Browsing: रायपुर

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा आज़ रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित कार्यक्रम मे ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ‘ का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ‘ भारतीय चंद्र मिशन पर पहली काव्य पुस्तक हैस जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हैस इस 150 पृष्ठ के ग्रंथ के संपादक डॉ. आशा आजाद ‘कृति‘ मानिकपुर कोरबा एवं उर्मिला देवी ‘उर्मि‘ रायपुर, छत्तीसगढ़ के सहयोग से तैयार किया है। यह काव्य साझा संकलन भारत देश को समर्पित है, जिसे मूर्त रूप देने में विश्व स्तर के 123 साहित्यकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें राजधानी की कवयित्री श्रीमती सुषमा पटेल भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘सपना साकार हुआ‘ के माध्यम से अपना योगदान दिया। इसके लिए उन्हें उत्कृष्ट साहित्य सेवी अलंकरण से अलंकृत किया गया है। 
देश की उपलब्धियों को समर्पित इस पुस्तक में उत्कृष्ट काव्य संकलन के कारण गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, राज्यस्तरीय सम्मान (छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग) विश्व कीर्तिमान ग्रंथ, गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान और वैदिक प्रकाशन द्वारा भी सम्मानित किया गया। ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान‘ एक विश्वस्तरीय विशाल काव्यमयी साझा संकलन है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं वरन देश-विदेश से भी इस विषय विशेष पर अपनी रचनाओं के माध्यम से ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान‘ में अपनी रचनाओं के माध्यम से इस काव्य संकलन को अलंकृत है। विश्वस्तर के 123 साहित्यकार सम्मिलित है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 100 साहित्यकार एवं भारत के विभिन्न राज्यों से 21, आस्ट्रेलिया से 01 एवं अमेरिका से 01 साहित्यकारों ने अपना काव्य सृजन कर विश्व कीर्तिमान में अपना विशेष योगदान दिया है। यह विशाल काव्यमयी साझा संकलन भारत की उपलब्धि पर भिन्न-भिन्न अभिव्यक्तियों पर आधारित है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छ्त्तीसगढ़ बरई (तम्बोली) समाज का महासभा अधिवेशन 2024 के अंतिम दिन रविवार को सभापति (अध्यक्ष) पद का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें पवन महोबिया विजयी हुए। लक्ष्मी नारायण सत्संग भवन में आयोजित तीन दिवसीय महासभा अधिवेशन के तीसरे दिन दोपहर से शुरू हुए मतदान की प्रक्रिया देर रात तक चली जिसके पश्चात मतगणना में पवन महोबिया 398 वोटों से सभापति निर्वाचित हुए। महासभा के प्रथम दिन शुक्रवार को सामाजिक युवक युवती परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य सैकड़ो युवाओ का मंच से परिचय दिया गया जिसके बाद मेघावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। द्वितीय दिवस शनिवार को युवा सम्मेलन में समाज के समाज हित मे युवाओ ने मंच से अपनी बात रखी व कार्यकारिणी की बैठक पश्चात निर्वाचन कार्यक्रम के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्त हुई, जिनके द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुआ जिसमे सभापति पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन आवेदन जमा किया । 
तीसरे दिन महिला सम्मेलन में महिलाओं ने अपने विचार रखे और दोपहर एक बजे मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें 24 केंद्रों से आये मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ बरई (तम्बोली) समाज का महासभा अधिवेशन चार वर्ष में आयोजित होता है व निर्वाचित सभापति का कार्यकाल चार साल का होता है। पवन महोबिया ने जीत के पश्चात सामाजिक जनों का आभार जताते हुए कहा कि बरई समाज की प्रगति के साथ समाज को संगठित व सशक्त बनाने की दिशा में हम सब मिलकर कार्य करेंगे, श्री महोबिया ने नई कार्यकारिणी गठन के विषय मे बताया कि समाज की नई पीढ़ी को भी कार्यकारिणी में स्थान मिलेगा जिसकी घोषणा शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही होगी जिसकी तारीख की घोषणा सामाजिक जनों से विचार विमर्श कर की जाएगी।
 

panchayattantra24-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर लिखा, प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।
देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

panchayattantra24-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । पुरंदर मिश्रा भी राजभवन पहुंचे थे। दरअसल बीजेपी की साय सरकार में कैबिनेट का विस्तार होना है। इसी कड़ी में आज सुबह राज्यपाल विश्व भूषण हरिचदंन से राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य मुलाकात की। बता दें कि बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा मंत्री पद की रेस में शामिल है। चर्चा है कि साय उन्हें कैबिनेट में शामिल कर सकते है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही दो नए मंत्रियों के नाम का ऐलान होगा। राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, गजेंद्र यादव और धरमलाल कौशिक के नामों की चर्चा हो रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर में आज से विश्व प्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरूआत हुई। बधाई देते सीएम साय ने कहा, 617 साल से मनाए जा रहे इस पर्व में जगदलपुर  के जगन्नाथ मंदिर में चंदन जात्रा विधान किया गया और देव विग्रहों को चंदन से स्नान कराया गया। इस पर्व के अंतर्गत 27 दिनों तक विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई जाएंगी। मैं विश्वप्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरुआत पर बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।
 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्यों को विशेष सहायता की राशि, स्टेट कैपिटल रीजन के विकास व राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार सहित राज्यहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव व सुझाव रखे। दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित बजट पूर्व बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री उपस्थित रहे।
 बैठक में राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री चौधरी ने भारत की अर्थव्यवस्था की प्रगति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। साथ ही उन्होंने देश में अधोसंरचना निर्माण, कौशल संवर्द्धन, उद्यमिता विकास, और आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों के माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन, और जनसुविधाओं के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की है। 
राज्यहित के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता के रूप में वर्ष 2020-21 से 50 वर्षों के लिये ब्याज रहित ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अंतरिम बजट 2024-25 में इस योजना के लिये गत वर्ष के समान ही 1,30,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, किन्तु पार्ट-1 अंतर्गत गत वर्ष के प्रावधान 1 लाख करोड़ को कम करते हुए 55,000 करोड़ ही रखा गया है। उन्होंने इस योजना के लिए पूर्व की तरह राशि के प्रावधान का अनुरोध किया। बैठक में स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत बताते हुए चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर को देश के सबसे सुनियोजित एवं ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य के सीमित संसाधनों से सड़क, पेयजल, विद्युत सुविधा, आवास तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया गया है, किन्तु नई राजधानी को रायपुर तथा दुर्ग-भिलाई के साथ मिलाकर एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में आधुनिक नगरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जाना है। 
उन्होंने इसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, बैंकिंग और ग्रीन एनर्जी के हब के रूप में विकसित करने के लिए बजट में पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार की मांग करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों की प्रचुरता के कारण खदानों से खनिज का परिवहन पर्याप्त रेल नेटवर्क के अभाव में अधिकांशतः सड़क मार्ग से होता है। रेल द्वारा माल एवं यात्री परिवहन सड़क मार्ग की तुलना में सस्ता होने एवं औद्योगिक विकास के लिए कारण रेल नेटवर्क का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार कार्यों की स्वीकृति का अनुरोध किया। बैठक में वित्तमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की एक भी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य से नहीं गुजरती है। उन्होंने नागपुर-रायपुर-विशाखापटनम नवीन इंडस्ट्रियल कॉरीडोर विकसित करने अथवा वर्तमान प्रस्तावित कॉरिडोर से रायपुर को जोड़ने की जरूरत बताई। 
इसके अलावा उन्होंने राज्य में टेक्सटाइल पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना का भी अनुरोध किया। वित्तमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्गम वन क्षेत्रों में निर्मित सड़कों के संधारण हेतु बजट में प्रावधान करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा केंद्रीय सुरक्षा बलों के कैंपों तक सड़क निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान किया जाए। वित्तमंत्री ने रायपुर में वृद्धजनों के लिए इंटीग्रेटेड जिरियाट्रिक हेल्थ सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बच्चों के लिए खाद्य सामग्री की दर और रसोइयों के मानदेय में वृद्धि का आग्रह किया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत प्रीमियम राशि में वृद्धि करने की मांग की। चौधरी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सातवें वेतनमान लागू करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय भार का 50 प्रतिशत केंद्रान्श की मांग की। वहीं उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। वित्तमंत्री चौधरी ने डीएमएफ के नए नियमों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए डीएमएफ (जिला खनिज निधि) नियमों के अनुसार, डीएमएफ का उपयोग केवल खदान क्षेत्र के 15 किमी के भीतर या खदान से 25 किमी तक की दूरी पर रहने वाले लोगों पर ही किया जा सकता है। 
पहले के नियमों के तहत, डीएमएफ का 75% तक धनराशि उसी जिले में खर्च की जा सकती थी जिसमें खदान स्थित है, जबकि शेष 25% धनराशि पास के जिलों में भी खर्च की जा सकती थी। छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में कई नए जिलों का गठन हुआ है, जिससे आसपास के जिलों में विकास कार्यों के लिए डीएमएफ के धन को मिलाकर आवश्यकता के आधार पर खर्च करने की अधिक जरूरत है। लेकिन नए डीएमएफ नियम इस पर प्रतिबंध लगाते हैं। खनन क्षेत्रों से सटे जिलों में विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त राशि की उपलब्धता के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस नियम को छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में बदलने का आग्रह किया है, ताकि खनिज समृद्ध जिलों के आसपास के क्षेत्रों का भी समान विकास सुनिश्चित हो सके। इसके साथ वित्तमंत्री ने सभी आदिवासी विकासखंडों में एकलव्य विद्यालय स्थापित करने व आकांक्षी जिलों में दो नवोदय विद्यालय खोले जाने का आग्रह किया है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय ने X पर जानकारी देते बताया कि आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल हेतु खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। कैबिनेट विस्तार दो तीन दिन में होने के संकेत बता दें कि कैबिनेट विस्तार अगले दो तीन दिन में होने के संकेत हैं लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सीएम साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। संसदीय परंपरा के अनुरूप यदि कोई मंत्री अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो उनके विभाग का प्रभार अन्य किसी मंत्री को औपचारिक हस्तांतरण तक मुख्यमंत्री के पास रहता है। अग्रवाल के प्रभार के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का प्रभार फिलहाल मुख्यमंत्री के पास रहेगा।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का मूल उद्देश्य अब कारगर होता दिखाई दे रहा है। रायपुर की लक्ष्मी फुटान ने सपना संजोया था, जिसे अपनी आर्थिक तंगहाली की वजह से पूरा नहीं कर पाई थी, महतारी वंदन योजना से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। लक्ष्मी घर का कामकाज संभालती है। उनके पति गोपाल फुटान रोजी-मजदूरी करते है। लक्ष्मी बताती हैं कि पति की कमाई से घरेलु खर्च तो चल जाता था पर छोटी-मोटी जरूरतें की चीजों को खरीदने में काफी परेशानी उठानी पड़ती। होती थी। अब उन जरूरतों को वह इस योजना से मिली राशि से पूरा कर रही हैं और बचत भी कर रही है। 
लक्ष्मी कहती है कि सोने-चांदी के जेवर पहनने का मन काफी समय से है, लेकिन माली हालत उतनी अच्छी नहीं थी, जिससे वे जेवर खरीद सके। अब सपने पूरा करने के लिए वे प्रतिमाह बैंक अकाउंट में योजना से मिलने वाली राशि को इकट्ठे कर रही है। जिससे वे जेवर की खरीदी कर सके। लक्ष्मी यह भी कहती है कि बहुत खुशी होती है कि घर बैठे इतनी राशि मिल रही है। उनके दो बच्चे टीकम और धनेंद्र के भविष्य की चिंता भी थी, हमेशा यही लगता था कि मैं भी थोड़ा आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए कुछ काम करूं, पर राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना से राशि प्रतिमाह मिल जाती है, उस पैसे की बचत कर बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित कर रही हूं। साथ ही अब घर की छोटी-मोटी चीजों को खरीदने के लिए पति पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ घरेलु खर्च होता है तो खुद पूरा कर लेती है। अब पैसों के लिए दूसरे के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ता है। 
लक्ष्मी कहती है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मेरे जैसे लाखों महिलाओं को अपने सपने पूरे करने के अवसर मिल रहें है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हैं। वे यह भी बताती है कि खान-पान भी बेहतर होता जा रहा है। राशन और घर की अन्य चीजें भी खरीदने के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब सशक्त होने का अवसर प्राप्त हुआ है और बेहतर पोषण से जीवन भी बेहतर होगा और परिवार भी स्वस्थ रहने के साथ खुशहाल भी रहेगा। जीवन में उत्तरोतर विकास से समृद्धि भी आएगी। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जा रही है, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि उनका प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा। इसी लिए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 10 मार्च से प्रथम किश्त महिलाओं के बैंक खाते में भेजने से प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना में रायपुर जिले के कुल 5 लाख 29 हज़ार 75 हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिनको जून माह में चतुर्थ किस्त के रूप में 50 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 9 सौ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में ज़ारी किए गए हैं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार किए गए है। शरद चंद्र गांगने शाखा प्रबंधक शाखा सीओडी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मौदहपारा रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा सी.ओ.डी. में शाखा प्रबंधक के पद पर 18.05.2023 से पदस्थ है। बैंक की विजिलेंस सेल द्वारा दिनांक 23.08.2023 को बैंक की शाखा सी.ओ.डी. में निरीक्षण के दौरान शाखा में पदस्थ कनिष्ठ लिपिक चन्द्रशेखर डग्गर के बचत अमानत खाता एवं शाखा के सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे के बचत अमानत खाता का परीक्षण करने पर मासिक वेतन की राशि जमा होने के बावजूद अत्यधिक आर्थिक लेन-देन किया गया था।
जांच में सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे, चन्द्रशेखर डग्गर क.लि. एवं संजय कुमार शर्मा पूर्व सहायक लेखापाल शाखा सी.ओ.डी. द्वारा मिली भगत करके अनाधिकृत रूप से वर्ष 2017 से 2022 के दौरान विभिन्न तिथियों में शाखा के F- D- Interest Paid ,oa D-D- Interest Paid खातों को नामे (Debit) कर एवं अन्य खातेदारों के खातो से अत्याधिक राशि का आहरण करके आर्थिक अनियमितता कर बैंक को लगभग 52 लाख रूपयों की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। इस प्रकार अरूण कुमार बैसवाडे सहायक लेखापाल (सेवानिर्वित्त), चंद्रशेखर डग्गर तथा शाखा में पूर्व पदस्थ सहायक लेखापाल संजय कुमार शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान मिलीभगत कर विभिन्न खातो में गडबडी कर फर्जी तरीके से अपने अपने स्वयं के खाते में बहुत बडी राशि जमा एवं आहरण कर अमानत में खयानत कर विभिन्न प्रकार की आर्थिक अनियमितता बरतते करीबन 52 लाख रूपये का गबन किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 200/23 धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य बैंक कर्मियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अरूण कुमार बैसवाडे एवं संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. अरूण कुमार बैसवाडे पिता स्व. मिठाईलाल बैसवाड़े उम्र 66 साल निवासी अमलीडीह बरड़िया बिहार डी.पी. होम के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 02. संजय कुमार शर्मा पिता नंद कुमार शर्मा उम्र 52 साल निवासी बढ़ई पारा झण्डा चौक के पास जोरा पारा थाना मौदहापारा रायपुर।