Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह रायपुर से कोंडागांव के लिए रवाना कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। जहां वे बस्तर क्लस्टर बैठक लेंगे। वहीं इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और बस्तर व कांकेर लोकसभा सीट को साधने बैठक में चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसके लिए वे सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट पर कोडागांव में लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदार पदाधिकारी से चर्चा करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। आज विधानसभा में कानून व्यवस्था और व्यापार वाणिज्य को लेकर सवाल पूछे जाएंगे गृह मंत्री विजय शर्मा और उद्योगों वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन सवालों के जवाब देंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा भी होगी।
साथ ही विधायक पुरंदर मिश्रा प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करवायेंगे। विधायक रामकुमार यादव पबिया एवं मव्वार जनजाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने को लेकर अनुसूचित जाति विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से प्रदेश में कानून व्यवस्था महिलाओं से संबंधित अपराध,चोरी, डकैती, छेड़छाड़, लूट, हत्या, नकबजनी से संबंधित प्रश्न पूछे गए है। सब इंस्पेक्टर के पदों पर पिछले साढ़े पांच वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने को लेकर सवाल पूछे गए है। रीपा योजना के आगामी भविष्य के बारे में प्रश्न पूछे गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के अलावा मुख्यमंत्री सड़क व प्रधानमंत्री सड़क योजना, आरईएस के सड़को का संधारण, नवीन ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क हेतु स्वीकृत राशि, स्वच्छ भारत मिशन अभियान में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की जांच, शराब व कोयला घोटाले में जेल में बंद आरोपियों को वीआईपी सुविधाएं देने, सड़क दुर्घटना, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की संख्या के संबंध में प्रश्न पूछा गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात बारातियों से बस पलट गई. जानकारी के मुताबिक ये बस दामाखेड़ा से बारातियों को लेकर रायपुर लौट रही थी. हादसे में एक दर्जन से अधिक बराती घायल हुए है. सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है. हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे में हुआ है. पूरा मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है.
पुलिस ने इस हादसे पर जानकारी देते बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. घायलों की हालत सामान्य है. उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. बता दें कि धरसीवा पुलिस फ़िलहाल हादसे का कारण पता लगाने में जुट गई है.

panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी के तेज तर्रार युवा नेता आकाश विंग ने सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी. वे कल शाम अस्थायी सीएम निवास पहुना में ओपन हाउस कार्यक्रम में शामिल हुए. युवा नेता आकाश विंग सक्रीय लीडर है. वे लगातार सीएम साय के कार्यक्रम में सक्रीय रहे है. कल शाम पहुना ओपन हाउस कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं का स्वागत किया. पहुना में लगा रहा लोगों का तांता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिन की बधाई देने पहुना में देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. इस मौके पर सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुना पहुंचे. मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर लोगों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने नागरिकों के आग्रह पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की.इस मौके पर उन्हें फलों से तौला गया.
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसके अलावा शाह प्रदेश में संगठन के नेताओं की भी अहम् बैठक लेंगे। यह बैठक बस्तर संभाग में होगा। वे कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की लोकसभा चुनाव समिति की अहम् मीटींग लेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारियों क जायजा लेंगे। बता दे कि अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे लिहाजा वे उनके दौरे को लेकर भी तैयारियों के बारे में स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। बीते एक महीने से पुलिस विभाग में कई अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर सूरजपुर के पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी हुई है। एक साथ 6 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर हुआ है। इस बाबत में नवपदस्त एसपी ने आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार लक्षमण ध्रुव का साइबर सेल से प्रतापुर के थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। निलिमा तिर्की को प्रेम नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जगन सिंह को ओड़गी का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं प्रमोद पांडे को चंदौरा का थाना प्रभारी बनाया गया है।


panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गत दिवस राजभवन में डॉ. भगवान जयसिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ ¼The Birds in The Storm½ का विमोचन किया। डॉ जयसिंह ओड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि एवं अनुवादक हैं। इस पुस्तक में अनेक विख्यात ओड़िया कवियों की लगभग 80 कविताओं का संकलन किया गया है। कार्यक्रम में माधव कौशिक, अध्यक्ष केन्द्रीय साहित्य अकादमी सहित छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के अनेक साहित्यकार एवं लेखक उपस्थित थे। राज्यपाल हरिचंदन ने डॉ. जयसिंह को उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डॉ. जयसिंह एक बहुत अच्छे अनुवादक हैं। डॉ. जयसिंह ने राज्यपाल की आत्मकथा ‘‘बैटल नॉट यट ओवर‘‘ का ओड़िया से अंग्रेजी में उत्कृष्ट श्रेणी का अनुवाद किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के साहित्यकारों का अभिवादन किया और कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति पर खुशी व्यक्त की। डॉ. जयसिंह ने पुस्तक के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. माधव कौशिक ने कहा कि यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि राज्यपाल हरिचंदन कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही प्रख्यात लेखक, नाटककार, स्तंभकार भी हैं, जो साहित्य जगत के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। वे राजनीति और साहित्य के मध्य सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने डॉ. जयसिंह के संबंध में कहा कि अनुवादक साहित्य जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। अनुवाद के माध्यम से ही दुनिया एक दूसरे से जुड़ी हुई है। अनुवादक वास्तव में मिशनरी की तरह कार्य करते हैं। ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ पुस्तक की समीक्षा डॉ. चितरंजन कर ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में शकुंतला कौशिक, प्रो. रामेन्द्रनाथ मिश्र, चितरंजन कुमार शिक्षाविद्, बलदेव भाई शर्मा कुलपति, त्रिलोक चंद्र महावर, संजीव बख्शी सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बिजयानंद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशीर कुमार स्वाइन ने किया। उल्लेखनीय है कि डॉ जयसिंह एक कवि, आलोचक, संपादक, अनुवादक ने साहित्यिक जीवन में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके ओडिया में कविता के नौ संग्रह, अंग्रेजी और अंग्रेजी अनुवाद में आठ, एक यात्रा वृतांत के अलावा अंग्रेजी में आलोचना की दो किताबें शामिल हैं। उनकी कविता की पुस्तकों में शामिल हैं निरबासनरे पक्षी (निर्वासन में पक्षी), मायाघेरारे कालिदास (माया के घेरने वाले जाल में कालिदास), फेरंती घर (होमबाउंड ट्रैवलर)। अमेरिका स्थित प्रकाशक ने अंग्रेजी में कविताओं का एक संग्रह द डैपल्स ऑफ डार्कनेस प्रकाशित किया है। डॉ. जयासिंह को ओडिशा साहित्य अकादमी पुरस्कार, विष्णु ‘‘झंकार‘‘ पुरस्कार, उत्कल साहित्य समाज पुरस्कार के अलावा हाल ही में पंडित गोदाबरीश मिश्र सम्मान (सरला साहित्य संसद, कटक) पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की बधाई।

panchayattantra24.-रायपुर। राजिम कुम्भ फिर से बृजमोहन अग्रवाल ने पुराने वैभव और गरिमा के साथ फिर से प्रारंभ होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री धामी ने लिखा कि बाबा केदारनाथ आपको सुदीर्घ,आरोग्यपूर्ण एवं सुखद जीवन प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री धामी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।