Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली समेत पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां आप और विपक्ष के लोग सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं भाजपा के लोग इस कार्रवाई को सहीं बता रहे हैं। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में हुई कार्रवाई अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। आबकारी घोटाला मामले में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। 
वित् मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस शराब घोटाले को तत्कालीन सीएम की शह मिली थी। शराब घोटाले के पैसे से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुर्सी बची रही। भूपेश बघेल ढाई साल के बाद भी सीएम के पद पर बने रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, उन्होंने शराब घोटाले का पैसा गांधी परिवार को पहुंचाया। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR हुई है और ED न्यायिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। अभिनेता सानंद वर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सीएम साय ने अपने ट्वीट में बताया कि आज निवास कार्यालय में ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम अभिनेता श्री सानंद वर्मा जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वनभैंसा की सुंदर कलाकृति भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें बस्तर, सरगुजा और जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में परिचित कराते हुए आदिवासियों की संस्कृति, खान-पान व रहन-सहन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। 
 ट्वीट – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं। यह हर्ष का विषय है कि इस बार CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम UPSC की तर्ज़ पर जारी किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुख्य परीक्षा के लिए मैं उन्हें अपनी अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान करता हूँ। एक और ट्वीट – स्थानीय व मातृभाषा में पढ़ाई के लिये हमारी सरकार लक्ष्य केंद्रित कर रही है। NCERT की तर्ज़ पर अब SCERT भी छत्तीसगढ़ की स्थानीय व मातृभाषा छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, सरगुजिहा, सादरी, कुडुख, खड़िया आदि भाषाओं पर पुस्तकें तैयार करने में जुट गई है। बच्चों के समुचित व सरल शिक्षा के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। शीघ्र ही समाज की मांग पर स्थानीय व मातृभाषा में पढ़ाई शुरू करने की हमारी योजना है।
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय राजनांदगांव पहुंचे है. जहां आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह लथूरा नगर तेलीबांधा में रखी गई है। वहां पहुंचने से पहले मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भाजयुमो की बैठक में शामिल होंगे। महिला मौर्चा के सम्मान समारोह में भी जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सिविल लाइन में राजधानी जोहार का विमोचन करेंगे। दोपहर 2 बजे से रात 8.30 तक वे व्यस्त रहेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू हो चुका हैं। वही इसके साथ चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी हैं। राजनीतिक दलों के नेता प्रचार-प्रसार के लिए दौरे कर रहे है, वादों-दावों से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रहे। लेकिन इन सबके बीच नेता विरोधी नेताओं पर छींटाकशी और जुबानी हमले भी कर रहे हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहाँ भाजपा के निशाने पर कोई और नेता नहीं बल्कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि अब इन तिलों में तेल नहीं बचा है। कांग्रेस का कोई नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते। मंत्री अग्रवाल ने तंज कसते हुए कि पायलट खुद भी उड़ान नहीं भर पाएं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है. सिर पर पत्थर मारकर आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक मृतक मध्यप्रदेश शहडोल का रहने वाला है. मृतक का नाम मुन्नी लाल सिंह 35 वर्ष बताया जा रहा है. पुलिस ने वारदात के दो घंटे भीतर आरोपी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया. वारदात के बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों दोस्त थे. निजी फैक्ट्री में दोनों काम करते थे. देर रात 11:30 बजे यह वारदात हुई है. सूचना पर धरसीवां थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी को चंन्द घंटो के भीतर दबोच लिया. हत्या की वजह क्या थी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. आरोपी से पूछताछ जारी है. जिसके बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी. 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र अवस्थी के स्थानांतरण होने पर उन्हें नये दायित्व तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने कहा कि सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस चुनौती पूर्ण दायित्व को अवस्थी ने कुशलता पूर्वक निभाया है। उन्होंने अवस्थी को नये दायित्व के लिए बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र अवस्थी के स्थानांतरण होने पर उन्हें नये दायित्व तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने कहा कि सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस चुनौती पूर्ण दायित्व को अवस्थी ने कुशलता पूर्वक निभाया है। उन्होंने अवस्थी को नये दायित्व के लिए बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। चेकिंग के दौरान 6 लाख 78 हजार रूपये नगदी रकम जप्त किया गया है। मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में नगदी रकम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कियाा गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी रकम 6,78,580/- (छः लाख अठत्तर हजार पांच सौ अस्सी रूपये) थाना मंदिर हसौद में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा जा रहा है।
 

 
publicuwatch24.-रायपुर। बीते दिनों मौदहापारा क्षेत्र में हुए विवाद को लेकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा गुरुवार को मौदहापारा थाना पहुंचे. जहां उन्होंने घटना की जानकारी मांगी. साथ ही उन्होंने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद वे विवाद में गंभीर रुप से घायल हुए नाबालिग से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. बता दें कि बुधवार को मौदहापारा इलाके में कुछ बदमाशों ने नाबालिग पर जानलेवा हमला कर दिया था. इस मामले में पीड़ित रवि रक्सेल के पिता राज रक्सेल ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपयों के खिलाफ धारा 341,147, 148, 149, 307, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है.