के व्यापारी साप्ताहिक हाट बाजारों में पसरा लगा इस चावल को खरीद रहे, और शहरों में सीधे राशन दुकानों में बेचा जा रहा है। दूसरी ओर ऐसे हितग्राही जीने पीडीएस सिस्टम के चावल को खाना नहीं होता लेकिन राशन कार्ड होने की वजह से आसानी से मिल जाता है,वे एक रुपए में मिलने वाला चावल को फायदे के लालच में व्यापारियों को बेच रहे हैं, राशन के चावल की होने वाले अवैध खरीद-फरोख्त कारोबार की जानकारी विभागीय अमले को होने के बाद भी अवैध खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने जिम्मेदार विभागीय अफसर आंख मुंड कर बैठे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बीपीएल 58 लाख , अंत्योदय 4 लाख, एपीएल 10 लाख, सहित प्रदेश में लगभग 70 से 75 लाख राशन कार्डधारी हितग्राही है। हितग्राही परिवारों को एक रुपए प्रति किलो की दर से प्रतिमाह राशन की दुकानों से पात्र हितग्राही परिवारों को प्रदान किया जाता है। एक रुपए प्रति किलो की दर से लगभग 35 किलो चावल महज 35 रुपये में मिलता है। जिसे 17 रुपए प्रति किलो की दर से व्यापारियों को बेच लोग सीधा-सीध मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं व्यापारी भी इस चावल को पॉलिस करवाकर 60 से 70 रूपये प्रति किलो की दर से बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। 
राशन कार्डों पर सवालिया निशान खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभाग द्वारा बनाए गए राशन कार्डों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लोगों ने दावा किया ऐसे लोगों का भी राशनकार्ड बना दिया गया है जिन्हे इसकी जरुरत ही नहीं थी। वे राशन दुकान से मिलने वाले शक्कर, चना और अन्य सामग्री का उपयोग तो जरूर कर रहे हैं लेकिन चावल को सीधे दुकानदारों को बेचकर फायदा उठा रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश में कुछ ऐसे परिवार भी है ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड ना होने से महंगे दाम पर चावल खरीदने उनकी मजबूरी बान गई । माना जा रहा है कि ऐसा इस योजना के तहत राशन कार्ड बनाने के दौरान विभाग की अनियमितता के कारण निर्मित हुई है। उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर तत्काल इसे रोकना होगा तभी शासन की इस महती योजना का लाभ वास्तविक हक़दार को मिल सकती है। 
5.92 लाख राशनकार्डधारी अब भी गायब सत्यापन नहीं कराने पर निरस्त होगा राशन कार्ड सरकार बदलने और आचार संहिता खत्म होने के बाद नए राशन कार्डों का वितरण शुरू हो गया है। लेकिन अब भी प्रदेशभर के 5.92 लाख राशनकार्डधारी गायब हैं। प्रशासन की ओर से बार-बार कहने के बाद भी इन कार्डधारियों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन ही नहीं किया है। ऐसे में प्रशाासन को बोगस कार्ड की आशंका भी दिखाई दे रही है। वहीं, इस बात की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता, कि सक्षम परिवारों ने किसी न किसी तरह गरीबी रेखा का कार्ड बना रखा था, अब पोल खुलने की डर से आवेदन नहीं कर रहे हैं। दरअसल, छह माह से राशन कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद भी लोग आवेदन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों का राशनकार्ड ब्लाक हो सकता है। एक बार कार्ड ब्लाक होने के बाद जब तक लोग सत्यापन नहीं करते तब तक उनका राशनकार्ड शुरू नहीं होगा। गौरतलब है कि प्रदेश भर में 76 लाख 83 हजार 426 कार्डधारी हैं। जिनमें से 5 लाख 92 हजार 691 ने आवेदन नहीं किया है। 70 लाख 12 हजार 575 कार्डधारियों का कार्ड प्रिंट हो गया है। पूरे प्रदेश में अभी तक 92.29 प्रतिशत कार्डधारियों का सत्यापन हुआ है। रायपुर में 84 प्रतिशत का हो गया सत्यापन: राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अंतिम 30 जून तय की गई है। अब तक भी रायपुर के 6 लाख 01 हजार 735 में से 92 हजार 687 कार्डधारियों का अता-पता नहीं है। अभी तक जिले में 84.6 प्रतिशत कार्डधारियों ने सत्यापन कराया है। ऐसे में अब ये अपात्र मान लिए जाएंगे। इन्हें सरकारी राशन मिलना भी बंद हो जाएगा। ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा बेहतर: आवेदन जमा नहीं करने की स्थिति वाले इलाकों पर गौर करें तो सबसे बुरी स्थिति नगरीय निकाय की है। यहां 78.15 फीसदी आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में 92 प्रतिशत सत्यापन हो चुका है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए प्रचार-प्रसार के अलावा मुनादी भी कराई जा रही है। इसके बाद भी करीब लाखों परिवारों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा, जिले में राशनकार्ड के सत्यापन की गति में तेजी लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। लोग खुद भी एप के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं, दुकानों में जाकर भी आसानी से सत्यापन कराया जा सकता है। अभी कार्ड ब्लाक करने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आम नागरिकों को एक और नई सुविधा परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही है। आवेदक के पते पर नहीं पहुंचने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र अब संबंधित आवेदकों को उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू की जा रही है।
मुख्यमंत्री साय के समक्ष यह बात सामने आई कि परिवहन विभाग द्वारा डाक के माध्यम से भेजे गए कई ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र पता सही नहीं होने के कारण नया रायपुर स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय इन्द्रावती भवन में वापस लौट आते थे। ऐसे आवेदकों को अपने ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नवा रायपुर आना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने आवेदकों की दिक्कतों को महसूस करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि किसी वजह से अप्राप्त रहे ड्राइविंग लाईसेंस तथा पंजीयन प्रमाण पत्र संबंधित जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय, जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से वितरित किए जाए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय एवं यूपीएससी परीक्षा के लिए किए गए कोचिंग व्यवस्था की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने तारीफ किया। अहीर की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए। 
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्गों के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया तथा उनकी प्रशंसा की। पिछड़े वर्गों के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समुचित पालन सुनिश्चित करने को कहा। 
उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थाओं के साथ-साथ निजी संस्थाओं में भी पिछड़े वर्गों के लोगों को आरक्षण के तहत लाभ मिले। राज्य में गठित पिछड़ा वर्ग आयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे संबंधित हितग्राहियों को आय के अन्य स्रोत की व्यवस्थित जानकारी मिल सकेगी। श्री अहीर ने छत्तीसगढ़ राज्य में सूचीबद्ध पिछड़ा वर्ग की संख्या की जानकारी लेते हुए कहा कि राज्य में सूचीबद्ध 95 पिछड़ी जाति में से 67 जातियां केंद्रीय सूची में शामिल है। राज्य की अन्य जातियों को भी केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को प्रस्ताव भेजा जावे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। विधायक और कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि साय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल का उत्तराधिकारी और 13 वां मंत्री कौन होगा? हालांकि ये कहा जा रहा है कि आलाकमान ने नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगा दी है, लेकिन अभी तक नाम सामने नहीं आए हैं। वहीं, आज दिल्ली दौरे से लौटते ही सीएम साय ने बताया कि कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। 
 दरअसल सीएम कल दोपहर ​से दिल्ली प्रवास पर थे और आज सुबह वापस लौटे। रायपुर लौटने के बाद सीएम साय ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल हमारे छत्तीसगढ़ के बीजेपी के सभी सांसदों के साथ बैठक था। यह बैठक परिचात्मक था। इसमें हमारे राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री और शिव प्रकाश उपस्थित थे, हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी गए थे और हम भी गए थे। वहीं, इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय से पूछा गया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? किन विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी? तो उन्होंने कहा कि चर्चा तो आप लोगों में ज्यादा होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार अपने समय पर ही होगा। 
 दूसरी ओर कहा ​जा रहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसत्र के मानसून सत्र के पहले बृजमोहन अग्रवाल के उत्तराधिकारी और 13 वें मंत्री की घोषणा हो जाएगी। विश्वनीय सूत्रों के अनुसार साय मंत्री मंडल एक नया और एक पुराना चेहरा शामिल होगा। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रायपुर से एक विधायक को मौका मिलने की पूरी संभावना है। वहीं, मंत्री पद के लिए जिनका नाम चल रहा है उनमें वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत का नाम प्रमुखता से सामने आया है। इसी तरह नए चेहरे में दुर्ग के गजेंद्र यादव की चर्चा है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । दिल्ली से रायपुर लौटे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कल दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक थी। जिसमें मैं और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और शिवप्रकाश भी उपस्थित रहे। बता दें कि कल सीएम साय देर शाम दिल्ली रवाना हुए थे। जानकारी के मुताबिक सीएम ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से बैठक उपरांत मुलाकात की है। इस दौरान कैबिनेट विस्तार पर चर्चा भी हुई है। सीएम के बयान को देखते कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही कैबिनेट बिस्तार होने वाला है। नए मंत्रियों के नाम जल्द सामने आएंगे।