Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों में बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू भी हो गई है. 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।

panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक IPS संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध एंव जुआ ,सटटा, चाकु लेकर घुमने वाले अपराधी जैसे अन्य अपराधो पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना आमानाका को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध चौक टैक्सी स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति चाकु अपने पास रखा है जो अपने हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा था कि सुचना पर कार्यवाही करते हुये जमीर हैदर पिता खुर्शीद अली उम्र 28 साल निवासी मोमिनपारा मजिस्द के पास थाना आजाद चौक रायपुर को एक धारदार चाकु के साथ पकडा गया अवैध रखे चाकू की जप्ती कार्यवाही करते हुये आरोपी विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 247/2024 धारा -25,27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा और 11 में से 10 सीट में जीत हासिल की उससे ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिल सकता है । ऐसे में सबसे पहले आठ बार के विधायक और छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वोटो से जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल का नाम प्रमुखता से चल रहा है। हालाकि बृजमोहन अग्रवाल पहली बार सांसद चुने गए हैं । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान का है लेकिन यह बात जरूर है डबल इंजन की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ का विकास हर क्षेत्र में तय है।

panchayattantra24.-रायपुर। ड्राइवर को झपकी आने पर तेलीबांधा-पचपेड़ी नाका के बीच बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के बारे में न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि तेज़ रफ़्तार ट्रेलर वाहन डिवाइडर से टकरा गया है। ड्राइवर को चोट आई है। ट्रेलर बिजली ट्रांसफार्मर से लोड था। वही वाहन के साथ ट्रांसफार्मर सड़क पर बिखर गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर पुणे से कोलकाता ट्रांफार्मर लेकर जा रहा था। ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। फ़िलहाल इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने x पर लिखा, ओजस्वी वक्ता, कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम ने उन्हें यूपी के गरीबों और वंचितों के लिए काम करने वाला बताया है। सीएम योगी का जन्म उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में 5 जून 1972 हुआ था। 1998 में वह पहली बार गोरखपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वह पांच बार सांसद बने और 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में यूपी की कमान संभाली। 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी कामयाबी के बाद वह दूसरी बार यूपी के सीएम बने।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोक सभा प्रत्याशी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मतगणना खत्म होने से पहले ही 462009 मतों के अंतर का रिकार्ड कायम कर दिया है, जबकि अभी चार राउंड की काउंटिंग बाकी है. इतने बड़े अंतर के बावजूद बृजमोहन अग्रवाल ने छह लाख मतों के अंतर से जीत हासिल करने का दावा किया है. लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में जोरदार जीत के साथ आगाज किया है. बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बड़ा लक्ष्य होना चाहिए. हमने कहा था तीसरी बार मोदी सरकार.
उन्होंने कहा कि हम केंद्र में सरकार बना रहे हैं. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. वहीं कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि बहाना तो चाहिए, किसी पर ठीकरा फोड़ने का. वही कांग्रेसी कर रहे हैं. कांग्रेस कहीं भी, कुछ भी ऑफ़र कर लें. कोई उनसे जुड़ने वाला नहीं है.

panchayattantra24.- रायपुर। रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी उनके कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं। वोटों की गिनती जारी है और अभी ही सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूट गया है। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है। 2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 4 हजार वोट अब तक मिले हैं।
14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है। 2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की लीड 4 लाख 70 हजार के पार कर गई है। साथ ही कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 10 सीटों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट कोरबा में कांग्रेस आगे चल रही है। इनमें सबसे अधिक मार्जिन से रायपुर लोकसभा सीट Raipur Lok Sabha Seat पर बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। वह 5 लाख वोटों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से लगातार पीछे हैं।
यहां भाजपा के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद संतोष पांडेय Santosh Pandey 44,209 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को केवल एक सीट कोरबा में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस से मौजूद सांसद ज्योत्सना महंत दोबारा चुनावी मैदान में हैं। इस बार भी वह भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय से 21,711 वोटों से आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। वह कुछ समय के लिए मतगणना स्थल से बाहर निकले थे। इस दौरान ही उनका भतीजा पल्लव साहू भी बाहर निकल हार को देखते हुए जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद राजेंद्र साहू ने अपने भतीजे को ढांढस बंधाया और कहा कि चुनाव में यह सब होता रहता है।

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव आयोग के ड्राई डे घोषित करने के बाद भी राजधानी में शराब बिकती रही। पुलिस लाइन हरचंदराय पेट्रोल पंप से सटकर स्थित अंग्रेज़ी शराब दुकान खुली रही। साइड का छोटा गेट खोलकर सेल्समेन पूरा कारोबार करते रहे। पूछने पर कहा कि मतगणना स्थल के आसपास की दुकानें बंद की जातीं हैं। ये तो काफी दूर है।
सेल्समैन के खिलाफ होगी कार्रवाई – बता दें कि इस मामले को अफसरों ने संज्ञान में ले लिए है। जल्द ही निलंबन की कार्रवाई होगी। आज शाम या देर रात तक सेल्समैन बर्खास्त भी किए जा सकते है।