Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। ऑल इंडिया फेंडरेशन आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. शिवशंकर दुबे महासचिव इंजी. आर.सी. श्रीवास्तव, आईफोर्ड के जोनल सेक्रेटरी पी.के.नागदेव, छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजी. एसोसिएशन के संरक्षक इंजी. हरिओम शर्मा, पूर्व प्रान्ताध्यक्ष इंजी. आर. के. रिछारिया, प्रांताध्यक्ष एच. सी. राठौर वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष आलोक नागपुरे एवं महामंत्री प्रकाश सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आज 16 मार्च को अभियंता भवन देवपुरी, रायपुर में आयोजित किया गया है। 
प्रथम सत्र में सामान्य अधिवेशन होगा जिसमें सेवानिवृत्त अभियंताओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगो पर चर्चा की जावेगी जिसमें निश्चित समयावधि पश्चात अतिरिक्त पेंशन, नियमित मेडिकल भत्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारियों को आयकर से मुक्त करने की मांगो पर विचार करते हुऐ मांग पत्र तैयार किया जावेगा। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में सन् 2024 2027 के लिये कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न किया जायेगा | संघ के प्रांताध्यक्ष एल.के.गहवई, उपाध्यक्ष शिशिर वर्मा, महासचिव पी.के.एस. सिंह चन्देल एवं कोषाध्यक्ष इंजी. ए.के. सिंह ने जानकारी दी कि अधिवेशन में पूरे प्रान्त से सेवानिवृत्त अभियंतागण शामिल होंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने देर रात 13 मार्च को विजय बघेल, सांसद दुर्ग से भेंटकर प्रदेश के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं बीजेपी घोषणा पत्र अनुसार कमेटी गठित करने की मांग की गई थी। चर्चा के दौरान धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा भी उपस्थित थे। सीएम ने दोनों आदेश शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया था। फेडरेशन ने संवेदनशील सीएम को आदेश जारी कराने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अभनपुर में आज कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे. अभनपुर पहुंचने से पहले मंत्री बृजमोहन अग्रवाल गिरौदपुरी के लिए रवाना होंगे. जहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। शहरों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत राज्यों को शहरों की जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है जिसके अनुसार रायपुर को 100, दुर्ग-भिलाई को 50, बिलासपुर को 50 तथा कोरबा को 40, इस प्रकार कुल 240 ई-बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के चार प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा को पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी दी है। यह घोषणा न केवल छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, बल्कि पूरे देश के लिए एक मील का पत्थर भी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और हरित भारत के सपने को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से शहरी परिवहन में क्रांति आएगी। यह पहल हमें पर्यावरणीय संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक कदम आगे ले जाती है। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को इस चैलेंज में सफल होने पर बधाई दी एवं भविष्य में और शहरों को भी इस योजना में शामिल करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण हम नवाचार और स्थिरता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। यह योजना हमारे नागरिकों के लिए एक उपहार है, जो न केवल पर्यावरण को बचाएगी, बल्कि हमारे जीवन को भी सुगम बनाएगी। ई-बसों का आगमन छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए एक नई और स्वच्छ परिवहन सेवा का द्वार खोलेगी। इन बसों के शुरू होने से पर्यावरणीय प्रदूषण में कमी आएगी और शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही ऊर्जा की बचत भी होगी। 
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की यह योजना राज्यों को मिलने वाली केंद्रीय मदद को पारदर्शिता और उनके प्रदर्शन से जोड़ने की केंद्र की कोशिश का हिस्सा है। केंद्र सरकार की मंशा है कि यह योजना शहरों में मेट्रो के विकल्प या उसके सहयोगी साधन के रूप में विकसित हो ताकि लोगों को किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा मिले। देश के समस्त राज्यों से राष्ट्रीय चैलेंज अंतर्गत प्राप्त शहरों के प्रतिस्पर्धात्मक के विश्लेषण उपरांत भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति तथा संचालन कमेटी (CSSC) की छठवीं बैठक 01 मार्च को रायपुर तथा सातवीं बैठक 14 मार्च में छत्तीसगढ़ के 3 शहरों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। अपनी तरह की इस पहली योजना में केंद्र सरकार द्वारा शहरों को बसों की खरीद तथा उनके संचालन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
 जिसमें एक बड़ा हिस्सा शहरों में बस डिपो जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भी खर्च किया जाएगा। योजना की सामान्य शर्तों में यह भी शामिल है कि प्रोजेक्ट के तहत दिए जाने वाले पैसे का थर्ड पार्टी ऑडिट अनिवार्य होगा, ताकि पूरी पारदर्शिता रहे। शहरों को हर तीन महीने में बसों के संचालन का हिसाब-किताब देना होगा। योजना के तहत तीन तरह की बसें स्टैंडर्ड, मीडियम और मिनी चलाई जाएंगी। शहरों को जनसंख्या के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है। बीस से चालीस लाख तक की आबादी वाले शहरों को 150, दस से बीस लाख तथा पांच से दस लाख तक की आबादी वाले शहरों को 100-100 तथा पांच लाख से कम आबादी वाले शहरों को 50 ई-बसों की पात्रता थी जिसके आधार पर रायपुर को 100 मीडियम ई-बस, दुर्ग-भिलाई को 50 मीडियम ई-बस, बिलासपुर को 35 मीडियम तथा 15 मिनी ई-बस और कोरबा को 20 मीडियम तथा 20 मिनी ई-बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बसों का क्रय तथा संचालन एजेंसी का चयन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा और केंद्रीय सहायता सुनिश्चित किलोमीटर संचालन के लिहाज से दी जाएगी और अगर बसें इससे कम किलोमीटर चलती हैं तो केंद्रीय सहायता उसी के अनुपात में कम हो जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा शहरों के प्रदर्शन के आधार पर पैसा दिया जाएगा। ई-बस सेवा से छत्तीसगढ़ के शहरों में कम कार्बन उत्सर्जन से वायु गुणवत्ता में सुधार तथा पर्यावरणीय संरक्षण के साथ-साथ कम ऊर्जा खपत और बेहतर ईंधन दक्षता एवं आरामदायक सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव को कमतर नहीं आंकती लोकसभा, विधानसभा से लेकर पंचायत चुनाव को तैयारी के साथ लड़ती है । पार्टी चुनाव के लिए बारहों महीना, सातों दिन और चौबीस घंटे तैयार रहती है। यह कहना है रायपुर से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का। श्री अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी के मोतीबाग स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजन अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। अब पार्टी दफ्तर के शुभारंभ के बाद कार्यकर्ता एक बार फिर पार्टी के काम और विचारधारा को लेकर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने कहा कि, पार्टी का छोटे से बड़ा हर कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता और ईमानदारी के साथ काम करता है। यही पार्टी की जीत का मंत्र है। 
श्री अग्रवाल का यह भी कहना है कि पार्टी अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। यह पहली सरकार है जिसने अपने 5 साल के वादों को 3 महीनों में ही पूरा कर दिया है। किसानों को बकाया बोनस मिलने के साथ ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी हुई। महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना का पैसा पहुंच गया, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, अयोध्या में राम लला दर्शन यात्रा, गरीबों के लिए 18 लाख पक्के आवास के साथ ही शिक्षा विभाग में 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5 साल बाद एक बार फिर से राजिम में भव्य कुंभ कल्प का आयोजन हुआ जिसमें देश विदेश से साधु संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 
 श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी तेजी से काम कर रही है। बीते 2-3 दिनों में अकेले रायपुर दक्षिण में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है । जिसमे खो खो नगर में शासकीय स्कूल, बिन्नी बाई सोनकर स्कूल का नव निर्मित भवन और चंगोराभाठा में आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन के साथ सामुदायिक केंद्र प्रमुख है। भाजपा हमेशा ही विकास का काम करती है। इन उपलब्धियों के साथ पार्टी चुनाव में उतरेगी और छत्तीसगढ़ की जनता सभी 11 सीटों पर भाजपा को विजय दिलाएगी। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर शहरी क्षेत्र में चल रही तैयारियों की समीक्षा की। मिश्रा ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों और अन्य संबंधित सहायक नोडल अधिकारियों के साथ सभाकक्ष में बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद यह सुनिश्चित किया जावे कि जिले में किसी संपत्ति का विरूपण न हो। मिश्रा ने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों से लेकर इंडोर स्टेडियम, शुभाष स्टेडियम, सामुदायिक भवनों, टाउन हॉल, ऑडिटोरियम, स्वीमिंग पुल, लाइब्रेरी जैसी शासकीय परिसरों से भी सभी प्रकार की संपत्ति विरूपित करने वाले साधनों को समय-सीमा में हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 
 मिश्रा ने कहा कि यदि कोई संपत्ति विरूपित करता है तो तत्काल निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने व विरूपण हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को चेताया भी कि यदि आपके अधीनस्थ कोई संपत्ति विरूपित पाई जाती है और आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारी विरूद्ध भी कार्यवाही की जा सकेगी। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए चिन्हांकित मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण करके भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी श्री मिश्रा ने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का अवलोकन करके उन केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, मोबाइल नेटवर्किंग, दिव्यांगजनों के लिए रैंप आदि सारी बुनियादी सुविधाएं शत प्रतिशत सुनिश्चित करा लें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया कराने के लिए इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री एवं मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। बैठक में मंत्री देवांगन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो और उसका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित के कार्य करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और आम किसानों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, जिससे बेहतर विकास होगा और जिले का नाम रोशन होगा। 
प्रभारी मंत्री श्री देवागंन ने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक के दौरान पात्र हितग्राहियों को अच्छी गुणवत्ता का चावल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास में भर्ती के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को फसल बीमा योजना का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के कार्य को मिशन मोड में पूरा करने के लिए कहा। बैठक में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने ट्रांसफार्मर की उचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
जिले में कम वोल्टेज की समस्या ना हो, उन्होंने स्वीकृत निर्माण कार्यों को भी तत्काल शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बढ़िया कार्य कर रहे हैं, आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर राहुल देव ने प्रभारी मंत्री श्री देवांगन को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बेहतर कार्ययोजना बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पीएम उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, रोजगार, वन आदि विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के माना बस्ती में हुए लाखों के डकैती के मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रायपुर में कोई चाकूबाजी की घटना या गैंगवार की घटना नहीं आ रही है. पिछले 15 दिनों से सभी ने रिलैक्स महसूस किया होगा. इस घटना में पूरी उम्मीद है कि सभी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे. दंड के प्रावधान भी ऐसे करने की कोशिश है कि सभी को सबक मिले और अपराध करने से पहले 100 बार सोचे. वरिष्ठ अधिकारियों से इस घटना की जानकारी ली जाएगी.
बता दें कि माना थाना क्षेत्र अंतर्गत माना बस्ती में गुरुवार की रात 3 से 4 बजे के बीच नकाबपोश 4 बदमाश कटर से एक घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे. इसके बाद घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं चंद्राकर परिवार की अधेड़ महिला के साथ डकैतों ने मारपीट की है. शातिर डकैतों ने अपने पास रखें मास्टर-की से अलमारी को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत 10-15 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. माना बस्ती के रहवासियों ने बताया कि इलाके के दो-तीन घरों में भी देर रात डकैतों ने घुसकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, लेकिन चीखने चिल्लाने के कारण डकैत मौके से फरार हो गए थे.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर।  इसी महीने के 10 तारीख को राज्य की साय सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश भर की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से एक-एक हजार रूपये ट्रांसफर किये थे। (mahtari vandana ka paisa kaise check kare) यह अपने आप में पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में हितग्राहियों को एकसाथ पैसे भेजे गए। जाहिर हैं सर्वर और सिस्टम पर बढे भार की वजह से अभी भी कुछ पात्र महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण नहीं हो सका। जबकि ज्यादातर को राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई हैं। 
 वही अब ऐसे आवेदक जिन्हे राशि ट्रांसफर को मैसेज नहीं मिला हैं, उन्हें भटकने की जरूरत नहीं हैं। सरकार की तरफ से ऐसे हितग्राहियों के समस्या का समाधान कर दिया गया हैं। सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने महतारी वंदन से जुड़े वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी हैं। यानी अगर आपके खाते में पैसे का अंतरण अबतक नहीं हो सका हैं तो आप खुद ही अपने मोबाइल अथवा आधार नंबर के माध्यम से जान सकते हैं कि आखिर अबतक आपने खाते में पैसे किन वजहों से जमा नहीं हो सका हैं और यदि पैसे जमा हो चुके हैं तो खाते नंबर का अंतिम अंक भी प्रदर्शित किया जायेगा। (mahtari vandana ka paisa kaise check kare) आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अंतरण की स्थिति जान सकते हैं। यहां Click कर जाने अंतरण की स्थिति
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक हड़ताल में थे। इस अवधि का अवकाश व रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री को आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का उस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी व वेतन अस्वीकृत कर दिया गया था। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिये थे।
निर्देश के परिपालन में बर्खास्त पांच हजार कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है। साथ ही 25 हजार कर्मचारियों का अंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री का निज निवास कार्यालय में गत दिवस सौजन्य भेंट कर धन्यवाद दिया है। आंदोलन के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो हजार कर्मचारियों के रूके हुये वेतन को देने का आदेश जारी नहीं किया गया हैं। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इन कर्मियों का भी वेतन जारी करने का निवेदन स्वास्थ्य मंत्री से किया हैं।