Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। BALCO के सीईओ राजेश कुमार ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सीएम साय ट्विटर पर बताया कि आज निवास स्थान “पहुना” में BALCO के सीईओ राजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कंपनी के आगामी लक्ष्य और उसकी प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में BALCO की महत्वपूर्ण सहभागिता है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन में फायरिंग से एक आरपीएसएफ जवान की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हो गया है. जिसे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आरपीएसएफ जवान का नाम दिनेश चांद बताया जा रहा है. गोली गलती से चलने या हैंडलिंग में किसी तरह की लापरवाही होना, एसी जानकारी प्रारंभिक तौर पर सामने आ रही है. आरपीएफ ने इस घटना की पुष्टी की है. वहीं मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। टीएस सिंहदेव ने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक जताया है। ट्विटर पर पूर्व मंत्री सिंहदेव ने लिखा, हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस अपूरणीय क्षति में@Agnihotriinc और समस्त शोक संतप्त परिवार को धीरज प्रदान करें, और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का दुःखद निधन हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ ले जाते समय अंतिम सांस ली। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर अपनी फ़ेसबुक बॉल पर यह दुःखद समाचार शेयर किया था।
उन्होंने लिखा कि हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़ कर चली गईं। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे 10.15 बजे नए पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे. यहां से 12.20 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे. जशपुर के कांसाबेल जिला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम और सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके अलावा जशपुर में कई स्थानीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे.
 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पुलिस अफसरों की बैठक लेंगे. डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शमिल होंगे. सीएम रेंज आईजी और सभी जिलों के एसपी की कॉन्फ्रेंस बैठक लेंगे. जिसमें नशा और बढ़ते अपराध पर रोकथाम के निर्देश दिए जा सकते हैं. ये बैठक रायपुर पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है.
 

panchayattantra24-रायपुर।  विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर व डायरी का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक किरण सिंहदेव और विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

panchayattantra24-रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज विष्णुदेव साय सरकार अपने कार्यकाल का पहला जट पेश करेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज बजट प्रस्तुत करेंगे। विष्णु देव साय सरकार आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज बजट प्रसतुत करेंगे। 20 साल बाद कोई वित्त मंत्री बजट पेश करने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ही बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया करते थे।
बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश रहेगी। नवा रायपुर को हब बनाने के लिए विशेष बजट का प्रावधान हो सकता है। बजट में मोदी की गारंटी दिख सकती है। महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष फोकस हो सकता है। पिछली बार 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ का था बजट का आकार।
आज सदन में वित्तमंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय की उपस्थापना करेंगे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे।

panchayattantra24-रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट ऐतिहासिक रूप से चिर स्मरणीय होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पेश किया जाने वाला यह बजट पेपर लेस होगा और छत्तीसगढ़ के इतिहास का पहला डिजिटल बजट होगा। इसके साथ ही इस बजट का ब्रीफकेस भी छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति, युवा, महिला और किसान और आधुनिकता के समावेश को दर्शाएगा।
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा आज विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट को जिस ब्रीफकेस में प्रस्तुत किया जा रहा है वो काफी खास है। यह ब्रीफ़केस छत्तीसगढ़ के आदिम जनजाति के पारंपरिक सुप्रसिद्ध ढोकरा शिल्प को समेटे हुए है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रीस के प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की डोकरा कलाकृति भेंट की गई थी। जिससे इस कला की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है।

panchayattantra24-रायपुर। सिविल लाइन एवं मौदहापारा पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शंकर नगर ओव्हरब्रीज के नीचे आरोपी दीपांकज मोहंती 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से सिगरेट पैकेट के अंदर रखे 9 पैकेट एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया है। जिसका वजन 8.41 ग्राम बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में मौदहापारा पुलिस ने रजबंधा मैदान के पास एक ई रिक्शा चालक आरोपी ललीत यादव 23 वर्ष के पास से 1 किलो 180 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

panchayattantra24-रायपुर। राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बेचते एक महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 124 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 1750 रुपए जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार उरला पुलिस ने जीवन होटल के पास अवैध शराब बेचते आरोपिया पवन बाई 55 वर्ष एवं मुकेश पारधी 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 48 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 500 रुपए जब्त किया है। वहीं अभनपुर पुलिस ने देवारपारा में आरोपी शिव कुमार देवार 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 21 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपए जब्त किया है। इसी तरह धरसींवा पुलिस ने आरोपी स्टेशन पारा सिलयारी में आरोपी साकिर कुरैशी 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 30 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 400 रुपए जब्त किया है। वहीं विधानसभा पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर गायकवाड़ 35 वर्ष के पास से 13 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपए जब्त किया है। वहीं राखी पुलिस ने आरोपी मुकेश 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 12 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 450 रुपए जब्त किया है।

panchayattantra24-रायपुर। बजट पेश करने से पहले राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रभु श्री राम एवं माता सीता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने बताया कि यह बजट गारंटी वाला बजट होगा. किसान, महिलाओं के लिए बड़ा प्रावधान होगा. सरकार टेक्नोलॉतजी पर भी फोकस करेगी. अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए रिफॉम्र्स होंगे. करीब 130 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करेंगे। मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इसके अलावा इस बजट में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा. साथ ही सभी क्षेत्रों को हम बैलेंस करते हुए समनवय स्थापित करते हुए बड़े बड़े प्रावधान इस बजट में किए हैं. मंत्री चौधरी ने कहा कि इस बजट में सबसे अलग टेक्नोलॉजी को प्रमोट करने की है.वित्त मंत्री ओपी चौधरी वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुंचे है।