Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.- रायपुर । रायपुर में बस्तर के लोहांडीगुड़ा के आदिवासी छात्र की हत्या के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी. राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करने का ऐलान किया गया है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं. सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एनएसयूआई द्वारा आयोजित किया जाएगा.
कांग्रेस ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की अकर्मण्यता और अनुभवहीन गृहमंत्री के क्रियाकलाप से आए दिन राजधानी समेत.. प्रदेश में अपहरण, हत्या व मॉब लिंचिंग.. जैसी गंभीर घटनाएं घट रही हैं. बस्तर के लोहंडीगुड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल के मुरिया को रायपुर कुछ आपराधिक तत्व, के लोगों द्वारा सरेआम अपहरण कर पीट- पीट कर मार डाला गया.
panchayattantra24.-रायपुर। इस वर्ष सामान्य से दो दिन पहले आठ जून को ही छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के बाद भी जून में सामान्य से 30 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक से 30 जून तक प्रदेश में 136.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 193.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इसके साथ ही प्रदेश के 18 जिलों में कम बारिश हुई और दो जिले ऐसे हैं, जहां बहुत ही कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में सरगुजा संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे हुए जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई। इसके चलते मौसम में ठंडकता आ गई है। विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। दर्री में 114 मिमी, पाली में 110 मिमी, कोरबा में 106 मिमी, कटघोरा में 85.4 मिमी, मस्तुरी में 80.4 मिमी, रायपुर में 70.0 मिमी, लोरमी में 68.5 मिमी और भानपुरी में 67.6 मिमी बारिश हुई।

panchayattantra24.- रायपुर । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीते दिन सदन में हिंदुओं को लेकर एक बयान दिया। जिसके बाद पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने उनके इस बयान को अब ‘हिंदू विरोधी’ बताकर पदर्शन शुरू कर दिया है। अब इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी राहुल गांधी के बयान पर विरोध जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर विरोध करते हुए एक पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने ‘गर्व से कहता हूं..मैं गौरवशाली हिंदू हूं’ लिखा है।
आपको बता दें कि बता दें कि राहुल गांधी ने सदन में बोलते हुए बीजेपी सांसदों की तरफ इशारा कर कहा था, “आप हिन्दू नहीं, हिंसक हैं।” बस राहुल गांधी के इसी बयान को बीजेपी ने मुद्दा बना लिया। इसे लेकर मध्य प्रदेश के खंडवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठन ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की और पीएम मोदी समेत सत्तापक्ष के सभी नेताओं ने इसका विरोध दर्ज किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने निवास कार्यालय में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और बसवराजू. एस., शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त जारी छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होते ही सीएम साय ने महतारियों से किया वादा निभाया है और हर महीने महतार वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। जून का महीना खत्म होते ही महतारियों ने पूछना शुरू कर दिया है कि महतारी वंदन योजना का पैसा कब खाते में आएगा? तो आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने महतारियों की चिंता खत्म कर दी है और आज खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन यह संग्रह है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा। पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ यह पुस्तक होगी। अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी। नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गई है। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के खराब परिणाम को लेकर कांग्रेस समीक्षा बैठक का आज अंतिम दिन है. आज दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा सीटों की समीक्षा होगी. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी समीक्षा करेंगे उतना सिर फुटव्वल होगा, पर देखने वाली बात होगी कि विधानसभा और लोकसभा की हार का ठीकरा किस पर फूटेगा. BJP वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज के शराब बंदी को लेकर किये गए
ट्वीट पर DCM अरुण साव ने कहा कि शराब बंदी का वादा कर कांग्रेस सत्ता में आई थी, उसपर दीपक बैज का मुंह नहीं खुलता. कांग्रेस का चेहरा छत्तीसगढ़ के लोगों ने देखा है. बीजेपी सरकार ने जो गारंटी दी है उसे हम पूरा करके दिखाएंगे. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय योजनाओं पर खर्च की गई राशि का अब प्री ऑडिट होगा. इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि फिजूल खर्चों पर रोक लगाने और राशि का सही उपयोग के लिया यह फैसला लिया गया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि वित्तीय अनुशंसा आय के लिए प्री ऑडिट का निर्णय लिया गया है.

panchayattantra24.-रायपुर । MP बृजमोहन अग्रवाल ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को जन्मदिन की बधाई दी। राजनीतिक कैरियर उनका राजनीतिक जीवन तब शुरू हुआ जब उन्हें 1982 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वह 1996 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और 1999 में दोबारा इस पद के लिए चुने गए। सिन्हा 1989 से 1996 तक भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे हैं। जब भाजपा ने 2014 में लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की, तो वह राष्ट्रीय राजनीति में तीसरे कार्यकाल के लिए निचले सदन के लिए चुने गए।
सक्रिय राजनीति में शामिल होने से पहले, वह 1999-2000 के दौरान स्कूल ऑफ प्लानिंग की जनरल काउंसिल के सदस्य थे। [11] वह ऊर्जा संबंधी समिति के सदस्य और सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें 1989 में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। वे 1996 और 1999 में लगातार दो बार और फिर 2014 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। मई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल किए गए पहले मंत्रियों के समूह में उन्हें रेल मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया था। जुलाई 2016 में, दूसरे कैबिनेट फेरबदल के दौरान, उन्हें संचार मंत्रालय का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी बनाया गया था। 1 सितंबर 2018 को नई दिल्ली में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शुभारंभ पर मनोज सिन्हा – दिल से एक कृषिविद् और एक शांत कलाकार जो जानबूझकर कम प्रोफ़ाइल बनाए रखते हैं, सिन्हा 1999 में 13 वीं लोकसभा में संसद के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सदस्यों में से एक रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। आज डाक्टरी पेशा को डाक्टरों ने ही व्यापारीकरण कर रखा है। इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले गंभीर और अति गंभीर बीमारी के इलाज के लिए कई तरह के प्रलोभन देकर मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कमीशन लेकर रफूचक्कर हो जाते है। सूत्रों की माने तो सबसे चौकाने वाला मामला यह है कि नकली दवाइयों को खपाने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनिया डाक्टरों को हर साल विदेश यात्रा पर भेजते है।
एम्स डायरेक्टर के पीए ने फोन तक रिसीव नहीं करते : रायपुर ए्म्स की तथाकथा बहुत निराली है, वहां के डाक्टर से लेकर निज सहायक तक किसी भी वीवीआईपी और वीआईपी को भाव नहीं देते हैं। कितना भी एमरजेंसी हो एम्स अस्पताल अपने ढर्रे पर ही चलना पसंद करते हैं। छत्तीसगढ़ में एम्स को लेकर जो सुविधा मिलने की अपेक्षा थी, वहां उपेक्षा मिल रही है। यहां के डाक्टर और टेक्नीशियन अपने आप को किसी सेलेब्रेटी से कम नहीं समझते। इलाज के नाम पर मरीजों और उनके परिवार की बेइज्जती उनका जन्म सिद्ध अधिकार हो। एम्स में इलाज कराना यानी अपनी बेइज्जती कराने के समान हो गया हैं। छत्तीसगढ़ कर्णधारों ने एक सपना देका था,जिसके तहत छत्तीसगढ़वासियों को स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर बेहतर अस्पताल बनवाया उनका सपना ता, इसके लिए पूर्व प्रधानमं6ी से िनवेदन कर एम्स को रायपुर में खुलवाने राजी किया और उन्हीं से आधिशिला भी रखवाया यह सोचकर कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को अत्याधुनिक सेवा का लाभ मिलेगा लेकिन एम्स के वर्तमान स्टाृफ इलाज तो दूर सीधे मुंह बात तक नहीं करते। निर्वाचित जनप्रितिनिधयों में सांसदों की बात भी नहीं सुनते तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा समझा जा सकता है। और अक्सर स्टाफ व्दारा बेड खानी नहीं होने का बहाना बनाया जाता है या वेटिंग लिस्ट दिखाया जाता है । अंत में मरीज अनापशनाप फीस लेने वाले अस्पतालों की ओर जाते है। आसपास के सभी निजी अस्पतालों में एम्स में भर्ती नहीं िकए जाने वाले ही मरीज रहते है। छत्तीसगढ़ के गरीब, मजदूर, किसान और स्थानीय निवासियों को एम्स जैसे बड़े अस्पताल होने का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। पिछले दिनों एम्स रायपुर के डायरेक्टर के पीए शिवानंद जो अपने आपको लोकतंत्र के सबसे बड़े राजा और जनता के अधिकारों को भी कुछ नहीं समझते और अपने आप को देश का सबसे बड़ा अधिकारी समझ कर अनाप शनाप उल्टी गाली गुप्तार अपशब्दों का प्रयोग करते हैं । शिवानंद से बात करने की कोशिश की,लेकिन सही ढंग से बात नहीं करते वे क्षेत्रीय सांसद और लोकतंत्र के प्रहरी को भी अनाप-शनाप भद्दी भाषा में प्रयोग करते हुए फ़ोन पटक देते है और गऱीब मरीज़ों की सहायता नहीं करते, ऐसे ही सब को मजबूर किया जाता है जनता एम्स रायपुर से परेशान हैं जबकि सबसे अच्छा इलाज की तलाश में एम्स की ओर जनता रुख़ करती है लेकिन दलाल और सरकारी स्टॉफ के गंदे आचरण और व्यवहार के कारण आस पास के हॉस्पिटल में लोग चले जाते है जहां बारी भरकम फीस देना उनकी मजबूरी हो जाती है। इस तरह से एम्स का स्टाफ अपनी दुकानदारी ज़ोरदार तरीके से जोरदार चला रहे है। औऱ छत्तीसगढ़ की गऱीब जनता जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते है।
एक मरीज रात एक निजी अस्पताल से निकल भागा, सडक़ों पर मिली लाश : इलाज से ठीक तो नहीं हो पाया देवेंद्र नगर एक स्थित निजी बड़े नामचीन अस्पताल में प्रदेश के गृहमंत्री के सहपाटी इलाज के लिए भर्ती हुआ था, जो इलाज से ठीक तो नहीं हो पाए अलबत्ता वहां से भाग निकले जिसकी तीन दिन बाद अस्पताल से दूर एक व्यस्ततम सडक़ में मिली। इस मामले में अस्पताल पूरी तरह दोषी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पता चलता है कि अस्पताल वालों की पहुंच कहां तक है। गृहमंत्री का सहपाटी होना अपने आप में एक रूतबा वाला सख्श कहा जा सकता है। लेकिन वहां अव्यवस्था देखकर मरीज भाग निकाला। जिस मामले में अस्पताल संचालक पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। एसे ही एक मामले में पचपेड़ी नाका स्थित श्री शंकरा अस्पताल में पैर का आपरेशन करानेआए उड़ीसा के मरीज का छाती का आपरेशन कर दिया गया।
प्रेग्नेंट महिला के साथ ऐसा दुव्यर्वहार : एक अन्य अस्पताल में भर्ती एक प्रेग्नेंट महिला के पति ने बताया कि अस्पताल की फीस नहीं देने पर उसकी पत्नी को अस्पताल में झाड़ू-पोछा लगाने की धमकी दी जा रही है। अस्पताल के डायरेक्टर और मैनेजर पर उसने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। इस मामले में सीआईडी की टीम ने प्रसूता को अस्पताल से मुक्त कराया। दरअसल, पैसे वसूली के लिए खूंटी निवासी प्रसूता को बंधक बनाए जाने का खुलासा होने के बाद बरियातू-बूटी रोड के जेनेटिक अस्पताल के खिलाफ कई और गंभीर आरोप लगे हैं। पीडि़त मंगलू सिंह ने गुरुवार को अस्पताल निदेशक मनोज अग्रवाल और मैनेजर राजा खान पर केस दर्ज कराया है। मनोज अग्रवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी प्रसूता पत्नी से झाड़ू-पोछा लगवाकर पैसे की वसूली करने की धमकी दी थी। पत्नी से दुर्व्यवहार भी किया गया था। बता दें कि पुलिस जांच में जुटी गई है। उल्लेखनीय है कि पत्नी को बचाने की गुहार लगाने पर सीआईडी टीम ने प्रसूता को मुक्त कराया था। मंगलू का आरोप है कि वह पत्नी से मिलने जाता था तो दोनों आरोपी जातिसूचक गालियां देते थे।
धमकी देते कि पैसे नहीं देने पर उसकी पत्नी से पूरे अस्पताल में झाड़ू-पोछा करवाते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने सीआईडी के अधिकारी से संपर्क किया। मंगलू ने आरोप लगाया है कि अस्पताल मरीजों को लाने के लिए ऑटोवालों को भी कमीशन देता है। उन्होंने कहा है कि रांची आने पर ऑटोवाले ने रिम्स में इलाज अच्छा नहीं होने की बात कही और जेनेटिक अस्पताल ले गया था। काउंटर में बैठे लोगों ने ऑपरेशन में 1.20 लाख के अलावा दवा खर्च अलग से होने की बात कही थी। लेकिन छुट्टी देने को कहने पर निदेशक व मैनेजर ने उनसे 1.60 लाख की और मांग की थी। भर्ती के समय 50 हजार रुपए दिए : रांची में पारस अस्पताल में शुक्रवार को एक सडक़ दुर्घटना के बाद घायल को भर्ती कराया गया था। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो आयुष्मान और न ही ईएसआईसी के तहत इलाज किया गया। भर्ती के समय 50 हजार रुपए दिए गए थे। उसके बाद जब पैसे मांगे गए तो शनिवार को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। पर सिर्फ इन 12 घंटे के लिए 1.60 लाख का बिल थमा दिया गया। इसपर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिल घटाया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार ने बताया कि मरीज काफी गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। पेट में इंज्युरी थी। आंत बाहर आ गई थी। तत्काल ऑपरेशन किया गया। जो भी वाजिब शुल्क था, वही चार्ज किया गया। हालांकि, विवाद के बाद उन्हें डिस्काउंट करते हुए मरीज को डिस्चार्ज किया गया। आयुष्मान से इलाज नहीं हो पाना प्रदेश की जनता के साथ सबसे बड़ी विडंबना है।

panchayattantra24-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनके जन्मदिन एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि मरीजों को नया जीवन देने के कारण डॉक्टर धरती के भगवान माने जाते हैं। इस दिन हम चिकित्सकों की अमूल्य सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
नारायण सेवा संस्थान के शिविर में 750 दिव्यांगों को लगे नारायण लिम्ब

panchayattantra24-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए।
शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू और अनुज शर्मा, दिव्यांगों, उनके परिजनों सहित कई सम्मानीय दानी जन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान से चलकर छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आयी इस संस्थान की भावना का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने संस्थान के संस्थापक कैलाश जी मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का इस भव्य मानव यज्ञ के लिए आभार प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से संस्थान को दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से सत्कार किया गया। संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा मानवता की सेवा के अपनी 39 वर्षीय यात्रा की जानकारी देते हुए आगामी 5 वर्ष का विजन प्रस्तुत किया गया। संस्थान द्वारा बताया गया कि हमने दिव्यांगजनों को उनके घरों के पास ही लाभान्वित करने की सोच को साकार करते हुए 7 अप्रैल को रायपुर में कैंप लगाया था। आज उन्हें जरूरी उपकरण मुख्यमंत्री जी के हाथों उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
नारायण सेवा संस्था के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संकल्प रखा की वे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों को लाभान्वित करने के लिए रायपुर में केंद्र संचालित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान द्वारा केंद्र स्थापना के लिए उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर तथा विभिन्न जिले से आए दिव्यांगों जिनके कृत्रिम हाथ पैर लगे उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शिविर में स्थानीय संगठन भगवान महावीर जन्म कल्याणक, ऋषभदेव मन्दिर, दादाबाड़ी रायपुर, भारतीय जैन संगठना, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जय आनन्द युवा संघ, रायपुर केरला समाजम, आरोग्य हॉस्पिटल शंकरनगर, राजचायपत्ती, राजइंटरप्राइजेज, श्याम सेवाधारी महिला समिति, सत्यनारायण धर्मशाला, महिला पतंजली योग समिति, छत्तीसगढ़ प्रान्तीय महिला अग्रवाल संगठन, मानव सेवा मंगल भवन, छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, अग्रवाल सभा, छत्तीसगढ़ सर्व नाई समाज, मां खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट, राणाजी वेलफेयर फाउंडेशन, मंगलमय, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़, नवसृजन मंच छत्तीसगढ़, वसुधैव कुटुंबकम, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य नर्सिंग संगठन, स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन, श्रीराम जी की सेना, ऊँ मण्डली, मणिकार्णिका विंग शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर शिविर की रिपोर्ट में बताया गया कि आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए। संस्थान की 80 जनों की टीम ने सेवाएं दी। समारोह में वॉलिंटर ने निशुल्क सेवाएं दी जिन्हें संस्थान ने प्रमाण पत्र दिये।