Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.रायपुर।केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में ले रहे हैं समीक्षा बैठक। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद। मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित हो रही है बैठक। विद्युत, आवास व शहरी मामलों के कार्यों की हो रही समीक्षा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, सचिव विनी महाजन, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक चल रही है। कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग मंत्रालय के द्वितीय तल स्थित S2-12 में होगी। बता दें कि कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि को लेकर चर्चा होनी है। जिस पर सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसी महीने विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है। बजट से जुड़ी मांगों पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। 
चर्चा कि इस बैठक में शिक्षा विभाग, रेडी टू ईट, नक्सल इलाकों में मोबाइल एटीएम, शहीद पुलिस सेल, विभागीय वेबसाइट्स को हाईटेक करने जैसी बातों पर भी चर्चा होगी। 10 जुलाई को केन्द्रीय वित्त आयोग के अधिकारी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इनके साथ राज्य की वित्तीय जरूरतों और आर्थिक प्रगति समेत कई मुद्दों पर बात होगी। इसकी जानकारी भी CM अफसरों से लेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । विकास तिवारी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार  किया गया है। बता दें कि कांग्रेस नेता विकास तिवारी के खिलाफ गुंडागर्दी और ब्लैकमेलिंग  की शिकायत पुलिस को मिली थी। बता दें कि रायपुर के अमलीडीह और सरोना में चैतन्य टेक्नो स्कूल मान्यता मिलने के बाद संचालित हो रहा है. लेकिन कांग्रेस नेता विकास तिवारी लगातार मान्यता दिलाने और दूसरे कार्यों को करवाने की बात कहकर स्कूल संचालक को ब्लैकमेल कर रहा था. दोनों स्कूलों के लिए 5-5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी.  पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
 

panchayattantra24.-रायपुर । 10 जुलाई को छत्तीसगढ़ भाजपा BJP में बड़ी बैठक है। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आलाकमान की तरफ से उपस्थ्ति रहेंगे साथ ही प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी नितिन नबीन और सह संगठन राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक होंगी। तदोपरांत प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा का उपचुनाव और निकाय चुनाव और निगम मंडलों की नियुक्ति पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कुछ मंत्री की छुट्टी की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 
छत्तीसगढ़ की साय सरकार में 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद से ही मंत्रीमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चल रही है। छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर के जाने के बाद वर्तमान प्रभारी नीतिन नबीन की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। उनके साथ सह संगठन राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश पूरे समय छत्तीसगढ़ की राजनीति में नजऱ रखेंगे। केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद तो मंत्री मंडल विस्तार के कयासों का बाजार गर्म है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव दिल्ली भी जाकर आ चुके हैं। उनके लौटने के बाद से ही बंद लिफाफा खुलने के इंतजार में विधायक और अन्य नेता बैठे हैं। 
 विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह BJP भाजपा सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार किये जाने की सम्भावना है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि तीन मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है जिसमे राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा में से कोई भी तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं। साथ ही किसी एक या दो मंत्री को ड्राप करने की भी सुगबुगाहट है। मध्यप्रदेश में हुए मंत्री मंडल विस्तार से छत्तीसगढ़ में विस्तार किये जाने की मांग बलवती हो रही है। इसके बाद निगम, मंडलों, आयोगों में रिक्त राजनीतिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। साय सरकार और भाजपा संगठन द्वारा फिलहाल निगम, मंडल और आयोगों के लिए योग्य उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है जो भाजपा हाईकमान से सलाह लेकर किया जायेगा। 
 मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 30 से 40 नेताओ की लगेगी लाटरी सूत्रों के मुताबिक साय सरकार द्वारा मंत्रिमंडल सिस्टर के बाद निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति दो चरणों में करने की कवायद चल रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले कार्यकर्ताओं को उपकृत किये जाने की सम्भावना है। दूसरे चरण में छूटे हुए पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जो संघ पृष्भूमि से हैं उनको एडजस्ट किये जाने की सम्भावना है। तीन मंत्रियों की होगी नियुक्ति भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की माने तो साय सरकार के एक या दो मंत्रियों को हटाया जा सकता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार साय सरकार में तीन या चार नए मंत्री की नियुक्ति की जाएगी। क्योंकि, साय सरकार के केबिनट में एक मंत्री का पद पहले से खाली है। दूसरा पद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनके इस्तीफे से हुए रिक्त पद है। साथ ही एक या दो मंत्री से इस्तीफा भी लिया जा सकता है। उस लिहाज से तीन या चार मंत्री शपथ ले सकते हैं। दूसरी ओर भाजपा सूत्रों के मुताबिक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद गिने चुने मंत्री ही पुराने और अनुभवी हैं। नए नवेलों को मंत्री बना देने से भार मुख्यमंत्री साय पर ज्यादा आ गया है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दो मंत्रियों की जगह दूसरे अनुभवी विधायक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसमें संघ पृष्टभूमि वाले विधायक का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा-लोकसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने संगठन में गुटबाजी को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला लिया है। संगठन में सभी रिक्त पदों को भरने और नगरीय निकाय चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी लोगों को एकजुट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 9 और 10 जुलाई को बैठक बुलाई है, जिसमें 9 जुलाई को जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी। 
पहले दिन दोपहर तीन बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों की बैठक होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जिला अध्यक्षों के साथ होने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता संगठन को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श और समीक्षा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस संगठन में इस समय प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश महामंत्री, सचिव और जिला अध्यक्ष सहित कई पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर नए लोगों की नियुक्ति का निर्णय लिया जाएगा, जिससे संगठन की कार्यक्षमता और एकजुटता बढ़ाई जा सके।
 

 panchayattantra24.-रायपुर । भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए शुरू हुई ‘स्कूल जतन योजना’ में भ्रष्टाचार की जांच होगी। इसके तहत प्रदेश के 30 हजार स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा निर्माण, जर्जर भवनों की मरम्मत आदि के लिए 2,000 करोड़ रुपये जारी किए गए। सरकार को लगातार शिकायत मिल रही थी कि भवन मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई। 
ऐसे स्कूलों की संख्या भी काफी अधिक है जिनमें काम पूरा होना बताया गया परंतु काम हुए ही नहीं। कई स्कूलों में निर्माण की गुणवत्ता खराब पाई गई है। पिछले दिनों स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांच के निर्देश दिए थे। अब स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। 
स्कूल शिक्षा सचिव के निर्देश सचिव परदेसी ने पत्र में लिखा है कि डीएम द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों के औचित्य, उसकी वास्तविक आवश्यकता, पूर्ण अथवा प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविक लागत की जांच की जाए। यह सुनिश्चित हो कि निर्धारित निर्माण एजेंसी द्वारा ही कार्य किया जा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता की जांच विशेषज्ञ समिति करे। जांच में गड़बड़ी मिलते ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए व निर्धारित अवधि में रिपोर्ट लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक को दी जाए। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 11 जुलाई को अटल नगर नवा रायपुर स्थित जैव विविधता पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन संध्या 4 बजे से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित समस्त अतिथिगणों द्वारा पौधों का रोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा एवं मंत्रिमंडल के सदस्य गण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अभनपुर इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य वन सचिव ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, वनप्रबंधन समिति के सदस्यों, छात्रों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी अपनी मां के नाम वृक्षारोपण किया जाएगा। 
 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रारंभ किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किए जाने का लक्ष्य है। ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 85 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के तहत वृक्षारोपण स्थलों का नामकरण स्थानीय देवी-देवताओं के नाम से करने का आह्वान किया है। सभी जिलों में ग्राम एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अभियान के तहत आम, जामुन, बेल, कटहल, सीताफल, अनार, शहतूत, बेर, तेन्दू, गंगाईमली जैसे फलदार पौधे तथा लघु वनोपज एवं औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे- हर्रा, बहेड़ा, आंवला, नीम, पुत्रन्जीवा, काला सिरस, रीठा, चित्रक आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातियां बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन के साथ अन्य प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत सभी स्कूलों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केन्द्र, पुलिस चैकी, अस्पताल, शासकीय परिसर, शासकीय एवं अशासकीय भूमि, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों की रिक्त भूमि पर इस महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। 
यहां यह उल्लेखनीय है कि एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधे रोपित कर छत्तीसगढ़ को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना है। इस कार्य में समस्त शासकीय विभाग, गैर सरकारी संगठन, स्वयं सेवी संस्थान, सभी स्तर के पंचायत संस्थान, विद्यालय, स्कूल, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाकर उनकी भागीदारी से वृक्षारोपण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं. वे रात्रि 9.30बजे विशेष विमान से रांची (झारखंड) से रायपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम राजधानी में विश्राम करेंगे. दूसरे दिन 10 जुलाई को सुबह 9 से 10 बजे के बीच राज्य शासन के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. 
फिर 11 से 4 बजे के बीच राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे और शाम 5 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 6.50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए 
 

panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के रूम नंबर 416 में वाणी गोयल की हत्या हुई थी। उसके पुरुष मित्र विशाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से चला गया। लेकिन उसे भरोसा नहीं हुआ तो वह दो बार होटल में आकर युवती के मरने की पुष्टि की। इसके बाद वह आखिरी बार शाम छह बजे होटल से निकल गया। सूरजपुर निवासी विशाल पांच जुलाई को रायपुर आ गया था।
घर से निकलते समय उसने अपने भाई से कहा था कि वह या तो वाणी को साथ लेकर आएगा या फिर कुछ कर के आएगा। हालांकि युवती की हत्या के बाद वह खुद रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली। युवती की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरने से पहले काफी संघर्ष हुआ है। वाणी अपने बचाव के लिए चिल्ला भी रही थी, लेकिन विशाल ने उसका मुंह दबा दिया। पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि विशाल पांच जुलाई को शिवानंद नगर में रहने वाली अपनी दीदी-जीजा के घर बिना बताए सुबह पहुंचा था। जब बहन ने पूछा तो उसने जरूरी काम होना बताया। इसके बाद वह वहां रूका रहा। छह जुलाई को सुबह 11 बजे वह घर से निकला और लगभग 12 बजे होटल बेलीलोन इन के बाहर पहुंचा। जब तक वाणी गोयल नहीं आई तब तक वह इंतजार कर रहा था। लगभग दोपहर 1:30 बजे वाणी वहां आती है और दोनों होटल में जाते हैं। 
वाणी आनलाइन पेंमेंट करती है। रूम बुक करवाती है। इसके बाद दोनों कमरे में चले जाते हैं। शाम चार बजे के लगभग विशाल अकेले बाहर निकालता है। दीदी के घर जाता है। 15 मिनट के बाद कपड़े बदलकर फिर होटल आता है। रूम में जाता है और फिर 10 मिनट बाद बाहर निकल जाता है। 20 मिनट के बाद वह युवती जिंदा तो नहीं उसे देखने के लिए फिर होटल पहुंचता है। छह बजे के लगभग वह वहां से निकल जाता है। इसके बाद उसकी बाडी रेलवे ट्रैक पर मिलती है। 
 वाणी का फोन बंद होने के बाद स्वजन परेशान हो गए थे। उन्होंने तत्काल सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं कैब वाले का पता चलने के बाद वह नौ बजे रात होटल पहुंच गए थे। होटल प्रबंधन को जब वाणी के रुकने के बारे में जानकारी मांगी गई तो उसके द्वारा मना कर दिया गया। इसके बाद रात 11 बजे जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्हें भी जानकारी नहीं दी गई। सुबह चार बजे जब फिर पुलिस पहुंची तब काफी बहस के बाद दरवाजा खुला। रूम में वाणी का शव बिस्तर के नीचे मिला। जानकारी के अनुसार विशाल और वाणी एक दूसरे को पहले से जानते थे। वाणी से विशाल शादी करना चाहता था। लेकिन वाणी उसके साथ दोस्त की तरह रहना चाहती थी। घटना दिनांक को विशाल ने उससे शादी की बात कही और साथ चलने के लिए कहा। वाणी के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विशाल ने वाणी का गला दबा दिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी संषर्घ भी हुआ। चेहरे और हाथ में भी चोट के निशान मिले हैं।