Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर लोगों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है. राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में लोगों को अपने भूमि-मकान आदि के एनजीडीआरएस प्रणाली में पंजीयन के समय ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है. वित्त व वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन व अधीक्षक मुद्रांक द्वारा लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की सुविधा को एनजीडीआरएस प्रणाली में जुलाई 2024 से लाइव किया गया है. पक्षकार रजिस्ट्री कराने हेतु ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान कर सकते हैं. 
 गौरतलब है कि राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में एनआईसी द्वारा एनजीडीआरएस प्रणाली से दस्तावेजों के पंजीयन का कार्य हो रहा है. ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा न होने से पंजीयन शुल्क नगद, चेक तथा डीडी के माध्यम से जमा किया जाता रहा हैं. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की सुविधा होने से विभाग कैशलेस के साथ पेपरलेस एवं फेसलेस पंजीयन की दिशा में अग्रसर हो सकेगा, जिसमें आधार आधारित वेरिफिकेशन किया जाकर पक्षकारों को घर बैठे ही संपत्ति के क्रय-विक्रय संबंधी विलेखों के पंजीयन की सुविधा प्रदान की जा सकेगी.
 

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के दो बड़े आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें आज सोमवार को काफी लंबे समय से जेल में बंद आईएएस रानू साहू और दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट ने कोल लेवी मामले में जमानत मंजूर कर दी है।

वहीं ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तीन नई एफआईआर दर्ज की है। निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह मामले दर्ज हुए हैं। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। 

PT – रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे रेलवे के विकासात्मक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की ।

बेहतर यात्रीसेवा और प्रदेश के विकास के लिए बेहतर रेल सुविधा एवं रोड व रेल सेफ्टी से संबंधित रोड अंडर ब्रिज एवं रोड ओवर ब्रिज के कार्यो में राज्य शासन से अनेकों रेल परियोजनाओ पर समन्वय की आवश्यकता है। बेहतर यात्री सुविधा यात्री ट्रेनों का बेहतर परिचालन ,छत्तीसगढ़ के उद्योगों को बढ़ावा हेतु रेल सुविधा ,प्रदेश के व्यापार को प्रगति देने हेतु कोयला, फूड ग्रेन, आयरन ओर एवं सीमेंट का ज्यादा से ज्यादा लदान कर देश की प्रगति में सहायक बनना ।

राज्य शासन के साथ पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णय एवं राज्य शासन के समन्वय से होने वाले कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने से रेलवे के विकासात्मक कार्यों में गति लाने हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

PT – रायपुर, 8 जुलाई, 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन 9 जुलाई मंगलवार को होगा। बैठक का आयोजन मंत्रालय स्थित महानदी भवन में अपरान्ह 3 बजे से किया जाएगा।

PT – रायपुर. 8 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री तथा लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव 9 जुलाई को नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे 9 जुलाई को प्रातः सवा सात बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। 

उप मुख्यमंत्री साव सवेरे 10:10 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 01:10 बजे नई दिल्ली से शासकीय विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे वापस रायपुर पहुंचकर मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।

PT – रायपुर। विगत वर्षों की मांगों और समस्याओं के निराकरण नहीं हो पाने के कारण पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बता दें कि 32 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारियों ने राजस्व पखवाड़ा का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। वहीं, आज से सभी जिला मुख्यालयों धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा चेतावनी देने के बावजूद पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है।

पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री को सौंपा था ज्ञापन

बता दें कि पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम 8 जुलाई से सभी पटवारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करेंगे। राजस्व पटवारी संघ की ज्ञापन में 32 सूत्रीय मांग रखी गई है। पटवारियों द्वारा ग्रेड पे 2800 करने और कार्यालयीन संसाधन मुख्य मांग की जा रही है।

इसके अलावा ऑनलाइन कार्य के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। इसके साथ ही ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए जरूरी सुधार, तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना समेत 32 मांगें रखी गई हैं l

PT – रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रथ यात्रा के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर रायपुर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर सेना अग्निशमन एवं आपातलकालीन सेवाएं विभाग ने होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑलाइन आवेदन 10 जुलाई को शुरू होगा। होमगार्ड पद के लिए छत्तीसगढ़ के 10वीं/12वीं पास पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। छत्तसगढ़ के संबंधित जिले के मूल निवासी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।

डिटेल में वैकेंसी की बात करें तो इसमें नगर सैनिक स्वयं सेवी पुरुष व महिला (जनरल ड्यूटी) के लिए 500 और महिला नगर सैनिकों के 1715 रिक्त पद हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार महिला नगर सैनिकों की नियुक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी समेकित कार्य योजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं में की जाएगी।

PT – रायपुर। मंत्रिमंडल के खाली दो पदों की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम साय ने विस्तार के संकेत देते हुए थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने यह बात पत्रकारों के मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान कही। वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सीएम साय से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के खाली पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की तुरंत नियुक्ति की बात कही है।

गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के उत्साह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेता मौजूद रहे। इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि आज हम लोगों का सौभाग्य है, यहां रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में महा प्रभु जगन्नाथ जी, बलभद्र स्वामी और माता सुभद्रा का विधिवाद पूजा अर्चना किए हैं। ऐसे अवसर में यहां भारी उत्साह है।

प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बहुत सारे विधायक गण और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आए। सब ने मिलकर पूजा अर्चना की छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना किए हैं। छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो, अच्छा अनाज का पैदावार हो सभी सुखी हो सबका जीवन मंगलमय और आनंदमय हो प्रभु जगन्नाथ जी से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। विधानसभा मानसून सत्र को लेकर सीएम साय ने कहा कि मानसून सत्र के लिए सब तैयारी है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गायत्री मंदिर में धूमधाम से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर मंदिर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां पर सुबह से ही ढोल, नगाढों की धुन पर भक्त झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंदिर पहुंच गए हैं। सीएम साय ने छेरापहरा का पारंपरिक अनुष्ठान किया और और सोने की झाडू से झाडू लगाकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से प्रार्थना कर प्रदेशवासियों के लिए की आशीर्वाद मांगा। भगवान हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें।