Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर/धरसींवा । धरसींवा-तिल्दा मार्ग पर किरणा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने डेढ़ दर्जन गौवंश को रौंद दिया. दुर्घटना की वजह से करीब आधा किलोमीटर तक पूरी सड़क गौवंश के खून से लाल हो गई है. गौवंश को रौंदने की इतनी बड़ी घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश को देखते हुए तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंच गई है. धरसींवा-तिल्दा मार्ग पर औद्योगिकी इकाइयो के बनने के बाद से ही यह मार्ग काफी व्यस्त रहने लगा है. औद्योगिक इकाइयों के बेलगाम रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों से हमेशा ही दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जनआंदोलन छेड़ेगी।
मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 95 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल का दाम लगातार कम हो रहे है। 2014 की तुलना में वर्तमान में क्रूड आयल आधे रेट में मिल रहा है, लेकिन उसका लाभ आम जनता को नही मिल रहा है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। इतना ही नहीं, बीते दिनों जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। होटल के 1,000 रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी। जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार घट रही है। मगर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही है। बीते 10 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।

panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।
panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हरिचंदन यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, कुलपति एबीएन बाजपेई सहित विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला और आईजी संजीव शुक्ला ,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने स्वागत किया।
राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हरिचंदन यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, कुलपति एबीएन बाजपेई सहित विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला और आईजी संजीव शुक्ला ,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने स्वागत किया।
panchayattantra24.-रायपुर । ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। हेमंत सोनी ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मी विहार कालोनी आरंग में रहता है तथा उसका आरंग कालेज गेट के सामने हेमंत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दिनांक 01.07.2024 को प्रार्थी अपने ज्वेलर्स दुकान में ताला लगाकर बंद कर घर चले गया था, कि रात्रि करीबन 02.30 बजे प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि उसके ज्वेलर्स दुकान में चोरी हो गया है। तब प्रार्थी और उसके पिताजी ज्वेलर्स दुकान गये तथा सामान का मिलान करने पर 20 जोडी चांदी की बिछिया, सोने के रंग जैसा आर्टिफिशियल जेवर, तौल कांटा एवं बिल बुक नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 446/24 धारा 305(ए), 331(2) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके पिताजी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर नकबजनी/चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी पलारी बलौदा बाजार निवासी सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी रवि कोशले उर्फ़ वीरू एवं प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त रवि कोशले उर्फ़ वीरू एवं प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने जैसा दिखने वाला आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 20 जोड़ी चांदी की बिछिया, तौल कांटा, बिल बुक तथा घटना में प्रयुक्त सी डी डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एफ जे/1378 एवं औजार जुमला कीमती लगभग 75,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु पिता रोहित अनंत उम्र 21 साल निवासी कैरदा मोड़ लवन थाना लवन जिला बलौदाबाजार। हाल पता – ग्राम रसौटा पोस्ट व थाना पलारी जिला बलौदा बाजार। 02. रवि कोशले उर्फ़ वीरू पिता नूर दास कोशले उम्र 26 साल निवासी ग्राम अकोलीकला पोस्ट छटेरा थाना आरंग जिला रायपुर। हाल पता – काली नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर। 03. प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली पिता खीरचंद डहरिया उम्र 18 साल निवासी ग्राम अमसेना पोस्ट थाना खरोरा रायपुर। हाल पता – सतनामी मोहल्ला जैतखाम के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रखर राष्ट्रवादी और विचारक, महान शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शारदा चौक पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की।

panchayattantra24.-दुर्ग । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में बीएसपी प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है. दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई. इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है. बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया. हादसे के बाद यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीने बंद कर दी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल पटरी को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला जा रहा है. बता दें कि पहले भी यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में इस तरह की घटना हो चुकी है. टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है. उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे.
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनवहरा अवसर है. यहां होम गार्ड के 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 जुलाई से होगी. 12वीं पास युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपए, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रुपए फीस रखा गया है.
शारीरिक योग्यता… ऊंचाई : 168 सेमी या उससे अधिक सीना – बिना फुलाए – 81 सेमी, फुलाकर – 86 सेमी आयु सीमा 18 – 40 साल। सामान्य, ओबीसी, एससी कैटेगरी : 10वीं पास एसटी : 8वीं पास। सैलरी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय – समय पर स्वीकृत मानदेय व अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। डिजिटल सचिवालय परियोजना के क्रियान्वयन हेतु आज राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को चिप्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। चिप्स द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में एचआरएमएस सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। जिसमें अवकाश के लिए आवेदन, अचल संपत्ति विवरण और गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरा जा सकेगा। राजभवन में भी डिजिटल एचआरएमएस सॉफ्टवेयर के संचालन हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित चिप्स के प्रशिक्षणकर्ताओं ने सभी शंकाओं का उचित समाधान किया। प्रशिक्षण में उप सचिव हिना अनिमेष नेताम, अवर सचिव सुश्री अर्चना पाण्डेय, नियत्रक संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।