Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
राज्य में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेल, सड़क, दूरसंचार, परियोजनाओं की बढ़ जाती है लागत

panchayattantra24.- रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की विशेष परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ को विशेष अनुदान देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ नवोदित राज्य है, जो जनजातीय बहुल, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से घिरा एवं माओवाद प्रभावित है। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की बराबरी में लाने के लिए अधिक वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होगी। Also Read – एक पेड़ मां के नाम: स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाए पेड़ बैठक में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वित्त आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष, सचिव रित्विक पांडे सहित दल के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही माओवाद पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इन क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अधोसंरचना विकास के कार्यों में अतिरिक्त व्यय भार आता है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। Also Read – अब मितानिनों को होगा ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग से राज्य को अधिक वित्तीय सहायता की अनुशंसा की जाती है, तो निश्चित ही पिछड़े इलाकों में लोकहित के कार्यों को बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आर्थिक महाशक्ति बन रहा है और इसके लिए छत्तीसगढ़ भी पूरी मेहनत से काम कर रहा है। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हम करेंगे। हमारी अपेक्षा है केंद्रीय वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के हमारे विजन को अमल में लाने के लिए अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कठिन भौगोलिक परिस्थ्तिियों के कारण रेल, सड़क, दूरसंचार, ऊर्जा, सिंचाई की परियोजनाओं की लागत एवं समय-सीमा में वृद्धि के कारण हमें अतिरिक्त व्यय भार वहन करना पड़ रहा है। खनन गतिविधियों के कारण पर्यावरण को होने वाली क्षति और लोगों पर स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों से निपटने के लिए हमें अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी खपत एवं गन्तव्य आधारित कर प्रणाली के कारण खनन गतिविधियों का वास्तविक लाभ छत्तीसगढ़ को न मिलकर उन राज्यों को मिल रहा है जहां खनिजों का वैल्यू-एडिशन हो रहा है और खनिजों की खपत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के समय मात्र 29 हजार 539 करोड़ रुपए की छोटी सी अर्थव्यवस्था के साथ इस राज्य ने शुरूआत की थी। वर्ष 2023-24 में राज्य 5 लाख 9 हजार करोड़ रुपए के जीएसडीपी के लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। आने वाले पांच वर्षों में हम जीएसडीपी के आकार को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी योजनाएं जिनका संचालन केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अंशदान से हो रहा है, उनमें केन्द्र सरकार से मिलने वाली राशि का अनुपात बढ़ाया जाए। केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति की रफ्तार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से प्रगति हो रही हैै। नवा रायपुर को बहुत सुन्दर और व्यवस्थित तरीके से बसाया गया है। छत्तीसगढ़ बहुत ही सुन्दर राज्य है। विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मंे राजकोषीय स्थिरता के साथ आर्थिक वृद्धि एवं सामाजिक सूचकांकों में तेजी से सुधार हुआ है।
छत्तीसगढ़ एक नवोदित एवं तेजी से बढ़ता राज्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के संबंध में कहा कि यहां का सबसे बड़ा संसाधन मानव शक्ति है। जिनको मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लिए स्किल्ड बनाना होगा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के वित्तीय परिदृश्य पर प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि नवा रायपुर को ग्रीन स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां अधोसंरचना विकास के लिए केन्द्र से और अधिक संसाधन मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्धारित मापदंडों के अनुसार वित्तीय अनुशासन का पालन कर रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। कर प्रणाली में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर लीकेज को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने केन्द्रीय वित्त आयोग द्वारा केन्द्र और राज्यों के बीच करों के बटवारें के मापदंडों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रिगणों ने भी वित्त आयोग के समक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किये। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने स्वागत भाषण दिया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस बल के लिए संसाधनों की आवश्यकताओं पर तथा एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने नवा रायपुर की परियोजनाओं के लिए संसाधनों की जरूरतों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया। हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी
बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान शुरू कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संबोधन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संबोधन किया है। केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज अपने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास व जनसुविधाएं विकसित करने किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। छत्तीसगढ़ में बिजली और आवास से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक सुधारवादी कदम उठाएं जा रहे हैं। जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में कहा कि लोगों को सस्ती और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार द्वारा अनेक अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा दी जा रही सभी निधियों और अनुदानों का पूर्ण उपयोग करने को कहा। राज्य में जिस तेजी से काम होंगे, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में सुझाव दिया कि क्लिीन सिटी के तहत रायपुर को मिली 100 बसों का उपयोग नया रायपुर और रायपुर के बीच चलाने के लिए भी कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अंतर्गत लाइन-लॉस को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों, स्मार्ट मीटर की स्थापना, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बिजली उत्पादन के लिए कोयला की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने आवासन एवं शहरी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, स्मार्ट सिटी मिशन और राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यभार सम्भालने के एक माह के भीतर ही वे यहां विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनके सहयोग से राज्य में विकास की गति को तेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य में तेजी से काम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ जल्दी ही ’पॉवर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा वापस पा लेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में पिछले छह महीनों में किसानों और छोटे कामगारों के लिए बिजली की उपलब्धता में सुधार आया है। किसानों को तीन एचपी तक कि सिंचाई पंपों में सालाना छह हजार यूनिट तक और तीन से पांच एचपी के पंपों में साढ़े सात हजार यूनिट तक के बिजली बिल में छूट दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृति के लिए लंबित 19 हजार 906 आवास एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में एकत्रित आवेदनों के अनुरूप राज्य को पुनरीक्षित केन्द्रांश के साथ करीब 50 हजार आवासों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज की यह बैठक राज्य में ऊर्जा और शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने बैठक में कहा कि शहरों के विकास के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हम लगातार काम कर रहे हैं। राज्य में स्वच्छता, आवास, आजीविका, पेयजल इत्यादि के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। इन कार्यों में प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के सहयोग से इन कार्यों में आगे और भी तेजी आएगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक अनिता मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक कुंदन कुमार, क्रेडा के सीईओ राजेशसिंह राणा और एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक प्रदीप्ता कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
panchayattantra24.-रायपुर। नकली होलोग्राम मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अनवर ढेबर , अनिल टुटेजा और एपी त्रिपाठी की जमानत याचिका की सुनवाई चली जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामलें में फैसला सुरक्षा सुरक्षित रखा है। आज हुई जिसमें आज अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा अरुणपति त्रिपाठी की जमानत याचिका की सप्लीमेंट्री याचिका की सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 2 सप्लीमेंट्री याचिका नंबर 53 की सुनवाई संजीव खन्ना की कोर्ट में तीन जजों के बीच साथ हुई सप्लीमेंट याचिका को सुनवाई पर बहस हुई।
एक अन्य मामलें में लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई टली है। जिसके बाद दोनों की बहस पूरी होने के बाद याचिका की सुनवाई को 16 जुलाई तक टाल दिया गया है। ग़ौरतलब है कि अवैध शराब के नक़ली होलोग्राम बनाने वाली कंपनी के बयान के बाद अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी के नाम पर FIR दर्ज किया गया था। जिसके बाद जांच में अनिल टुटेजा का नाम भी आया था। अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा अलग-अलग जेलों में बंद थे। उत्तर प्रदेश पुलिस एपी त्रिपाठी को अपने साथ लखनऊ ले गई। वही लखनऊ कोर्ट ने अनवर ढेबर-एपी त्रिपाठी-अनिल टुटेजा को 12 तारीख़ तक लखनऊ जेल में भेज दिया।
ये है नकली होलोग्राम का पूरा मामला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ED के डिप्टी डायरेक्टर ने जुलाई 2023 को नकली होलोग्राम मामले में नोएडा के कासना थाने में FIR दर्ज कराई थी। वहीं, इस केस की जांच यूपी STF कर रही है। नकली होलोग्राम मामले में यूपी STF की टीम ने अनवर ढ़ेबर को जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार किया था। उसी रात रायपुर सेन्ट्रल जेल से एपी त्रिपाठी को लेकर मेरठ कोर्ट के लिए रवाना किया गया था। 19 जून को ढेबर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यूपी STF की टीम अनवर को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाकर मेरठ के कोर्ट में पेश किया था। जहां सुनवाई के दौरान मेरठ की कोर्ट ने अनवर और एपी त्रिपाठी को 1 जुलाई तक मेरठ की जेल में भेज दिया था। अनवर ढेबर और अरुण पति त्रिपाठी को मेरठ कोर्ट ने 10 दिन यानी 1 जुलाई तक जेल भेज दिया था।
इसी बीच यूपी STF ने मेरठ कोर्ट में आवेदन लगाकर दोनों की रिमांड मांगी थी। 28 से 30 जून तक 3 दिन की रिमांड मिलने के बाद यूपी STF दोनों को लखनऊ लेकर पहुंची थी। जहां दोनों से लंबी पूछताछ हुई। पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए हैं। रिमांड पूरी होने के बाद 1 जुलाई को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 15 जुलाई तक जेल भेज दिया है। टेंडर मिलने के बाद विधु गुप्ता डूप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई छत्तीसगढ़ के सक्रिय सिंडिकेट को करने लगा। यह सप्लाई
CSMCL के तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी के निर्देश पर हुई। सिंडिकेट के सदस्य डूप्लीकेट होलोग्राम को विधु गुप्ता से लेकर सीधे तीनों शराब निर्माता कंपनियों को पहुंचा देते थे। इन डिस्टलरीज में होलोग्राम को अवैध शराब की बोतलों पर चिपकाया जाता था। इसके बाद अवैध बोतलों को फर्जी ट्रांजिट पास के साथ CSMCL की दुकानों तक पहुंचाया जाता था। फर्जी ट्रांजिट पास का काम छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से होता था।

panchayattantra24.-रायपुर। इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 06.0.2023 द्वारा एच.के. वर्मा, अपर आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लिया। मुख्य अभियंता, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ किया गया था, साथ ही वर्मा को महाप्रबंधक (तकनीकी), नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी कर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 2/ राज्य शासन एतदद्वारा एच.के. वर्मा, की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल ‘पदस्थापना, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को वापस करता है।


panchayattantra24.-रायपुर. विष्णुदेव मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान ने सियासी हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने लता उसेंडी को मंत्री बनाए जाने का जिक्र किया है. दरअसल भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अपने संबोधन के दौरान खट्टर ने मंच में बैठी लता उसेंडी को लेकर कहा कि 2003 में वह कोंडागांव से विधायक बनी थी. अभी मंत्री हैं. इस पर उन्हें टोका गया. इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी मंत्री बन रही हैं. मौके की नजाकत को भांपते हुए खट्टर ने तुरंत कहा, मंत्री बनने की बात से उत्साह आया होगा.
बता दें कि लता उसेडी कोंडागांव से 2003 में पहली बार विधायक बनी थी. 2023 के चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम को हराकर विधायक बनी है. लता उसेंडी ने ओडिशा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है. अब उन्हें मंत्री कहकर संबोधित करने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है. इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम समेत 1500 से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे.
बता दें कि साय कैबिनेट में फिलहाल दो मंत्री पद रिक्त हैं. एक पद पहले से रिक्त था और दूसरा पद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद दिए गए उनके इस्तीफे से रिक्त हुआ है. मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को शामिल किए जाने की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिनों राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की थी. हाल ही में सीएम साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में बड़े नेताओं से भी मुलाकात की थी.
सर्वाधिक रस्साकसी बृजमोहन अग्रवाल के रिक्त स्थान को भरने की है. कई सीनियर चेहरे हैं, जिनकी दावेदारी मजबूत है. इनमें अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक के नाम शामिल हैं. बस्तर से आने वाली लता उसेंडी भी एक अहम चेहरा हैं. उन्होंने ओडिशा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है. रायपुर से मंत्री लिए जाने के समीकरण के बीच रायपुर उत्तर से विधायक चुने गए पुरंदर मिश्रा भी एक दावेदार हो सकते हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की करीब छह महीने पुरानी विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। पार्टी संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस आंदोलन की रणनीति तय की गई है। पार्टी नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बदहाल करार दिया है। इसके विरोध पार्टी 22 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने का फैसला किया है। घेराव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।
राज्य में बीते छह माह में हुई घटनाओं के आधार पर सड़कों में उतरकर प्रदेश भर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर घेराबंदी की जाए। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया गया है। विधानसभा घेराव में प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों के लिए भी वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्राथमिक तैयारियों पर काम शुरू करने पर भी जोर दिया गया।
ब्लॉकों में कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव मांगे कई जिलों जिलों में जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के बीच तालमेल नहीं होने की भी शिकायतें मिली। यह भी रिपोर्ट दी गई कि ऐसे कुछ ब्लॉक अध्यक्ष काम नहीं कर रहे हैं। इस पर जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे संबंधित ब्लॉकों में एक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भेजें। संगठन इस पर जल्दी ही निर्णय करेगा।
panchayattantra24.-रायपुर: केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज अपने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास व जनसुविधाएं विकसित करने किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। छत्तीसगढ़ में बिजली और आवास से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक सुधारवादी कदम उठाएं जा रहे हैं। जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में कहा कि लोगों को सस्ती और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार द्वारा अनेक अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा दी जा रही सभी निधियों और अनुदानों का पूर्ण उपयोग करने को कहा। राज्य में जिस तेजी से काम होंगे, उसी तेजी से भारत सरकार द्वारा राशि जारी की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में विकास योजनाओं को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से कोई कठिनाई नही आएगी। दोनों बेहतर समन्वय से काम करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में सुझाव दिया कि क्लिीन सिटी के तहत रायपुर को मिली 100 बसों का उपयोग नया रायपुर और रायपुर के बीच चलाने के लिए भी कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अंतर्गत लाइन-लॉस को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों, स्मार्ट मीटर की स्थापना, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बिजली उत्पादन के लिए कोयला की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने आवासन एवं शहरी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, स्मार्ट सिटी मिशन और राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यभार सम्भालने के एक माह के भीतर ही वे यहां विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उनके सहयोग से राज्य में विकास की गति को तेज करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य में तेजी से काम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ जल्दी ही ’पॉवर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा वापस पा लेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में पिछले छह महीनों में किसानों और छोटे कामगारों के लिए बिजली की उपलब्धता में सुधार आया है। किसानों को तीन एचपी तक कि सिंचाई पंपों में सालाना छह हजार यूनिट तक और तीन से पांच एचपी के पंपों में साढ़े सात हजार यूनिट तक के बिजली बिल में छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृति के लिए लंबित 19 हजार 906 आवास एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में एकत्रित आवेदनों के अनुरूप राज्य को पुनरीक्षित केन्द्रांश के साथ करीब 50 हजार आवासों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज की यह बैठक राज्य में ऊर्जा और शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने बैठक में कहा कि शहरों के विकास के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हम लगातार काम कर रहे हैं। राज्य में स्वच्छता, आवास, आजीविका, पेयजल इत्यादि के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। इन कार्यों में प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के सहयोग से इन कार्यों में आगे और भी तेजी आएगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक अनिता मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक कुंदन कुमार, क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा और एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक प्रदीप्ता कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
panchayattantra24.-रायपुर। EOW केस में निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका खारिज हो गई है। दरअसल मंगलवार को रानू की जमानत याचिका पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई जिसके बाद जज ने बुधवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा था। वही आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले सोमवार को कोल स्कैम केस जिसकी ED इन्वेस्टिगेशन कर रही थी। उस मामले में दीपेश टांक और रानू साहू को 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है। लेकिन रानू साहू EOW की केस में जेल में बंद है। ऐसे में जेल से बाहर आना मुश्किल है।
सोमवार को स्पेशल कोर्ट में EOW ने दीपेश टांक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने के लिए आवेदन लगाया था। दोनों पक्षों के तर्क को सुनने के बाद कोर्ट ने ऑर्डर को सुरक्षित रखा है। वही इस मामले पर आज कोर्ट फैसला सुनाएगी। ED केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दीपेश टांक की मंगलावार की रात को रिहाई हो गई है। कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से दीपेश टांक को जमानत मिलने के बाद अब ईओडब्ल्यू दीपेश को हिरासत में लेना चाहती है।
इस बीच मंगलवार को दीपेश की जमानत फर्निश हो गई और वह जेल से बाहर आ गया । जबकि ईओडब्ल्यू की टीम उसे घेरने के लिए बाहर खड़ी थी। ईओडब्ल्यू की टीम को पता ही नहीं चला और दीपेश चला गया। उसे हिरासत पर देना है या नहीं इस पर फैसला आज होगा । अगर कोर्ट से EOW के पक्ष फैसला आता है तो दीपेश की गिरफ्तारी हो सकती है। दीपेश टांक के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि, EOW ने अभी तक बाकी लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन दीपेश को गिरफ्तार नहीं किया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें परेशान करने और उच्च अधिकारियों को खुश करने के लिए EOW गिरफ्तार करना चाहती है।दीपेश टांक को परेशान करने की नीयत से इस तरह की चीजें की जा रही है। जबकी दीपेश का केस से कोई लेना-देना नहीं है। EOW के वकील सौरभ पांडेय ने कहा कि, कोल स्कैम केस में ED इन्वेस्टिगेशन कर रही थी। उस मामले में दीपेश टांक और रानू साहू को 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है। लेकिन EOW भी अलग पूछताछ करना चाहती है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे।