Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर: 25 किलोग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीसंतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
दिनांक 17.06.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चौक पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सुनील निषाद निवासी कुशीनगर उ.प्र. एवं दीपक कुमार भारती निवासी पश्चिम चंपारण बिहार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग एवं थैले की तलाशी लेने पर बैग एवं थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलो 360 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,53,600/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 244/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी 01. सुनील निषाद पिता जयश्री निषाद उम्र 30 साल साकिन दगल नौगावां थाना बिसुनपुर जिला कुशीनगर उ.प्र.। 02. दीपक कुमार भारती पिता राजेंदराम भारती उम्र 22 साल साकिन भगवानपुर थाना भितहा जिला पश्चिम चंपारण बिहार। कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. जमील खान, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष दुबे, प्रमोद वर्ठी, आर. केशव सिन्हा, प्रमोद बेहरा, राजेन्द्र तिवारी, पुरूषोत्तम सिन्हा, मुनीर रजा, राजेश कुर्रे तथा थाना गंज से सउनि. शंकर लाल साहू, आर. सुकचंद नेताम, जीतेश मांझी एवं दिनेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां आज से प्रारंभ कर दी गई है। इस सिलसिले में बलोदाबाजार – भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। श्री सोनी ने बताया की पूर्व की तरह ही नवीन मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमे जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा स्कूली बच्चे निर्धारित स्थल में पहुंचे यह सुनिश्चित करने की 
 जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की है। मौके पर पेयजल, मेडिकल, जनरेटर, विघुत, पार्किंग, गद्दा, टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग,पेयजल एवं साफ सफाई नगर पालिका बलौदाबाजार,स्वल्पाहार खाद्य विभाग,पानी पीएचई, योग प्रशिक्षण आयुष, शिक्षा,एवं समाज कल्याण विभाग समन्वय कर एवं मंच संचालन शिक्षा विभाग शामिल है। गौरतलब है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमे अधिकारियों को सुबह 6.30 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को को धरसीवां, कुरा, खरोरा, तिल्दा नेवरा में विजय आभार यात्रा निकाली। कल की यात्रा धनेली से हुई यहां दिलबाग ढाबा, सिलतरा मेन रोड, धरसीवां मेन रोड होते हुए कूरा पहुंचे जहां नगर पंचायत में बाजार चोक में जनता को संबोधित किया इसके बाद में कपसदा, रैता, कुथरेल ,सिलियारी, सारागांव यहां से खरोरा में करिया दामा चौक, सुभाष चन्द्र बोस चौक, मेन रोड खरोरा, गायत्री मंदिर, केसला मेन रोड, दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे। यहां से आभार यात्रा तिल्दा पहुंची प्रवेश द्वार पर स्वागत हुआ यहां से खूबचंद बघेल चौक, अग्रवाल आभूषण, राज टॉकीज, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, स्टेशन चौक, राधा कृष्ण मंदिर, अग्रवाल आभूषण, वेलकम डेली नीड्स, पंजवानी निवास, सिंधी पंचायत, बैंक ऑफ इंडिया, राजेश ट्रेडर्स, अग्रेसन चौक, हेमू कालानी चौक, कैलाश राईस मिल निवास, परशुराम भवन, गांधी चौक पर विजय आभार यात्रा का समापन हुआ। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की विजय आभार यात्रा का जगह जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव में मिली जीत उनकी नही, क्षेत्र की जनता की जीत है। जिनके प्यार और आशीर्वाद से रायपुर का देश भर में नाम हुआ है। उन्होंने कहा कि, आज वो जो कुछ भी हैं जनता के आशीर्वाद से हैं। वो हमेशा जनता के काम आएं। यही उनकी कोशिश होगी। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल, अशोक बजाज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में समय से पहले आगमन के बाद मानसून पर ब्रेक लग चुका है। मानसून के आगमन के बाद से लगातार मौसम में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और आंधी-तूफान चल रहा हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जल्द ही मानसून एक्टिवेट हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भी जशपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम साय निज निवास बगिया से ग्राम टाटीडांड में पहुँचेंगे। शाम को वे मुख्यमंत्री निवास रायपुर में पहुँचेंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार लोगों को कैश पैसे देगी। ये पैसे तेंदूपत्ते के संग्रहण का काम करने वालों को दिए जाएंगे। अब तक राशि खातों में ट्रांसफर करने का नियम रहा है। इस बार सरकार लोगों की सहूलियत को देखते हुए कैश पेमेंट करने जा रही है। वनमंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में जिलों की बैंक की शाखाएं गांवों से बहुत दूर होती है। साथ ही नेटवर्क जैसी कई परेशानियां भी होती हैं। इस वजह से सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को कैश भुगतान करने का फैसला लिया है। नगद भुगतान सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में होगा। 
सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के हाट-बाजारों में कैंप लगाकर संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान किया जाएगा। हालांकि, इन तीन जिलों के अलावा बाकी जिलों में संग्राहकों को उनके खाते में ही राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव ने बताया कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश में कहा गया है कि समस्त नगद भुगतान की कार्यवाही जिला कलेक्टर के नियंत्रण में होगी। नगद भुगतान के लिए कौन से संग्राहक पात्र होगें, इसका निर्धारण कलेक्टर की ओर से ही किया जाएगा। 
 हर जिले में जिला कलेक्टर तथा वन मंडलाधिकारी, प्रबंध संचालक, जिला यूनियन के आपसी समन्वय से हाट बाजार या बाकी जगहों पर कैंप लगेगा। भुगतान के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। कैंप के दौरान संग्राहकों को आधार कार्ड जारी करने, बैंक खाता खुलवाने के काम भी होंगे। भुगतान की कार्यवाही 15 दिन के भीतर पूरी करने अधिकारियों को कहा गया है। छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता हरा सोना के नाम से पहचाना जाता है। प्रदेश में तेंदूपत्ता का संग्रहण करने वाले को अब पिछली सरकार की तुलना ज्यादा का मुनाफा होने वाला है। तेंदूपत्ता बेचने वालों को 4000 प्रति मानक बोरा पिछली सरकार में मिलता था, जिसे अब 5500 रुपए किया गया है। तेंदूपत्ता में भी अलग-अलग किस्म होती है। जिसे लेकर निविदा प्रक्रिया में शासन पत्ता की बोली लगाता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रिकार्ड मत से रायपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद भी विधायकी छोड़ने पर बृजमोहन अग्रवाल के ऊहापोह का कांग्रेस भी मजा लेने लगी है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की असमंजसता को देखते हुए बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आ जाएं, जो चाहेंगे वो मिलेगा. कांग्रेस नेता डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा में सिर फुटौव्वल चल रहा है. बृजमोहन अग्रवाल इस्तीफे के बाद भी छह महीने मंत्री रहने की बात कह रहे हैं. ये तो आने वाले समय में पता चलेगा की वो कांग्रेस में रहेंगे या बीजेपी में. लेकिन हम उनको ऑफर देते हैं वो कांग्रेस में आ जाएं, जो चाहे वो मिलेगा. क्या विधायकों को भी साथ लेकर आएंगे, इस पर शिव डहरिया ने कहा कि अब देखते हैं वो किनको लेकर आते हैं. आ तो जाएं बस, हमारे यहां सब मिलेगा.
 पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने प्रदेश में महापौर और अध्यक्ष चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करने की संभावना पर कहा कि राज्य सरकार की अपनी प्राथमिकताएं तय रहती है, लेकिन सरकार को जनता के हित में निर्णय लेना चाहिए. बिना सोचे-समझे कुछ नहीं करना चाहिए. अप्रत्यक्ष चुनाव प्रजातंत्र सबूत था. वहीं बलौदाबाजार कांड की जांच के लिए भाजपा के जांच दल पर डहरिया ने सवाल उठाया कि बीजेपी को क्या अपनी सरकार की जांच पर भरोसा नहीं? बीजेपी अनुसूचित जाति के खिलाफ है. यदि अनुसूचित जाति के साथ हैं, तो राज्यपाल के पास जो आरक्षण संशोधन विधेयक है उसे पास कराए.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा  के फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को खंडित कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को बड़े पत्थर से तोड़ा है। जिससे कृष्ण भगवान की सिर गायब हो गई। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए रात में ही 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। जिससे गांव में शांति बने रहे। 
मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और देर रात विरोध जताते रहे। इस दौरान पुलिस भीड़ को समझाती रही। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों की मांग थी कि मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने अमानक दवाइयों के खिलाफ राज्य भर में दो दिवसीय अभियान चलाया है। 19 औषधि प्रतिष्ठानों से संदेहास्पद 17 दवाओं और फूड सप्लीमेंट के सैंपल लिए। जिन्हें कालीबाड़ी स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रायपुर व दुर्ग के चार-चार, बिलासपुर के पांच, सरगुजा और बस्तर के तीन-तीन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए हैं। इससे पहले आठ जून को राज्य के कई जिलों के ड्रग वेयर हॉउस, जिला अस्पताल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट के सैंपल लिए गए थे।
 

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम साय आज सुबह 11 बजे के करीब मुख्यमंत्री निवास से रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से जशपुर के लिए होंगे रवाना।