Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री साय के द्वारा विप्र समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ ही विधायकगण सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा एवं पुरन्दर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों की रचना की गई है उसमे ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस गारंटी को पूरा करने में हम तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख हितग्रहियों को आवास देना शामिल है। किसानो के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक प्रबुद्ध समाज है। राष्ट्र के निर्माण में इनकी भूमिका सराहनीय रही है।

 

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात विभाग और पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य तो लगातार करते ही रहते हैं, लेकिन हमें स्वयं भी सड़क सुरक्षा के उपाय का कड़ाई के साथ पालन करना चाहिए।
सभी का जीवन बहुत कीमती हैं, छोटी-छोटी लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इसमें कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। कई परिवार उजड़ जाते हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के आयोजन के लिए यातायात विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महोत्सव लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने में मददगार साबित होगा।
आज कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई फिल्म की क्लिपिंग में बड़े प्रभावित तरीकों से छोटी-छोटी लापरवाहियों के दर्दनाक परिणाम को दिखाया गया है। यह फिल्में लोगों को यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग के दौरान हेलमेट लगाने मोबाइल का उपयोग न करने और नशा करके गाड़ी न चलने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर से श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज हम सबके लिए एक विशेष अवसर है। भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से राम भक्त कार्यकर्ताओं और रसोईयों की टीम राम दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भण्डारा भोज कराने रवाना हो रहे हैं। भगवान श्रीराम की ही कृपा है कि 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि-विधान से विराट मंदिर में विराजमान हुए। श्रीराम मंदिर में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से देश भर से अयोध्या पहुंचे संतो, महात्माओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसका लाइव प्रसारण हम सबने देखा। यह इतना अद्भुत दृश्य था। हमारे भांचा श्रीराम का अलौकिक बाल विग्रह का आलोक देखते ही बन रहा था।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बहुत खुशी है कि पूरा देश ही नहीं अपितु दुनिया भी राममय हुई है। हमारे छत्तीसगढ़ में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का ज्यादा ही उत्साह है, यह होना स्वाभाविक भी है क्योंकि हम सभी श्रीराम के ननिहाल वाले हैं। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। हम ननिहाल वाले तरह-तरह से श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। हमने यहां से सुगंधित चावल और सब्जियां भेजी, जिसका भोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रीराम को लगाया गया। हमारे यहां सत्य सांई अस्पताल से डॉक्टरों की टीम भी स्वास्थ्य सेवा करने अयोध्या गई। हमारे 06 समिति के लोग अब साठ दिनों तक अयोध्या में भण्डारा चलाकर रामभक्तों को भोजन कराएंगे। ऐसे लोगों को अयोध्या रवाना कराने का सौभाग्य मिला है। मैं आप सभी को बधाई और धन्यवाद देना चाहूंगा। मेरी मंगल कामना है कि छत्तीसगढ़ पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद बना रहे।
मुख्यमंत्री साय ने भण्डारा आयोजक 06 समिति के समन्वयक श्री धरमलाल कौशिक, समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि भोजन कराना बड़े पुण्य का काम है। भण्डारे की व्यवस्था में बड़ी मेहनत लगती है। इस काम की जितनी तारीफ की जाए कम है। अब छत्तीसगढ़ के लोग ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाएंगे। इसमें पहली ट्रेन दुर्ग से जाने वाली है। इसके बाद रायपुर, बिलासपुर फिर अंबिकापुर से श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए चार ट्रेनों में रवाना होगी। मोदी जी की गारंटी में हमारी सरकार भगवान श्री राम के ननिहाल वालों को उनके तीर्थ दर्शन के लिए ले जाएगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें।
उन्होंने कहा कि आज का दिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए समर्पित है। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। प्रजातंत्र को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित होकर मतदान करना आवश्यक है। एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना के तहत प्रदेश में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर्स) के योग प्रशिक्षकों को दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष के रूप में आमन्त्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के योग प्रशिक्षकों को बुलाया गया है ,जिसमें छत्तीसगढ़ केे 15 योग प्रशिक्षक भी शामिल हैं ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास कराने वाले 15 योग प्रशिक्षकों को गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिलने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों मे हर्ष व्याप्त है। गणतंत्र दिवस समारोह में देश भर के चुनिंदा योग शिक्षक शामिल होंगे। इस दौरान भारत सरकार की ओर से अतिथि के रूप में शामिल इन योग शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आयुष विभाग द्वारा चयनित सभी 15 योग प्रशिक्षकों को सपरिवार आयुष विभाग की ओर से डॉ. परमानंद सोनकर (सहायक संचालक) बतौर नोडल अधिकारी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। डॉ. सोनकर ने बताया कि वे सभी 15 योग प्रशिक्षक उत्साहित है जिन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। शेष सभी योग प्रशिक्षक भी इस बात से हर्षित है कि उन्हें भी भविष्य मे उन्हें भी यह सुअवसर प्राप्त होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में प्राप्त आमंत्रण से विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिला है। इस दौरान देश भर के आमंत्रित योग प्रशिक्षकों को नई दिल्ली स्थित भारत सरकार आयुष मंत्रालय के उत्कृष्ट संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा साथ ही केंद्रीय मंत्री (आयुष मंत्रालय) तथा सचिव भारत सरकार आयुष मंत्रालय के साथ रात्रि भोज एवं संवाद की व्यवस्था भी की जा रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान के मुख्य समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल प्रातः 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है. इस कड़ी में गृहमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारी में जुटे बच्चों से मुलाकात की.
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज बालिका दिवस है. इस अवसर पर ओम माथुर ने कहा कि बच्चों से भेंट करना है, इसलिए हम सब उनके साथ आए हैं. आज सबके साथ मिलना बहुत अच्छा हुआ. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज गर्ल चाइल्ड डे है. इस अवसर पर इस तरह से बच्चों से मुलाकात करने का अवसर बना है. रिपब्लिक डे की तैयारी बहुत जोरों से चल रही है. बहुत सुखद है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारा चलेगा। अयोध्या में श्री रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी।विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज दौरा कार्यक्रम कर रहे है. इसी परिपेक्ष में पीसीसी चीफ दीपक बैज रायगढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया. इसके साथ ही दीपक बैज ने एनएसयूआई के ‘जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा इंडिया’ का पोस्टर का विमोचन किया.
वहीं दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी. साथ ही एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा और ये धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग देश की जनता को गुमराह करते हैं और मूल मुद्दों से जनता को भटकते हैं. वे क्यों नहीं कहते की देश में महंगाई चरम पर है, ये क्यों नहीं कहते बेरोजगारी चरम पर है, देश की अर्थ व्यवस्था ठीक नहीं है, सिर्फ धर्म और भावनाओं के बाते करेंगे. देश कर्ज में जा रहा है भाजपा को कोई लेना देना नहीं है.
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।  सचिव स्कूल शिक्षा ने ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि यह समय है कि जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाये विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में सहयोग करें तथा उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करें।
सचिव स्कूल शिक्षा ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा है कि इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन न्यूज, दूरदर्शन भारत, यू-ट्यूब व MyGov.in आदि के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम और जिला शिक्षा अधिकारी के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिले के केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट टीव्ही, डिजीटल क्लासरूम के प्रोजेक्टर स्क्रीन का उपयोग करते हुए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस लाईव प्रसारण से लाभान्वित करें। कलेक्टरों से कहा गया है कि जिन स्थलों में इंटरनेट अथवा टेलीविजन की सुविधा सुगम नहीं वहां ऑलइंडिया रेडियो एवं एफएम चैनल के द्वारा इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सुनाया जाए। कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों एवं शिक्षकों के फोटो MyGovt Portal पर अपलोड किया जाए।