Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर के धनेली स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में श्री सदगुरू प्राकट्य महोत्सव और स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और इंडो-नेपाल यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ और भारत में पिछले सात वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के साथ ही संस्कार और आध्यात्म से भी जुड़ा है। यहां विदेशों से भी विद्यार्थी अध्ययन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही भारत पूरी दुनिया को देते आया है। चिकित्सा, विज्ञान, वेद, आध्यात्म जैसी चीजें भारत ने दुनिया को दी हैं। हमारी संस्कृति और कल्पना इतनी व्यापक है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ को अपनाते हुए हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं।
उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम मेंकहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बीते दस वर्षों में विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। मजबूत भारत के निर्माण की नींव इन दस वर्षों में रखी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित कर अपने लिए सीमा मत बांधिए। आप अपने विषय और अपने क्षेत्र में समर्पण और निष्ठा से काम करें। एक दिन आप शिखर पर होंगे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन से आप भी शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरूवार को छग मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुस्लिम महासभा की ओर से गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने की मांग की गई और इसके साथ ही देश में सभी एक्सपोर्ट कंपनियो को बंद करने की मांग की है। गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने वाली मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं।
panchayattantra24.-रायपुर । महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की हैं। इस दौरान उन्होंने रेलमंत्री से रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से बरगढ़ तक सर्वे के बाद मामला प्रक्रिया के आधीन है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बसना में रेल लाइन की घोषणा की थी। रायपुर-बरगढ़ रेल लाइन संघर्ष समिति के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। प्रक्रियाधीन कार्य में तेजी लाने की मांग सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की है। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा। chhattisgarh

panchayattantra24.-रायपुर । बड़ी खबर सामने आई है। नवा रायपुर स्थित सरकारी दफ्तर के चौथे माले से युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। मृतक युवक की पहचान नरेश साहू 35 साल के रूप में हुई है। जो उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। राखी थाना इलाके का पूरा मामला है।

panchayattantra24.-रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर कहा कि प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा हुई. 20 हजार प्रधानमंत्री आवास के डीपीआर पर बात हुई. स्वच्छता के साथ पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई. मंत्री ने गंभीरता से बातों को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया है.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में जैसी रेल कनेक्टिविटी होनी चाहिए, वैसी नहीं है. कई योजनाएँ तैयार हो रही हैं. जल्द ही रेल कनेक्टिविटी का छत्तीसगढ़ में विस्तार करेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का रद्द होने के सिलसिले पर कहा कि देश की तुलना में प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी कम है. कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसके कारण व्यवधान आ रहे हैं. विकास का काम हो जाने पर लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी.

panchayattantra24.-जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बगिया पहुंचे इस दौरान हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव परदेशी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और आरंग विधायक भी है। बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय ष्शाला प्रवेशोत्सवष् कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हुए।
एक पेड़ मां के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी जन्मभूमि बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने भी रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने आंवले का पौधा लगाया।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला के घर शुक्रवार सुबह राजस्थान पुलिस पहुंची. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ टिपप्णी करने पर राजस्थान में एफआईआर दर्ज किया गया था. राजस्थान पुलिस ने नोटिस देते हुए कुणाल शुक्ला से 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुरशांति भगत, उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल कमल साय भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर सालिक साय एवं ग्राम पंचायत बगिया सरपंच राजकुमारी देवी उपस्थित रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय ने x पर लिखा, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि घटना बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था और उसे ढंक दिया गया था। जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। पुलिस भी पहुंची है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आसपास लोगों से और भी जानकारी जुटा जा रही है कैसे इतनी बड़ी घटना घट गई और ग्राम किकिरदा की इस घटना से पूरे गांव सकते में है।
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। 04 जुलाई गुरूवार को आयोजित जनदर्शन में 1700 से अधिक आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपें। इससे पूर्व 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा तेजी से किया जा रहा है।
जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन में बारी बारी से एक-एक कर मिल रहे हैं और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आगंतुकों के लिए चाय, बिस्कुट, पानी के दो स्टाल लगाए गए हैं। एक हेल्थ स्टाल भी लगाया गया है, जहां बीपी, शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। गौरतलब है कि आज 04 जुलाई गुरूवार को जनदर्शन में 1700 आवेदन मिले थे, जिसमें से ज्यादातर आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित थे। 27 जून को आयोजित प्रथम जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से अधिकांश का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है। शेष आवेदन निराकरण की प्रक्रिया में है।