Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के संकल्प पत्र को देश और देशवासियों के हित में बताया है। उन्होंने कहा है कि इस संकल्प पत्र में गरीबों महिलाओं युवाओं और किसानों को आत्म निर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जो मोदी जी की गारंटी के नाम से जारी किया है जिसमें गरीबों अन्नदाताओं युवाओं और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है आज के संकल्प पत्र विकसित भारत 2047 की दिशा में कार्य करने की तैयारी है मैं इस संकल्प पत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री अमित शाह और समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
इसके जरिए आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। 3 करोड़ बहनों को लखपति बीवी बनाने की गांरटी ली है। पीएम किसान सम्मान निधि आगे जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 
दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे।मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मृतक की मां के द्वारा दिनांक 11.4.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका लड़का शोएब खान उम्र उम्र 18 साल 6:30 से कहीं चला गया है जो वापस नहीं आया है की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कबीर नगर में गुमशुदगी कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था। जांच करने के दौरान मामला संदेहास्पद लगने से विस्तार पूर्वक तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा सुक्ष्म जांच कर तत्काल गुम इंसान की दस्तयाबी करने और किसी प्रकार की अनहोनी होने की स्थिति में जिम्मेदार के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही के लिए निर्देशित करने उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में तथा टी आई रविन्द्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में जांचकर्ता अधिकारी के माध्यम से गुमशुदा के माता एवं भाई साहिल खान को तलब कर कथन लिया जो सोहेब खान का उसके दोस्त चंद्रशेखर साहू के साथ जाना पता चला जिसे तत्काल दिनांक 12.04.24 को ही मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर संदेही पतासाजी कर चंद्रशेखर साहू को अभिरक्षा में लेकर प्रारंभ में गोल गोल घूमाते रहा किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बताया कि आरोपी चंद्र शेखर साहू की पत्नी के साथ मृतक कई दिनों से गलत नियत रखता था।
परेशान करता जब आरोपी को इस बात का पता चला तो परेशान होकर अपने साथी मुकेश यादव के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने और हत्या की प्लानिंग बनाकर मृतक शोहेब को फोन से संपर्क कर अपहरण कर धरसींवा में सुनसान जगह पर शराब पिलाकर चंद्र शेखर के द्वारा गर्दन मरोड़ कर तथा जब मृतक छटपटाने लगा तो अन्य आरोपी के द्वारा व्हील पाना से उसके आंख में मारकर हत्या कर दिए बाद मुकेश कुमार यादव के द्वारा मृतक के शव को बिहार ले जाने का प्लान बनाया किंतु पैसा नहीं होने से 2-3 जिला पार कर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने से कोई नहीं जान पायेगा सोच कर रास्ते मे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपने टाटा मैजिक में शीट कवर से ढक कर बिलासपुर बाइ पास होते हुए पाली के जंगल में तेंदुभाटा गाजर नाला के पास पुलिया के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग कर वापस आ गए। दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 364, 365, 302, 201, 120बी भादवि का पाए जाने से थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर और पूछताछ और साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है तथा अन्य आरोपी की टीम गठित कर सम्भावित स्थान बिहार, झारखंड, सरगुजा, बलौदा बाजर में पतासाजी कर अंततः बिहार मधुबनी से विधिवत दिनाँक 13.04.24 को गिरफ्तार कर लायी जा रही है।.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/खैरागढ़। लोकसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर होना है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का दौरा चल रहा है। जिसमें अमित शाह आज खैरागढ़ दौरे पर पहुंच चुके है और एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। जानकारी के अनुसार अमित शाह खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे। बता दें कि शाह आज दोपहर 2.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वे हेलीकाप्टर से खैरागढ़ के लिए रवाना हुए। जहां वे 3 बजे से खैरागढ़ के राजा फतेहसिंह मैदान में चुनावी सभा को 45 मिनट तक संबोधित किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। संविधान के जनक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र समूचे भारत की जनता के हित का संकल्प पत्र है। यह संकल्प-पत्र मोदी सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, मजदूर को सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे अभिनव कार्यों को पूर्णता प्रदान करने वाला संकल्प-पत्र है, जो 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के मार्ग को प्रशस्त करेगा। समृद्ध भारत और सर्वजन हितकारी संकल्प-पत्र के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का हार्दिक आभार।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पुलिस ने नकदी और सट्टापट्टी के साथ 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल, 10 सट्टापट्टी पर्ची, और नगदी रकम 57,970 रुपए जब्त किए गए हैं। मामला गुढियारी थाना का है। जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत कुछ लोग सट्टा संचालित कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपीयों को सट्टापट्टी, पर्ची, नगदी रकम के साथ पकड़ने के निर्देश दिए। थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम ने मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर सट्टा पट्टी पर्ची एवं मोबाइल से आन लाईन, सट्टा नामक जुआ खेलाते 4 व्यक्तियों को पकड़कर धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल, 10 सट्टापट्टी पर्ची, और नगदी रकम 57,970 रुपए जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार गोंड पिता मुन्नर गोंड उम्र 42 वर्ष साकिन- गोगांव बजरंग नगर गायत्री मेडीकल के पास थाना गुढियारी जिला रायपुर जप्ती – एक नग ओप्पो कंपनी की सफेद रंग मोबाइल, एयरटेल का सीम नम्बर- 89624-82513 लगी, 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची तथा नगदी रकम 4500/- रूपये राजेन्द्र बंजारे पिता रामगुलाल बंजारे उम्र 45 वर्ष साकिन नेउडीह थाना धरसींवा जिला रायपुर जप्ती – एक नग वीवो स्काई ब्लू रंग का मोबाइल एवं सट्टा पट्टी 02 नग तथा नगदी रकम 21550/- रूपये
अमित घृतलहरे पिता बिकाउ घृतलहरे उम्र 26 वर्ष साकिन बाजार चैक गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर जप्ती – एक नग रियलमी काले रंग का मोबाइल एवं सट्टा पट्टी पर्ची 03 नग तथा नगदी रकम 20400/- रूपये चन्द्रकुमार दासवानी पिता खेमचन्द्र दासवानी उम्र 56 वर्ष साकिन बजरंग नगर गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर जप्ती – एक नग ओप्पो ए-57 गोल्डन कलर का मोबाइल एवं सट्टा पट्टी पर्ची 02 नग तथा नगदी रकम 11520/- रूपये
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आज नवरात्रि के छठवें दिन डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में माता की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना किया। नवरात्रि पर्व पर आज मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और विजिटर्स बुक में अपना संदेश भी लिखा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर: खुशवंत साहेब ने कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव था क्योकि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही थे उनकी सरकार मे प्रदेश मे भ्रष्टाचार इतनी चरम पर था कि चावल कोयला शराब गोबर घोटाला हुआ ऐसे कोई घोटाला नही बचा था जो कांग्रेस पार्टी ने नही किया आज आपकी बदौलत छत्तीसगढ सुरक्षित बच गया और उसके बाद शुरू हुई मोदी की गारंटी और साय साय सभी गारंटी केवल तीन महिने मे पुरी हो गई 2014 के पहले भारत की अर्थव्यवस्था बेहाल थी लेकिन दस साल मे ही भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई मोदी जी का संकल्प है यदि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो भारत देश 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा उन्होने शिव डहरिया पर हमला करते हुए कहा कि वे सतनामी समाज के युवा का अपमान भरी सभा मे भूपेश बघेल के द्वारा करते हुए देख चुप थे उन्होने अपने पद पर रहते हुए कभी कोई विकास का काम नही किया।
अनुज शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सनातनीयो की चिन्ता करने वाली कोई पार्टी है वो भारतीय जनता पार्टी है 500 साल के इन्तजार के बाद भगवान रामलला को उनके स्थान पर विराजमान कर अयोध्या मे राम मंदिर बनाने के सपने को पूरा करने वाले नरेंद्र मोदी है व भारतीय जनता पार्टी है भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसलिए बननी चाहिए क्योकि इन्होने धारा 370 खत्म किया त्रिपल तलाक खत्म किया सभी वर्गो के सपने को पूरा किया उन्होंने उपस्थित सभी लोगो से कमलेश जांगड़े को सासंद बनाने की अपील की।
गौरीशंकर अग्रवाल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम राज्य के सपने को लेकर भारतीय जनता पार्टी 1951 से लेकर अपनी यात्रा शुरू की और आज 2024 के भारत को देखकर यह लग रहा कि आने वाले समय मे भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा यदि हम इस लोकसभा चुनाव मे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनते है तो हमारा देश अवश्य विकासशील देश से विकसित भारत बन जाएग। 
कमलेश जांगड़े ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर चाम्पा लोकसभा से पांचवी बार भी आपका प्यार व आशीर्वाद जरूर मिलेगा मेरा नाम है कमलेश और कमलेश को कमल छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनावे सम्मेलन को अन्य लोगो ने भी संबोधित किया सम्मेलन मे प्रमुख रूप से संभागीय प्रभारी अनुराग सिंह देव गिरधर गुप्ता लोकसभा संयोजक सहसंयोजक कृष्णकांत चंद्रा खिलावन साहु कमला पाटले सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर विघा सिदार रामअवतार अग्रवाल टिकेश्वर गबेल रमेश सिंघानिया मनमोहन देवांगन राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह संजय रामचंद्र भुवन भास्कर यादव अनुप अग्रवाल धनंजय नामदेव नारायण राठौर अरूण शर्मा प्रेम पटेल चूड़ामणि राठौर रवि गबेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक केशरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में दिनांक 13.03.24 को थाना विधानसभा पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित पिरदा चौक के पास रिंग रोड नं. 03 में वाहनो की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन एक्टीवा बिना नंबर को चेक करने पर वाहन डिक्की में लाखों रूपये नगदी रकम रखा होना पाया गया। 
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्तिय ने अपना नाम सत्यम विग निवासी रायपुर का होना बताया। लाखों रूपये नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के पास रखे कुल 13 लाख रूपये नगदी रकम को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना विधानसभा में जप्त किया गया है। व्यक्ति का नाम- सत्यम विग पिता मनीष विग उम्र 24 वर्ष निवासी गीतांजली नगर कालोनी म.नं. 74 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर छ.ग।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/मरवाही/जनकपुर। कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अण्डी और जनकपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है, एफआईआर भी हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है।
अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है 
 श्री साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। संग्राहकों को तेंदूपत्ता का बोनस भी मिलेगा। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। ये सब काम हम करेंगे, ऐसा श्री साय ने जनता को भरोसा दिलाया। 
 सरोज पांडेय भाजपा प्रत्याशी ये कोरबा का सौभाग्य
 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र का सौभाग्य है कि भाजपा ने सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। सरोज पांडेय महापौर, विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की केंद्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहीं। एक बार में महापौर-विधायक-सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। ऐसी प्रखर वक्ता और योग्य नेत्री को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है, दिल्ली भेजना है। 
 मोदी जी बनाएँगे भारत को सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति 
श्री साय ने कहा कि लोकसभा का यह बहुत ही चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी के मजबूत नेतृत्व के कारण अब पाकिस्तानियों की गीदड़ भभकी बंद हो गई। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे जवाबी हमले से पाकिस्तान ने अब भारत की तरफ नजर उठाकर देखना भी बंद कर दिया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत की आर्थिक स्थिति को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। 
मोदी जी के नेतृत्व में काम करना मेरा सौभाग्य 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मोदी जी ने गरीबों को आवास, गैस-सिलेंडर, जनधन बैंक खाता और शौचालय देने का काम किया। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, दुनिया के सर्वाधिक लोक्रपिय नेता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जिन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में समूचे भारत का मान बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।
 कांग्रेसियों के बहकावे में न आएं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है। 
कांग्रेस का हो रहा बाय-बाय 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण उनके नेता कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं। मोदी जी और भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों को देखकर कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कांग्रेस में भगदड़ मची है। 
जनता को फिर से भरमा रही कांग्रेस
 मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी। 
मरवाही की जनता का जताया आभार 
मुख्यमंत्री ने मरवाही की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि “23 साल बाद मरवाही में कमल खिलाने के लिए और प्रणव कुमार मरपच्ची को विधायक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारी सरकार अब मरवाही का द्रुत गति से विकास करेगी।” 
भाजपा प्रवेश के लिए फिर से लगा कांग्रेसियों का तांता 
मरवाही की सभा में मुख्यमंत्री के समक्ष एक बार फिर से कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश के लिए तांता लगा। शामिल होने वालों में मरवाही जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, जनपद सदस्य श्रद्धा तिवारी, मझगंवा सरपंच पवन सिंह ओट्टी, निशांत तिवारी, माखन रजक, चंद्रभान सिंह तंवर सहित अनेकों गांव के सरपंच-उपसरपंच और आमजनों को मिलाकर लगभग 500 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। मरवाही की विशाल जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक धरमलाल कौशिक एवं प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा नेता मनोज शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर, समीरा पैंकरा सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे वहीं जनकपुर की जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायकगण धरमलाल कौशिक, रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, पूर्व विधायकगण चंपा देवी पावले, सांवलाराम डाहरे, फूलचंद सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के पूर्व महामंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर शुक्ला के झीरम घाटी हमले पर उठाए गए सवाल पर BJP प्रवक्ता और रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो सवाल पूछे गए हैं, वह न्याय संगत है, राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए. झीरम घाटी में शहीद हुए लोगों के लिए उन्होंने अब ता क्या किया? दरअसल, भाजपा नेता शुक्ला ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर सवाल पूछा है कि क्या कवासी लखमा को क्लीन चिट देकर लोकसभा की टिकट दी गई है.
बता दें कि संदीप शर्मा आज मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मूल प्रश्न ये है कि क्या कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल है. “अफजल हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है”…. “सेना महिलाओं का रेप करती है”…. “भारत तेरे टुकड़े होंगे”…ये कहने वाला व्यक्ति कांग्रेस का स्टार प्रचारक है, ये दुर्भाग्य है. संदीप शर्मा ने कहा, ऐसा राष्ट्र और संस्कृति विरोधी कांग्रेस का स्टार प्रचारक है. कांग्रेस देश विरोधियों की पार्टी बनकर रह गई है. छत्तीसगढ़ की जनता कभी इनको स्वीकार नहीं करेगी. जनता ऐसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता को अच्छे से समझती है और सभी चरणों के चुनाव में बीजेपी को भरपूर मत मिलेगा.