Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी उपस्थित रहे।
कुछ देर में सीएम साय दिल्ली में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम साय आज दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में हो रहे काम की जानकारी देंगे। साथ ही निगम मंडल की नियुक्ति और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेताओं चर्चा करेंगे। अयोध्या दर्शन योजना को लेकर भी चर्चा होगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा की नशे पर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की आपात बैठक समाप्त हो गई है। करीब घंटे भर की वीसी में सभी पुलिस अधीक्षकों से नशे के खिलाफ अभियान तेज करने कहा। गृह मंत्री विजय शर्मा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री जी भी नशे को लेकर काफी गंभीर हैं।
जुनेजा ने कहा कि नए पुलिस एक्ट के बारे में भी सभी पुलिस अधिकारियों को जागरुक किया जावें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाइयों में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हर 15 दिन में वे कार्रवाइयों की समीक्षा करेंगे और महीने में किसी भी जिले का आकस्मिक दौरा भी करूंगा। बताते हैं, गृह मंत्री विजय शर्मा नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज न होने से पुलिस महकमा से बेहद नाराज है। कल देर शाम उन्होंने डीजीपी अशोक जुनेजा से फोन पर बात कर निर्देश के बाद भी नशे के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई।
 

panchayattantra24.-रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए निरंतर शिविर लगाएं जा रहे हैं। योजना के तहत जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। गांव की बस्ती तक अधिकारियों का अमला पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। भारत सरकार की लगभग 22 योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाना है। इनमें आम नागरिकों को पक्का घर, हर घर में नल, घर तक बिजली, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आजीविका सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं।
महासमुंद जिले के तीन विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा और पिथौरा में कमार जनजाति के लोग निवास करते है। इनमें महासमुंद के 41 ग्रामों में 461 परिवार जिनकी कुल जनसंख्या 1687 है। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड के 32 गांवों में 390 परिवार निवास करते है, जिनकी संख्या 1385 है। पिथौरा विकासखंड के दो ग्राम पंचायतों में 44 परिवार 168 सदस्यों के साथ निवासरत है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 275 पारा-टोला में हिन्दी सहित छत्तीसगढ़ी बोली में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के द्वारा चिन्हांकित सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु अभी तक 26 शिविर लगाया है। विशेष पिछड़ी जनजाति के 2682 हितग्राही शामिल हुए। 26 शिविरों में 301 लोगों का आधार कार्ड, 602 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 72 किसानों का पंजीयन, 15 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 168 लोगों का नया खाता खोला गया। वहीं पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 10 महिलाओं का पंजीयन एवं 304 कमार परिवारों में राशन कार्ड वितरित किया गया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 91.07 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 20,208 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।
मार्कफेड के महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल ने बताया कि 09 जनवरी 2024 के शाम तक की स्थिति में राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 18 लाख 03 हजार 762 किसानों से 91 लाख 07 हजार 487 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 20 हजार 208 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 78 लाख 84 हजार 524 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 56 लाख 67 हजार 325 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन पूरा हो चुका हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही प्रदेश के सभी मंत्री पदभार ग्रहण करते हुए अपने कामकाज में भी जुट गए हैं। वही अब सरकार निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी एक्टिव नजर आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक़ आज होने वाले कैबिनेट की बैठक एक बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। बैठक के ख़त्म होने के बाद सीएम साय रात 8 बजे सिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम राजधानी में भाजपा और केद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा हैं कि वे शीर्ष नेताओं को मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में हो रहे काम की जानकारी भी देंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे अहम मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकती हैं। वे राष्ट्रीय प्रमुख से प्रदेश में निगम-मंडल की नियुक्ति और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. बता दें कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP को करारी हार मिली थी. बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले लिया था. जिसके बाद इस हार की वजह और साल 2023 की तैयारियों की रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने बस्तर से ही चिंतन शिविर की शुरुआत की थी. जिसका फायदा चुनाव में मिला और 8 सीटों पर BJP ने वापसी की. इन सीटों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता आसान किया.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को प्रदेश भर के बस, ट्रक और हाइवा के पहिए ​थमेंगे। नए कानून हिट एंड रन के विरोध में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ ने हड़ताल करने का फैसला लिया है। बता दें कि पुलिस प्रशासन के साथ बैठक भी बेनतीजा रही। समझाइस और आश्वासन के बाद भी ड्राइवर नहीं माने। हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर एक बार फिर आंदोलन करने की तैयारी में हैं।
बताया जा रहा है कि बैठक में हिट एंड रन का कानून वापस नहीं लेने पर हड़ताल करने की सहमति बनी है। साथ ही वाहनों की चाबी ट्रांसपोर्टर को सौंपी जाएगी। दरअसल, ड्राइवर यूनियन की हड़ताल के चलते प्रदेश के साथ ही देशभर में वाहनों के पहिए थम गए थे। सड़क के रास्ते 3 दिन माल परिवहन बंद होने से कालाबाजारी और राशनिंग शुरू हो गई थी। पेट्रोल पंपों से लेकर गैस की किल्लत तक देखने को मिली। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों को बुलवाकर हिट एंड रन कानून को लागू नहीं करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ड्राइवर काम पर वापस लौटे थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के घर किलकारी गूंजी है। पत्नी हिमांशी चंद्राकर ने नन्हें मुन्ने बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी 2022 में दुबई में हुआ था। उनकी पत्नी ग्राम छाती थाना कुरूद जिला धमतरी की रहने वाली है।
सौरभ चंद्राकर ने 18 सितंबर 2022 को दुबई के एक 7 स्टार होटल में अपनी शादी की एक पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी को बुलाया। इस पार्टी पर करोड़ों रु खर्च हुए। ईडी ने कई फिल्मी सितारों को समन भी भेजे हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  आज यानी 10 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक मंत्रालय में शाम 5 बजे अयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। साथ ही बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है और धान खरीदी की स्थिति को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
इस बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने को लेकर रणनीति बनेगी। इसके अलावा राजिम कुंभ और महतारी वंदन योजना को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।
आपको बता दें कि इससे पहले 4 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगी थी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिक निगम रायपुर के विभिन्न वार्डों में विगत 16 दिसम्बर 2023 से 6 जनवरी 2024 तक 43 स्थानों पर शिविर लगाये गये । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे इन शिविरों में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, संस्कृति पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर जन समूह को शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने यह सुनिश्चित किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम के दूरस्थ इलाकों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन अवश्य हो ।
इन शिविरों में 2 लाख 10 हजार 777 नागरिको ने पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, आधार कार्ड, पीएम उज्जवला, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की । 43 स्थानों पर लगाये गये शिविर में पीएम स्वनिधि से पात्र 2827 हितग्राही, आयुष्मान भारत से 3989, पीएम उज्जवला योजना से 10663, पीएम विश्वकर्मा योजना से 10401 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से 1269 पात्र हितग्राही लाभान्वित किये गये। साथ ही 5839 नागरिकों का आधार कार्ड अपडेट किया गया। 43 शिविरों में लगाये गये निःशुल्क स्वास्थ्य केंद्र में 34471 नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श सहित निःशुल्क दवाईयां शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थल पर उपलब्ध करवायी गयी । केन्द्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के शिविरों में 25 हजार से अधिक नागरिको ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने संकल्प लिया । शिविर स्थल पर ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’ कार्यक्रम के तहत 2281 लाभार्थी नागरिको ने स्वयं उन्हें प्राप्त शासकीय लाभ के संदर्भ में आमजनों को जानकारी देकर अवगत कराया। वहीं शिविरों में 3310 नागरिकों ने केन्द्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा में केन्द्र की लोकहितैषी योजनाओं के संदर्भ में क्वीज स्पर्धा में भाग लिया।