Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के ठिकानों पर 24 घंटे से भी ज्यादा समय से गुरुवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार को उनके अंबिकापुर स्थित आवास और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित बंगले पर दबिश दी थी।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की टीम ने पूर्व मंत्री के पीए, उनके करीबी SI और व्यवसायी के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। सभी को हिरासत में लिया गया है। भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपियों में शामिल है। 17 जनवरी को ईडी ने एफआईआर दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि कोयला घोटाले के सूत्रधार कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की डायरी में अमरजीत भगत का नाम है और उन पर 50 लाख रुपए लेने का जिक्र डायरी में है। भगत के अंबिकापुर के अलावा सीतापुर के बंगले में भी बुधवार को छापा मारा गया था। अमरजीत भगत के रायपुर स्थित आवास सरगुजा कुटीर में भी IT टीम दस्तावेज खंगाल रही है। करीब दो एकड़ में बंगला, मंदिर, गार्डन और दफ्तर है। छापे के बाद अमरजीत की तबीयत बिगड़ी थी। उन्होंने कहा कि, कार्रवाई परेशान करने के लिए की जा रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को झुमका महोत्सव में सेजल अग्रहरि ने उनकी पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेजल को धन्यवाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपका झुमका जलाशय इस जिले की शान है मुझे बताया गया कि यह लगभग 500 एकड़ का तालाब है, मैंने पूछा कि यह प्राकृतिक है या मानवनिर्मित तो पता चला कि यह तालाब मानव निर्मित है| यह ऐतिहासिक है। हमारे छत्तीसगढ़ में तालाब खुदाई की एक पुरानी परंपरा रही है और हमारे पुराणों में भी तालाब निर्माण को पुण्य कार्य माना गया है। झुमका जलाशय से हजारों एकड़ में सिंचाई होती है और इससे हजारों लोगों के जीवन का आधार भी जुड़ा हुआ है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि आपकी सारी मांगे पूरी करेंगे।
झुमका जल महोत्सव-2024 में की गई घोषणा :-
 झुमका जलाशय बैकुंठपुर और घुनघुट्टा जलाशय सोनहत को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को बजट के लिए बधाई दी और अंतरिम बजट मील का पत्थर साबित होगा.
1 करोड़ महिला लखपति दीदी बन चुकी है और 3 करोड़ महिला को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है 2024 का बजट बहुत ही संतुलित है और आम जनता तक कोई कर नही बढ़ाया गया साथ में इनकम टैक्स के भी किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है.
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ‘वित्त विधेयक, 2024’ पेश किया है. हालांकि, मिनी बजट से देशवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीदें थीं. लेकिन, केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट की परंपरा के मुताबिक ऐसी कोई बड़ी घोषणा नहीं की है. आम टैक्स पेयर्स को कोई राहत नहीं मिली है. सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. वित्त मंत्री ने संसद के संयुक्त सदन में 57 मिनट का अंतरिम बजट भाषण दिया. इसमें मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाईं. वित्त मंत्री ने सुबह 11:01 बजे से बजट भाषण शुरू किया और 57 मिनट बाद 11:58 बजे खत्म किया.
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है. दरअसल, कुछ महीने बाद ही आम चुनाव हैं. ऐसे में आम तौर पर अंतरिम बजट में प्रमुख नीतिगत घोषणाएं नहीं होती हैं. लोकलुभावन वादे नहीं किए जाते हैं. हालांकि, सरकार अर्थव्यवस्था के सामने आने वाले मुद्दों से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा सकती है. यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है. हालांकि, कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाक़ात की। कल अग्रसेन महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान राजस्व मंत्री वर्मा ने सिविल लाइन माहुरबंदपारा में एक निजी कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश के गांव-गांव में हर वर्ग के लोगों तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुगम हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की पहली केबिनेट की बैठक में प्रदेश के नागरिकों के हित में पक्का आवास बनाने का निर्णय लिया गया। जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में घर-घर में शुद्ध पेयजल पहुंच रही है, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य कई योजनाओं की निचले स्तर तक पहुंच से पिछड़े एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट के तुरंत बाद हाई लेवल मीटिंग लेंगे। अन्य कार्यक्रम स्थगित कर शाम को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। नक्सल विरोधी अभियान की मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। कैबिनेट के तुरंत बाद मंत्रालय में शाम को हाई लेवल मीटिंग होगी। हाई लेवल मीटिंग में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, कैबिनेट में मोदी की गारंटी पत्र को पूरा करने की चर्चा होगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। टिकरापारा थाना इलाके के कृष्णा नगर में चार्जिंग के दौरान ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। जिससे आग चारों तरफ फैल गई। ये आग आंगन से बढ़कर 2 मंजिला इमारत पर जा पहुंची। जिससे घर के खिड़की दरवाजे और कुछ समान जलकर खाक हो गए। मौके में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के वक्त 7 लोग घर में सो रहे थे। जिसमें 3 लोग झुलस गए हैं। मौके में पहुंची 112 की टीम के आरक्षक और चालक ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर लोगों को घर से बाहर निकालने में मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सड़क सुरक्षा माह 2024 के सोलहवें दिन यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मालवाहक व्यवसायिक वाहनों के चालकों का नेत्र/स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 205 वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। व्यवसायिक वाहन चालकों के अतिरिक्त 22 पुलिस स्टाफ, का भी नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच की गई। नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच के लिए ए.एस.जी. आई हास्पिटल शंकर नगर की टीम, ज्योति जीवन मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल की जांच टीम के द्वारा की गयी। वाहन चालकों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं सुरक्षित वाहन चलाकर स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित रखने का प्रण लिया गया। स्वास्थ्य जांच में चालकों के बी.पी. एवं शुगर की जांच की गई। नेत्र जांच में 42 से अधिक लोगों को नजर में परेशानी होने से हास्पिटल में आकर निःशुल्क जांच कराकर चश्मा लेने के लिए कूपन दिया गया है। उक्त जांच शिविर में अनिस सारथी यातायात भनपुरी प्रभारी, सउनि टीकाराम सागर, सउनि संतकुमार टंडन के साथ साथ यातायात की टीम भी मौजुद थे। निरीक्षक अनीस सारथी ने भी वाहन चालकों को बताया कि आप लोग भारी वाहन को चलाते है। बड़े वाहनों को चलाने में असुविधा भी होती है, वाहनों में सहयोगी परिचालक अवश्य रखे। थकान की स्थिति या नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं। वाहनों के कलपुर्जे की जांच कर ही वाहन निकाले क्योकिं लंबी दूरी आप लोगों को तय करना होता है। वाहनों के दस्तावेज को अवश्य रखें, कहीं पर भी बिना संकेतक के वाहन खड़ा न करें। सड़क पर वाहन खराब हो जाने पर संकेतक बोर्ड अवश्य लगाएं, बताया गया।
यातायात जनजागरूकता की कड़ी में हरिशंकर स्कूल शंकर नगर एवं आईटीएम कालेज उपरवारा नवा रायपुर में यातायात प्रशिक्षक टीके लाल भोई एवं मारूति ड्रायविंग स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सोनल गुप्ता द्वारा यातायात नियमों व ड्रायविंग स्कील की जानकारी दी गयी जिसमें सड़क संकेतकों, सिगनल के प्रकार, लायसेंस का महत्व, हेलमेट की उपयोगिता व स्टंट या तेज रफ्तार वाहन चलाने के दुष्परिणाम को विस्तार से बताया गया। पैदल चलते समय चौक पर जेब्रा क्रासिंग का उपयोग करें।
यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमें जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रूप में हेलमेट प्रदाय किया गया। 03 हेलमेट प्रदाय किया गया। बच्चों से अपील किया गया कि वे अपने घरों में अपने परिजनों को बताए कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। जब तक लायसेंस न हो वाहन न चलाए । कालेज छात्र-छात्राओं को हमेशा दोपहिया में हेलमेट धारण करने बताया गया। यातायात नियमों की अन्य जानकारी भी देते हुए यातायात नियमों से संबंधित पांपलेट वितरण किया गया।
 

panchayattantra24.-रायपुर। अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभांठा चौक पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत से 30 यात्री घायल हुए हैं. इनमें 6 लोग गंभीर हैं. वहीं एक महिला की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची.
11 घायलों को रायपुर मेकाहारा लाया गया है. वहीं बाकी लोगों का स्थानीय अभनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा. मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तर्री निवासी एक महिला की मौत हुई है. 

 

panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर में एशिया का सबसे बड़ा होलसेल कारिडोर का निर्माण होगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इसके लिए एक हजार एकड़ जमीन सुरक्षित कर दी है। एनआरडीए ने 750 एकड़ का लैंडयूज भी बदल दिया है। चर्चा है कि कांग्रेस सरकार के इस प्रोजेक्ट के जरिए कई कांग्रसी नेता मोटी कमाई की तैयारी कर चुके थे। पूर्व मंत्री और निकाय के बड़ ओहदेदार के रिश्तेदारों ने अधिकृत क्षेत्र में पहले से ही सैकड़ों एकड़ जमीन खरीद लिए थे जिसे सरकार और व्यापारियों को बेच कर मोटी किमत पर बेचने की तैयारी थी। होलसेल कारिडोर में व्यापारियों को जमीन मिलने से पहले ही चिन्हित जमीन के आसपास के सैकड़ों एकड़ जमीन को नेताओं और अफसरों ने अपनो करीबियों को आवंटित कर दिया। जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अधिकारियों को साथ व्यापारियों के तथाकथित करीबियों को फायदा पहुंचाया गया। होलसेल कारिडोर को अस्तित्व में आने में पांच साल लगेंगे उससे पहले नया रायपुर की जमीन का बंदरबाट कर दिया गया। जिसमें पूर्व सीएम, पूर्व मंत्री के परिवार और भाई के अलावा बड़े व्यापारियों फायदा पहुंचाया गया। सरकार बदलने के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि अधिकृत क्षेत्र में जमीन की खरीदी-बिक्री पर भी अब सरकार की नजर होगी। सरकार प्रोजेक्ट की समीक्षा कर बदलाव भी कर सकती है।
एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार, सात राज्यों से सीधे व्यापार से जुड़ेगा
शहर के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। यहां का पूरा थोक बाजार नवा रायपुर में शिफ्ट होने वाला है। बताया जा रहा है कि नवा रायपुर के सेक्टर-35 के अलावा आसपास के क्षेत्रों में होलसेल बाजार का निर्माण किया जा रहा है, जो एशिया का सबसे बड़ा बाजार होगा। होलसेल कारीडोर बनने से प्रदेश में करीब डेढ़ लाख नए रोजगार मिलेंगे। होलसेल कारीडोर में विभिन्न सेक्टर एक छत के नीचे आ जाएंगे और इसके चलते यहां सभी सेक्टरों में नए रोजगार पैदा होंगे।
और कारोबारी, मचा हडक़ंप
छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स की मांग के बाद जिला प्रशासन द्वारा इसका प्रस्ताव नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) को भेज दिया गया है। एनआरडीए द्वारा भी जमीनों का लैंडयूज बदलने की तैयारी की जा रही है। अभी तक 85 व्यापारिक संगठनों ने छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स को अपना समर्थन भी दिया है और यहां 8000 से अधिक दुकानें बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी और अनुमति मिलने के बाद चेंबर आफ कामर्स को तय कीमत पर जमीन दी जाएगी। एनआरडीए के सीईओ किरण कौशल ने बतायाकि प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है।
सात राज्यों से बढ़ेगा व्यापार
नवा रायपुर में बनने वाले इस होलसेल कारीडोर से प्रदेश का कारोबार एक साथ सात राज्यों से जड़ेगा। इनमें प्रमुख रूप से उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से व्यापार और बढ़ेगा। छत्तीसगढ चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि होलसेल कारीडोर के बनने के बाद से प्रदेश के व्यापार में और बढ़ोतरी होगी। यह एशिया का सबसे बड़ा होलसेल बाजार होगा।
ये व्यापारिक प्रतिष्ठान होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि इस होलसेल बाजार में एमजी रोड व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ किराना मेवा, थोक बर्तन, कंफेक्शनरी, रायपुर दाल मिल, मालवीय रोड व शारदा चौक, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट, शारदा चौक-गुरुनानक चौक, छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता, छत्तीसगढ़ मापतौल निर्माता सहित बहुत से व्यापारी संघ है।
होलसेल कॉरिडोर के लिए एनआरडीए ने बदला लैंडयूज
नवा रायपुर में 1000 एकड़ जमीन पर दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा होलसेल कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसके लिए एनआरडीए ने लैंडयूज भी चेंज कर दिया है। कॉरिडोर को आकार देने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें कॉरिडोर को जल्द से जल्द बनाने पर जोर दिया गया।
चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया, होलसेल कॉरिडोर में जगह लेने एनआरडीए द्वारा जारी प्रारूप के अनुसार व्यवसायिक संघों को आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। इसी संबंध में ये बैठक रखी गई थी। जिन व्यापारी संगठनों ने होलसेल कॉरिडोर में जगह के लिए आवेदन दिया है, उनसे एनआरडीए द्वारा जारी प्रपत्र भरवाया गया। इससे जुड़ी दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गई। इस दौरान मनीष पल्लीवार ने कॉरिडोर मॉडल को प्रेजेंटेशन के जरिए पेश किया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर उपरोक्त अंतरराष्ट्रीय बाजारों जैसा विशाल और व्यवस्थित होगा।
210 करोड़ का टेंडर रद्द: राज्य सरकार ने दायर की कैविएट
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाई की फर्म का 210 करोड़ का टेंडर निरस्त होने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। राज्य सरकार ने मामले में कैविएट दायर कर हाई कोर्ट से आग्रह किया है कि इस मामले में उनका पक्ष पहले सुना जाए। संबंधित फर्म द्वारा हाई कोर्ट में केस दायर करने की आशंका के मद्देनजर शासन पहले ही हाई कोर्ट पहुंचा है। कांग्रेस सरकार में नया रायपुर में 210 करोड़ की लागत से 10 प्रोजेक्ट के टेंडर जारी हुए थे। इनमें 9 प्रोजेक्ट्स का काम पूर्व मंत्री अकबर के भाई मो. असगर के फर्म रायपुर कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। आरोप है कि रायपुर कंस्ट्रक्शन ने टेंडर और भुगतान में फर्जीवाड़ा किया है।