Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। हिट एंड रन के मामले में तेलीबांधा थाना की की खामोशी पर कई सवाल उठ रहे है। हिट एंड रन के मामले में कोताही साफ दिखाई दे रही है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में वाक पर निकले डाक्टर दंपती और बेटे को एक तेज रफ्तार वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। वही बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी है कि हादसे के बाद आरोपी कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों कि माने तो श्याम नगर निवासी डा. अनीश मेमन और उनकी पत्नी शबाना मेमन अपने 14 वर्षीय बेटे हसनेन मेमन के साथ बुधवार की रात साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद वाक पर निकले थे। तीनों सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान एक वर्ना कार तेज रफ्तार में पहुंची और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। कार में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा उसने दो जगह और टक्कर मारी। घटनास्थल पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपित कार छोड़कर फरार हो गए।
 पुलिस को सीसीटीवी से मिले फुटेज के अनुसार कार का नं. सीजी 04 एमएफ 2588 जो की श्रीमती संजू सेन के नाम से रजिस्टर्ड है। इतने सटीक क्लू मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस आरोपी को दबोच नहीं पाई है। तीनों पीड़ितों को रामकृष्ण अस्पताल में दाखिल किया गया जहां महिला की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। तीनों का ऑपरेशन हुआ है। काफी तकलीफ झेल रहे है। यह मामला हिट एंड रन का पुलिस अभी तक इस मामले क्या कार्रवाई की है उसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। जब कवर्धा में 73 वर्षीय बुजुर्ग को हिट एंड रन के मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है तो राजधानी में हुए हिट एँड रन के मामले में पुलिस क्यों कोताही बरत रही है समझ से परे है।
गौरतलब है कि वाहन क्रमांक सीजी 09 जेसी 4777 को लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए एक 35 वर्षीय युवक दिनेश यादव को चपेट में ले लिया था बाद में युवक की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता के देखते हुए अंकिता शर्मा ने गंडई थाना और साइबर सेल की एक टीम तैयार की और 50 किमी की दूरी तक के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफेद रंग की एक कार से एक्सीडेंट होना पाया गया था। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार आनन-फानन में वाहन मालिक चालक 73 वर्षीय सुरेश कोचर को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन राजधानी की पुलिस अभी तक वाहन नंबर मिलने के बावजूद अभी तक चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई जबकि एक्सीडेंट के बाद नशे में धुत्त युवकों ने आसपास को लोगों के आक्रोश को देखते हुए कार को घटना स्थल पर ही छोडक़र फरार हो गए थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी दफ्तर में रायपुर लोकसभा कोर कमिटी की बैठक कुछ देर में शुरू होगी। जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। मंत्री अग्रवाल के दौरे कार्यक्रम को लेकर जारी शेड्यूल में यह जानकारी मिली है। एमपी के सीएम मोहन यादव भी रायपुर पहुंच रहे है। वे मौलश्री विहार भी जाएंगे। साथ ही मंत्री अग्रवाल कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बता दें कि कृषक उन्नति योजना के जरिए 24.75 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 13,330 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे। राज्य सरकार धान खरीदी की अंतर की राशि जारी करेगी।
 बीजेपी दफ्तर में रायपुर लोकसभा कोर कमिटी की बैठक कुछ देर में होगी शुरू

 
 panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने प्रवास के दौरान बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का शुभारंभ किया। और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। और बेहतर पुलिसिंग से क्षेत्र में हो रहे अपराध में लगेगी लगाम। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के तहत शहीद चूड़ामणि वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में जीई रोड में राजकुमार कॉलेज के सामने की शराब भट्टी को हटाने की नागरिकों की मांग को शीघ्र पूर्ण करवाने रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह को पत्र लिखकर इस सम्बन्ध में अतिशीघ्र कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देश दे दिये हैँ . आज रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने उक्त जानकारी देते हुए रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम जोन 7 के तहत शहीद चूड़ामणि वार्ड नम्बर 38 में पहुंचकर नागरिकों को आश्वस्त किया कि वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल सहित समस्त वार्डवासियों की मांग के अनुसार अतिशीघ्र राजकुमार कॉलेज के सामने जीईरोड से शराब भट्टी को हटाने की कार्यवाही विभागीय कार्यवाही रायपुर जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग के माध्यम से की जाएगी. 
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल सहित नगर पालिक निगम जोन 7 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित क्षेत्र के अधिकारियों, वार्डवासी गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की उपस्थिति में जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शानदार सौगातों की झड़ी लगा दी. रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम जोन नम्बर 7 के शहीद चूड़ामणि वार्ड क्रमांक 38 में आमा तालाब के समीप 25 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य विभाग के हमर क्लीनिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए वार्डवासियों को लोक स्वास्थ्य सुविधा की शानदार सौगात दी. रायपुर पश्चिम विधायक ने वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अधोसंरचना मद से 15 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित नवीन सामुदायिक भवन की जनहित में जनउपयोग की दृष्टि से फीता काटकर शानदार सौगात निगम नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड नम्बर 38 के पार्षद के साथ मिलकर दी. 
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने वार्ड नम्बर 38 में विधायक निधि मद से 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से अवघडनाथ मन्दिर के पास निर्मित सामुदायिक भवन एवं आमापारा हॉट बाजार के समीप नगर निगम द्वारा सामान्य निधि मद से 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित मितानिन भवन का फीता काटकर लोकार्पण करके मितानिन बहनों को शानदार सौगात दी. वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल ने सभी वार्डवासियों की ओर से वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के हमर क्लीनिक सहित निगम द्वारा निर्मित मितानिन भवन, दो सामुदायिक भवनों की वार्डवासियों को शानदार सौगात देने पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज पंचायत प्रतिनिधियो के राज्य स्तरीय महापंचायत में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, रामलला का सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के फरवरी अंक का वितरण किया जा रहा है।
प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं जिसमे जिला ,जनपद एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियो का जनसमूह उमड़ पड़ा । बड़ी तादात में आये जनसमुदाय ने पुस्तको का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि विष्णु देव सरकार ने अल्प समय मे ही जनहित कारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगो के जीवन मे बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये है। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के 13 लाख किसानों को धान उपार्जन के 2 साल के अन्तर की राशि 3716 करोड़ रु किसानों के खाते में अंतरित की है। महतारी वन्दन योजना प्रति हजार एक हजार के मान से साल में 12 हजार रु,रामलला दर्शन योजना हर साल हजारो प्रदेश वासी अयोध्या की निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाएंगे 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान का उपार्जन तेंदूपत्ता संग्रहण के बढ़े दाम अब 4 हजार के स्थान पर 5500 रु प्रति मानक बोरा छ ग पी एस सी भर्ती परीक्षा 2021 में अनियमितता की शिकायतो की सी बी आई जांच का फैसला शामिल है,
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर सोमवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित न्योता भोज में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने अपने हाथों से बनी खीर और केक बच्चों को खिलाई और उन्हें ढेर सारा स्नेह दिया। न्योता भोज का आयोजन सरदार प्रीतम सिंह सैनी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला श्यामनगर में और शासकीय बालिका गृह खम्हारडीह में किया गया। उन्होंने अपने परिवार जनों और बच्चों के साथ न्योता भोज भी किया। इस मौके पर कौशल्या साय 
ने बच्चों से पूछा कि खीर कैसी बनी है। बच्चों ने बताया कि खीर बहुत अच्छी बनी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि अपने जन्मदिन पर हम लोग हमेशा खीर बनाते हैं। मेरे बच्चों को भी खीर बहुत प्रिय है। आप सब बहुत प्यारे बच्चे हैं इसलिए आपके लिए भी अपने जन्मदिन पर आज खीर बनाकर लाई हूं। कौशल्या साय ने बच्चों से पढ़ाई लिखाई और बच्चों की छोटी-छोटी शरारतों के बारे में ढेर सारी बातें की। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा की। 
कौशल्या साय ने चर्चा में बताया कि उन्हें साय जी ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अभियान संचालित कर रहे हैं। यह बहुत सुंदर अभियान है। इसके तहत प्रधानमंत्री जी ने सबसे आग्रह किया है कि अपना जन्मदिन और जीवन के खास अवसरों को स्कूली बच्चों के साथ मनाएं। वे बच्चों को भोजन कराएं और स्वयं बच्चों के साथ भोजन करें। जब साय जी यह बता रहे थे, उसी समय मैंने निश्चय किया था कि मैं अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाऊंगी। जिस तरह से मैं हर साल अपने बच्चों के जन्मदिन पर खीर बनती हूं। उसी तरह से इस बार भी मैं अपने हाथों से खीर तैयार करूंगी और स्कूली बच्चों को खिलाऊंगी। आज बच्चों ने बहुत रुचि से खीर खाई। यह मेरा सौभाग्य है कि उन्हें मेरे हाथों की बनाई हुई खीर पसंद आई है। आज मेरा जन्मदिन सफल हुआ। 
उन्होंने कहा कि न्योता भोज बहुत सुंदर आयोजन है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे छोटे छोटे प्यारे से बच्चों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है। बच्चे बहुत रुचि से पकवान खाते हैं। उन्हें बहुत रुचि से खाना खाते देखकर बहुत अच्छा लगता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के पश्चात छत्तीसगढ़ में लगातार जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक न्योता भोज कर रहे हैं। आज कौशल्या साय का जन्मदिन है और उन्होंने भी इसे न्योता भोज के रूप में मनाया। 
 शुभ मौके पर खीर खिलाने की परंपरा वेदों से जुड़ी भारतीय और छत्तीसगढ़ की परंपरा में जन्मदिन के अवसर पर खीर बनाई जाती है। लोग जन्मदिन में खीर खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं। यह हमारी सनातन परंपरा है। जब भी कोई शुभ मौका होता है तो मुंह मीठा कराया जाता है। वैदिक काल से ही इस परंपरा की शुरुआत हुई। वेदों में खीर को क्षीरपाकमोदनम भी कहा गया है। खीर का इतना महत्व है कि अनुश्रुति है कि माता गंगा धरती पर सप्तऋषियों के आशीर्वाद युक्त मंगल खीर लेकर उतरी हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है हमारी माताओं-बहनों को छत्तीसगढ़ सरकार नियमित रूप से प्रति माह 1000 रुपए की राशि अंतरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम ने इस योजना का जितनी तेजी से क्रियान्वयन किया है उसके लिए मैं उन्हें जितनी बधाई दूं, उतनी कम है। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके खाते में न तो पैसा आया और न ही मोबाइल पर मैसेज आया है। 
वहीं, दूसरी ओर जिन महिलाओं के खातके में पैसा नहीं आया उनके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बड़ी बात कही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी महिलाओं के खाते में पैसा आ गया है। लेकिन जिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। धैर्य बना कर रखें, जल्द ही सभी के खाते में पैसा आ जाएगा। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि थर्ड जेंडर को भी इस योजना का लाभ मिले इसके लिए हमारी सरकार जल्द निर्णय लेगी। 
ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं? सबसे पहले mahtarivandan.cgstate.gov.in वेब पोर्टल को ओपन कीजिए। महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या कोई भी एक डिटेल इंटर कीजिए। इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। डिटेल इंटर करने के बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए। Also Read – दीन दुखियों की सेवा के लिए भिलाई की पूजा शर्मा सम्मानित जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा महतारी वंदन योजना-लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा। यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया है या नहीं। महतारी वंदन योजना के तहत ट्रांसफर किए गए पैसे अगर आपके खाते में नहीं आया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पैसे नहीं आए हं तो सबसे पहले आप ये पता करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। अगर बैंक से आधार लिंक है तो ये भी सुनिश्चित करें कि डीबीटी इनेबल है या नहीं। आप अपने बैंक में जाकर सबसे पहले केवाईसी फॉर्म मांगे। फिर फॉर्म को भरकर एवं पैन आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाकर जमा करें। इसके साथ ही बैंक अधिकारी से बोले कि आपको अपने बैंक अकाउंट में आधार नंबर लिंक करवाना है एवं डीबीटी सुविधा इनेबल करवाना है। जैसे ही आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक एवं डीबीटी ऑन हो जाएगा, आपके बैंक अकाउंट में महतारी वंदन योजना का पैसा जमा हो जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। 2024- राज्य स्तरीय महापंचायत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं उप मुख्यमंत्री सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विशिष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को 9 थीम पर किया गया सम्मानित विजय शर्मा ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विशिष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को 9 थीम पर सम्मानित किया। पंचायती राज मंत्रालय ने व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीयकरण करते हुए 9 संकल्पों के रूप में अपनाया जिससे सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो और ग्राम पंचायतों का समग्र रूप विकास हो। 
थीम-1 के अंतर्गत गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत नागम को किया गया सम्मानित थीम-1 अंतर्गत गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत नागम, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, जिला-सरगुजा को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नागम ने मनरेगा के अंतर्गत रोजगार, स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे अथक प्रयासों से सभी के लिए आजीविका तथा स्थायी रोजगार के अवसर सुनिश्चित किये और गरीबी मिटाने में अग्रसर रही। थीम-2 के अंतर्गत स्वस्थ ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत सांकरा को किया गया सम्मानित 
थीम-2 के अंतर्गत स्वस्थ ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत सांकरा जनपद पंचायत नगरी, जिला-धमतरी द्वारा गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करते हुए सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित किया। थीम-3 के अंतर्गत बाल हितैषी ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत निलजा को किया गया सम्मानित ग्राम पंचायत निलजा, जनपद पंचायत-धरसींवा, जिला-रायपुर को अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में बच्चों से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों को स्पष्टता के साथ समझने और जिनका निवारण करते हुए एक बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने में अग्रसर रही है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-03 बाल हितैषी ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है।
थीम-4 के अंतर्गत जल की प्रचुरता ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत बाघनदी को किया गया सम्मानित ग्राम पंचायत बाघनदी, जनपद पंचायत डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव द्वारा जल आपूर्ति और संरक्षण में विशिष्ट कार्य करते हुए अपने पंचायत को जल युक्त ग्राम पंचायत बनाया है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-04 जल की प्रचुरता ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है। थीम-5 के अंतर्गत स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत जोंकबाला को किया गया सम्मानित कचरा, और गन्दगी न हो, गलियों में साफ सफाई रहे, जहां हमारे बच्चे खुशहाली से खेले – कूदे, ऐसा ही एक ग्राम पंचायत है जोंकबाला, जनपद पंचायत-कुनकुरी, जिला – जशपुर, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं हरित गाँव बनाया है। अतः ग्राम पंचायत को थीम -05 स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है। थीम-6 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत अजवाल को किया गया सम्मानित
ग्राम पंचायत अजवाल, जनपद पंचायत- जगदलपुर, जिला-बस्तर, ने बुनियादी ढांचा को शहर जैसा विकसित करने का प्रयास किया है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-06 आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है। थीम-7 के अंतर्गत सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत पिकरीपारा को किया गया सम्मानित बेरोजगार, सामाजिक बहिष्कार, बीमारी, विकलांगता और वृद्धावस्था जैसे आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं को प्रबंधित करते हुए लोगों का क्षमतावर्धन कर गरीबी और असामनता से बाहर आने हेतु सहयोग प्रदान करता है। ग्राम पंचायत पिकरीपारा, जनपद पंचायत- गुरुर, जिला बालोद, समाज के सभी वर्गों को साथ लेते हुए आगे बढ़ रही है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-07 सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है। थीम-8 के अंतर्गत सुशासन ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत खडगवांकला को किया गया सम्मानित- सुशासन में ग्राम पंचायत के समस्त नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करना एवं पारदर्शिता, जवाबदेही, सहानुभूतिपूर्ण उत्तरदायित्व एवं नागरिकों का अधिकतम सहयोग, भागीदारी सम्मिलित है। 
ग्राम पंचायत खडगवांकला, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के दृष्टिकोण को चरितार्थ करते हुए अपने ग्राम पंचायतों को समस्त उत्तरदायित्व के निर्वहन में सक्षम बनाने हेतु सुशासन का उदहारण प्रस्तुत किया है, अतः ग्राम पंचायत को थीम-08 सुशासन ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है। थीम-9 के अंतर्गत महिला हितैषी ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत कुथरेल को किया गया सम्मानित लैंगिक समानता बढ़ाने के लिए सूत्रधार बनना भी ग्रामीण अंचल में पंचायतों को जिम्मेदारी है ताकि महिलाएं व बालिकाएं विकास की प्रक्रिया से वंचित न रह जाएं। सभी रूपों में महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध प्रचलित लैंगिक भेदभाव, ग्राम पंचायत क्षेत्र में खत्म हो। इसके साथ ही राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक जीवन में महिलाओं व बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पंचायतों की है। ग्राम पंचायत कुथरेल, जनपद पंचायत-दुर्ग, जिला- दुर्ग ने महिलाओं के हित में अग्रणी काम करते हुए नारी शक्ति को सशक्त बनाया है अतः ग्राम पंचायत को थीम-09 महिला हितैषी ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया गया।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। जॉली हत्याकांड में 6 दिन बाद भी रायपुर पुलिस के हाथ खाली है। संदेही की पहचान होने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। संदेही जिस तरह से चकमा देर रहा है, उससे पुलिस का शक और गहराता जा रहा है। संदेही के घर के अलावा अब उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में भी दबिश दी जा रही है। उसके बाद भी संदेही का पता नहीं चल रहा है। अफसरों के अनुसार संदेही के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी कि आखिर क्यों जॉली की हत्या की गई है। हत्या की प्लानिंग में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस फिलहाल ये भी पता नहीं कर पाई है कि आरोपी हत्या के बाद किस गाड़ी से भागा है। जबकि पुलिस ने अब तक 70 से ज्यादा जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। 200 से ज्यादा फोन नंबरों का कॉल डिटेल निकाला है। 
 5 मार्च की रात पुलिस कॉलोनी आमासिवनी में घुसकर सीएएफ के जवान शिशुपाल सिंह की पत्नी जॉली सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को जांच के दौरान मुंबई के एक संदेही जय कुमार का नंबर मिला, जो घटना के दिन मुंबई से फ्लाइट बैठकर रायपुर आया। वह टैक्सी कर जॉली के क्वार्टर पहुंचा। वहां से शाम को निकल गया। उसके बाद से उसका फोन बंद है। वह गायब है। वह अपने घर नहीं पहुंचा है। उसकी पत्नी और बच्चे मुंबई में रहते हैं, जबकि रिश्तेदार यूपी में रहते हैं। आरोपी ने घटना के बाद किसी से भी संपर्क नहीं किया है। उसकी शाम को जाने की फ्लाइट थी, लेकिन फ्लाइट से भी नहीं गया। पुलिस ने जय की पहचान कर ली है, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए है। इधर जाॅली के माता-पिता ने शिशुपाल और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिशुपाल से भी लंबी पूछताछ की है।