Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हरी सब्जी से भरे दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। इन दो ट्रक में 20 टन सब्जी ननिहाल छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम भेजी जा रही है।
साय सरकार के एक महीने पूरे हुए –मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शनिवार को हमारी सरकार को एक महीने पूरे हो रहे हैं| पिछले महीने 13 दिसंबर को हमने शपथ लेकर सरकार की बागड़ोर सम्भाली थी।उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वादा किया था कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेंगे, हमने यह वादा पूरा किया। हमने कहा था कि किसानों को दो साल का बकाया बोनस देंगे, हमने यह वादा भी पूरा किया।
मुझे मुख्यमंत्री के नाते यह कहते हुए गर्व होता है कि मोदी की गारंटी में हमने जितने भी वादे किए हैं, उन सभी को पूरा करेंगे। विगत 15 वर्षों में जब हमारी सरकार रही हमने किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया। आज युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये। नन्ही भूमिका के पिता रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है।
वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए। उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारिरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया की उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री साय के निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला। अब पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर स्थित विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) उद्यान परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद सरोवर(बूढ़ा तालाब) टापू पर स्थित आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू इस अवसर पर उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद की मां राजमाता जिजाऊ की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल की सचिव श्वेता सिंघल (अतिरिक्त प्रभार), विशेष सचिव विपीन सक्सैना, उप सचिव रवीन्द्र धुर्जड़, राज्यपाल के गृह नियंत्रक अरुण आनंदकर तथा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिविर लगाकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। आयुष्मान महाअभियान के तहत 8 से 10 जनवरी तक तीन दिवस के महाअभियान में कुल 8525 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
इनमें बरभाठा (अ), बोरिदा, बरदुला, तिलाईदादर, दानसरा, रेडा, हरदी में, डभरा, लोधिया, डूमरपाली, गौरडीह, भिनोदा, गगोरी, बिलासपुर, मुड़पार (स), ओडकाकान, मोहतरा (न) में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणजन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में ग्रामीण क्षेत्रों हेतु आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो फर्टिलाईजर, सिकल सेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना, वन अधिकार पट्टा व्यक्तिगत एवं सामूहिक, वन धन विकास केन्द्र योजना शामिल हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य स्टाल में अपनी स्वास्थ्य परीक्षण कराए और संबंधितों को दवाएं भी वितरित की गई।
 

panchayattantra24.-रायपुर। खेल मंत्री टंकराम वर्मा का राज्य के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, खिलाड़ियों को उनका अधिकार मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि, खेल अलंकरण भी होगा, उत्कृष्ट खिलाड़ी अवार्ड भी दिया जाएगा.
आगे मंत्री टंकराम ने कहा, कांग्रेस के कार्यकाल में खिलाड़ियों का बुराहाल था. खिलाड़ियों के डाइट, किट सेट में कोई समझौता नहीं होगा. लापरवाही करने वालों पर सीधा कार्रवाई होगी. आगे उन्होंने कहा, सालों से राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी इंतज़ार कर रहे हैं कि, खेल अलंकरण कब होगा और उत्कृष्ट खिलाड़ी अवार्ड कब दिया जाएगा.
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान और दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। वहीं सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
गौरतलब है कि सिविल जज के 48 पदों के लिए जून महीने में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए। प्राप्त अंको के आधार पर 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया था। आपको बता दें कि साक्षात्कार के अंतिम दिन ही आयोग ने अंतिम चयन सूची भी जारी की है। सीजीपीएससी द्वारा जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने तीसरे प्रयास में पहला स्थान पाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। जानकारी देते छग विस स्पीकर ने बताया – गत संध्या लोकसभा के अध्यक्ष माननीय श्री@ombirlakotaजी से सौजन्य मुलाक़ात कर उनसे संवाद का अवसर मिला।
इस मुलाक़ात के दौरान ओम बिरला को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया, जिसपर माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी ने 20 जनवरी का समय प्रदान किया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कोयला घोटाले में जेल बंद कारोबारी सुनील अग्रवाल व अन्य को सेंट्रल जेल से हटाकर दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग ईडी ने कोर्ट से की है। ईडी का आरोप है कि जेल और अस्पताल के अधिकारियों की मिलीभगत से उन्हें जेल और अस्पताल में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इलाज के दौरान उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया।
ईडी के पास कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनके आधार पर दावा किया गया है कि अस्पतालों में इन्हें सामान्य कैदी की तरह जनरल वार्ड में नहीं बल्कि प्राइवेट रूम में रखा गया। इस रूम में एसी-टीवी सबकुछ उपलब्ध कराया गया। ईडी के पास जिन डॉक्टरों का बयान है कि उसके अनुसार दोनों ने कई बार अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ट्रीटमेंट लेने से भी मना कर दिया था। इससे साफ है कि दोनों केवल सुविधाओं का फायदा लेने अस्पताल पहुंचे थे।
ईडी ने कोर्ट में जो आवेदन दिया है उसके अनुसार सुनील अग्रवाल ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच 170 दिन अस्पताल में गुजारे। एक आरोपी फरवरी 2023 से जुलाई 2023 के बीच करीब 1 महीने तक अस्पताल में रहा। सुनील अग्रवाल ने मेडिशाइन अस्पताल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में तीन महीने से ज्यादा का वक्त गुजारा है। इसी तरह वह डीकेएस अस्पताल के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में 28 दिन तक भर्ती रहा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में बच्चों के आपसी झगड़े के बाद उनके मां-बाप भिड़ गए। मां-बाप को इस तरह लड़ता देख बच्चों ने उन्हें छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच किसी तरह लोगों ने शांत कराया। दोनों पक्षों के इस झगड़े का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल, पुरानी बस्ती क्षेत्र के BSUP कॉलोनी भाटागांव में बच्चों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उनको झगड़ा करता देख, उनके माता-पिता भी इसमें शामिल हो गए। बच्चों का झगड़ा तो शांत हो गया, लेकिन बड़े आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
एक पक्ष की ओर से प्रदीप कुमार बाघ ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 10 जनवरी को काम से लौटकर साढ़े 9 बजे घर पहुंचा था। करीब 1 घंटे बाद उनके पड़ोसी लखन और उसका भाई हरपाल उनके घर के सामने पहुंचा। उन्होंने बच्चों के बीच हुई मारपीट को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। प्रदीप का कहना है कि उसने और आसपास के लोगों ने हरपाल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि दोनों भाई ने विवाद करते हुए उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इस पर प्रदीप की पत्नी और साली बीच-बचाव करने पहुंची तो उनसे भी मारपीट की।