Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य विभाग की टीम ने बैद्यनाथ पारा की एक बिरयानी हाउस में गंदगी की शिकायत पर छापा मारा. वहां से खाद्य विभाग की टीम ने खाने के सैंपल जब्त किए है. अधिकारियों के मुताबिक वहां बड़ी मात्रा में अनहाइजेनिक चिकन और मटन मिला है, जिसे नष्ट करने की तैयारी है. बता दें कि खाद्य विभाग लगातार खाद्य पदार्थ की सैंपलिंग कर रहा है. पिछले दिनों अशोका बिरयानी में भी खाद्य विभाग की टीम को खराब क्वालिटी का नॉन वेज मिला था. विभाग के मुताबिक ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. टीम ने दो दिनों पहले ही खराब क्वालिटी की मलाई करीब 50 किलो नष्ट कराई थी. 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही अब स्कूल-कालेज भी खुल गए है और इसके चलते हवाई यात्राएं भी कम होने लगी है। इसके चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी अपने हवाई किराये में कमी की गई है और 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच गया रायपुर से दिल्ली व रायपुर से मुंबई का हवाई किराया 6500 से 8000 रुपये तक हो गया है। इन क्षेत्रों के साथ ही और भी कई क्षेत्रों के हवाई किराये में कमी आई है। 
 ट्रैवल्स संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि इन दिनों रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 7000 से 8000 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं रायपुर से मुंबई का हवाई किराया भी 6500 से 7000 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही रायपुर से बैंगलुरू 8000 रुपये, रायपुर से हैदराबाद 7500 रुपये, रायपुर से कोलकाता 6500 रुपये तक उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हवाई यात्राएं कम हो जाती है, तो विमानन कंपनियों पर भी इसका असर पड़ता है और वे हवाई किराया कम करती है। मालूम हो कि पिछले महीने 21 जून को दिल्ली से रायपुर का हवाई किराया 20 हजार रुपये पार हो गया था। ट्रैवल्स संचालकों का कहना था कि विमानन कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना चाहिए।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं की सुनवाई एवं अपेक्षाओं को जानने के उद्देश्य से शुरू किए गए जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने के साथ ही उनसे आवेदन भी ले रहे हैं। 04 जुलाई गुरूवार को जनदर्शन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास कार्यालय अपनी समस्याओं, मांगों को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने वालों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता, विभिन्न निर्माण कार्या  के संबंध में आवेदन देकर समाधान का आग्रह किया। 
 इस दौरान राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 3 के वार्ड 10 में नार्थ सिटी आदर्श नगर मोवा के नागरिकों ने अशोका रतन के पास लगभग 600 मीटर की सड़क खराब होने की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए यहां पक्की सड़क बनवाने का आग्रह किया। नागरिकों ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में उन लोगों की दिक्कतें होती है। श्री आर के तिवारी ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में कॉलोनी वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित करवाई के निर्देश दिए। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी अनुज बंजारे अपनी पत्नी पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर  ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया। आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है। वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए एम्स रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है । 
एम्स से वापिस आकर ईलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा। हमने फिजियोथैरिपी करवाया पर फ़िर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब ईलाज से उसने मना कर दिया। मैने डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर कराया है, परंतु अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से सांसद व बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल आज शाम 6:00 बजे दिल्ली से स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर आ रहे है। हमराह चलो मेरे या राह से हट जाओ, दीवार के रोके से दरिया कहीं रूकता है : बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रपति जी की अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लिखित रूप से अपनी बात रखते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में भारतीय विकास यात्रा की मजबूती और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य अनेक विषयों के साथ वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख का उल्लेख किया। इतना ही नहीं राष्ट्रपति जी ने इस बार आने वाले महीनों में देश की आर्थिक नीति की आकृति कैसी होगी इसका भी उल्लेख किया। इससे बिल्कुल साफ है कि यह सरकार पहले की तरह ही काम करेंगी और उन सभी कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देगी। जिनका उल्लेख यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले कुछ समय से लगातार करते आ रहे है अर्थात् रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के प्रधानमंत्री के चमत्कारिक संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया हैं । सबसे उल्लेखनीय यह है कि राष्ट्रपति महोदया ने नई सरकार के पहले बजट से अपेक्षा की कि उसमें अनेक ऐतिहासिक कदम उठायें जायेंगे और वह निश्चित ही दूरगामी दृष्टिकोण लिये होगा जिसमें सरकार की दूरगामी नीतियों प्रभावी ढंग से दिखाई देंगी। 
 उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले समय में नीति, नीयत और निर्णयों से देश के हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्टार्टअप योजना का क्रियान्वयन। निश्चित ही यह गौरव का विषय 675 में से 600 जिलों में यह काम कर रहा है। हमारा खिलौना का निर्यात 1844 करोड़ों रूपये का हो गया है। हमारा डिफेन्स एक्सपोर्ट एक दशक में 21 हजार करोड़ तक पहुँच गया है। यानि इसमें 18 गुना की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 2 डिफेन्स कोरिडोर्स विकसित हो रहे है। इतना ही नहीं में गर्व से कहना चाहता हूँ कि गुलामी के दौर की दण्ड व्यवस्था एक जुलाई से खत्म हो रही है। अब देश में भारतीय न्याय संहिता लागू की जा रही है। यह श्री नरेन्द्र मोदी जी के साहस और संकल्प का परिचायक कें विदेशी मकबरों से हिन्दुस्तान की खायत ढूढ़ने वालों को मानना पड़ेगा कि “संस्कृत इज है मदर ऑफ ऑल यूरोपियन लेग्वेजेस” और इसलिये भी मानना पड़ेगा कि यह में नहीं विलियम जॉन्स कह रहा है भारतीय संस्कृति का अभव और विरासत हमारी थाती है और इसी को लेकर विश्व की अगुवाई कर सकते हैं। और निश्चित ही करेंगे। 
 नालन्दा विश्वविघालय अपने अतीत में भी वैश्विक ज्ञान केन्द्र रहा है। और नई सरकार की संकल्पना है कि अपने भव्य संकुल के साथ फिर से यह वैश्विक ज्ञान का केन्द्र होगा अपनी विरासत से आधुनिक भारत यानि नई पीढ़ी को जोड़ना आवश्यक हैं ताकि वह परम्परा को अंधी लाठी से ना पीटे। यहीं वह बात है कि भगवान बिरसामुण्डा के जन्म दिवस को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। रानी दुर्गावती या माता आहिल्या बाई इनकी जन्म जयन्ती को व्यापक रूप से मनाने का कार्य इस सरकार ने किया। इसके साथ ही गुरुनानक देव जी के 350 वें प्रकाश पर्व की अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दी। 
उन्होंने कहा दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी समकालीन समाज की हर नब्ज पर बराबर दृष्टि रखते है इसीलिये भी टेक्नॉलोजी पर भी जोर देते रहे है और यहीं कारण है कि आज 82 करोड़ इन्टरनेट यूजर्स है। चन्द्रमों के दक्षिण ध्रुव पर भारत की सफलता सबके लिये गर्व का विषय होनी चाहिये। इस महान देश की राष्ट्रपति जी ने अभिभाषण में कहा “आज हमारे युवाओं में जो सामर्थ्य है आज हमारे संकल्पों में जो निष्ठा है, हमारी असम्भव लगने वाली उपलब्धियों, ये इस बात का प्रमाण है कि आने वाला दौर भारत का दौर है।”
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास परिसर में दहीमन का पौधा लगाया। प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” से स्वस्फूर्त जुड़कर लोग पेड़ लगा रहे है। मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने अभियान में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों को सीड बॉल का भी वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहे। सरगुजा अंचल में पाए जाने वाला दहीमन का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। स्थानीय प्रजाति का यह पौधा कई बीमारियों के कारगर इलाज में उपयोगी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम से पूर्व पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 26 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे।
 मुख्यमंत्री साय ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान अर्जित करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 13 मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित प्रदान किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेधावी बच्चों को प्रदान किए गए दो-दो लाख रूपए की राशि में एक लाख रुपए प्रोत्साहन स्वरूप और एक लाख रूपए स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए। raipur यहां यह उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को, जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद राजधानी रायपुर पहुंचे. आज आजाद बिलाईगढ़ के भटगांव में बड़ी जनसभा करेंगे. उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा पर कहा कि सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है, सतनामी समाज को टारगेट किया गया है. सतनामी समाज को बदनाम करना सरकार को शोभा नहीं देता है. इसके साथ ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पलटवार किया है. चंद्रशेखर आजाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. उसके बाद सारंगगढ़- बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे. यहां जनसभाके बाद बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे. घटना के संबंध में जानकारी लेकर प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं.
रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कहा, सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है. सतनामी समाज को टारगेट किया गया है. बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है उनसे मिलने की कोशिश करूंगा. लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है. मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता. लेकिन जब तक जांच नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा की कौन दोषी है. सतनामी समाज को बदनाम करना यह सरकार को शोभा नहीं देता. कोशिश करूंगा की सभी से जानकारी मिले. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्रेडिट लेने राजनीति दल कर रहे बयानबाजी वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तो सरकार जुल्म करना बंद कर दे. सरकार अपने गिरेबान में झांककर देखें. घासीदास को मानने वाले पूरे देश में रहते हैं. सरकार का यह फेलियर है. सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल हुई, लोगों को प्रोटेक्ट करने में फेल हुई. सरकार को जवाब देना होगा.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन आज है। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आमजन मुख्यमंत्री निवास पहुंचे है। आम जनता में अभूतपूर्व उत्साह नजर आ रहा है। दिव्यांगजनो के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था है। मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण हो रहा है। सहयोग केंद्र में आज मंत्री लखनलाल देवांगन रहेंगे आज (4 जुलाई) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा लोगों से मिलेंगे। इसके बाद 8 जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, 9 जुलाई को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलेंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर अब किसानों और भू-स्वामियों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री की मंशानुरूप राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए थे। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है। 
राजस्व पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसेः फौती, नामांतरण एवं बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही आनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा कर प्रविष्टि एवं मौके पर ही नोटिस ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिली कराकर निराकरण करने को कहा गया है। शिविर स्थल पर ही बी-1, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसी तरह आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक दिवस निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 
 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में कार्यवाही सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अविनाश चंपावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत राजस्व न्यायालय से संबंधित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी हेतु समय-सीमा में कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह अविवादित नामांतरण और खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई का समय-सीमा के बाहर प्रकरणों तथा सभी राजस्व न्यायालय में शून्य आदेश पत्र वाले प्रकरणों का 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों के सीमांकन प्रकरणों का भी पूर्ण निराकरण किया जाना है। विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन और धारा 115 अंतर्गत अभिलेख त्रुटि हेतु आवेदन प्राप्त कर तथा इसके लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निराकरण नहीं करने वाले राजस्व अमले पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा। 
 आर.बी.सी.6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का होगा त्वरित निराकरण राजस्व विभाग के सचिव ने बताया कि इसी तरह सभी राजस्व न्यायालय में दर्ज ऐसे प्रकरण जिनकी सुनवाई तिथि अद्यतन नहीं है, उनका शत-प्रतिशत सुनवाई तिथि अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करे। जनहानि-पशुहानि, फसल क्षति से संबंधी आर.बी.सी.6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। राजस्व अधिकारी अधीनस्त टेबल का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन 15 जुलाई तक कलेक्टर को उपलब्ध कराना। राजस्व पखवाड़ा में भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा भू-अर्जन के प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करें।
कोटवारी और सेवाभूमि पर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश राजस्व पखवाड़ा में भू-अभिलेख संबंधी कार्यों के अंतर्गत स्वामित्व योजनांतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग से प्राप्त मैप-02 का 31 जुलाई 2024 तक प्रारंभिक प्रकाशन किया जाना है। इसी तरह कोटवारो द्वारा विक्रय की गई कोटवारी और सेवाभूमि के विरूद्ध 31 जुलाई 2024 तक समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्षिकी कृषि सांख्यिकी सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जिंसवार) वर्ष 2023-24 का 15 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत जानकारी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। अभिलेख शुद्धता के अंतर्गत संकलन हेतु शेष खसरा, विलोपन योग्य संदिग्ध खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहीन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा, संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा, भूमिस्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु शेष खसरा की संख्या अंतर्गत 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। नक्शा बटांकन अंतर्गत जुलाई माह में प्रत्येक तहसील में 05 प्रतिशत की प्रगति करना अनिवार्य है तथा भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नं. किसान किताब एवं जेण्डर की प्रविष्टि 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित किया जाए।