Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2 बजे निर्वाचन आयोग कार्यालय जायेगा। भाजपा, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराएगी। इससे पहले भाजपा की शिकायत पर आयोग ने नांदगांव में एफआईआर दर्ज करा चुका है। चरणदास महंत ने अब मोदी को डिफाल्टर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर देशभर में चर्चा में आए छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एक अब मोदी को डिफाल्टर कहा है।
उल्लेखनीय है कि, पिछले सप्ताह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर संसद में लाठी से फोड़ सकने वाला सांसद चुनने की सलाह लोगों को दी थी। इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हुई और आखिरकार महंत को अपने बचाव में बयान जारी करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी सक्ती जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। चरण दास महंत ने पीएम मोदी को डिफॉल्टर बताया है। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं। चाहे लोगों को रोजगार देने की बात हो या लोगों को 15 लाख रुपये देने की बात हो। और ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ की जनता डिफॉल्टर मानती है। इसलिए हम डिफॉल्टर के बारे में बात नहीं करते।
panchayattantra24.-रायपुर/जशपुर। जो लोग कहते हैं कि आदिवासी हिन्दू नहीं हैं, तो ऐसे विधर्मियों से हमें सावधान रहना है। हम आदिवासी लोग शिव-पार्वती की पूजा करते हैं, आदिवासियों से बड़ा हिन्दू कोई नहीं हो सकता है। इसलिए मैं आदिवासी भाई-बंधुओं से आग्रह करता हूँ कि बस्तर से लेकर सरगुजा, जशपुर तक आदिवासियों की एकता को तोड़ने का प्रयास जो विधर्मी कर रहे हैं, उनके बहकावे में नहीं आना है, उनको करारा जवाब देना है। आज आपका आदिवासी बेटा प्रदेश का मुखिया है इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है, आप सभी आराम से अपना खेती-बाड़ी और रोजगार का काम करें। आप सभी के हित के लिए हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार खड़ी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम में आदिवासियों के सबसे बड़े त्यौहार सरहुल सरना पूजा महोत्सव में ये बातें कही। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की जनता को हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष यहाँ सरहुल खद्दी पूजा का आयोजन चैत्र प्रतिपदा के दिन करने की परंपरा है। मैं शुरू से ही वनवासी कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता रहा हूँ। हर बार मेरा प्रयास रहता है कि इस पूजा में आप सभी के बीच रहूं, आप सभी के दर्शन करूँ। उन्होंने कहा कि आज जो मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाल रहा हूँ वो महादेव-पार्वती, बालाजी भगवान, खुड़िया रानी, हमारे देवी-देवता, वनवासी कल्याण आश्रम, दिलीप सिंह जूदेव जी, बालासाहेब देशपांडे जी, जगदेव उरांव जी और आप सभी के आशीर्वाद से हूँ। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा दायित्व है कि जशपुर का नाम ऊँचा हो, जशपुर का नाम कभी भी नीचा न हो यह आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहुल खद्दी पूजा में हम आदिवासी प्रकृति की, पेड़-पौधे, सरई पेड़ की पूजा करते हैं। हम आदिवासी साल भर जो करते हैं और जो गलती करते हैं उसके लिए धरती माता, महादेव-पार्वती से क्षमा मांगते हैं। आने वाले साल में हम सबका जीवन मंगलमय हो, सुखमय हो, परिवार अच्छे से रहे, खेती अच्छा हो, बरसात अच्छा हो इसके लिए हम आज के दिन धरती माता और महादेव-पार्वती की पूजा करते हैं, उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। छत्तीसगढ़ में सदैव सुख-समृद्धि हो, सबका जीवन मंगलमय हो इसकी कामना मैं धरती माता और महादेव-पार्वती से करता हूँ। सीएम साय ने कहा कि नवरात्र में शक्ति की पूजा होती है। तो हमारी प्रकृति भी शक्ति की एक स्वरुप है। माँ दुर्गा का एक नाम प्रकृति भी है। हम आदिवासी प्रारम्भ से ही प्रकृति और शक्ति दोनों की पूजा करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास कर भाजपा को अपना पूरा आशीर्वाद देते हुए चुनाव जिताया। आज यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 100 दिन में हमने मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को प्राथमिकता से पूरा किया है। 18 लाख पीएम आवास के लिए शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 14 दिसंबर को राज्यांश जारी किया। अभी अप्रैल माह में केंद्र का 60% अंश भी मिल जाएगा, फिर 18 लाख परिवारों का पीएम आवास बनना तेजी से शुरू हो जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. वाजपेयी जी के जयंती के दिन 25 दिसंबर को प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी का 2 वर्ष का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपये दिए, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं को दूसरा किश्त भी जारी कर दिया है, जो कोई भी महिलाएं फॉर्म भरने से रह गई हैं तो वो फिर से फॉर्म भर सकती हैं, ये योजना आगे भी निरन्तर चालु रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की, प्रति क्विंटल 3100 रूपये में धान खरीदी की, प्रति क्विंटल 917 रुपये के मान से प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की, रामलला दर्शन योजना की भी शुरूआत हो चुकी है, सरकार अपने खर्चे में रामभक्तों को रामलला के दर्शन के लिए ले जा रही है। हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं, साथ ही चरण पादुका योजना की पुनः शुरुआत की घोषणा भी कर दी है। हमारी गारण्टी में जो सस्ते में गैस सिलेंडर और भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 10 हजार रूपये देने का वादा है उसे भी पूरा करेंगे।
महोत्सव में कृपाशंकर भगत, विधायक रायमुनी भगत, पूर्व मंत्री गणेशराम भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सरहुल समिति के महामंत्री गोविन्द राम भगत, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रियवंदा सिंह जूदेव, जया सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, यश प्रताप जूदेव, कृष्णकुमार राय, राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सुरेश राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजकपूर राम भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा कि जशपुर को कुमार साहब ने बचा कर रखा। आदिवासियों का धर्मांतरण होने से रोका, दर्जनों पदयात्रा की, घर वापसी कार्यक्रम चलाया, राजा होकर भी लाखों धर्मान्तरित लोगों के पांव धुलाकर हिन्दू धर्म में वापसी कराई। गौहत्या के विरोध में कई पद यात्राएं की, तब हमारा जशपुर बचा है। हमें राजा साहब के दिखाए मार्ग पर चलना है और विधर्मियों के बहकावे में नहीं आना है। धर्मांतरण को करारा जवाब देना है, जशपुर को बचाना है।

panchayattantra24.- रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लगातार राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। चरण दास महंत ने पीएम मोदी को डिफॉल्टर बताया है। जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सोमवार को सक्ती जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उनकी कोई गारंटी पूरी नहीं हुई है। उनके इस बयान को PCC प्रभारी सचिव चंदन यादव ने भी समर्थन दिया है। चंदन यादव ने गूगल में सर्च करके डिफॉल्टर का अर्थ बताया है। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर का अर्थ है वित्तीय दायित्वों को पूरा न करना है। मोदी ने महंगाई कम नहीं किए और नौकरियां नहीं दी। मोदी ने किसी को 15 लाख रुपए नहीं दिए। इसलिए महंत ने मोदी को डिफॉल्टर कहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा चैट्रीचंड के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, अमित चिमनानी सहित समाज के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने कहा, कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में भगदड़ मची है। नेता पार्टी छोड़ रहे, कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि राहुल गांधी की सभा का कोई लाभ नहीं मिलेगा। राहुल आएं और बताए- वादा पूरा क्यों नहीं किया। 5 साल में कितने वादे पूरे किए और कितने अधूरे रहे। राहुल गांधी बैंग लौटेंगे और कांग्रेस शून्य पर आउट होगी।
अरुण साव का ट्वीट – हमारी सरकार सांय-सांय काम कर रही है। कांग्रेसी आंए-बांए बोल रहे हैं..! और देश-प्रदेश की जनता कांग्रेस को बाए-बाए करने वाली है।

panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी की सभा का फोटो देख लें. कांग्रेस से किसी के भी आने-जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. कांग्रेस मुकाबले से बाहर हो चुकी है. आज कांग्रेस में अंतर्कलह रोकने के लिए कमेटी बनी है. कांग्रेस में कांग्रेसी ही नहीं रहना चाहते. चुनाव किसकी ताकत पर लड़ेंगे. कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कसा तंज कि भारत को अपमानित और सत्ता पाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है. आप लोग गणित समझिए. एक लाख गरीब महिलाओं को देंगे बोल रहे हैं. पी चिदंबरम ने पूरा गुणा भाग किया है, ऐसा टीएस सिहदेव का कहना है.
पूर्व मंत्री ने कहा कि सकल बजट से ज्यादा पैसे तो बांटने वाले हैं. ऐसे अनाप-शनाप बात बोलते है. मैं तो कहूंगा कि “नशे में बात कहते हैं.” कुछ भी बोलना. कुछ भी अनुमान लगाना. कुछ भी अपमानित करना. बीजेपी 50 साल तक विपक्ष में रही. लेकिन देश के खिलाफ नहीं गई. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल ने फैसला पढ़ लिया. भूपेश बघेल के पास कौन सा एंटीना है. सर्वोच्च न्यायालय का पूरा फैसला आने दीजिए. बहुत से कयास उसमें लगाए गए हैं. समाचार पत्र में भी बहुत सी बात कही गई है. इसलिए एक टिप्पणी से और एक विषय में बोलने से हम उसे संपूर्ण नहीं मान सकते.

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत फिर एक बार अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। नेता प्रतिपक्ष के PM मोदी को डिफॉल्टर कहे जाने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा पलटवार करते हुए कहा कि मुझे तो ये बात बहुत स्पष्ट लग रही है कि ये कांग्रेस को हराना चाहते हैं इसलिए यह इस तरह का बयान दे रहे हैं।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जिनका लोहा पूरा दुनिया मान रही है उनके बारे में इस तरह का बयान देकर ये अपना ही नुकसान कर रहे हैं। चरण दास महंत के लाठी वाले बयान पर कहा कि जब वे ये बयान दे रहे थे तो भूपेश बघेल मंच पर चुप बैठे थे। इसका मतलब इसमें उनकी भी सहमति थी। दरअसल नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं। चाहे लोगों को रोजगार देने की बात हो या लोगों को 15 लाख रुपए देने की बात हो। छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें डिफॉल्टर मानती है। इसलिए हम डिफॉल्टर के बारे में बात नहीं करते।
panchayattantra24.-रायपुर। पीएम मोदी के दौरे के बाद गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह अपने दौरे के दौरान चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजनांदगांव लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले यानी की 13 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है और छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी इसी दिन मतदान होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने बंद राम मंदिर को खुलवाने वाले सीआरपीएफ टीम को बधाई दी. बता दें कि सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित लखापाल व केरलापेंदा गांव में करीब 5 दशक पहले राम मंदिर बनवाया गया. मंदिर में प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण की संगमरमर की मूर्तियों की स्थापना की गई. लेकिन धीरे धीरे नक्सलवाद के बढ़ते प्रकोप के कारण 2003 में गांव में स्थित राम मंदिर में पूजा पाठ बंद करवा दिया. जिसके बाद कपाट पूरी तरह से बंद रहे. 14 मार्च 2023 को लखापाल में सीआरपीएफ कैंप खुला.
केरलापेंदा गांव में एरिया डॉमिनेशन के दौरान जवानों ने जीर्णशीर्ण अवस्था में मंदिर देखा. गांव वालों ने पूछताछ में बताया कि काफी ऐतिहासिक मंदिर है जहां पहले मेला भी लगता था. ग्रामीणों ने ये भी बताया कि नक्सलियों ने मंदिर को बंद करवा दिया. गांव वालों ने सीआरपीएफ के जवानों से मंदिर खुलवाने का आग्रह किया. जिसके बाद जवान इस काम में लग गए. सोमवार को मंदिर के कपाट 21 साल बाद खोले गए. मंदिर में पूजा अर्चना की गई. इस दौरान काफी संख्या में गांव वाले भी शामिल हुए.



panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस नेताओं की एक लंबी लिस्ट है जिन्होंने पार्टी को बाय बाय कहा है। पूरे देश में एक मोटे आंकड़े के अनुसार 4 लाख से भी ज्यादा छोटे-बड़े कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से रूखसत कर गए है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से शुरू हुआ सिलसिला गुलामनवी आजाद, माधवराव सिंधिया, जितिन प्रसाद, अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी, गौरव वल्लभ, जैसे कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इन नेताओं के कांग्रेस छोडऩे के साथ ही वजहों को लेकर अटकलों का दौर लगातार गर्म है। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस वजहों को दूर कर नेताओं को पार्टी के प्रति वफादार बनाए रखने को लेकर कतई गंभीर नहीं दिखती। नेताओं के पलायन पर चिंतन करने के बजाय पार्टी के जिम्मेदार भाजपा पर प्रलोभन और पार्टी तोडऩे का आरोप लगा कर अपने नीति और सिद्धांतो को बेहतर बताती रही है।
कांग्रेस ने भाजपा वाशिंग मशीन कहा सबसे हैरत की बात ये है कि कांग्रेस छोड़ जाने वाले नेताओं को लेकर पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा कि लोग डर के मारे हमसे दूर भाग रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने कुछ गलत किया है, जो सिद्धांतों पर है उसे कोई नहीं डरा सकता है। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे उनमें से अधिकांश वॉशिंग मशीन के माध्यम से पाक-साफ हो गए हैं।
छग में नाराज कांग्रेसियों को मनाने समिति गठित छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव से पहले नाराज नेताओं को मनाने के लिए संवाद और संपर्क समिति का गठन किया है। पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धनेंद्र साहू इस समिति के संयोजक होंगे। साथ ही समिति के लोग कार्यकर्ता और पार्टी के बीच समन्वय बनाने का काम करेंगे। जारी हुई इस सूची में 2 पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, 6 पूर्व मंत्री, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष समेत पार्टी के सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है।
ये होंगे समिति के सदस्य: संवाद और संपर्क के लिए बनाई गई कमेटी के संयोजक पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू होंगे। मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेडिया, उमेश पटेल, धनेश पाटिला, गुरूमुख सिंह होरा, राजेन्द्र तिवारी, पद्मा मनहर, शैलेश नितिन त्रिवेदी और आदितेश्वर शरण सिंहदेव सदस्य होंगे। समिति पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेगी, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, उनकी मांग, उनके सुझाव सब कुछ पीसीसी तक पहुंचाने का काम इसी समिति का होगा।
चुनावी मौसम में 40,000 से अधिक से बदला दल: छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम में पार्टी छोडऩे वालों की संख्या थम नहीं रही है। पंचायतों से लेकर जिला और प्रदेश स्तरीय नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का क्रम जारी है। भाजपा का दावा है कि बीते तीन माह में विभिन्न पार्टियों के पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित 40,000 से अधिक समर्थक भाजपा में आ चुके हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने कहा, प्रदेश में विभिन्न पार्टियों के 40,000 से अधिक पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा में प्रवेश किया है। किसी को दबाव डालकर पार्टी में प्रवेश नहीं कराया जा सकता है। नीतियों और विचारधाराओं से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। राजनीति के जानकार डा. अजय चंद्राकर का कहना है कि पार्टी बदलना अब साधारण सी बात हो गई है। वर्तमान में पार्टी विचारधारा नगण्य हो गई है। जब कोई नेता लंबे समय तक पार्टी में रहता है और उन्हें विभिन्न पद और सम्मान मिलते रहता है तो उनकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ जाती है। वे पार्टी से और ज्यादा मिलने की सोचने लगते है। ऐसा नहीं होता है तो वे पार्टी बदल देते हैं।