Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। कोयले से लोड मालगाड़ी छत्तीसगढ़ के परसा से राजस्थान जा रही थी। इस दौरान शहडोल रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। वहीं दूसरे ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी प्रभावित हो गई। जिस ट्रैक पर यह हादसा हुआ, उस ट्रैक की 4 लाइने प्रभावित हो गई। हालांकि यात्री ट्रेनों की आवाजाही जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल राहत कार्य जारी है। रेल अधिकारी ने बताया कि कोयले से भरी एक मालगाड़ी पलट गई। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गई। जिससे दूसरी ट्रैक में खड़ी एक मालगाड़ी भी प्रभावित हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

panchayattantra24.-रायपुर। अरुण साव ने राज्यसभा MP पीटी उषा को जन्मदिन की बधाई दी। X पर डिप्टी सीएम ने लिखा, राज्यसभा सासंद एवं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, पूर्व ओलंपियन पीटी उषा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। पी. टी. उषा (अंग्रेज़ी: P. T. Usha, पूरा नाम पिलावुळ्ळकण्टि तेक्केपरम्पिल् उषा) भारत के केरल राज्य की खिलाड़ी हैं। 1976 में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक खेल विद्यालय खोला और उषा को अपने ज़िले का प्रतिनिधि चुना गया। भारतीय ट्रैक ऍण्ड फ़ील्ड की रानी माने जानी वाली पी. टी. उषा भारतीय खेलकूद में 1979 से हैं। वे भारत के अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं। नवें दशक में जो सफलताएँ और ख्याति पी. टी. उषा ने प्राप्त की हैं वे उनसे पूर्व कोई भी भारतीय महिला एथलीट नहीं प्राप्त कर सकी। वर्तमान में वे एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट मानी जाती हैं। पी. टी. उषा को उड़न परी भी कहा जाता है।
जीवन परिचय – पी. टी. उषा का जन्म 27 जून 1964 को केरल के कोझीकोड ज़िले के पय्योली ग्राम में हुआ था। उषा एक धाविका के रूप में भारत के लिए केरल का और विश्व के लिए भारत का अमूल्य उपहार है। खेलकूद के प्रति पूर्णतया समर्पित उषा के जीवन का जैसे एकमात्र ध्येय ही विजय प्राप्ति बन गया है। पी. टी. उषा को सर्वाधिक सहयोग अपने प्रशिक्षक श्री ओ. पी. नम्बियार का मिला है। जिनसे 12 वर्ष की अल्पायु से वह प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उषा मलयालम भाषी है। वह दक्षिण रेलवे में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। व्यस्तता के बावजूद पी. टी. उषा ने मात्र दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम के बल पर खेलजगत में अपना अप्रतिम स्थान बनाया है। साथ ही उनका खेल ज्ञान भी काफ़ी अदभुत है।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं।
जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं इनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे। साथ ही वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे। आम जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय की मंशा अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा प्रदेश में अवैध पशु परिवहन को बंद करने ,और गौ रक्षक की आड़ में हत्या,लूट ,उगाही ,मॉब लिंचिग को पूर्णतया बंद कराने के लिएजल्द ही मुस्लिम समाज 36 गढ़ प्रमुखों की “महासभा” की जायेगी। इस हेतु रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसके तहत प्रशासन से अनुमति लेकर शांति पूर्वक धरना और मौन जुलूस भी निकाला जायेगा।समाज की बैठक में विभिन्न मुद्दों के आलावा आरंग हत्याकांड की लिपापोती ,बीरनपुर हत्याकांड ,कवर्धा के मुस्लिमो के घरों पर बुल्डोजर कार्यवाही,तिल्दा के मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट कर जुलूस निकाला गया। प्रदेश की कई मस्जिद में पथराव, और गंदी सामग्री फेकना,फेसबुक ,सोशल मीडिया में इस्लाम धर्म और मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र अपमानजनक पोस्ट डालकर सदभाव खराब करना,पूरे प्रदेश मै अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट किया जाना , इन्हीं सब अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ ,प्रदेश का भाई चारा सद्भाव को बचाने मुस्लिम “महासभा” जल्द ही आयोजित की जायेगी। इस संबंध में समाज के लोग मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और आईजी से भी मुलाकत कर समस्या बतायेंगे। और शांति के टापू में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेगें।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने ओम बिरला Om Birla को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी। सीएम साय ने अपने X पोस्ट में लिखा, आदरणीय ओम बिरला, आपको दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अध्यक्षीय कार्यकाल में भारतीय संसद ने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। निश्चित ही आपके इस कार्यकाल में लोकसभा की गरिमा और अधिक ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी। आपको सफल कार्यकाल हेतु बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली । आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी BJP ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस व राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। बता दें कि स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला ने सदन में इमरजेंसी की निंदा की। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान किया था। स्पीकर के प्रस्ताव रखते ही पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला इमरजेंसी के दौरान जान गंवाने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा। सत्ता पक्ष के सांसदों ने मौन रखा, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के सांसद हंगामा करते रहे। कांग्रेस सांसदों का आरोप था कि स्पीकर भाजपा का एजेंडा चला रहे हैं। मौन के बाद स्पीकर ने गुरुवार तक के लिए संसद को स्थगित कर दिया।

panchayattantra24.-रायपुर । दो दिन के दिल्ली दौरे के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह रायपुर लौट आए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार पर कुछ खास नहीं कहा, मगर उनके दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल में नए नामों को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। विष्णुदेव कैबिनेट में इस वक्त मंत्रियों के दो पद खाली हैं। इनमें से एक के लिए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का नाम सबसे उपर बताया जा रहा है। गजेंद्र छत्तीसगढ़ आरएसएस के पुराने प्रमुख बिसरा राम यादव के बेटे हैं। छत्तीसगढ़ में यादवों के वोट बैक और विधायकों की संख्या को देखते बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि यादव समाज से एक मंत्री बनाया जाना चाहिए।
बता दें, छत्तीसगढ़ की राजनीति में यादवों का प्रभाव शुरू से रहा है। राज्य बनने से पहले बिलासपुर के बीआर यादव 16 साल तक अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में रहे। एक समय बीआर यादव दिग्विजय सिंह के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। राज्य बनने के बाद अजीत जोगी सरकार के दौरान रामानुजलाल यादव को काफी महत्व दिया गया। जोगी ने उन्हें माईनिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद रमन सरकार में दुर्ग के ही हेमचंद यादव मंत्री रहे। सो, मंत्री बनने के लिए दुर्ग के गजेंद्र यादव का एक नाम पक्का माना जा रहा है। दूसरी कुर्सी के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत और लता उसेंडी शामिल हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। बलौदाबाजार घटना को लेकर पीड़ितों के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बलौदाबाजार घटना को अंजाम देने का काम किया है. घटना में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सार्वजनिक हो चुकी है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाएंगे. सभी को अपने राजनैतिक दल के नेता चुनने का अधिकार है. नेता प्रतिपक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई. प्रतिपक्ष की सकारात्मक भूमिका होती है, लेकिन जिस प्रकार की राजनीति इन्होंने की है, मुझे नहीं लगता है कि वो निभा पाएंगे.
प्रदेश में आज मनाए जाने वाले शाला प्रवेशोत्सव को लेकर अरुण साव ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. आज से शाला प्रवेशोत्सव की शुरुआत हो रही है. नये प्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत है. हमारी सरकार अच्छी और गुणवत्ता पूर्व शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री के साप्ताहिक जनदर्शन को लेकर अरुण साव ने कहा कि जनदर्शन में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, उनकी बातें सुनी जाती है, समस्याओं का निदान होता है. इससे लोगों को बड़ा फ़ायदा होता है. मंत्रिपरिषद के अयोध्या दर्शन पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत ही शीघ्र तिथियां निर्धारित होंगी. सभी रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे. आरंग में गौ रक्षकों पर एकपक्षीय कार्यवाई को लेकर बजरंग दल के आज जेल भरो आंदोलन पर अरुण साव ने कहा कि सरकार अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रही है. सभी संगठनों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है. क़ानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर सभी अपनी भूमिका बना सकते हैं.

panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी रायपुर में बुधवार को मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह छह बजे दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सुबह छह बजे यह सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रिम्स में डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दो कारों में आपस जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों मृतक रिम्स के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।