Browsing: रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध* 

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 01 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।

PT – रायपुर l साल 2024 की आज से शुरुआत हो चुकी है। नए साल पर छत्तीसगढ़ की जनता को सौगात देने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में धान, किसान और महिलाओं से जुड़े महतारी वंदन योजना सहित पीएम मोदी की गारंटियों को पूरा करने को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि साय सरकार की पहली बैठक में 18 लोगों को पक्का मकान देने के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना पर मुहर लगा दी गई थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार कल होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं, प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन, राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मोदी की गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

 

वहीं दूसरी ओर कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि साय कैबिनेट में 3100 रुपए की दर से धान खरीदी और धान के बोनस को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार धान के बोनस को लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार में आने से पहले धान का प्रति क्विंटल 3100 की दर से भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक किसानों को समर्थन मूल्य में ही भुतान किया जा रहा है।

PT – आयोध्या l आज नए साल 2024 का आगज हो चुका और साथ ही अब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को भी अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अब लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। वहीं बता दें कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति बनाई जाएगी जो कि दुनिया की सबसे ऊंची राम की मूर्ति होगी।

 दरअसल, 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के समय ही राम की नगरी अयोध्या में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी जो कि दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। जिसकी ऊंचाई लगभग 823 फुट होगी जिसे पंच धातुओं के मिश्रण से बनाया जाएगा। इस मूर्ति को अयोध्या के सरयू नदी के तट पर स्थापित किया जाएगा।

भगवान राम की मूर्ति को मूर्तिकार नरेश कुमावत बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को बनाने में लगभग तीन साल का समय लगेगा और इसके लिए 3 हजार टन धातुओं का इस्तेमाल किया जाएगा। नरेश कुमावत ने बताया कि, उनके पिताजी और दादा भी मूर्ति बनाने का काम करते थे।

PT – रायपुर। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर बार नए साल की शुरुआत मजदूरों के साथ की। बघेल आज गांधी मैदान स्थित पुराने कांग्रेस भवन के पास मजदूरों के बीच नए साल की शुरुआत करने पहुंचे। यहाँ उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया और नववर्ष की सभी को बधाई दी।

इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि “हर साल की तरह इस साल भी नई शुरुआत मजदूर साथियों के साथ किया है। हर बार करते है, इस परंपरा को हम जारी रखे हैं, मजदूरों के हित में हमारी सरकार ने शुरू किया।”

आत्मानंद स्कूल खोले,35 किलो चांवल, जेनेरिक मेडिकल, हार्ट बाजार क्लिनिक योजना, मोहहल्ला क्लिनिक, गोबर गौमूत्र खरीदी जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने साल 2024 के मंगलमय होने की कामना की है।

आगे उन्होंने कहा कि “नए साल का संकल्प यही है कि छत्तीसगढ़ खुशहाल रहे, छत्तीसगढ़ के लोगों को कोई कष्ट ना हो, छत्तीसगढ़ प्रगति करें, यही हमारा संकल्प है। 2024 में चुनाव है वह भी नजदीक है उसके पहले 14 जनवरी से राहुल जी यात्रा शुरू कर रहे है। न्याय यात्रा में हम लोग शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ को भी जोड़ेंगे।”

अयोध्या पर बोले-कोर्ट के आदेश से बन रहा मंदिर

राम मंदिर में श्रेय की राजनीति पर भूपेश बघेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर बना है। राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कहा था न्यायालय का जो आदेश है। इससे ना 1 इंच आगे ना पीछे होगा, वैसे ही लागू किया जाएगा। उस समय उन्होंने कहा था और हुआ भी यही।

यह लोग भले चीखते चिल्लाते रहे लेकिन न्यायालय के आदेश से ही राम मंदिर बन रहा है। जबरदस्ती श्रेय लेने की कोशिश कर रहे है। शुरू से ही हमारा स्टैंड रहा न्यायालय का आदेश हम मानेंगे आज ये लोग राजनीतिकरण कर रहे हैं, हवाई अड्डा बने कौन रोक रहा है लेकिन बेच क्यों रहे हो ? हवाई अड्डा बन रहा है दूसरी तरफ बेच भी रहे हो, देश को बेचने में लगे हैं, अयोध्या में एयरपोर्ट बना है वह कब तक बचा रहेगा बिकने से यह बताएंगे ?

PT – रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, सचिव अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी।

  इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभाग प्रमुख, मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

PT – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत ठाड़पथरा के बैगा बाहुल्य ग्राम तवाडबरा का दौरा किया। उन्होंने आदिवासी बालक आश्रम तवाडबरा में आयोजित बैठक में उन्होने बैगा जनजाति के लोगों और जिला अधिकारियों से बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं आगे की जरूरतों के बारे में पूछताछ की।

उप महानिदेशक दास ने बैगा लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से अगले तीन वर्ष में सभी बड़े मूलभूत कार्यो आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका आदि की शत-प्रतिशत सुविधाएं मुहैया कराना है। उन्होने वर्तमान में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिल रही सुविधाओं एवं लाभों के बारे में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवति तथा शिशुवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन आदि समय पर उपलब्ध होने की जानकारी ली।

PT – नई दिल्ली। कोरोना महामारी एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गई है। बीते कुछ समय से भले ही इस भयानक महामारी के मामलों में कमी देखने को मिली हो, लेकिन हाल ही में सामने आए इसके नए सब-वेरिएंट ने लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। दरअसल, बीते कुछ समय से दुनिया के कई देशों में कोरोना जेएन.1 के मामले सामने आ रहे हैं। खुद भारत में कई राज्यों से इसके मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने चिंता जाहिर की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के इस नए सब-वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया है। इसे कोरोना के अन्य वेरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। ऐसे में नए साल के स्वागत से पहले एक बार फिर हुई कोरोना की दस्तक ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में जरूरी है कि फेस्टिव सीजन के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों का ध्यान रख इसके फैलने से रोका जाए। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किन बातों का ध्यान रख अपने बच्चों की सुरक्षित रखें।

सोशल डिस्टन्सिंग

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टन्सिंग सबसे प्रभावी तरीका है। ऐसे में अपने बच्चों के सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सोशल डिस्टन्सिंग प्रोत्साहित करें, खासकर स्कूल या सार्वजनिक स्थानों पर, यहां वायरस के प्रसार की संभावना ज्यादा होती है।

मास्क का इस्तेमाल करें

किसी भी तरह के वायरस के बचने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। ऐसे में कोरोना से अपने बच्चों को बचाने के लिए उन्हें मास्क पहनने की आदत जरूर डलवाएं। खासकर भीड़-भाड़ वाली या बंद जगहों पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। पेरेंट्स इस बात का खास ख्याल रखें कि बच्चे ऐसे मास्क पहनें जो उनकी नाक और मुंह पर अच्छी तरह से फिट हों।

बार-बार हाथ धोना

अपने बच्चों को पर्सनल हाइजीन का महत्व समझाएं और साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक बार-बार हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही बच्चों को बताएं कि वह बार-बार आंखें, नाक और मुंह को अपने हाथों से छूने से बचे।

वैक्सीनेशन

कोरोना से बचने का सबसे कारगर तरीका इसका वैक्सीनेशन है। कोरोना से जारी इस लड़ाई में वैक्सीनेशन अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बच्चों के लिए टीकाकरण से जुड़े सभी नए दिशानिर्देशों के बारे में सूचित रहें। साथ ही पेरेंट्स यह भी सुनिश्चित करें कि घर में सभी को योग्य लोग फुली वैक्सीनेटेड हों।

सही वेंटिलेशन की व्यवस्था करें

घर या जिस जगह बच्चे ज्यादा रहते हैं, वहां सही वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। सही वेंटिलेशन वायरस को जोखिम को कम करता है। अगर संभव हो तो घर के अंदर वेंटिलेशन को बेहतर बनाने के लिए खिड़कियां या दरवाजे खुले रखें।

सनातन धर्म में कपूर को उपयोगी माना जाता है। मान्यता है कि इसके इस्तेमाल के देवता प्रसन्न होते हैं। यही वजह है कि पूजा-पाठ में कपूर जलाया जाता है। कपूर में वातावरण शुद्ध करने की ताकत होती है। अगर इसमें कुछ चीजों को मिलाकर जलाया जाए तो बेहद मंगलकारी माना जाता है। कपूर का धुंआ नकारात्मकता को दूर कर देता है। आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजे हैं, जिन्हें कपूर के साथ जलाने से लाभ की प्राप्ति होती है।

कपूर और लौंग

कपूर के साथ 11 लौंग को शाम के समय जलाएं। इस उपाय से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहेगी।

कपूर और तेजपत्ता

अगर साधक किसी परेशानी का सामना कर रहा है। जिससे मानसिक और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में तेज पत्ते पर कपूर से अपनी परेशानी लिख दें। फिर जला दें।

कपूर और दालचीनी

कपूर और दालचीनी को जलाने से अशुभ ग्रहों के प्रभाव शांत होता है। इससे प्रयोग से बुरी शक्तियां दूर रहती है। यह उपाय जीवन में आने वाले अड़चन को दूर रखता है।

हनुमान चालीसा का पाठ और कपूर

आकस्मिक दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा क्रोध भी दुखद घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात को 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाएं।

PT – रायपुर। भाजपा के राज में अपराध में बढ़ोतरी के कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 15 दिन की सरकार का ऐसा आंकलन नहीं किया जाता। साय सरकार का स्पष्ट मानना हैं कि संविधान के आधार पर सरकार चलें। कानून का राज हो, किसी व्यक्ति विशेष का राज न हो। कानून किसी की जेब में न हो। पहले ऐसा हुआ है, उन सबका उपचार किया जाएगा, निराकरण किया जाएगा।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशा बढ़ा है। 13,15 साल के बच्चे इंजेक्शन से नशा करते हैं। ये सब हर हाल में समाप्त होना चाहिए। वहीं नए साल में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि हर दिन मेहनत और चुनौती का दिन है। अगले साल भी चुनौतियां होंगी। आने वाला समय प्रदेश के लिए अच्छा हो, कानून का राज हो। नौजवान किसी और दिशा में हैं, उन्हें समझाकर मुख्यधारा में लायेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा साय सरकार किए हुए वादों को पूरा कर रही है। आने वाले समय में भी जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिलेगा। वहीं बीजेपी की बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देश हैं, सरकारों को कैसे होना चाहिए। बार-बार बीजेपी की सरकार बने। उसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश हैं, उस पर चर्चा होगी।

PT – रायपुर। बीजेपी लोकसभा सांसद संतोष पांडेय को सीएम साय ने जन्मदिन की बधाई दी। बधाई सन्देश में उन्होंने X पर लिखा – माँ बम्लेश्वरी जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दें।

संतोष पांडेय कौन है जानिए – वे राजनांदगांव संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में 17 वीं लोकसभा में चुने गए थे; यह सीट पर पहले इसी पार्टी के अभिषेक सिंह के पास थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के भोला राम साहू को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया।