Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा ईश्वर की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है। जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद सुनील सोनी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 5 साल बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनका सम्मान और पुरस्कार मिलने जा रहा है, मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के शहीदों के नाम पर स्थापित राज्य खेल अलंकरण समारोह का शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली हमारी सरकार द्वारा ही किया गया था। यह बहुत अफसोस की बात है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पिछले 5 सालों से राज्य में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को बने अभी केवल 3 महीने ही हुए हैं। इन थोड़े से ही दिनों में ही राज्य में हमने खेलों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए हैं। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जाएगी। राज्य में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। जशपुर में मॉडर्न खेल स्टेडियम एवं रायगढ़ तथा बलौदाबाजार जिले में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया जा चुका है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए बहुत संघर्ष किए है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इस सम्मान का आयोजन रोक दिया गया था। जिसके लिए खिलाड़ियों को रास्ते में आकर आंदोलन करना पड़ा। उसी का परिणाम है कि आज हमारी सरकार द्वारा पुनः इस खेल अलंकरण सम्मान को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेल गतिविधि को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से राज्य में उत्कृष्ट खिलाड़ी योजना प्रारंभ की गई है। राज्य में 74 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा के लिए खिलाड़ियों से प्राप्त आवेदनों के पुनर्परीक्षण हेतु समिति का गठन किया जा चुका है, जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की कार्यवाही भी की जाएगी।
कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए तथा 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में विधायक सर्व राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, जनप्रतिनिधि, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम एवं सहित खेल विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू उत्पादों विशेषकर चबाने वाले तंबाकू के उपयोगकर्ताओं की संख्या सर्वाधिक है। इनमें युवा भी शामिल हैं। नवीनतम जीवाईटीएस 2019 सर्वे के मुताबिक तंबाकू उपयोग की प्रारंभिक आयु 07 वर्ष दर्शायी गई है जो अपने आप में चिंतनीय है। इसे देखते हुए “धूम्रपान निषेध दिवस” के अवसर पर “वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (VHAI) की ओर से राय पब्लिक स्कूल माना के परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समय रहते हुए युवा पीढ़ी को तंबाकू या तंबाकू उत्पादों की चपेट में आने से बचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं को एक ओर जहां तंबाकू उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं इससे दूर रहने और स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक भी किया गया। “तंबाकू से दूरी स्वास्थ्य के लिए जरूरी”कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने तंबाकू मुक्त संस्थान और छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया। साथ ही तंबाकू नियंत्रण कानून को सख्त बनाने और लोगों से तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में छात्रों को यह बताया गया कि “आज का युवा ही कल का भविष्य है। इसलिए तंबाकू नियंत्रण में युवाओं की भूमिका बहुत अहम है । तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में करने वाले व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा सर्वाधिक रहता है। इसमें कैंसर के साथ ही दिल से संबंधित बीमारियां भी हैं । एक्टिव एवं पैसिव दोनों स्मोकिंग को रोकना चाहिए। पैसिव स्मोकिंग किसी और के स्मोकिंग करने से होती है और यह 30% हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए युवाओं से तंबाकू उत्पादों के सेवन से खुद को, अपने परिवार और समाज को बचाने की अपील की ताकि समाज को नई दिशा मिल सके।
कार्यक्रम में वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन के अवधेश मल्लिक ने कोटपा अधिनियम और उसमें संशोधन की आवश्यकता क्यों है, क्या संशोधन जरूरी है, संस्थान इसके लिए क्या प्रयास कर रहा है। इसपर मुख्य रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन की सुष्मिता श्रीवास्तव ने तंबाकू और तंबाकू उत्पादों की चपेट में आने से होने वाली समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही तंबाकू नियंत्रण की दिशा में छत्तीसगढ़ में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी देते दुए उन्होंने छात्राओं को समझाया कि तंबाकू के सेवन से हमारा शरीर दिमाग संबंध कार्य विकास सब कुछ प्रभावित होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू की अगर दुकान दिखती है और बच्चों द्वारा उसकी खरीदी या बिक्री की जाती है तो उसकी रिपोर्ट की जा सकती है। Iकार्यक्रम में विद्यालय कीप्राचार्या पूजा विश्वास ने वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन ( वीएचएआई) को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देकर आश्वासन दिया कि स्कूली छात्र-छात्राएं तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे और इसके प्रति जागरूक होकर नशा मुक्ति के लिए प्रयास भी करेंगे। साथ ही भविष्य में तंबाकू निषेध के लिए प्रयास में सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान स्कूल के लीला मजुमदार, अनपूर्णा शर्मा एवं अभिजीत ने सक्रिय योगदान दिया।

panchayattantra24.–रायपुर। शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी। ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा।
शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे देश द्वारा पूरे विश्व को दी गई एक अनुपम सौगात है। इसे पूरी दुनिया अपना रही है। हमारे देश के आयुर्वेदिक चिकित्सा सेंटर्स में दूसरे देशों से लोग आ रहे हैं। उन्होने कहा कि आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधियों का उपयोग रोगों के उपचार में किया जाता है। समय के साथ धीरे-धीरे लोग त्वरित राहत के लिए इलाज के दूसरे तरीकों की ओर जाने लगे और आयुर्वेद उतना प्रचलन में नही रहा। किंतु आज समय बदल रहा है, लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो रहे हैं।
प्रसन्नता की बात है कि युवा वर्ग भी अब अपने खान-पान और व्यायाम की आदतों में प्राकृतिक पद्धतियों का समावेश कर रहे हैं। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यदि हम प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, खान-पान और जीवन शैली को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारा स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति को शारीरिक ही नही मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाती है। आयुर्वेद से रोगों का जड़ से निदान होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से रायगढ़ सहित आस-पास के लोगों को आयुर्वेद और पंचकर्म से इलाज की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर बजरंग लाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, सहज अग्रवाल, सुभाष पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च किया। इस अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। स्थानीय विंद्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित नगरनिगम सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर, पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष अर्चना चौबे, रामू रोहरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गए हैं और वह दिन दूर नहीं जब देश फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी को अक्षरशः पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये, कृषक उन्नति योजना, अयोध्या दर्शन योजना आदि का लाभ दिया गया है।
इस अवसर पर विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ऐसी सरकार है जो गरीबों और जरूरतमंदों की हितों के लिये कार्य करती है। आज हमने वंचित वर्ग के लिये आयोजित कार्यक्रम को देखा, जिस वर्ग के लिये कोई योजना नहीं थी और थी तो उन तक पहुंचती नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से सीधे वंचित वर्गों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की सूची लंबी है।
बता दें कि पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है, जो सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित और जनकल्याण के लिए है। इस पोर्टल के जरिए ऋण सहायता स्वीकृत की जाएगी। इससे पात्र लोगों को ऋण लेने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से लोन ले पाएंगे, जिसमें 15 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और इसी पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में अयोध्या से रामलला दर्शन कर लौटे जिले के तीर्थयात्रियों ने प्रभारी मंत्री श्री वर्मा और विधायक चन्द्राकर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रामलला की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर जिले के 6 मछलीपालकों को मत्स्य उत्पाद बोनस पांच लाख 40 हजार 46 रूपये का चेक प्रदाय किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय थल सेना अग्निवीर के रूप में छत्तीसगढ़ के 1304 युवाओं का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए कड़ी मेहनत की, लिखित और शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की, अब वे देश की सेवा कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने जा रहे हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश के 434 युवाओं का और वर्ष 2023 में 870 युवाओं का चयन अग्निवीर थल सेना के लिए हुआ है। प्रदेश के इन सभी चयनित अग्निवीर युवाओं के सम्मान में राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 14 मार्च को सुबह 9 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह त्रिपक्षीय एमओयू भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड तथा राज्य के नगर पालिक निगम रायपुर और भिलाई तथा छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के मध्य किया गया। छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैव ईंधन के उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रायपुर और भिलाई में कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना में इच्छा जाहिर की है।
राज्य में इन दो संयंत्रों में लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक संयंत्र की क्षमता 100 से 150 टीपीटी होगी। इस एमओयू से राज्य में लगभग 200 से 250 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट का उपयोग प्रतिदिन जैव ईंधन के उत्पादन में किया जाएगा। संयंत्र के निर्माण के दौरान भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राज्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 60 हजार मानव दिवस प्रति प्रतिवर्ष रोजगार का सृजन होगा। सभी कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों में पूर्ण क्षमता से उत्पादन एवं विक्रय होने पर राज्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपए का जीएसटी प्राप्त होगा। संयंत्र में सह-उत्पाद के रूप में जैविक खाद होगा। इससे छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों की स्थापना छत्तीसगढ़ ग्रीन वार रूम की दिशा में एक सुदृढ़ कदम साबित होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया. बता दें कि डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए. विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘आज निवास स्थान, रायपुर में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आत्मीय मुलाकात हुई. इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया’.

panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र माना रायपुर में द्वितीय पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1194 खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे है, इनमें 958 पुलिस और 236 महिला खिलाड़ी शामिल है। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 7 टीम गेम्स और 3 व्यक्तिगत खेल स्पर्धा-बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स के 32 इंवेट आयोजित हांेगे। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 14 मार्च तक आयोजित की गई है।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एस. आर पी कल्लूरी, अतिरिक्त महानिदेशक गुप्तवार्ता अमित कुमार, अतिरिक्त महानिदेशक योजना एवं प्रबंध प्रदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं दी। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तृतीय चरण में राज्य की 67 इकाईयों को 11 विभिन्न क्रीडा संभागों में बांटा गया। 11 संभाग में से दुर्ग संभाग से 116, रायपुर संभाग से 149, बस्तर संभाग से 165, सरगुजा संभाग से 95, बिलासपुर संभाग से 144, राजनांदगांव संभाग से 101, छसबल बिलासपुर संभाग से 62, छसबल बस्तर संभाग से 73, छसबल मध्य रेंज से 135, पीटीएस माना से 119 एवं एपीटीएस जगदलपुर से 35 खिलाड़ी सम्मिलित होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस ले रहे है.कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए और कहा, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. “किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं”.”राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें”.”किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी”. “कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें”, पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं, “कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत”, नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए. आगे मुख्यमंत्री साय ने कहा, कलेक्टर एसपी की तारीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए, डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए, पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है, डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह त्रिपक्षीय एमओयू भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड तथा राज्य के नगर पालिक निगम रायपुर और भिलाई तथा छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के मध्य किया गया। छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैव ईंधन के उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रायपुर और भिलाई में कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना में इच्छा जाहिर की है।
राज्य में इन दो संयंत्रों में लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक संयंत्र की क्षमता 100 से 150 टीपीटी होगी। इस एमओयू से राज्य में लगभग 200 से 250 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट का उपयोग प्रतिदिन जैव ईंधन के उत्पादन में किया जाएगा। संयंत्र के निर्माण के दौरान भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राज्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 60 हजार मानव दिवस प्रति प्रतिवर्ष रोजगार का सृजन होगा। सभी कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों में पूर्ण क्षमता से उत्पादन एवं विक्रय होने पर राज्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपए का जीएसटी प्राप्त होगा। संयंत्र में सह-उत्पाद के रूप में जैविक खाद होगा। इससे छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों की स्थापना छत्तीसगढ़ ग्रीन वार रूम की दिशा में एक सुदृढ़ कदम साबित होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गृह प्रवेश का कार्यक्रम आज दोपहर बारह बजे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव् साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रायपुर और भिलाई में कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की होगी स्थापना, सीएम साय ने किए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह त्रिपक्षीय एमओयू भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड तथा राज्य के नगर पालिक निगम रायपुर और भिलाई तथा छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के मध्य किया गया। छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैव ईंधन के उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रायपुर और भिलाई में कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना में इच्छा जाहिर की है।
राज्य में इन दो संयंत्रों में लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक संयंत्र की क्षमता 100 से 150 टीपीटी होगी। इस एमओयू से राज्य में लगभग 200 से 250 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट का उपयोग प्रतिदिन जैव ईंधन के उत्पादन में किया जाएगा। संयंत्र के निर्माण के दौरान भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राज्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 60 हजार मानव दिवस प्रति प्रतिवर्ष रोजगार का सृजन होगा। सभी कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों में पूर्ण क्षमता से उत्पादन एवं विक्रय होने पर राज्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपए का जीएसटी प्राप्त होगा। संयंत्र में सह-उत्पाद के रूप में जैविक खाद होगा। इससे छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों की स्थापना छत्तीसगढ़ ग्रीन वार रूम की दिशा में एक सुदृढ़ कदम साबित होगा।