Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सहयोगियों द्वारा कैबिनेट में गहन मंथन के पश्चात जनकल्याण के लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं। दिल्ली में बनी यह योजनाएं कुशलता से जमीनी स्तर पर किस तरह से क्रियान्वित की जा रही हैं, इसकी समीक्षा प्रधानमंत्री श्री मोदी सीधे आम जनता से संवाद के माध्यम से नियमित रूप से करते हैं। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा भी आयोजित की जा रही है। उत्तर बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का किस तरह असर हुआ है, इसकी जानकारी लेने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के भानबेड़ा की हितग्राही भूमिका भूआर्य से ग्राम मनकेसरी में हुए कार्यक्रम में वर्चुअल संवाद किया।
भूमिका ने बताया कि उसने बीएससी प्राइवेट किया है और यहां अपने गांव के 29 समूहों में से एक समूह से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने भूमिका से पूछा कि उसे केंद्र सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिला है। भूमिका ने बताया कि उसे वनधन योजना, उज्ज्वला योजना, नल जल, शौचालय, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, दो साल का बोनस आदि सभी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको तो सभी योजनाओं से मिला लाभ याद है। भूमिका ने कहा कि आपसे जो मिला है उसे कैसे भूल सकते हैं सर, प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी से बात करके हमें काम करने की और हिम्मत आ जाती है। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको इतनी सारी योजनाओं का पता कैसे चला और इन्हें प्राप्त करने में किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। भूमिका ने बताया कि इन्हें प्राप्त करने में कोई अड़चन नहीं आई, मम्मी पापा से मुझे यह जानकारी मिली। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपका छोटा भाई क्या करता है। भूमिका ने बताया कि वो कालेज में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके माता-पिता को प्रणाम करता हूँ जिन्होंने आप दोनों बच्चों को पढ़ाया। मैं जानता हूँ कि बस्तर की जिंदगी कैसी है। आपके माता-पिता प्रणाम करने योग्य हैं, जिन्होंने बेटी को पढ़ाया और उसे पढ़ने भेजा। मैं यहां बैठी सभी माताओं को कहता हूँ कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं।

panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को संस्कारित करने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में नवाचारी रचनात्मक प्रयोग हेतु जिले के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षादूत के लिए 15 एवं ज्ञानदीप के 3 शिक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप मंे शामिल हुए।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को बच्चों को ज्ञानरूपी संस्कार देकर गढ़ने का काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। यही बच्चे आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे अनेक उदाहरण है जब शिक्षकों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करने के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उनकी पहल पर यह पुरस्कार शुरू किया गया था। कार्यक्रम को विजय केसरवानी, चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने भी संबोधित किया। शिक्षादूत से सम्मानित शिक्षकों को 5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि सहित प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं साल भेंट की गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। आरंग-महासमुंद हाईवे में गांजा तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत आरंग महासमुंद तिराहा एनएच 53 रोड में दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास बोरी में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ललित यादव निवासी महासमुंद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी ललित यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। जगन्नाथपुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राममंदिर पर कहा कि मूर्ति का शास्त्र विधि-विधान से प्रतिष्ठा हो। तभी मूर्ति में भगवान का प्रवेश हो सकता है। अन्यथा मूर्ति में भूत-पिशाच का प्रवेश हो जाता है। शास्त्र विधि से प्रतिष्ठा ना होने से हलचल मचा देगा। रामजी को सेकुलर मानकर प्रतिष्ठा ना हो।
कोई अंबेडकर की मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं हो रही है। राम को सनातनियों का अवतार मानकर प्रतिष्ठा हो। शंकराचार्य निश्चलानंद मोदी और योगी पर हमला करते हुए कहते हैं कहा कि मोदी और योगी मूर्ति के साथ खिलवाड़ न करें। क्या प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यही दायित्व है। क्या हमको चुनौती देने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने? मैं अकेले नहीं, मेरे साथ 33 करोड़ देवी-देवता हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में सरगुजा अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय के साथ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी रामप्रताप सिंह भी आये। इस दौरान एयरपोर्ट में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, विधायक गोमती साय के साथ-साथ सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी मोहित गर्ग, कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन, एसपी सुनील कुमार , सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अम्बिकापुर पहुंच कर मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माँ महामाया का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश और देश की तरक्की, शांति और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। छग की साय सरकार एक और मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। दरअसल प्रदेश के उप मुखिया यानि डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी हैं कि इसी महीने 25 तारीख से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन से एक हजार से अधिक यात्री रवाना होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के संघ प्रमुख माने जाने वाले डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना को एक बार फिर से संघ ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रांत संघ चालक रहे डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। 2021 में उन्हें छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रांत संघ चालक बनाया था। हाल ही में संघ दफ्तर में हुई बैठक के बाद तय किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सक्सेना को एक बार फिर से मौका देने पर सर्वसम्मति बनाई।
इस बार पूर्णेन्दु सक्सैना को दी गई यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है। पूर्णेन्दु सक्सेना छत्तीसगढ़ के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। पूर्णेन्दु सक्सेना से पहले यह जिम्मेदारी बिसराराम यादव के पास थी। यादव का कार्यकाल खत्म होने के बाद सक्सेना को ही प्रमुख बनाया गया था। अब एक बार फिर से उन्हें ही प्रांत संघ चालक नियुक्त किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
10 जनवरी को होगा नंद कुमार बघेल का अंतिम संस्कार
ट्विटर पर जानकारी देते भूपेश बघेल ने बताया, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर दुःखद जताया और ट्विटर पर लिखा, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुख जताया है।