Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
PU – रायपुर। कांग्रेस के सोशल मीडिया में पीएम मोदी के वीडियो में वाशिंग पाउडर का गाना लगाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भ्रम फैलाना, झूठ बोलना कांग्रेस की नियति है।कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है।इन्होंने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए हैं। ये बताता है कि कांग्रेस किस स्तर तक नीचे जा सकती है। लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति ऐसी होगी कि उन्हे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं मिलेगा। प्रियंका गांधी की सभाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में उनकी संख्या ज्यादा है। कांग्रेस समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठा वादा कर सरकार में आती है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जिसे देश-प्रदेश से मतलब नहीं है।
वहीं प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ की राजनांदगाँव में होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि योगी जी ने उत्तरप्रदेश को आगे बढ़ाया। वे राष्ट्रवाद का झंडा लेकर चलते हैं। जनता उन्हें सुनना चाहती है। प्रियंका के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाएं हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह भी शाम को आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाएं हैं, मेरी भी सभाएं हैं। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा की तैयारियों का जायजा लेने जाना है।
PT – रायपुर। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका जी आंख में आज भी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के दिए पैसे का पर्दा पड़ा हुआ है तभी वे सिर्फ वही देखते हैं जो भूपेश कहते हैं, वही बोलता है जो भूपेश बुलवाना चाहते हैं और इसलिए आज फिर उन्होंने भूपेश गाथा गायी वही झूठ कहा जो भूपेश उससे बुलवाना चाहते है। प्रियंका जी अगर भूपेश बघेल सरकार की योजनाये इतनी ही अच्छी होते तो प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार पांच साल में ही क्यों बाहर हो जाती।
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भूपेश बघेल आज भी अपनी गलती का ठीकरा अपने विधायकों पर फोड़ रहे हैं जबकि वह मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने जयसिंह अग्रवाल के भ्रष्टाचार के पत्र, मोहन मरकाम द्वारा उठाए गए डीएमएफ घोटाले का मामला और सिंहदेव के द्वारा उठाए गए प्रधानमंत्री आवास के विषय को नजरअंदाज कर दिया था। इसीलिए कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायाकगण भूपेश और गाँधी परिवार पर आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ कर लोग बाहर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार की बात करने वाली प्रियंका ने अपने दादी द्वारा लगाया गया आपातकाल के लिए माफी मांगना चाहिए।
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने प्रियंका गाँधी से सवाल करते हुए कहा कि जब आप छत्तीसगढ़ आई तो आपके पीए द्वारा कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम से किया दुर्व्यवहार के बारे में अपने क्यों कुछ नहीं बोला। अध्ययन की कमी कांग्रेस में बहुत ज्यादा है प्रियंका जी को मालूम नहीं की छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 में 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है और सारा पैसा एकमुश्त मिलता है कांग्रेसियों के समान उन्हें रुला-रुला कर नहीं दिया जाता और उनके साथ-साथ 6000 रूपए किसान सम्मान निधि भी दिया जाता है। साथी उनको 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि शायद प्रियंका जी भूपेश बघेल ने बताया नहीं कि बिजली बिल आज भी आधा है।
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भूपेश ने वादा करके भी महिला स्व सहायता समूह के कार्य छीनकर अपने मित्रों को दे दिए थे साय सरकार आते ही उसे पुनः वह कार्य मिल गया है। भूपेश जी 35 किलो चावल देते थे वह योजना भाजपा शासन काल में बनी है। जबकि भूपेश बघेल ने कोरोना कल में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिए गरीब अन्य कल्याण योजना के अतिरिक्त 5 किलो चावल पर 5000 करोड़ का भ्रष्टाचार किया वह 33 महीने तक उसे गरीबों तक पहुंचने नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में गौठानों की प्रशंसा करने वाली प्रियंका जी को यह भी बताना चाहिए था, कि कैसे गौठानों के नाम गोबर तक में कांग्रेस की सरकार ने घोटाला किया गया।
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रियंका जी संविधान बदलने की डर दिखाकर वोट मांगने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि इन्हें डर है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सारे भ्रष्टचारी नेता जेल चले जाएंगे। रही बात सविंधान बदलने कि तो कांग्रेस के न्याय पत्र में है कि संविधान बदलकर मानहानि केस, 370 धारा कांग्रेस खत्म करेगी। प्रियंका जी, जनता जानती है कि कांग्रेस झूठे न्याय पत्र से वोट बटोरेगी वह जानती है कि आपकी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने 500 रुपए निराश्रित महिलाओं पेंशन, विधवा पेंशन, बुजुर्ग पेंशन नहीं दे पाई तो 1 लाख रूपए सालाना देने कि बात झूठी रहेगी।
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार की बात आपके मुंह से शोभा नहीं देती है। आपकी दादी इंदिरा जी को परिवारवाद की बात चिंता नहीं थी, तो क्यों राजीव गांधी, राहुल गांधी और खुद आपके अलावा किसी नेता की कांग्रेसी में नहीं चलती है। और भ्रष्टाचार के आरोप में आपके शासनकाल के अनेकों लोग जेल में है जिन्हें बेल तक नहीं मिली आपके भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान तक को नहीं बक्शा।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल एवं रायपुर शहर जिला महामंत्री रमेश ठाकुर भी मौजूद थे।
PT – कटनी/पन्ना। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55-60 वर्षों तक एक छत्र राज किया और अनेकों राज्यों में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन लूट-लूट कर देश को खोखला करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के शासनकाल में जितने भी प्रधानमंत्री हुए सबके ऊपर कोई न कोई घोटाले का आरोप है। राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाला जैसा बड़ा आरोप है। तो वहीं मनमोहन सिंह की सरकार में ऐसा कोई भी दिन नहीं था, जब घोटाले की नई-नई खबर अखबार में न आती हो कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला इसके उदाहरण हैं। ऐसी कांग्रेस का समूल नाश करना है। अपने एक दिवसीय दौरे में मध्यप्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खजुराहो लोकसभा के अंतर्गत दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। जहाँ उन्होंने कांग्रेस को जमकर लताड़ा।
श्री साय ने कहा कि इतनी तपती गरमी में आप लोग भाजपा को समर्थन देने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का खात्मा तय है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को धोखा देने, लूटने का काम किया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन, खुद ही गरीबी को बढ़ाया। इनके एक प्रधानमंत्री ने तो जनता के बीच कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं जो गरीबों तक केवल 15 पैसा ही पहुँचता है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार को बढ़ाया और खूब घोटाला भी किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी अगर एक रुपया भेजते हैं तो वो शत-प्रतिशत लोगों तक पहुँचता है। ये अंतर है भाजपा और कांग्रेस की सरकार में। उन्होंने इंडी गठबंधन पर कहा कि कांग्रेस साफ़ है और उसकी सहयोगी सपा का भी साइकिल पंचर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है।
श्री साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मोदी जी ने गरीबों को आवास, गैस-सिलेंडर, जनधन बैंक खाता और शौचालय देने का काम किया। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी जी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जबकि अन्य पार्टियों में परिवारवाद है, अयोग्य लोग ही पार्टी में अपना प्रभुत्व चला रहे हैं।
आभार मुख्यमंत्री ने खजुराहो लोकसभा के अंतर्गत दो बड़ी जनसभाओं को सम्बोधित किया। जहाँ जनता द्वारा मिले आत्मीय प्यार और स्वागत से वो अभिभूत दिखे। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार जताया और कहा कि पहले छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश एक थे। लेकिन 1 नवंबर 2000 को अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। इसलिए मध्यप्रदेश हमारा बड़ा भाई है और हम छोटे भाई हैं। आज बड़े भाई यहाँ आया हूँ तो यहाँ के चाचा-चाची, भैया-भाभी, मामा-मामी सबको मेरा जोहार। उन्होंने कहा कि मैं एक आदिवासी क्षेत्र में आया हूँ, अपने सगा-समाज के बीच आया हूँ तो आप सबको भी मेरा जोहार। आप सभी ने जो आत्मीय स्वागत किया उसके लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि जब भी मध्यप्रदेश आता हूँ, यहाँ की जनता से बहुत प्यार मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए खजुराहो लोकसभा की जनता का भरपूर सहयोग मिले, ये आग्रह करने आया हूँ। आप सभी खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाई वीडी शर्मा को जिताएं और उन्हें पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजें। मध्यप्रदेश की पूरी 29 की 29 सीटें भाजपा की झोली में डालें, ये आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।
तारीफ श्री साय ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिवराज जी ने मध्यप्रदेश का खूब विकास किया और उसे आगे बढ़ाने का काम मोहन भाई कर रहे हैं। मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। अँधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा श्री साय ने कहा कि एक समय कांग्रेसी, परम श्रद्धेय अटल जी का मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि “हम दो हमारे दो।” तब अटल जी ने प्रत्युत्तर में कहा था कि आज हंस लीजिये, लेकिन एक दिन ऐसा आएगा कि “अँधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” आज पूरे भारत में कमल की लहर चल रही है। कांग्रेस रसातल की ओर जा रही है, कांग्रेसी खोजने से भी नहीं मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भूपेश सरकार की नाकामी को मध्यप्रदेश की जनता के सामने भी रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। शराब के दो काउंटर थे, एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार को जाता था, दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल-प्रियंका के पास जाता था। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। 6 महीने से साल भर हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है।
उन्होंने कहा कि अभी बस्तर में चुनाव से दो दिन पहले जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। लेकिन भूपेश बघेल ने इसे फर्जी कहा, नकली बताया। जबकि नक्सलियों ने भी स्वीकार किया कि उनके 29 साथियों की मौत हुई है। नक्सलवाद के खिलाफ जब हमारी सरकार मजबूरी से लड़ाई लड़ रही है तो कांग्रेसी इसे फर्जी कह रहे हैं। जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई। तब भी कांग्रेसियों ने उसके सबूत मांगे। जवानों के शौर्य को अपमानित करना कांग्रेसियों की शुरू से आदत रही है। इनको सबक सिखाना है।
श्री साय ने कहा कि आज देश में कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। कांग्रेस में भगदड़ मची है। भारत जोड़ो यात्रा करने वाली कांग्रेस अपने घर को नहीं जोड़ पा रही है। रोज ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि उनकी पार्टी में लोकतंत्र नहीं बचा, परिवारवाद चल रहा है। जनसभा में जिलाध्यक्ष कटनी दीपक सोनी, जिलाध्यक्ष पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा, विधायक गण संजय सत्येंद्र पाठक, प्रणय भारत पांडेय, भाजपा नेत्री नंदनी मरावी, विजय शुक्ला, सुनीता मेहरा, राजेश चौधरी, अश्वनी गौतम, भरत पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
PT – रायपुर। भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा। गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है। भाजपा हर चुनाव के पहले मतदाताओं से बड़े-बड़े वादे करती है। चुनाव के बाद जब वादा निभाने की बारी आती है तो भाजपा उससे मुकर जाती है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के दौरान भी हर चुनाव के पहले भाजपा की सरकार ने गरीबों के राशन कार्ड बनाया वोट हासिल किया जैसे ही सरकार बन गयी बड़े पैमाने पर राशन कार्डो को निरस्त कर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार आयी है, पीडीएस के सरकारी राशन दुकानों से चना, नमक, शक्कर, मिट्टीतेल गायब हो गया है। कटौती करके जो चावल और गेहूं भेजे जा रहे हैं वह भी सड़े-गले अपुपयोगी, गुणवत्ताहीन और मिलावटी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिलावटखोरों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संरक्षण में गुणवत्ता विहिन राशन लेने मजबूर किया जा रहा है। मिलरों से 30 रूपया प्रति क्विंटल की दर से भाजपाइयों के द्वारा की गई कमीशनखोरी के चलते खराब राशन के सप्लायरों को भाजपा सरकार का संरक्षण है। जिस प्रकार से पूर्व में यह भी तथ्य उजागर हुआ कि बिना स्टॉक के भौतिक सत्यापन किए जनवरी माह में 37 प्रतिशत राशन की कटौती की गई और उसके पश्चात फरवरी माह के राशन में 44 प्रतिशत की भारी भरकम कटौती की गई। अप्रैल और मई महीने के लिए आबंटित चावल गेहूं की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें आ रही है। रायपुर जिले के खरोरा के निकट बुडेरा ग्राम पंचायत में तो प्रदर्शन भी हुए लेकिन भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार कार्यवाही करने के बजाय परदेदारी करने में जुटी हुई है।


