Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव सोमवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के विजन को लेकर चर्चा की। साथ ही बेमेतरा की घटना पर कांग्रेस द्वारा राजनीति करने पर दुख जताया। उन्होंने कहा की, ये समय राजनीति का नहीं है।उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 का विजन देश के सामने रखा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार की आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर चर्चा हुई है। श्री साव ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने की तैयारी कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने बेमेतरा बारूद फैक्ट्री की घटना पर कहा कि, सरकार शुरू से इस घटना को लेकर गंभीर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना की विशेषज्ञ टीम से मदद ले रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है। कल कांग्रेस का जांच दल घटना स्थल पर गया था। इस दौरान प्रशासन ने उनका पूरा सहयोग किया। साव ने बताया कि, मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नक्सलियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर साव ने कहा कि, इन्होंने पांच साल नक्सलियों को पाला पोसा है, अब जब कार्रवाई हो रही है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। सवाल कर ये जनता में भ्रम फैला रहे हैं, जिसे जनता जान चुकी है। इसलिए आज कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्य अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित अन्य सदस्य शामिल थे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से शिक्षा सलाहकार डॉ. मिश्रा ने की सौजन्य भेंट राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में शिक्षा सलाहकार ( राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ) डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को ओड़िशा के साहित्य एवं संस्कृति पर आधारित स्व लिखित पुस्तकें भेंट की।

panchayattantra24.-रायपुर। अभनपुर क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने आज अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इससे पौने दो घण्टे तक आवागमन प्रभावित रहा. अधिकारियों की समझाइश और तत्काल बेजा-कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम समाप्त हुआ.बता दें कि ग्रामीणों द्वारा अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्काजाम खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन ग्रामीण कब्जा हटाने की मांग पर अड़े रहे.
जिसके बाद प्रशासन ने जब तत्काल अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की तब जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम ख़त्म किया. कुर्रा ग्रामवासियों के मुताबिक, गांव के ही कुछ लोगों ने गांव में स्थित करोड़ो की सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर लिया था, जिसे हटाने की मांग करने के बावजूद प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था. गौरतलब है कि, अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग रायपुर से देवभोग मुख्य मार्ग पर स्थित है, जो छत्तीसगढ़ को उड़ीसा से जोड़ता है. इसके चलते इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में सवारी बसें, भारी वाहन और लोगों का चौबीसों घंटे आना-जाना लगा रहता है. ग्रामीणों के चक्काजाम के चलते मार्ग पर कई गाड़ियां करीब पौने 2 घंटे तक फंसी रही. चक्काजाम खत्म होने के बाद तेज गर्मी की वजह से हलाकान हो रहे लोगो ने राहत की सांस ली.

panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह अंबुजा मॉल में आयोजित किया गया। जिसमे 200 बच्चो का सम्मानित किया गया बच्चे जो अस्सी प्रतिशत से ऊपर आए है। ऐसे बच्चो को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कक्षा दसवीं से बच्चो का टर्निंग पॉइंट है इसी के बाद से बच्चा अपना आने वाला कल का भविष्य तय करता है आज के युग में हर पैरेंट्स चाहता है मेरा बच्चा अच्छे से पड़ लिखकर अच्छी डिग्री हासिल करे आज में धन्यवाद देता हु सिंधी काउंसिल को जिनके द्वारा बच्चो का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस आयोजन से बच्चे का इंटरेस्ट और बड़ जाता है जिससे बच्चा और मेहनत कर अगली क्लास में और ज्यादा में कैसे मार्क्स आए उसके लिए मेहनत करेगा जून से स्कूल शुरू हो जाएंगे में बधाई देता हु सभी बच्चो को आप सभी छत्तीसगढ़ का भविष्य है।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा हम प्रतिभा सम्मान के साथ कैरियर काउंसिलिंग का भी आयोजन कर रहे है एजुकेशन एक्सपर्ट द्वारा भी बच्चो को ट्रेनिंग दी गई की कैसे अपना कोर्स चुने आज दो सो बच्चो को सम्मान किया गया बच्चे बहुत उत्साहित थे और सम्मान पाकर बच्चो का कॉन्फिडेंस बहुत बडा सिंधी काउंसिल महिला विंग की राशि बलवानी एवम जूही दरयानी ने कहा महिला विंग की टीम ने बच्चो का सिलेक्शन किया गया जिसमे दो सो बच्चो को सर्टिफिकेट और मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया इवेंट मैनेजमेंट अनिल ज्योत्सिंघानी द्वारा अयोजित किया गया मोटिवेशनल स्पीकर डॉ जवाहर सूर्यशेट्टी,संदीप गांधी,मुकेश शाह, अलकशेंद्र मोगरे एवम सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ,अमर गिदवानी,तेजकुमार बजाज,कमल विधवानी,महेश खिलनानी,रवि तलरेजा,राशि बलवानी,जूही दरयानी,डिंपल शर्मा,कशिश खेमानी,दीपिका जेठानी,सोनिया निंज्यानी,मानसी कुकरेजा उपस्थित थे।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, दान में मिले पैसे को कुबेरेश्वर धाम में करते है खर्च, नहीं लेते कथा फीस

panchayattantra24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) का आज से रायपुर के अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। यह महापुराण आयोजन आने वाल पांच दिनों तक जारी रहेगा। इस कथा प्रवचन को सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे लिहाजा सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की हुई हैं। इसी तरह पुलिस ने भी ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली हैं। यातायात पुलिस ने कथा प्रवचन से पहले शहर के लिए रोडमैप भी जारी किया हैं। प्रचंड गर्मी के बीच होने जा रहे इस आयोजन के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया हैं। प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने से पहले एक बार फिर ये सवाल पूछा जा रहा है कि प्रदीप मिश्रा एक कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं।
आपको बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के लिए किसी प्रकार की फीस चार्ज नहीं करते हैं, जिसका खुलासा वो कई बार मीडिया के सामने कर चुके हैं। पिछले साल ही भिलाई में उनकी कथा का आयोजन जजमान विनोद के द्वारा कराया गया था। इस दौरान भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर बताया था कि वो कथा के लिए फीस नहीं लते हैं। इस दौरान उनके साथ जजमान विनोद भी थे, उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की थी कि पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लेते हैं। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि अमलेश्वर में उन्होंने आयोजकों से कथा के लिए कितनी फीस ली है।
बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, इससे भी उनकी आमदनी होती है। वे अपनी कमाई का एक हिस्सा गरीबों को दान में दे देते हैं। इसके अलावा कथा के दौरान हुई चढ़ोतरी से भी उनकी आय होती है, जिसे वो कुबेरेश्वर धाम में लगाते हैं। बता दें कि रायपुर में कथा के लिए प्रदीप मिश्रा ने कितनी फीस ली है? ये बात अभी तक आयोजकों की ओर से भी नहीं बताई गई है और ना ही पंडित प्रदीप मिश्रा ने कुछ जानकारी दी है।

panchayattantra24.-रायपुर। शहर को साफ रखने के साथ ही गलियों और सड़कों पर कचरा न फैले इसलिए करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम ने डेढ़ लाख से ज्यादा डस्टबिन बांटे थे। 70 वार्डों में घर-घर डस्टबिन पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन शहर में कचरा फैलना नहीं रुका। अब एक बार फिर निगम वाले 2 लाख से ज्यादा डस्टबिन बांटेंगे। आचार संहिता खत्म होने के बाद इसकी खरीदी के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। डस्टबिन की खरीदी के लिए एक साल पहले एक करोड़ खर्च किए गए थे, इस बार 1.25 करोड़ खर्च करने की तैयारी है। हजारों की संख्या में डस्टबिन बांटने के बाद भी स्वच्छता रैंकिंग में रायपुर बेहद पीछे है। पिछले तीन साल से रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है। गलियों और सड़कों पर पहले की तरह ही कचरा फैला था। इससे आम लोग सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। वार्डों के मुक्कड़ों के कचरे की बदबू से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल होता है।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी. सीएम साय ने X पर लिखा, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य नितिन गडकरी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान सिद्धिविनायक से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. नितिन गडकरी का जन्म और पढ़ाई नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में हुआ. वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. मध्यम वर्ग से होने के बाद भी गडकरी ने हमेशा नैतिक मूल्यों को आगे रखा. वे कोई भी करने से पहले नैतिक को आगे रखते हैं. उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, नागपुर से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज, नागपुर से कानून की डिग्री हासिल की. वहीं नागपुर विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स डिग्री ली.
नितिन गडकरी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गए थे. शुरू से ही वे अलग-अलग सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहे. उनके समर्पण और नेतृत्व करने की क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलाई. वे जल्द भाजपा में शामिल हो गए. उनकी कर्मठता की वजह से भाजपा ने एक के बाद एक ऊंचाइयों को छुआ. साल 1989 में उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया. वे विपक्ष के नेता बने. 2004 से 2009 तक गडकरी भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष के रूप में काम किया. उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने को लेकर काफी योगदान दिया.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के एक सराफा व्यापारी के साथ रविवार को मारपीट हो गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला रविवार को दुकानदार के पास पहुंची। उसने करीब 5 साल पुरानी ज्वेलरी बेचने की बात कही। जब दुकानदार ने रसीद लाने कहा तो महिला नाराज हो गई। फिर उसने अपने बेटों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर मारपीट कर दी। मामला पंडरी थाना इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुटुंब ज्वेलर्स का मालिक अजय सोनी दोपहर के वक्त दुकान में मौजूद था। इस दौरान दुलारिन बाई नाम की महिला आई। उसने अपने पास रखी ज्वेलरी को बेचने की बात की। कारोबारी ने पहले तो उसे खरीदने से मना किया। इस पर महिला ने कहा कि ये ज्वेलरी इसी दुकान की है तो कारोबारी ने रसीद मांगी। इस बात पर वह नाराज हो गई। विवाद के बाद महिला नाराज होकर दुकान से चली गई। इसके कुछ देर बाद वह अपने बेटे चंद्र कुमार यादव, नंदकुमार यादव और बेटी कुंती यादव के साथ दुकान पर पहुंची। वे सभी मिलकर कारोबारी अजय सोनी के साथ बहस करने लगे। बहसबाजी बढ़ी तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान अजय सोनी दुकान पर अकेला था। आरोपियों ने पहले उसके साथ दुकान में मारपीट की फिर उसे खींचते हुए दुकान के बाहर तक ले आए। उन्होंने सड़क पर भी कारोबारी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में कारोबारी के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। इस मामले में अजय सोनी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। साथ ही वारदात में शामिल 4 आरोपी दुलारिन बाई, चंद्र कुमार यादव, नंदकुमार यादव और बेटी कुंती यादव को अरेस्ट भी कर लिया है। उनके खिलाफ मारपीट और गाली गलौज देने की धारा पर कार्रवाई हो रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। 10 मई को पीडिया मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा पुलिस ने किया था। ग्रामीणों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए गांव के लोगों को मारने का आरोप पुलिस पर लगाया था। इस मामले में कांग्रेस जांच दल के नेताओं ने बीजापुर के गंगालूर थानाक्षेत्र के मुतवेंडी में पीडिया के पीड़ितों से मुलाकात की थी। संतराम नेताम की अध्यक्षता में 8 सदस्य दल ने इस मामले की जांच की थी। वहीं अब कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, शिव डहरिया समेत दो दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दीपक बैज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, पीडिया मुठभेड़ में मारे गए सभी लोग नक्सली नही थे। उन्होंने कहा हमने गांववालो से बातचीत के बाद रिपोर्ट तैयार की है। सिर्फ दो लोग संघम सदस्य थे, बाकी निर्दोष ग्रामीण थे। दीपक बैज ने आगे कहा कि, आदिवासी के जान माल पर कोई समझौता कांग्रेस को मंजूर नहीं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि, हम पीडिया में हुई मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग करते हैं और यह जांच हाई कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मारे गए 12 में से 10 लोग ग्रामीण थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इस दौरान पुलिस ने सभी को दौड़ाकर इनकाउंटर किया था।

panchayattantra24.-रायपुर। बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना में मृतक परिवार के लिए पांच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।