Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

. panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ी छात्रों के लिए खुशखबरी है. अब प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छत्तीसगढ़ी शिक्षक पढ़ाएंगे. एम.ए. छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारियों को नौकरी मिलेगी. इस संबंध में उच्च शिक्षा संचालनालय ने आदेश जारी किया है.


panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीसीसी के पूर्व महामंत्री अरूण सिसोदिया का भेजा मानहानि की नोटिस लेने से इंकार कर दिया है। सिसोदिया ने यह नोटिस स्पीड पोस्ट के जरिए मान सरोवर कालोनी स्थित बघेल के निवास भेजा था। पोस्ट मेन ने नोटिस लेने से मना करने का स्टांप लगाकर सिसोदिया के वकील को लौटा दिया है। अब सिसोदिया के पास कोर्ट में याचिका दायर कर बघेल के समन भिजवाने का विकल्प है। सिसोदिया ने, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा स्लीपर सेल कहे जाने पर मानहानि का यह नोटिस भेजा है।
बीजेपी ने भी की है शिकायत भारत निर्वाचन आयोग के सामने आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत बीजेपी की ओर से भी की गई है। भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा है कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल ने 26 मार्च को पाटन के आमालोरी गांव में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए थे। पत्र में बताया गया कि उन्होंने कहा था ‘अगर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 375 से अधिक कैंडिडेट होंगे तो निर्वाचन आयोग को राजनांदगांव में बैलेट पेपर से मतदान करवाना होगा। इसलिए पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जाकर नामांकन दाखिल करें’. इस बयान को भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया है।
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी ने प्रत्येक जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री लोकसभा प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,महामंत्रियों को आह्वान करते हुए यह दिशा निर्देश जारी किए हैं कि दिनांक 6 अप्रैल 2024 को सुबह 11:55 पर सभी अपने मंडल स्तर पर एक साथ एकत्रित होकर शपथ लेंगे जिसमें शपथ में अपने लोकसभा प्रत्याशी को जीताने और कमल खिलाने साथ ही आपकी बार 400 पर का नारा देते हुए शपथ लेंगे।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सभी 405 मंडलों में आयोजित होगा अभी तक का सबसे ऐतिहासिक एक साथ कार्यक्रम होने वाला युवा मोर्चा का यह कार्यक्रम होगा। जिसमें लगभग लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे और फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम में लाईव भी चलाया जाएगा। रायपुर लोकसभा के अंतर्गत भी सभी 35 मंडलों में विधानसभा प्रभारी सह प्रभारी और मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री तैयारी में जुट गए हैं। यह जानकारी युवा मोर्चा के रायपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी रितेश मोहरे ने दी है।
panchayattantra24.-रायपुर। गुढ़ियारी के बिजली दफ्तर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है. पिछले चार घंटे से अग्निशमन, SDRF समेत आधा दर्जन से ज्यादा विभागों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. वहीं प्रशासन ने तीन बस्तियों को खाली करा दिया है. यह भीषण आग अब भी नियंत्रण के बाहर है. बताया जा रहा कि दमकल वाहन के डेढ़ घंटे लेट पहुंचने से आग ने भीषण रूप लिया है. आग पर नियंत्रण पाने में जिला प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा. बिजली सब डिवीजन दफ्तर में अगर समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया जाता तो भीषण आग पर काबू पाया जा सकता था. अब तक पंद्रह दमकल की गाड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. वहीं आग को फैलने से बचाने के लिए पानी टंकी का चेंबर वाल तोड़कर जमीन को गीला किया जा रहा है.
कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. पूरा जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है. इस पूरे मामले पर जांच बिठाई जाएगी. वहीं रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में डटे हुए हैं. आग लागातार फैल रही है. रायपुर से लगे अन्य जिलों से भी टीम को बुलाया जा रहा है.

panchayattantra24.-रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में नगदी रकम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी रकम 6,00,000/- (छः लाख रूपये) थाना मंदिर हसौद में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। सट्टा संचालित करते आरोपी मनोज सोनवानी को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा ग्राम बाहनाकाड़ी चौक के पास सट्टा संचालित करते आरोपी मनोज सोनवानी पिता समारू राम सोनवानी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बाहनाकाडी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम 520 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 308/24 धारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी रोहित निर्मलकर को पकड़ा गया हैं. ग्राम नकटी पास दोपहिया वाहन क्रमाक सीजी 04 पी एफ 9367 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी रोहित निर्मलकर पाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 41 पौवा देशी शराब एवं दोपहिया जप्त किया है. आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 307/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी प्रेमनारायण भारती उर्फ बबलू गिरफ्तार रावणभाठा पास दोपहिया वाहन क्रमाक सीजी 04 एच ए 0993 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी प्रेमनारायण भारती उर्फ बबलू पिता शिवकुमार भारती उम्र 21 साल निवासी पलौद उडीया बस्ती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 40 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया जुमला कीमती लगभग 44000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 310/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने है। वहीं, 4 जून को मतो की गणना होनी है। बता दें कि प्रदेश में पहले चरण का चुनाव बेहद नजदीक है। इसी बीच आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दी है, जिसे न्याय गारंटी नाम दिया है। वहीं, अब इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी है। कांग्रेस का इतिहास देश की जनता ने देखा है, किस तरह से झूठे वादे करने में कांग्रेस पार्टी माहिर रही है। झूठ बोलकर लोगों का वोट लेकर बाद में वादे से मुकर जाती है। गंगाजल हाथ में लेकर झूठी कसम खाते हैं झूठे वादे करते हैं और बाद में मुकर जाते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा, कि आज ये न्याय और गारंटी की बात कर रहे हैं। 50-60 सालों तक इन्हें देश में राज करने का मौका मिला तब इन्हें न्याय याद नहीं आया। देश की जनता कांग्रेस को बखूबी जानती है, उनके हालात भी से सभी सभी वाकिफ है, इनकी 25 गारंटी का लाभ देश की जनता को नहीं मिलेगा। अरुण साव ने कहा, कि कांग्रेस को मालूम है कि देश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है, इसलिए बड़े-बड़े वादे कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जनता कांग्रेस जोगी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. अनामिका पॉल अपने सैकड़ो प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारीयों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। डॉ अनामिका पॉल मूलतः बसना विधानसभा क्षेत्र से हैं। अनामिका पॉल ने बताया कि वे लम्बे वक़्त से जेसीसी से जुड़कर जनता और समाज की सेवा की, लेकिन वर्तमान में जे.सी.सी.जे पार्टी अपने मूल सिद्वांतों से भटक गई है। भाजपा ज्वाइन करने की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि वह भाजपा की रीती-नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं। बता दें कि हाल -फिलहाल जेसीसी के लगा यह सबसे बड़ा झटका हैं। जेसीसी की महिला अध्यक्ष रही डॉ अनामिका पॉल ने पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के भारत माता चौक के पास बिजली दफ्तर में लगी भीषण आग नियंत्रण के बाहर चली गई है. तेज हवा के चलते लगातार आग फैल रही. आसपास के भवन, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली करा दिया गया है. वहीं लाउड स्पीकर के जरिए लोगों को खाली कराने की अपील की जा रही. जानकारी के मुताबिक, घटना गुढ़ियारी क्षेत्र की है. कोटा इलाके के भारत माता चौक में सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम है. गोदाम में एक ट्रांसफर में आज दोपहर अचानक आग लग गई. शुरू में आग धीमी थी. देखते ही देखते अन्य ट्रांसफर में भी आग लग गई और आग की लपटे आसमान को छूने लगी. आगजनी की घटना में ट्रांसफार्मरों में ब्लास्ट भी हो रहे है.
घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस, दमकल की चार गाड़ी और पानी के टैंकर सहित फायरब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर मौजूद है। आग इतनी भीषण है कि बुझाने में काफी समय लग जायेगा।