Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर/मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को में आयोजित पुरस्कार समारोह में 75 प्लास्टिक निर्यातकों को प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद (प्लेक्सकॉन्सिल) के निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए। राज्यपाल ने सुप्रीम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एमपी तापड़िया को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और प्लेक्सकॉन्सिल के पूर्व चेयरमैन अरविंद गोयनका को विशेष पुरस्कार प्रदान किया। प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन हेमंत मिनोचा, वाइस चेयरमैन विक्रम भदुरिया, कार्यकारी निदेशक श्रीभाष दासमोहपात्रा, प्लास्टिक उद्योग के दिग्गज, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, निर्यातक और प्लास्टिक उद्योग के अन्य हितधारक मौजूद थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा सरकार ने औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों की विद्युत दरों में लगभग 8.35 फीसदी/क्रमश: 20 पैसा व 25 पैसा प्रति युनिट वृद्धि की है। चूंकि देश में महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ी हुई है, ऐसे में यह वृद्धि दर सामान्य उपभोक्ताओं पर अत्यधिक भार डालेगी। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली विद्युत दर में वृद्धि किए जाने पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 
कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि बिजली दर में वृद्धि करने से सामान्य परिवार के जीवन में आर्थिक भार बढ़ेगा. वोरा ने कहा कि घरेलू बिजली की दर में प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि का अर्थ है, गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले गरीब लोगों का भी घरेलू बजट बिगडऩा. क्योंकि इससे उनका बिजली बिल भी बढ़ गया । याने भाजपा सरकार ने उन्हें तक कोई राहत से इंकार कर दिया. प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ता सहित कृषि क्षेत्र के बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे भाजपा का जनविरोधी चेहरा उजागर हो गया। वोरा ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही बिना किसी जनसुनवाई और जनता की राय के भाजपा ने एकतरफा तरीके से पहले से ही मंहगाई की मार से तबाह प्रदेश की जनता पर एक और हमला कर दिया।
अरुण वोरा ने पूर्ववर्ती सरकार से तुलना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार ने बिजली की दरों को सामान्य दर से आधा किया था. जिससे राज्य के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भार नहीं पड़ा था। वोरा ने कहा कि विद्युत दर वृद्धि में किसानो को भी नहीं बख्शा गया है. कृषि पंपों पर 25 पैसे की प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है. इससे जहां किसानों की हालत और खराब होगी. वही उपज की लगात भी बढ़ेगी. इस वृद्धि से नए टैरिफ में 20 से लेकर 70 पैसे तक की बिजली की प्रति यूनिट में वृद्धि हुई है।
जानिए कितनी बढ़ी बिजली दर – नई दरों के अनुसार 0 से 100 यूनिट तक के खपत पर 3.90 रुपये, 101 से 200 यूनिट पर 4.10 रुपये 201 से 400 यूनिट 5.50 रुपये, 401 से 600 यूनिट 6.50 रुपये और 600 यूनिट से अधिक के उपभोक्ता को 8.10 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा,अर्थात भाजपा सरकार ने गरीब से लेकर मध्यम वर्ग सभी पर कहर बरपा दिया। यदि कोई गरीब अगर 100 से एक यूनिट भी अधिक बिजली खर्च करेगा तो उसे 3.90 रुपये की दर पर बिल का भुगतान करना होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के विकास पंडरिया के ग्राम बाहपानी में 20 मई को हुई दुःखद सड़क दुर्घटना एवं बेमेतरा जिले की भिंभौरी तहसील के ग्राम पिरदा में 25 मई को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 51 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से कुल 01 करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से 95 लाख रूपए तथा इस घटना में 16 घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वेच्छानुदान मद से मंजूर की गई है। 
इसी प्रकार बेमेतरा जिले के ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में 25 मई को हुए ब्लास्ट में एक मृतक एवं 8 लापता व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से कुल 45 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा इसी घटना में 7 घायलों को 50 हजार रूपए के मान से कुल 3 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है। मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में मृतक प्यारी बाई,
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कोरबा लोकसभा जीत के बाद आज रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि जब भी पूरे दिल और दिमाग से पूरी ईमानदारी से अपने लिए संघर्ष किया जाए खुदको विजयी मान कर चुनाव लड़े, तभी आप चुनाव जीतते हैं। 
अगर आपके के मन में कोई कसक है या फिर किसी गलत चीज का एहसास है तब ही चुनाव लड़ने में कठिनाई होती है। महंत ने कहा मैंने हमेशा अपने साथियों के साथ भाषण में भी कहा है जो ईश्वर को साक्षी मानकर, गरीबों के प्रति समर्पित रहते हैं। उनको भगवान, ईश्वर, खुदा या ईसा मसीह जो भी कह लीजिए वो जरुर मदद करते हैं। ऊपर वाले के सिवा आज तक किसी ने मेरी मदद नहीं की। मुझे ये कहने में गर्व हो रहा है कि हम पांचवी बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। 3 बार जनता ने मुझे चुना 2 बार मेरी धर्म पत्नी। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सतनामी समाज ने बड़ी संख्या में आज राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जैतखम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले में ज्ञापन सौंपा. सतनामी समाज ने कलेक्टर से मिलकर उचित कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है. वहीं आक्रोशित सतनामी समाज ने आज दोपहर महासमुंद कलेक्ट्रोरेट का भी घेराव किया. सतनामी समाज ने गिरौधपुरी जैतखम्भ को क्षतिग्रस्त करने , सोशल मीडिया मे गुरु घासी दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने और पुलिस के उचित कार्रवाई ना करने के मामलों को लेकर पटवारी कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया. 
 दरअसल, हाल ही में गिरौधपुरी धाम में जैतखम्भ को काटने का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ़्तार किया है. लेकिन सतनामी समाज के लोगों ने गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया है, कि पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका सतनामी संस्कृति से कोई वास्ता नहीं है. बता दें, इस घटना मामले को लेकर सतनामी समाज रायपुर कलेक्टर सहित सभी जिलों में ज्ञापन सौंप रही है. इसके साथ ही सतनामी समाज ने उचित कार्रवाई नहीं होने पर बलौदा बाजार और रायपुर में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा की सरकार ने महतारी वंदन योजना में शामिल 70 लाख हितग्राहियों की जांच कर अपात्र लोगों की छंटनी करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद अब इस पर सियासत शुरू हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि रिजल्ट के बाद अब नए ढंग से पात्र और अपात्र तय होंगे । उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि BJP सरकार महतारी वंदन योजना को खत्म करने वाली है। 
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की महतारी वंदन योजना के तहत सरकार बनी,अब सरकार लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद इस योजना में शामिल 70 लाख हितग्राहियों की फिर से जांच कर छटनी करने का निर्णय लिया है। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है कि कई अपात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। शिकायत के आधार पर अब सभी आवेदनों की जांच की जाएगी। अगर कोई अपात्र को इस योजना का लाभ मिल रहा है तो उसे हटाया जाएगा। साथ जिन पात्र लोगों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा था, उनसे फिर से आवेदन लिया जाएगा। 
अब इसको लेकर एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि उन्हें शुरू से ही इस बात की आशंका थी। विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की थी। सभी विवाहित महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। विधानसभा के बाद वे अपने वादे से मुकर गए और महिलाओं के साथ छल किया और अब फिर से इसमें छटनी की जा रही है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही साय कैबिनेट  में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच मंत्री टंकराम वर्मा ने कैबिनेट में बदलाव को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस पर कुछ नहीं कह सकते. हाई कमान जो निर्णय लेते हैं, वह हमें स्वीकार होता है. हमें जो भी जिम्मेदारी मिल जाए उसे निभाते हैं, कार्य करते हैं. लगन और ईमानदारी के साथ काम करने की कोशिश करते हैं. दरअसल, आज भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसे लेकर खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि विधायकों की रूटीन बैठक रखी गई है, लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुकी है, इसे लेकर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने अन्य मुंद्दों पर बयान दिया.
 लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आए कांग्रेस की अंतरकलह को लेकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, बीजेपी की जीत का कारण प्रधानमंत्री की उपलब्धियां है. जनकल्याणकारी योजनाओं का यह परिणाम है. विधानसभा चुनाव में घोषणाएं की गई, उसे सत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने का काम मुख्यमंत्री ने किया. मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से भाजपा को जीत मिली. इसका असर प्रदेश में अच्छा रहा.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए अंतरित कर रही है। इस योजना से न केवल महिलाओं को खर्च करने के लिए अपनी स्वयं की राशि मिली है अपितु परिवार भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए हैं। पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना आने के बाद महिलाओं द्वारा इस राशि के उपयोग पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाएं हमेशा की तरह इसमें से कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं। 
डाकघरों में महिलाओं ने बड़े पैमाने पर आरडी शुरू किये हैं और प्रदेश के हर डाकघर में महिलाओं की लंबी लाइनें नजर आती हैं। महिलाएं न केवल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप इसे बचा रही हैं अपितु परोक्ष रूप से राष्ट्र के सकल घरेलू बचत में भी अपना योगदान दे रही हैं। सकल घरेलू बचत का प्रतिशत जितना मजबूत होगा, अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रवाह के दृष्टिकोण से भी यह अच्छा होगा। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में म्यूच्युअल फंड के माध्यम से एसआईपी का ट्रेंड भी है। महिलाएं शेयर बाजार का लाभ उठाना चाहती हैं और इसके लिए म्यूच्युअल फंड के माध्यम से इसमें प्रवेश कर रही हैं। अभी तक का ट्रेंड रहा है कि दीर्घावधि के लिए एसआईपी रिटर्न के मामले में काफी उपयोगी रहा है। 
दूसरा ट्रेंड शिक्षा में निवेश को लेकर है, जिन महिलाओं के बच्चे प्री ग्रेज्युएट एवं ग्रेज्युएट स्तर पर दी जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए वे महतारी वंदन योजना के माध्यम से अर्जित की गई राशि का निवेश कर रही हैं। इसके माध्यम से वे कोचिंग आदि का मासिक खर्च उठा रही हैं और किताबों आदि की व्यवस्था अपने बच्चों के लिए कर रही हैं। महतारी वंदन योजना की राशि को खर्च करने का एक तीसरा तरीका भी महिलाओं ने निकाला है। वे उद्यमशीलता के रास्ते पर बढ़ी हैं। उद्यमशीलता के लिए जरूरी सिलाई मशीन जैसे उपकरण ईएमआई में खरीद रही हैं और हर महीने राशि का भुगतान महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से कर रही हैं। महिलाएं बताती हैं कि बीते एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को देखा है। वे जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से वायदा किया था कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए की राशि हर महीने महिलाओं के खाते में अंतरित कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ की कमान सम्हालते ही बहुत जल्दी यह योजना लागू कर दी और महिलाओं ने कहा कि हमारे खाते में हर महीने यह राशि आ रही है। साय सरकार हर महीने प्रदेश की माताओं-बहनों के खाते में एक हजार रुपए के रूप में खुशियां भेज रही हैं और महिलाएं इनसे खुशियां खरीद रही हैं। छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को मजबूत करने, उनके जीवन में उत्साह भरने में यह योजना बहुत अहम साबित हो रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहली बार बच्चे का अंगदान किया गया। 11 साल का प्रखर 5 दिनों से रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती था। उसे खेलने के दौरान सिर पर चोट लग गई थी। उनकी माता मंजू साहू और पिता रमेश साहू 1 जून 2024 से अपने बच्चे के ठीक होने का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन 5 जून को ब्रेन डेड घोषित किया गया। प्रखर कक्षा सातवीं का छात्र था और फुटबॉल खेलने का बहुत शौकिन था। दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते खेलते फुटबॉल के स्टैंड से उसके सिर पर गहरी चोट लग गई थी। ब्रेन डेड होने की वजह से डॉक्टरों ने उसके माता पिता को अंगदान करने का सुझाव दिया। 
 हिम्मत बांधते हुए प्रखर के माता पिता ने अपने बच्चे के अंगों (किडनी, लिवर, कॉर्निया और हार्ट वाल्व) दान करने का फैसला लिया। प्रखर रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती था जहां उसका लिवर और एक किडनी दान की गई। वहीं एक किडनी रायपुर  पहुंचाई गई। इसके साथ ही कॉर्निया डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल को और हार्ट वाल्व सत्य साई हॉस्पिटल नवा रायपुर को दिया गया। इस मौके पर रायपुर के पुलिस प्रशासन का भी योगदान रहा, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सही समय में अंगों को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया गया। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक सात मृतक अंगदान किए जा चुके हैं जिससे अब तक 17 लोगों को जिंदगी की उम्मीद दी गयी है। इसमें 13 किडनी और 4 लिवर शामिल है। प्रखर इस शृंखला में आठवां है, लेकिन छत्तीसगढ़ में बाल्य मृतक अंगदान में पहला बच्चा है, जिसने दूसरों को जीने का मौका दिया है। रामकृष्ण के डॉक्टर ने 66 साल के पुरुष में लीवर और 43 साल की महिला में किडनी ट्रांसप्लांट की। वहीं किडनी एम्स रायपुर में 10 साल के बच्चे में लगाया गया। इस अंगदान से बहुत से लोगों में हिम्मत बंधी है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में रेलवे के अधिकारी कभी गर्डर लॉन्चिंग तो कभी कुछ और बात कह कर लगातार यात्री ट्रेनों को रद्द कर रहे हैं. यही कारण है कि उन मुसाफिरों को ट्रेनों में समस्या हो रही है, जिन्हें समय पर मंजिल तक पहुंचना है, लेकिन इन कारण के चलते वे मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. रेल अधिकारी लगातार कभी नागपुर तो कभी अनूपपुर तो कभी झारसुगुड़ा में काम की बात कह कर मुसाफिर ट्रेनों को निरस्त कर रहे हैं या फिर लेट कर रहे हैं जिसके कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है. 
रद्द ट्रेनों की लिस्ट 01. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 02. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 03. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 04. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
05. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 06. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 07. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 08. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 09. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 10. दिनांक 07 एवं 12 जून, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.