Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। गरीबों के हक का चावल उन तक पहुंचाना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। वितरण में लापरवाही अथवा खराब चावल के वितरण की सूचना मिली तो, संबंधित खाद्य अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज नवा रायपुर में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सचिव बसवराजू एस., संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, विशेष सचिव के.डी. कुंजाम, अपर संचालक श्री राजीव कुमार जायसवाल, जिला स्तरीय खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, विपणन अधिकारी और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी उपस्थित थे। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि उचित मूल्य दुकान के माध्यम से लोगों तक प्रत्येक माह समय पर राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी खाद्य अधिकारी के संबंध में शिकायत मिलती है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी पंजीकृत श्रमिकों का शत्-प्रतिशत भी राशन कार्ड बनाने के लिए कहा है और खाद्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के दुकानो का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उचित मूल्य दुकानों में चावल, चना, शक्कर, नमक, केरोसिन भंडारण की स्थिति, हितग्राहियों को वितरण की स्थिति, स्टॉक पंजी सहित अन्य जानकारी का अवलोकन करने के लिए कहा है। खाद्य मंत्री ने कहा कि गरीबों का हक का चावल उन्हें ही मिलना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कटौती एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। चावल वितरण के संबंध में शिकायत मिलने पर खाद्य अधिकारी एवं सहायक खाद्य अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्थिति में खराब चावल का वितरण नहीं करेंगे। खाद्य मंत्री ने बरसात से पूर्व पहुंचविहीन क्षेत्रों में राशन सामग्रियों को अग्रिम भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के ऐसे स्थानों जहां वर्षो ऋतु के दौरान 
आवागमन मार्ग अवरूद्ध हो जाते है। वहां खाद्य़ान्न शक्कर, नमक तथा केरोसिन उपभोक्ताओं को सुलभ उपलब्ध कराने की दृष्टि से वर्षा ऋतु के पूर्व अग्रिम भण्डारण किया जाता है। खाद्य सचिव बसवराजू एस. ने खाद्य अधिकारियों को विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का प्राथमिकता से राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने इसके लिए ग्राम पंचायत वार छूटे हुए सभी हितग्राहियों का चिन्हांकन कर परिवार के सदस्यों को भी राशन कार्ड में नाम दर्ज करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन राशनकार्ड हितग्राहियों ने अपना कार्ड नवीनीकरण नहीं किया है। वे शीघ्र नवीनीकरण का कार्य करवा लें औार छुटे हुए हितग्राहियों का ई-केवायसी करवाने का निर्देश दिया। सार्वजनिक वितरण प्राणाली के अंतर्गत आधार प्रामाणीकरण आधारित राशन सामग्री के वितरण व्यवस्था के लिए राशन कार्डा में मुखिया एवं सदस्यों के आधार नबंर प्राप्त कर राशन कार्ड डेटाबेस में सीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जिन धान खरीद्रों केन्द्रों से धान का उठाव नहीं हुआ है वहां से उन्होंने शीघ्र धान का उठान करवाने के निर्देश दिए है। राज्य में 77 लाख 11 हजार 537 राशन कार्डधारी हितग्राही हैं, उचित मूल्य दुकानों की संख्या 13 हजार 789, पहुंचविहीन दुकानों की संख्या 184 है। समीक्षा बैठक में माह जून में पीडीएस सामग्री का भण्डारण, पहुंचविहीन दुकानों में पीडीएस का भण्डारण, दुकानों में बचत स्टॉक की वसूली, बचत स्टॉक की वसूली, बचत चावल के स्टॉक की वसूली, पंजीकृत श्रमिकों को राशनकार्ड जारी करना, विशेष पिछड़ी जनजाति को राशनकार्ड जारी करना, ई-केवायसी की अघतन जानकारी, नियद नेल्लानार योजना का क्रियान्वयन, उचित मूल्य दुकानों का मासिक निरीक्षण, दुकानों को कमीशन का भुगतान, कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतों का निराकरण, न्यायालय में लंबित प्रकरणों में जवाबदावा की स्थिति, राशनकार्ड का नवीनीकरण, खरीफ विपणन वर्ष के चावल उपार्जन की स्थिति, उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव की स्थिति, खरीफ विपणन वर्ष में समिति लेखा-मिलान की स्थिति एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा  का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। बता दें कि यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह  ने दी है। आगे रमन सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के कार्यकाल के 6 माह अभूतपूर्व रहे हैं। “मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए श्री साय जी की सरकार ने 6 महीने में ही ₹3100 में धान खरीदी की, 2 साल का बकाया बोनस ₹3700 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचा, महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि सुनिश्चित कर प्रदेश की सरकार ने अद्भुत कार्य किया है। 
नए विस भवन के निर्माण प्रगति पर हुई चर्चा छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अब तक जहाँ पुराने विधानसभा भवन में सदन की कार्रवाईयाँ पूरी होती रही हैं तो वही अब आने वाले दिनों में सदन से जुड़ी कार्रवाई नए विधानसभा भवन में संपन्न हो सकेगी। संभव हैं कि मौजूदा सहाय सरकार के कार्यकाल में ही प्रदेश को यह उपलब्धि हासिल हो जाये। दरअसल आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अगुवाई में नए विस भवन के निर्माण प्रगति पर चर्चा हुई हैं। उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने और जल्द काम पूरा किये जाने के निर्देश भी दिए हैं। 
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश का नया विधानसभा भवन 2025 तक बनकर तैयार हो जायेगा। नए विस् भवन का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारम्भ कराने की तैयारी के जा रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा नए विधानसभा का निर्माण कार्य 66 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इस साल दिसम्बर तक स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा होगा, वही इसके बाद इंटीरियर का काम शुरू होगा। नए विधानसभा भवन में सौर ऊर्जा की बिजली से रोशन होगा। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान के लिए उदाहरण बनेगा। नए विधानसभा भवन में ग्रीनरी पर भी विशेष फोकस किया जाएगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  और उनके सरकार के कार्यों की जम कर तारीफ की है। इस पर सीएम साय ने रमन सिंह का आभार जताते हुए कहा है कि – आभारी हूं आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी। आपके इन शब्दों से न केवल उत्साह बढ़ा है बल्कि और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा भी मिली है। डॉ. रमन सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि – छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 6 माह का कार्यकाल निश्चित रूप से पिछली कई सरकार से और देश में भी कई सरकारों से अभूतपूर्व रहा है। इन छ: महीनों में सरकार द्वारा बड़े निर्णय लिए गए। “मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए श्री साय जी की सरकार ने मात्र 6 महीने में ही ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की, 2 साल का बकाया बोनस ₹3716 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए पक्के आवास की स्वीकृति दी, महतारी वंदन योजना से 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि सुनिश्चित कर प्रदेश की सरकार ने अद्भुत कार्य किया है। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत हुआ है। शुरुआत के छ: महीनों में विष्णु सरकार का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के आज 6 महीने पूरे हुए। इस पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया में हैशटैग अभियान #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ टॉप ट्रेंडिंग कर रहा है। समूचे छत्तीसगढ़ से आम लोगों का इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग उत्सुकतापूर्वक विष्णु सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स को सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म में पोस्ट और शेयर कर रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । राष्ट्रीय आम महोत्सव 2024 में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। मंत्री नेताम ने X में जानकारी देते हुए लिखा, गत दिवस रायपुर में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव -2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उद्घाटन कर एवं सभा में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों, कृषक एवं अन्य आगंतुक सज्जनों को संबोधित किया। 
इस दौरान विभिन्न आम के फसलों का निरीक्षण एवं कृषि वैज्ञानिकों से बातचीत कर आम के नए फसलों की बागवानी इत्यादि की जानकारी प्राप्त की एवं कृषि एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कर्मियों एवं वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी!
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हो रही है। दरअसल नवा रायपुर में विधानसभा भवन सहित विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण हो रहा है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी बैठक में उपस्थित हैं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विभागीय बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। बैठक की शुरुआत किसानों से जुड़े विभाग से हो रही है। मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में कृषि एवम उद्यानिकी विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। किसानों को समय पर खाद बीज की आपूर्ति के साथ खरीफ तैयारियों की गहन समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री एक एक कर सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। सुशासन और विकास को गति मिलेगी। 
 बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और राहुल भगत, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । दुर्गा मंदिर परिसर कांदुल बोरियाखुर्द, संतोषीनगर में गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति रायपुर एवं प्रज्ञापीठ सन्तोषीनगर द्वारा आयोजित व्यक्तित्व निर्माण शिविर का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य व पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, पार्षद उमा चन्द्रहास चंद्राकर, गायत्री परिवार के संरक्षक सदस्य दिलीप पाणीग्रही, जिला समन्वयक लच्छुराम निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धुरंधर, सरपंच अश्विन लहरे, पूर्व सरपंच तिलेश्वरी धुरंधर,प्रेमशंकर गौटिया,कामराज साहू सरपंच दतरेगा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। 
आयोजन समिति में हरिराम साहू, रामकृष्ण साहू, हीरालाल साहू, लेखराम युवराज,एवं बहुत से परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर में 120 बच्चो एवं युवाओं ने पंजीयन करवाया व सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि शिविर के माध्यम से गायत्री परिवार द्वारा श्रेष्ठ समाज एवं सुनहरे राष्ट्र के निर्माण हेतु नई पीढ़ी के बच्चों को सुसंस्कृत, सभ्य व शालीन, चरित्रवान, उर्जावान, ज्ञानवान, बनाया जा रहा है, जो अभिनंनदीय एवं वंदनीय है। गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा दिया गया नारा ’’हम बदलेंगे-युग बदलेगा मूर्त रुप ले रहा है।’’
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। वित्तमंत्री OP चौधरी ने कांग्रेस नेता डॉ चरणदास महंत को चुनौती दी है। दरअसल डॉ चरणदास महंत ने बीते दिनों वित्त मंत्री को गंवइहा कहकर टिप्पणी की थी। OP चौधरी ने अपने X पर लिखा, मैं तो गर्व से कहता हूं कि मैं गंवइहा हूं। महंत जी को बड़ी-बड़ी सुख-सुविधाओं की आदत पड़ गई है। मैं तो आज भी बिना चप्पल के खेत में चलता हूं, बिना एसी-कूलर के रह सकता हूं। महंत जी को चुनौती देता हूं कि इस गर्मी में 10 दिन बिना एसी, कूलर, पंखा के रह कर दिखाएं… मैं तैयार हूं। 

 

panchayattantra24.-रायपुर। एम्स रायपुर  में बेमेतरा के रहने वाले 11 वर्षीय किडनी के गंभीर रोगी बच्चे का सफल किडनी ट्रांसप्लांट  हुआ है। यह प्रदेश में किसी बच्चे का पहला कैडेवर किडनी ट्रांसप्लांट हैं। एम्स के तीन विभागों के चिकित्सकों के सघन प्रयास और ब्रेन डैड रोगी के परिजनों की उदारता के कारण यह संभव हुआ।  किडनी ट्रांसप्लांट किडनी ट्रांसप्लांटेशन एक बड़ा ऑपरेशन होता है। किडनी प्राप्त करने वाला व्यक्ति आमतौर पर ट्रांसप्लांटेशन प्रक्रिया से महीनों या वर्षों पहले डायलिसिस पर होता है। दान की गई किडनी को एक चीरे के माध्यम से श्रोणि में रखा जाता है और इसे प्राप्तकर्ता की रक्त वाहिकाओं और मूत्राशय से जोड़ दिया जाता है। ट्रांसप्लांट में सर्जरी के जरिए एक व्यक्ति से अंग निकाला जाता है और दूसरे व्यक्ति में लगाया जाता है। इसकी जरूरत तब पड़ती है जब मरीज का वो अंग काम नहीं करता या फिर किसी चोट या बीमारी से क्षतिग्रस्त हो जाता है। सर्जरी के दौरान डोनर के शरीर से किडनी निकालकर मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट की जाती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़  विधानसभा परिसर में अहम बैठक हुई है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा परिसर में “भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय” राजनांदगांव की समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई।  जिस पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा, इस महत्वपूर्ण बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। हम सभी का उद्देश्य है कि यह महाविद्यालय चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करे।