Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस के 11 पूर्व नेताओं की एक टीम तैयार की है। ये वो नेता हैं जो विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर वो नेता भी शामिल हैं जिन्होंने कुमारी शैलजा के कामकाज पर सवाल उठाये थे। खासकर टिकट वितरण को लेकर। अब इन 11 नेताओं के टीम को भाजपा हरियाणा भेजने जा रही हैं। ये सभी सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा के खिलाफ चुनावी प्रचार करेंगे। भाजपा ने इस टीम को “टीम 11” का नाम दिया हैं। बीजेपी ने इस टीम में जिन नेताओं को शामिल किया हैं उनकी लिस्ट भी जारी की है। हरियाणा जाकर कुमारी शैलजा की घेरेबंदी करने वाले पूर्व कांग्रेस नेताओं में कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, डॉ चुलेश्वर चंद्राकर, अर्जुन सिंह, अलोक पांडेय, उषा पटेल, वाणी राव, अजय बंसल, अनीता रावते और तुलसी साहू के नाम शामिल है।

panchayattantra24.-रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के आने के बाद यहाँ नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान मिल रही अभूतपूर्व सफलताओं के लिए सरकार की पीठ थपथपाई है। गृह मंत्री ने कहा कि – छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मात्र साढ़े चार महीने के अंदर 112 नक्सली मारे गए हैं, लगभग 375 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 5 महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। अब प्रदेश के 3-4 जिलों में ही नक्सली बचे हैं और आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस द्वारा इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर अमित शाह ने गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – आपके इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं गृह मंत्री। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है। निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है, पर बावजूद इसके हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है। गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पश्चात नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सली लगातार मारे जा रहे हैं, गिरफ्तार हो रहे हैं या सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर/ओड़िशा। छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होते ही भाजपा के दिग्गज नेताओं ने ओडिशा में पूरे दमखम से प्रचार शुरु कर दिया है। इस समय ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। चुनाव में जनता का विश्वास जीतने के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत को पुरी लोकसभा सीट के लिए प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें, भाजपा ने पुरी लोकसभा सीट से लोकप्रिय नेता संबित पात्रा और पुरी के विधानसभा सीट से विधायक जयंत कुमार सारंगी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं विधायक राजेश मूणत ने ओडिशा में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि, ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनेगी। विधायक मूणत ने कहा कि, पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि हैं। इस पवित्र भूमि में रहने वाले लोग रामभक्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा- पुरी की जनता ने तय कर लिया है, कि जो अयोध्या में भगवान राम को लाये हैं, उन्हें ही देश और राज्य की बागडोर सौंपनी हैं।
उन्होंने आगे कहा- मैं पुरी विधानसभा सीट के कोने- कोने तक जा रहा हूं, यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं, कि आमजनों के मन में हमारी प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा के प्रति बेहद स्नेह है। लोगो ने तय कर लिया है, कि वह भाजपा के पक्ष में मतदान करके ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनेगी।

panchayattantra24.-रायपुर/ओड़िशा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विष्णु देव साय कहते हैं, छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद से मैं ओडिशा और झारखंड में प्रचार कर रहा हूं। आज प्रचार का चौथा दिन है और ओडिशा में बहुत अच्छा माहौल है। मुझे विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी।” ओडिशा में सरकार और पार्टी यहां अधिकतम लोकसभा सीटें भी जीतेगी। आगे उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 24-25 सालों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में बीजेडी की सरकार है। जनता पिछले 25 वर्षों से राज कर रही बीजेडी सरकार से ऊब चुकी है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। सीएम साय ने कहा कि खनिज सम्पदा, वन सम्पदा और उपजाऊ मिट्टी से भरपूर ओडिशा में नवीन बाबू ने गरीबों का भला नहीं किया। इसलिए 25 वर्षों से जमी इस निष्क्रिय सरकार को बदलने का समय आ गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान खत्म कर प्रदेश के बीजेपी नेता-मंत्री अब झारखंड और ओडिशा में हो रहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, संगठन के महामंत्री पवन साय और संजय श्रीवास्तव जैसे नेताओं ने ओडिशा और झारखंड के प्रवास पर हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा के अंतर्गत बालीसंकरा में सीएम साय ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 24-25 सालों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में बीजेडी की सरकार है। जनता पिछले 25 वर्षों से राज कर रही बीजेडी सरकार से ऊब चुकी है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। सीएम साय ने कहा कि खनिज सम्पदा, वन सम्पदा और उपजाऊ मिट्टी से भरपूर ओडिशा में नवीन बाबू ने गरीबों का भला नहीं किया।
इसलिए 25 वर्षों से जमी इस निष्क्रिय सरकार को बदलने का समय आ गया है। बता दें कि छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान खत्म कर प्रदेश के बीजेपी नेता-मंत्री अब झारखंड और ओडिशा में हो रहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, संगठन के महामंत्री पवन साय और संजय श्रीवास्तव जैसे नेताओं ने ओडिशा और झारखंड के प्रवास पर हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सल ऑपरेशन को लेकर साय सरकार की तारीफ की है। नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, 5 महीने में BJP सरकार के आने के बाद 112 नक्सली मारे गए हैं। पौने चार सौ नक्सलियों ने सरेंडर किया और 153 नक्सली अरेस्ट किए गए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने एनकाउंटर को फेक बताने वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस इस एनकाउंटर को फेक बताती है। जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी बुद्धि भ्रष्ट करता है। कांग्रेस पार्टी के साथ शायद यही हुआ है। इसके साथ ही शाह ने कहा कि अगले दो-तीन सालों में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। ये छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभियान है।

panchayattantra24.-रायपुर/कांटाबांजी. लक्ष्य कोई भी मुश्किल नहीं होता बस आपके अंदर उसको हासिल करने की जिद्द, जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उसे प्राप्त करना नामुमकिन नहीं होता। यह बात छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को ओडिशा के कांटाबांजी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। बृजमोहन अग्रवाल ने बोंगामुंडा और सिंधेकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमे चुनावी कार्ययोजना पर चर्चा की साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ अपने राजनीतिक अनुभवों का साझा करते हुए उन्हें जीत का मंत्र दिया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कार्य योजनाओं को जनता के बारे में बताएं और उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। जिन राज्यों में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है। वहां विकास तेजी गति से हो रहा है। जबकि ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली राज्य सरकार केवल एक परिवार के लिए काम कर रही है। जिसे ओडिशा की जनता और उसकी समस्याओं के बारे में कोई कुछ भी लेना-देना नहीं है।
श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा पश्चिम ओडिशा के हैं। जहां बेरोजगारी के चलते लाखों लोग छत्तीसगढ़ समेत दूसरे बड़े राज्यों में पलायन कर चुके हैं। लेकिन 25 साल से शासन करने के बावजूद पटनायक सरकार ने इस क्षेत्र और यहां की भोली भाली गरीब जनता के लिए कुछ नहीं किया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाकर उन्हें मोदी जी के काम को बताना पड़ेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना पड़ेगा।
बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को सिंधेकेला में जनसंपर्क भी किया और भाजपा के लिए वोट मांगे यहां से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता कुमारी सिंहदेव चुनाव मैदान में हैं जबकि कांटाबांजी विधानसभा से श्री लक्ष्मण बाग भाजपा के प्रत्याशी है। आज की बैठक और जनसंपर्क के दौरान राजीव अग्रवाल, तुलसीराम अग्रवाल, राजस्थान से भाजपा विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक अविनेश वैश्य, शिव जी महंत, शांतिलाल बोथरा, राजेश अग्रवाल, विजय गोयल, सुभाष अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर रॉंग साइड से आ रही गाड़ियों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों के टायर फाड़ने वाले टायर किलर लगाए है. लेकिन अब आरटीआई से खुलासा हुआ है कि मोटर व्हीकल एक्ट में इसे लगाने का कोई भी प्रावधान नहीं है. टायर किलर कौन से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगाया गया है इसके संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने आरटीआई लगाई थी. आरटीआई का जवाब देते हुए कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक एवं जनसूचना अधिकारी, यातायात रायपुर ने ये बताया है कि ‘टायर फाड़ने वाले स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के संबंध में मोटर व्हीकल एक्ट में कोई प्रावधान नहीं हैं’. बता दें कि राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस-वे समेत राजधानी के कई जगहों पर लगे टायर किलर की वजह से कई लोगों की गाड़ियों के टायर फटे. हालांकि अब ये टायर किलर कई जगहों से आधे गायब भी हो गए है और कई जगहों पर ब्रेकर में लगने वाली स्प्रिंग भी खराब हो गई है.


panchayattantra24.- रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि आने वाले दो-तीन साल के भीतर वह छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से नक्सलमुक्त कर देंगे। वही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मामलों के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री के इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि जब छत्तीसगढ़ 15 सालो के शासनकाल में नक्सलियों से मुक्त नहीं हो सका तो तीन साल में यह कैसे मुमकिन हैं? पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सरकार के पास नक्सलवाद से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं हैं।
यही वजह है कि सरकार कभी एनकाउंटर तो कभी चर्चा की बात करती है। साहू ने भाजपा के के उन आरोपों को भी ख़ारिज किया कि कांग्रेस ने कभी नक्सलवाद को संरक्षण दिया हैं। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सल ऑपरेशन को लेकर साय सरकार की तारीफ की थी। नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि, 5 महीने में BJP सरकार के आने के बाद 112 नक्सली मारे गए हैं। पौने चार सौ नक्सलियों ने सरेंडर किया और 153 नक्सली अरेस्ट किए गए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के महापौर को अपने शहर की न तो कभी चिंता थी और न ही कोई जनहित की समस्या के समाधान में आगे आए। अपनी राजनीतिक पैठ जंचाने के चक्कर में महापौर की कुर्सी हथिया ली जबकि उससे बेहतर महापौर के केंडिटेट कांग्रेस में मौजूद थे उसके बाद भी और पांच साल तक राजधानी कीं कोई समस्यामूलक कार्य का समाधान करने में कभी रूचि नहीं दिखाई। अब जाते -जाते कहने लगे कि रायपुर शहर की समस्या का समाधान तो प्रधानमंत्री भी नहीं कर सकते। जब देश के साथ शहरों की समस्या का समाधान पीएम को ही करना है तो महापौर क्यों चुने जाए इस पद को खत्म कर दिया जाए ताकि सरकारी कार, बंगला, नौकर चाकर का खर्च बचे जिसे पार्षद जनहित में खर्च करें। पार्षदों को ही महापौर की शक्ति दे दी जाए जो कमिश्नर से विकास कार्य मद से राशि मंजूर करा कर उचित मद पर खर्च करे जिसकी लोगों की पहली प्राथमिकता हो। ।
मेयर एजाज ढेबर के बयान से छत्तीसगढ़ सहित राजधानी में गरमाई हुई है। मेयर ढेबर ने कहा था कि यहां पीएम को भी लाकर बैठा दोगे तो शहर की समस्या दूर नहीं होगी। इसे लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा पार्षद दल ने जहां निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर मेयर से इस्तीफे की मांग की, तो वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि मेयर को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि मेयर ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
भूपेश के रहमो-करम से बने महापौर
2019 के महापौर चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी, अपने लोगों को मलाईदार पद देने के लिए महापौर का भी पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव को संशोधित कर हाथ उठाकर महापौर चुनने का रास्ता अपनाया। जिसका फायदा महापौर को मिला। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रहमो-करम पर महापौर का पद पाने वाले महापौर पिछली लगी से महापौर के पद पर पहुंचे है। पूर्व सीएमभूपेश बघेल ने महापौर राजधानी के विकास के लिए नहीं बनवाया था, महापौर पांच साल तक सिर्फ और सिर्फ अपना विकास करते रहे और शहर को उसकी दुर्दसा पर छोड़ दिया। यहां के नागरिक पांच साल से इसका दंश झेल रहे है।
साव की घुडक़ी के बाद निकले शहर में
महापौर पिछले पांच से महापौर बनकर गांधी भवन की शोभा बढ़ाने वाले महापौर उपमुख्यमंत्री की घुडक़ी के बाद शहर में निकले अब जनता की समस्या को जानने से क्या होगा, 6 माह बाद चुनाव होना है। आचार संहिता जून तक रहने वाली है। कोई भी काम होगा ही नहीं, तो समस्या जानने का नाटक क्यों करना। अब तो आप सभी काम प्रधानमंत्री पर पर ही छोड़ दीजिए, क्योंकि एक जागरूक महापौर के लिए शहर के विकास का विजन जरूरी है। वर्तमान महापौर में तो बिलकुल ही नहीं है। शहर में पिछले 20 साल शारदा चौक चौड़ीकरण का मामला लंबित है। कहा जा रहा है कि महापौर चौड़ीकरण के जद में आने वाले लोगों से महापौर मुलाकात करेंगे। लगता है महापौर मुलाकात करने में पूरा 6 माह निकाल देंगे उसके बाद निगम चुनाव होना है, चौड़ीकरण के जानकार लोगों को कहना है कि समय काटने के लिए महापौर ये उपक्रम कर रहे है ताकि नगर निगम चुनाव की तारीख घोषित होते तक लोगों से मिलने का नाटक जारी रख सके। अब लगता है कि आने वाले नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा का महापौर बने तो शारदा चौक के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो। नहीं तो ये महापौर तो पिछले पांच साल से फंडिंग का रोना रो रहे है। जबकि इससे ज्यादा अनाप-शनाप खर्च कर चुके है जिसका जनता का लाभ नहीं मिला।
महापौर एजाज ढेबर ने शहर की समस्याओं को लेकर अफसरों की बैठक लेने के दौरान उन्होंने कहा कि, वार्डों में जो समस्या है, वह मेरे ख्याल से अगर यहां पर पीएम साहब को भी बैठा देंगे तो भी यह परेशानी दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पानी, साफ-सफाई, लाइट यह समस्या अनवरत रहेगी। इसको कोई खत्म नहीं कर सकता। यह समस्याएं खत्म होंगी तो नगर निगम ही खत्म हो जाएंगे। लोगों के जन्म से लेकर मरण तक का काम नगर निगम करता है।
राजधानी की जनता ठगा सा महसूस कर रही
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, रायपुर के निर्वाचित महापौर ने पांच साल तक जनता के साथ अन्याय किया है। राजधानी की जनता ठगा महसूस करती रही है। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का बयान अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। वो जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें उस पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर सरकार राजधानी को संभाल नहीं पा रही है।
महापौर नकारा साबित हुए
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि बड़े-बड़े वादों के सब्जबाग दिखाकर कांग्रेस की नगर सरकार जिस तरह नाकारा साबित हुई है, उसके बाद ढेबर अब जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने से मुंह चुराने का काम कर रहे हैं। दरअसल ढेबर समेत तमाम कांग्रेसी नेता जमीनी समस्याओं और उनके सार्थक समाधान के उपायों से पूरी तरह दूर हैं और इसलिए पूरी कांग्रेस जन विश्वास खो चुकी है। ढेबर समेत तमाम सियासी जुमलेबाज कांग्रेस नेताओं ने पिछले पांच वर्ष में केवल शराब कारोबारियों, रेत माफियाओं, घोटालेबाजों के हितों का ही संरक्षण करने और अपनी तिजोरियां भरने में अपना सारा ध्यान केंद्रित कर रखा था।
जनता के साथ हुए धोखे का प्रमाण
भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अमित चिमनानी ने लिखा है कि महापौर जी, समस्या बनी रहेगी, तो आपका काम क्या है फिर। मोदी राज में देश चमक रहा है, लेकिन रायपुर में आप लाइट, सफाई की समस्या पर हाथ खड़े कर रहे हैं। ये रायपुर की जनता से हुए धोखे का प्रमाण है। पीएम साहब के आशीर्वाद से भाजपा का महापौर इस समस्या से निजात जरूर दिलाएगा।