Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.- रायपुर। क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत गुरुवार सुबह अनुपम गार्डन में योग अभ्यास और मार्निंग वाकर से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों के साथ तस्वीरें खिचाई और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मूणत अपनी विधानसभा में “युवा चौपाल” और “चाय पर चर्चा अभियान” चला रहे हैं। कभी वह खुद चाय बनाते और सर्व करते नज़र आते हैं,तो कभी बिना सुरक्षा के आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान राजेश मूणत ऑटो रिक्शा चलाते नजर आये। वह अनुपम गार्डन के बाद डंगनियां बाजार, आमानाका समेत कई क्षेत्रों में पहुंचे,जहां कई स्थानों पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत आमलोगों के साथ सुबह की चाय भी पी। राजेश मूणत ने बताया कि वह सर्वसमाज के सभी उम्र वर्ग, महिलाओं, युवाओं, विशेषकर फर्स्ट टाइम वोटर यानी पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के साथ चर्चा करके उन्हें देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी, मतदान के महत्त्व भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने आगे कहा कि रायपुर पश्चिम से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख वोटो की लीड के साथ सांसद बनाकर दिल्ली भेजना है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। एक तरफ जनता को साधने के लिये भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का प्रदेश में दौरा भी जारी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने लगातार दूसरे दिन प्रदेश कार्यालय में उनके साथ हुए बदसलूकी पर नाराजगी जाहिर की है। राधिका खेड़ा की पोस्ट पर लिखे ‘दुशील‘ को सुशील आनंद शुक्ला कहा जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को ‘कका‘ कहा जाता है। इस पोस्ट में राधिका ने दीदी कहकर प्रियंका गांधी का भगवान श्रीराम के ननिहाल यानि छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है।
कांग्रेस की इस अंतरकलह के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना और चुटकी लेना शुरु कर दिया है। छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस को घेरा है। राधिका खेड़ा द्वारा गुरुवार को किये गये ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए लिखा- राधिका जी ने भूपेश बघेल के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत दिखाई है। नारी विरोधी भूपेश बघेल के खिलाफ पूरी ऊर्जा से लड़िए.. राजनांदगांव की जनता भी तैयार है। नारी सम्मान में लड़ी जा रही हर लड़ाई का हम समर्थन करते हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। सरकार बदलने के साथ पुलिस के अधिकारी छोटे-मोटे सटोरिए गिरोह के गुर्गों को पकड़ कर खुद की पीठ थपथपा रही है। जबकि बडे-बड़े मगरमच्छ आज भी बैंकौक, पटाया, दुबई और सऊदी अरब की तफरीह कर रहे हंै। आईपीएल सट्टा इस समय पूरे देश में सिर चढक़र बोल रहा है तो राजधानी कैसे पीछे रह सकती है। प्रदेश के तमाम छुटभैये कांग्रेसी नेता तत्कालीन कांग्रेस सरकार में पुलिस अधिकारियों और बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवा कर समर्थक होने का स्वांग रचा और क्रिकेट सट्टा का लाइसेंस ले लिया। कांग्रेस सरकार के पतन के बाद भी वो ही कांग्रेस नेता सट्टा को कारोबार को संचालित कर रहे है। इस धंधे में खास बात यह है कि ये छुटभैये नेता भाजपा सरकार में भी उस लाइसेंस के विहाफ में आईडी-पासवर्ड बेच कर सट्टा का इतना बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है कि उसका बंद होना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। पुलिस संशय की स्थिति में दिखाई दे रही है। कांग्रेस सरकार में उनके साथ मिलबांटकर काम करने वाली पुलिस एकाएक उन पर कैसे हाथ डाल सकती है। कही पोल दिया तो लेने के देने पड़ जाएँगे। इसलिए पुलिस सट्टा के नाम पर नए-नए गुर्गों को पकड़ कर पुलिस ताना और कोर्ट में पेश कर रही है। जिससे उनके कां करने की शैली पर कोई सवाल नहीं उठा सके। और उनका काम आसानी से निपट जाए। जिसके चलते मार्केट में यह खबर उड़ गई कि सटोरियों और पुलिस में कंप्रोमाइज हो चुकी है। जिसके कारण पुलिस सीधे अटैक करने से बच रही है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी बने कांग्रेस नेता आईपीएल सट्टा खिलाने में व्यस्त हैं। पिछले दिनों राजधानी के टिकरापारा थाना पुलिस ने कांग्रेसी नेता भूपत महोबिया सहित तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया था। जो एक कांग्रेस नेता का खास आदमी बताया जा रहा है। आरोपी अन्ना रेड्डी आनलाइन बेटिंग एप से सट्टा चला रहे थे। भूपत काफी लंबे समय से सट्टे खिलाने और खेलने का काम कर रहा था। तीनों आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन सहित लेनेदेन के हिसाब जब्त किए गए हैं। पुलिस अभी सिर्फ छोटे कांग्रेस नेताओं को ही गिरफ्तार कर पाई है, जबकि इनके बॉस कांग्रेस के नेता जो अभी लोकसभा चुनाव में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी बनाये गए हैं वे आईपीएल सट्टा में ही किस्मत आजमा रहे हैं।
रायपुर के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है की उसके द्वारा शहर के एक होटल को किराये पर लेकर अपने चेले चपाटों और गुर्गो द्वारा सट्टा खिलाने और खेलने का काम जोरशोर से कर रहा है। सूत्रों से यह भी सूचना मिली है की उसके कुछ गुर्गे दुबई भी शिफ्ट हो गए है जहां से वे आन लाइन आईपीएल सट्टा खिलाने का काम कर रहे हैं। पुख्ता सबुत के आभाव में पुलिस अभी खामोश बैठी हुई है क्लू मिलने पर जल्द से जल्द उक्त नेता के गुर्गो को दबोच लिया जायेगा। गौरतलब है कि पुलिस ने पिछले दिनों भूपत के साथ शुभम केवलानी और अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसएसपी संतोष सिंग के निर्देश में रायपुर पुलिस द्वारा लगातार आनलाइन सट्टा पर कार्रवाई की जा रही है। गत रविवार को टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्रांतर्गत सिमरन सिटी, तरुण बाजार और संतोषी नगर के पास कुछ लोग क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा खेल रहे हैं।
पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा इसके बाद थाना टिकरापारा एवं एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम ने वहां दबिश देकर आरोपितों को पकड़ लिया। सिमरन सिटी से पकड़े हुए संदेही व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम भूपत महोबिया निवासी शहीद भगत सिंह चौक टिकरापारा रायपुर बताया। भूपत महोबिया कांग्रेस पार्टी का सक्रीय कार्यकर्ता है जो महापौर का खास आदमी बताया जा रहा है। उसके पास रखे मोबाइल को चेक करने पर आनलाइन क्रिकेट पर सट्टा मिला। इसी तरह तरुण बाजार से पकड़ा गया शुभम केवलानी निवासी साईं सिमरन सिटी मठपुरैना और अभिषेक गुप्ता निवासी शिव नगर मठपुरैना टिकरापारा के मोबाइल पर भी आनलाइन सट्टा मिला।
महादेव सट्टा ऐप: फर्जी कंपनियों से शेयर मार्केट में निवेश महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को रायपुर की स्पेशल क्करूरु्र कोर्ट में 2000 से अधिक पन्नों की तीसरी सप्लीमेंट्री (पूरक) चार्जशीट फाइल कर दी है। चार्जशीट में 8 आरोपियों और सट्टेबाजी हवाला लेन-देन से जुड़ी 17 कंपनियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा चार्जशीट में ईडी ने हरिशकंर टिबरेवाल, संदीप मोदी, कमल किशोर, प्रशांत बागरी और दो अन्य आरोपी फरार घोषित किया गया है। यह भी बताया गया है कि सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा पहले से ही गिरफ्तार हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि आरोपी टिबरेवाल ने महादेव ऐप प्रमोटर की सट्टेबाजी ऐप स्काई एक्सचेंज का प्रमुख साझेदार है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजाबी महिला मंडल के द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष में मरीन ड्राइव में छाछ एवं चिड़ियों के दाना पानी के लिए सकोरा वितरण किया गया इसमें इस कार्यक्रम में अध्यक्षा रेनू गुप्ता , सचिव मीना बजाज,उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी बजाज, कोषाध्यक्ष उमा डूडेजा सहसचिव प्रिया नारंग, उर्मिला अरोड़ा, सन्तोष सूरी,सुरेखा कुमार, रीता चोपड़ा ,बिंदु बग्गा , अलका मोदी , किरण बत्रा, शशि डूरेजा, अंजू अरोड़ा सदस्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। टवेल्थ फेल फिल्म में एक दृश्य इंटरव्यू का है। फिल्म के नायक यूपीएससी परीक्षा का इंटरव्यू दिलाने बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होते हैं। बोर्ड उनसे कहता है कि जब हमारे पास आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों से पढ़े लोग हैं तो हम एक टवेल्थ फेल कैंडीडेट को क्यों चुने। फिल्म का नायक कहता है कि क्योंकि मैंने कठिन परिस्थितियों का सामना कर यह मुकाम हासिल किया है। आप एवरेस्ट में आक्सीजन सपोर्ट से चढ़ने वाले पर्वतारोही की प्रेरणा को बड़ा मानेंगे या उस पर्वतारोही को जो बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के चढ़ा।
ऐसा ही जज़बा लोकतंत्र के इस पर्व में देखा जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा 85 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। हमारे दिव्यांगजन अपने हौसले के साथ मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण रायपुर ग्रामीण विधानसभा के ग्राम कांदुल में रहने वाली दिव्यांग बिटिया सुश्री शबनम यादव का है। उसने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पहले की तरह इस बार भी मतदान के अधिकार का उपयोग करने से उनके चेहरे में खिलखिलाहट थी लेकिन एक अंतर था। इस बार मशक्कत काफी कम हो गई थी इसलिए उसकी खुशी कई गुना बढ़ गई।
लोकतंत्र में मताधिकार का उपयोग जागरूक नागरिक के लिए बहुत मायने रखता है। पहले शबनम को अपने हाथों से गोद में उठाकर उनकी माँ श्रीमती इंदिरा बाई मतदान केंद्र ले जाती थीं। युवा बिटिया को उठाकर ले जाने में उन्हें जाहिर तौर पर कष्ट हुआ होगा, बिटिया को भी मतदान केंद्र तक पहुंचने और वोट डालने में दिक्कत भी आई होगी, लेकिन इनका जज्बा बहुत ऊंचा था। इस बार होम वोटिंग की सुविधा होने से मतदान शबनम के लिए काफी सरल हो गया। उनके घर मतदान दल पहुंचा काफी संक्षिप्त औपचारिता पूर्ण की। इस दौरान शबनम का हौसला दिखा। सुश्री शबनम ने अपने ही हाथों से हस्ताक्षर किया और अंगुली पर इंक लगवाई। फिर उनके लिए इंक्लोजर लगाया गया उसने अपने पसंद के प्रत्याशी को गोपनीय रूप से चयन किया। यहीं नही शबनम ने मतपेटी में अपने हाथों से बंद लिफाफा अंदर डाल मतदान किया।
मतदान की खुशी उनके चेहरे पर छलक रही थी। उन्होंने अपनी ऊंगलियों का इशारा कर विक्ट्री साइन बनाया। शबनम की खुशी उन करोड़ों लोगों की खुशी है जो लोकतंत्र में मिले मतदान के अधिकार से हर्षित हैं और पूरी खुशी के साथ अपने इस अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। शबनम ने कहा कि पहले मुझे आज घर पर ही वोट देकर अच्छा लगा। इसके लिए मैं निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देती हूं। उनकी मां ने इंदिरा बाई ने कहा कि मै अपनी खुशी बयां नही कर सकती। मेरी बेटी ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया वह भी घर में इतनी आसानी से, मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हुं कि 07 मई को सभी अपने घरों से निकलें और सबसे पहले मतदान करें।

panchayattantra24.-रायपुर। “कलेक्टर की पाती” मतदान करने का संदेश लेकर घर-घर पहुंच रही है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने उनके निवास जाकर आमंत्रण दिया। कलेक्टर की पाती और पीला चावल देकर मतदान करने का आग्रह किया। कलेक्टर की इस पाती में पोस्ट कार्ड में डॉ. गौरव सिंह की अपील लिखी हुई है। जिसमें कहा गया है कि ’’आगामी 07 मई को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले जाएंगे। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। वोट देना आपका नैतिक दायित्व ही नहीं वरन राष्ट्रीय कर्तव्य भी है’’
इस पाती अर्थात् पोस्टकार्ड में कलेक्टर ने आम मतदाताओं से राष्ट्र को सशक्त बनाने हेतु 7 मई को मतदान अवश्य की अपील करते हुए कहा है कि जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है उन सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वोट आपकी ताकत है’’, बिना किसी भय के निःसंकोच मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें तथा चुनाव के इस पर्व को देश का गर्व बनाएं’’पोस्ट कार्ड के दूसरे तरफ 7 मई 2024, रायपुर करेगा मतदान अंकित करते हुए अपील की गई है।
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सीएम साय ने अपने X पर लिखा, मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव @TawdeVinod से सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। सीएम साय की आज तीन जनसभाएं लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग जिलों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा क्षेत्र सरगुजा, जांजगीर चांपा, बिलासपुर और कोरबा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जहां वे तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद सीएम साय कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल गुरुवार 2 मई को देने की बात कही है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली राशि से समाज में बहुत बदलाव आ रहा है। एक मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं के हाथों में हर महीने एक हजार इकट्ठे आना बहुत बड़ी बात है। इससे महिलाओं को सहयोग बहुत सहयोग मिल रहा है।
गौरतलब है कि विष्णु सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक दो किश्त दे चुकी है। तीसरी किश्त 2 मई को देने की बात सीएम साय ने कही है।
panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही।
लेकिन हमारे विष्णुदेव जी की सरकार बनने के बाद 4 महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। मोदी जी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को 5 साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, 2 साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।
चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा। अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है। मोदी जी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और 25 साल का एजेंडा भी है। छत्तीसगढ़ ज्यादातर पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी भाई-बहनों का क्षेत्र है। मोदी जी ने 2014 में कहा था कि हमारी जो सरकार बनेगी, वो गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की होगी। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का अर्थ है -इस देश को नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्ति दिलाना।
देश के गरीब के कल्याण की चिंता करना, देश को विकसित बनाना, जनजातियों के सम्मान की चिंता करना और हमारे छत्तीसगढ़ को देश का पहले नंबर का राज्य बनाना। कांग्रेस का सूत्र है – झूठ बोलो, जोर से बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो और बार-बार बोलो। वो कहते हैं कि मोदी जी को बहुमत मिलेगा, तो मोदी जी आरक्षण हटा देंगे, मेरा भी फेक वीडियो बनाकर उन्होंने circulate कर दिया। जब तक भाजपा का एक भी सांसद भारत की संसद में है, ST, SC और OBC के आरक्षण को न हम हटाएंगे और न कांग्रेस को हटाने देंगे। ये मोदी की गारंटी है।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अरुण साव भी कटघोरा के लिए रवाना हुए जहां वे चुनावी सभा में शामिल हुए। कोरबा शहर में बीजेपी की स्थिति बेहतर है और नेता भी यहां से बढ़त को लेकर आश्वस्त हैं। बता दें कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय को पार्टी ने कोरबा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके लिए कई स्थानीय नेता दावेदार थे। स्वाभाविक रूप से उनमें निराशा है, लेकिन खुलकर नहीं बोल रहे। पिछली बार शाह विधानसभा चुनाव से पहले आए थे और उस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन से कहा था कि वह बड़े आदमी बनेंगे और उन्हें मंत्री बनाया गया।