Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.-रायपुर। लक्ष्मण केवट, छत्तीसगढ़ पुलिस का ऐसा नाम जो नक्सलियों में दहशत पैदा करता है। जिस मुठभेड़ में लक्ष्मण है, उसमें नक्सलियों को भागना पड़ेगा या जान खोना पड़ेगा। एक बार फिर ये बात साबित हुई, क्योंकि कांकेर के मुठभेड़ में लक्ष्मण केवट शामिल थे और DRG टीम का नेतृत्व कर रहे थे। नतीजा छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सफलता पुलिस को मिली। एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराया गया। क्या थी पुलिस के पास सूचना, कैसे बने रणनीति। जब जवान नक्सलियों को घेरने पहाड़ पर चढ़ना शुरू कर रहे थे, तभी गांव में क्यों पटाखे फूटने लगे। नक्सलियों की हर दांव कैसे विफल होते चले गई। चारों तरफ से घेर कर कैसे नक्सलियों को मार गिराया गया। ग्राउंड जीरो पर हुई हर घटना की आंखों देखी रिपोर्ट, लक्ष्मण केवट की जुबानी। बता दें कि सुरक्षाबलों ने कांकेर के छोटे बैठिया के जंगल के माड़ क्षेत्र में बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 29 माओवादियों को ढेर कर दिया हैं। इस मुठभेड़ में बड़ा माओ नेता शंकर राव भी मारा गया हैं, जबकि कई दूसरे इनामी नक्सली भी पुलिस की गोलियों का शिकार हुए हैं। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं जिन्हे रायपुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने आज बुधवार (17 अप्रैल) को रामनवमी के अवसर पर राजभवन परिसर में राम मंदिर का दौरा किया और इस अवसर पर इकट्ठे हुए सभी भक्तों के साथ आरती की। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 29 नक्सलियों को मार गिराए जाने को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी सफलता करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की कवायद जारी रहने की बात कहते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में मोदी जी के नेतृत्व में हम देश से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली. मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही भाजपा सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद उस अभियान को और गति मिली.”
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 29 नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिस कमांडरों से बात कर उन्हें बधाई दी. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉलिग के जरिए बात करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए सावधानी बरतने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि आईजी और एससी साहब से भी मेरी बात हुई है. अति उत्साह में कोई न आएं. सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें. हम सब आपकी चिंता में लगे हुए हैं. 
उन्होंने कहा कि कुछ ही ऐसा है (इनकाउंटर), तो पूरी योजना और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ें. और बाकी दूसरी तरीके से भी उन लोगों (नक्सलियों) से बात कर रहे हैं. बता दें कि मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ पुलिस के कई ऐसे कमांडर भी शामिल थे, जो अब तक 56 से लेकर 78 तक इनकाउंटर कर चुके हैं.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और ट्वीट में वीडियो पोस्ट कर कहा, “भये प्रगट कृपाला”… जगत के पालनहार, चराचर जगत के स्वामी, रघुनंदन, कौशल्यानंदन प्रभु श्रीराम के अवतरण दिवस श्रीरामनवमी की आप सभी छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रसार करें, यही मंगलकामना है। 
 बता दें कि छत्तीसगढ़ में राम नवमी हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया है। रायपुर में भी श्रीराम-सीता के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर में 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम का रुद्राभिषेक के बाद सवामणी भोग भी लगाया जाएगा। राजधानी के प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतुसाव मठ में राघवेंद्र सरकार का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। माता कौशल्या के मंदिर चंदखुरी में भी भगवान की बाल रूप में पूजा की जा रही है। बिलासपुर के श्रीराम मंदिर, व्यंकटेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से विशेष पूजा-पाठ चल रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वो जनता की मर्जी से बना है। मोदी जी ने इसके लिए पूरे देश भर से सुझाव मंगाए, जनता से चिट्ठियां आई, ऑनलाइन संदेश आए और जनता की इसी मर्जी से तैयार हुआ है भाजपा का संकल्प पत्र। यह कहना है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। वे पुलिस ग्राउंड हैलीपैड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब बड़े-बड़े नेताओं के घर में बिखराव हो रहा है। कल ही दुर्ग में आयोजित नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा ज्वाइन किया है। इससे हम कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर/रायगढ़। लोकसभा में अपनी हार निश्चित देखकर प्रदेश के कांग्रेसी बौखला गए हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ लगातार अमर्यादित बयान दे रहे हैं। कोई लाठी से सर फोड़ने की बात कह रहा तो कोई डिफाल्टर बोल रहा है। कांग्रेसियों की मोदी जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक है। इसका करारा जवाब देना है, कांग्रेस को सबक सिखाना है। 
 
रायगढ़ में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है। 
 
श्री साय ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में जो बचे हुए वादे हैं उसको भी विष्णु सरकार 5 साल में सांय-सांय पूरा करेगी। 
संकल्प पत्र को रखा जनता के सामने 
 
श्री साय ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा। 
 
राधेश्याम राठिया के लिए मांगे वोट 
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी को जनसेवा का लम्बा अनुभव है। उन्होंने सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, एसटी मोर्चा और किसान मोर्चा सब में काम किया। राधेश्याम राठिया को काम करने का लम्बा अनुभव है और वे मृदुभाषी और कर्मठ हैं। उनको कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजना है। ये आप सभी से आग्रह करने आया हूँ। 
 
विष्णु बने राधेश्याम के प्रस्तावक 
 
आज विशाल जनसभा और भव्य रैली के पश्चात रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कलेक्टोरेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पत्थलगांव विधायक गोमती साय उनके प्रस्तावक बने। इस पर सीएम साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की संकल्पना को हम सभी के साथ-साथ जनता ने भी आत्मसात किया है। जनता ने संकल्प लिया है कि वो श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। 
नामांकन दाखिले के अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वय रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और जशपुर विधायक रायमुनी भगत भी कलेक्टोरेट परिसर में मौजूद रहे। 
 
जनता का जताया आभार 
 
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बूढ़ी माई और सत्यनारायण बाबा के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 4 बार सांसद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ और रायगढ़ लोकसभा की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ। 
 
विवेक सिंघानिया ने किया भाजपा प्रवेश 
 
नामांकन रैली में मुख़्यमंत्री के समक्ष एक बार फिर से कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश की होड़ दिखी। कांग्रेस के बड़े नेता विवेक सिंघानिया ने भाजपा में प्रवेश किया। शहर के जाने माने कारोबारी विक्की उर्फ विवेक सिंघानिया कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे, जिन्होंने भाजपा ज्वाइन किया। इसके अलावा विकास गुप्ता, संतोषी डडसेना लखन लाल, अमित सोनी, विजय सोनी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया और रायगढ़ लोकसभा में भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया। 
 
विष्णु सरकार ने मोदी की गारंटी को प्राथमिकता से पूरा किया – ओपी चौधरी 
 
प्रदेश के रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपने संबोधन के जरिए युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को प्राथमिकता से पूरा किया है और बचे वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के रूके हुए 18 लाख मकानों को स्वीकृत किया है। दो साल से रूका हुआ बोनस 3716 करोड़ रूपए का भुगतान कर वादा निभाया। भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को तरसा-तरसा कर पैसा दिया था, लेकिन विष्णु देव साय सरकार ने एकमुश्त किसानों को अंतर की राशि दी है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की दो किश्त हमारी सरकार ने दी है, अगला किश्त आने वाले 3 मई तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलला के 500 साल के वनवास को भी प्रधानमंत्री ने दूर कर प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा, मोदी की गारंटी में ये ऐलान किया गया है। 
 
ये फाइनल चुनाव है, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है – रामविचार नेताम 
 
नामांकन रैली में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि ये रायगढ़ का सौभाग्य है कि इसी संभाग से मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव सेमीफाइनल था और लोकसभा का ये चुनाव फाइनल है। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा कर बड़ा काम किया है और अब हमें हर बूथ में 370 से ज्यादा वोट डलवाना है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने घटिया दारु बेचने वाले को बस्तर से टिकट दिया है। कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ और अपराध का गढ़ बना दिया था। कैबिनेट मंत्री नेताम ने सभा में उपस्थित लोगों से एक बार फिर अब की बार 400 पार के नारे पर अमल करते हुए राधेश्याम राठिया के पक्ष में मतदान करने एवं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया। 
 
भगवामय हुआ रायगढ़ 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इसके पहले उनके आगमन पर कांग्रेस वालों ने जनता के पैसों से गुलाब के फूल बिछाए थे. फिर गुलाब की उन पंखुड़ियों से गुलकंद बना लिया था. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने वाले होंगे. सवाल यह है कि कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व और वजूद कहां है? क्या कहकर प्रचार करेंगे यह देखने का विषय होगा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से अनेक विषयों पर चर्चा की. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कार्टून वार पर उन्होंने कहा कि मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ, सबका विकास नारा है. राहुल गांधी बताएं आखिर वे क्या चाहते हैं. समाज में संघर्ष उत्पन्न हो, ऐसा राहुल गांधी चाहते हैं. कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है. राहुल गांधी की बातों पर अब लोग विश्वास नहीं करते हैं.
बस्तर में तीन दिनों बाद होने वाले मतदान को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर इस बार बदला हुआ है. हर चुनाव से पहले नक्सली घटना किया करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है. चुनौतियों की बीच भाजपा के कार्यकर्ता लोगों तक जा रहे हैं. वहीं अमित शाह के 3 साल में नक्सलवाद खत्म करने के वादे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विषय को लेकर लक्ष्य बांधकर चलना पड़ता है. बहुत सारे लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं. बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ फिर सामने आएंगे, चर्चा अनुबंधों का रास्ता भी अपनाएंगे. जो मुख्यधारा में वापस आना चाहें, उनका स्वागत है. हमारी सरकार नक्सलवाद रोकने हर जरूरी कदम उठाएगी.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले के 135 पोलिंग बूथ के लिए अलग-अलग हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है। MI-17 हेलीकॉप्टर से एक-एक कर पोलिंग पार्टी को नक्सल प्रभावित इलाके के पुलिस कैंपों तक छोड़ा जा रहा है। ये दल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाएंगे। इनमें से बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 76 पोलिंग बूथ हैं। वहीं नारायणपुर में 33 और सुकमा के 26 मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया जा रहा है। पुजारी कांकेर, गलगम, पालनार जैसे अंदरूनी इलाकों में वोटिंग होगी। बताया जा रहा है कि मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर से इन गांवों के नजदीक स्थित पुलिस कैंप में रुकेंगे। 
CRPF, STF, CAF, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन के हजारों जवानों को तैनात किया जा रहा है। साथ ही बीजापुर-सुकमा जिले के सरहद इलाके में हाल ही में करीब 10 से ज्यादा कैंप खोले गए हैं। जवानों को अंदरूनी इलाकों में निकाला गया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि नक्सली बैकफुट पर हैं। वहीं फोर्स अलर्ट है। बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें बस्तर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, कोंटा (सुकमा), नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर और जगदलपुर शामिल हैं। इन 8 विधानसभा के कुल 14 लाख 66 हजार 333 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 6 लाख 93 हजार 197 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 7 लाख 68 हजार 88 महिला मतदाता हैं। वहीं 52 थर्ड जेंडर हैं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर राजधानी के प्रसिद्ध माता मंदिरों में सुबह से ही हवन और पूजन का माहौल है। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन का ये कार्यक्रम रात तक चलेगा। पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में मत्रोच्चार के साथ हवन होगा । इसके अलावा आकाशवाणी के पास काली माता, भनपुरी के पास बंजारी माता मंदिर समेत शहर के दूसरे मंदिरों में हवन का कार्यक्रम किया जाएगा। चैत्र नवरात्र में अष्टमी से नवमी तक शहर के अगल अगल मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया है। हवन सम्पन्न होने के बाद लोगो को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वही बुधवार को राम नवमी के मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। शहर के अगल अगल मोहल्लो से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह शहर के प्राचीन कंकाली मंदिर में माता की विशेष पूजा-अर्चना का क्रम देर रात तक जारी रहा। सप्तमी तिथि पर ही सत्ती बाजार स्थित अंबे मंदिर में माता की महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हाथों में ज्योत की थाल लेकर शामिल हुए।