Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 8वें दिन सदन में गौ तस्करी का मुद्दा उठा और इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने ने कहा गौ तस्करों को बड़े लोगों का संरक्षण मिल रहा है। 13 गायों की मौत नहीं हत्या की गई है। इसके बाद कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, राजधानी रायपुर के आमानाका में गायों से भरी कंटेनर पकड़ी गई है। गौ तस्करी मामले पर राज्य सरकार जवाब दे। कांग्रेस विधायक रामुकमार यादव ने कहा कि गौठान बंद होने से गौ तस्करी की घटना बढ़ी। हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायकों ने गौ हत्या बंद करने के नारे भी लगाए।
सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने गायों की तस्करी का मामला उठाते हुए कहा कि, रायपुर में 100 गायों को कंटेनर से ले जाते हुए पकड़ा गया है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद यह राजधानी में पहली घटना है। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा जब हमने गौठान की व्यवस्था बनाई थी तो सवाल उठाया जाता था लेकिन इनके पास अब कोई व्यवस्था नहीं है। कंटेनर में 100 गायों को लेकर तस्करी की जा रही थी। सदन में हुए हंगामे के बीच विपक्ष ने गौ हत्या बंद करो के नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, गंभीर विषय पर आप लोगों ने ध्यान आकर्षित कराया है, सरकार के ध्यान में बात आ गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ मार्च महीने में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। सीएम साय ने कहा, अभी विधानसभा सत्र चल रहा है इसलिए मार्च में जाएंगे, आज रायपुर से मुख्यमंत्री ने श्री रामलला दर्शन के लिए राम भक्तों से भरी आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया है। बता दें कि आज छत्तीसगढ़ के1300 से अधिक रामभक्तों को श्रीरामलला के दर्शन कराने रायपुर आस्था स्पेशल ट्रेन दोपहर रवाना किया गया।
इसे सीएम विष्णु साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भक्तिमय आयोजन में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा ,वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत, ,रामलला दर्शन समिति के प्रदेश के संयोजक धरमलाल कौशिक, सहसंयोजक लक्ष्मी वर्मा,जिलाध्यक्ष जयंती पटेल सहित रायपुर संभाग के सभी विधायक व पदाधिकारी कार्यकर्ता राम भक्तों का अभिनंदन किया।
श्री राम लला के दर्शन के लिए जा रहे भक्तो का भाजपा महिला मोर्चा नै टीका लगाकर स्वागत किया ।श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया रायपुर रेलवे स्टेशन जय जय श्रीराम के जय सारे से गूंज ता रहा।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के कार्यालय के व्हाट्सएप चैनल से आप भी जुड़ सकते है. इसके लिए आपको निचे दिए लिंक पर क्लिक करने होंगे. चैनल सब्सक्राइब करने के लिए इस लिंक पर क्लिक भी कर सकते हैं…https://whatsapp.com/channel/0029VaJ913fDzgTFi7Z4Mw2R
बता दें कि इससे पहले मोबाइल नंबर और ई -मेल आईडी जारी किए गए थे. आगंतुकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा दो मोबाइल नंबर 7024529444, 7024826444 तथा दूरभाष नम्बर 0771-2331001 जारी किया गया है। इसके अलावा ईमेल के पते cgcmo2023@gmail.com पर पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय लिया जा सकता है.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं. वहीं कुल 23 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 94 पहुंच गई है. वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 13 फरवरी को सक्ति में 5, दुर्ग और जांजगीर में 4-4 और कांकेर से 2 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है. वहीं रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर और बस्तर से 1-1 नए मरीज मिले हैं.
वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय सेंदरी के रिवर व्यू काॅलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला की मौत हुई है. स्वाइन फ्लू से मौत के बात स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बिलासपुर में अलर्ट भी जारी किया गया है. बता दें कि सर्दी खांसी से ग्रसित बुजुर्ग महिला का अपोलो हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ा.

panchayattantra24.-रायपुर। बजट सत्र के दौरान सदन में रेडी टू इट का मामला जोरशोर से उठाया गया। भाजपा की सदस्य रायमुनी भगत ने सवाल किया कि क्या रेडी टू ईट का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाएगा? इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा इस संबंध में विचार करेंगे। मंत्री के जवाब पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने बड़े मुद्दे के निराकरण की दिशा में प्रयास के लिए मंत्री को बधाई दी।
बताया जा रहा हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के सातवें दिन प्रश्नकाल में महिला बाल विकास और खाद्य विभाग से संबंधित ज्यादातर सवाल होंगे। इस प्रश्नकाल में धान के अवैध भंडारण और परिवहन, क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन और अनुशंसाओं का उपयोग, प्रदेश में बिजली उत्पादित बिजली और खपत का मामला गूंजेगा।
इस कड़ी में भाजपा की विधायक गोमती साय कुनकुरी में नदी में पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने का और कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद बढ़ते अपराध का मामला ध्यानाकर्षण में उठाएंगे जबकि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मोटर यान कराधान अधिनियम पटल पर रखेंगे। बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक की पूरी संभावना हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की 7वां दिन की कार्यवाही आज मंगलवा को फिर से शुरू हो गई है आज कार्यवाही के दौरान पक्ष विपक्ष के बीच नोकझोंक देखने को मिला। विधानसभा में आज कई मुद्दों पर बहस जारी है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश में उत्पादित बिजली और खपत का मामला उठाया।
जिसके जवाब में सीएम साय ने कहा कि बिजली खपत वर्ष 2022-23 और 2023-24 में नवम्बर के महीने तक 29,104 और 22,528 मिलियन यूनिट है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से बिजली नहीं बेची जा रही है। उपभोक्ताओं पर 5,422.11 करोड़ रुपये बकाया है। वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने पूछा कि बहुत छोटे छोटे घर के लोगों को 25-25 हजार का बिल आ गया है। क्या इसका परीक्षण होगा? विधायक अनुज शर्मा के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण करा लेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में उत्कल समाज रायगढ़ के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने रायगढ़ में आयोजित होने वाले सर्व उत्कल समाज के कार्यक्रम हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सत्यदेव शर्मा, उत्पल शर्मा, ईश्वर शर्मा, संगीता शर्मा, आलोक शर्मा एवं अमित अग्रवाल शामिल थे।

panchayattantra24.-रायपुर। दूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है। पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान का दो साल का बकाया बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। राशि मिलने पर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता के साथ चिंता की लकीर भी मिट गई है। 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस के अवसर पर बोनस राशि किसानों के खातों में दिया गया है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सही समय पर बोनस राशि देकर खेती-बाड़ी की चिंता दूर कर दी है।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग से चलने वाली 12 ट्रेनों में हर साल बारह लाख यानी एक लाख प्रति केवल चूहा मारने में खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सामान्य कोच तो दूर एसी बोगी में भी चूहे यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। यहां तक कि फर्स्ट एसी में भी रात में लाइट बंद करते ही चूहे यात्रियों के बैग कुतर रहे हैं। रविवार को पुरी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस से रायपुर रहे कई यात्रियों के बैग को चूहों ने कुतर दिया।
ट्रेन के टीटीई और पेस्ट कंट्रोल के कर्मचारी से शिकायत करने पर दोनों ने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। एक नाराज यात्री ने दूसरा रास्ता न देखकर सोशल मीडिया में चूहों से कुतरे बैग की फोटो वायरल कर दी। रायपुर मंडल से 12 एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। रेलवे इन ट्रेनों में चूहे, चींटी और काकरोच मारने के लिए 36 लाख का तीन साल के लिए टेंडर दिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी ने अंबिकापुर में किसान संघों के साथ बैठक की. जानकारी देते कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी अंबिकापुर में किसान संघों के साथ बैठक कर रहे हैं और आज पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली की ओर मार्च करेंगे, जबकि पीएम मोदी की सरकार उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश करने से रोकने की कोशिश कर रही है. राजधानी…यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.
कल जयराम रमेश ने लगाया था गम्भीर आरोप – भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दोपहर के सत्र में कोरबा से सूरजपुर तक 71 किलोमीटर के शानदार सफ़र की कुछ तस्वीरें। देश के औद्योगिक हृदय स्थल का हिस्सा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सबसे अधिक वन वाले राज्यों में से भी एक है। ये जंगल कोयला खनन के कारण गंभीर ख़तरे में हैं। ‘वन नेशन वन कंपनी’ क्लब के सदस्य का खनन में विशेष रूप से योगदान है।