Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के रायपुर निवास आज स्टूडेंट्स पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री चौधरी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने अपने X पोस्ट में लिखा कि आज निवास स्थान, रायपुर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनी व समस्याओं के अति शीघ्र निदान हेतु उन्हें आश्वस्त कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आप सभी से प्राप्त स्नेह और मेरे प्रति आपका अटूट विश्वास ही मुझे जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए नव ऊर्जा प्रदान करता है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। कवर्धा में दो साल पहले हुए झंडा कांड की गूंज अब तक थमी नहीं है। कवर्धा राष्ट्रवादी जनविचार संघ ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के संरक्षण की वजह से कांड में शामिल मुस्लिमों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में कवर्धा की जनता ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाया है।
कवर्धा झंडा कांड में जेल गए कवर्धा राष्ट्रवादी जनविचार संघ से जुड़े कैलाश चन्द्रवंशी शनिवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कवर्धा में बाहर से आए घुसपैठिए पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कवर्धा में मुस्लिम समुदाय के बाहर से आए व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। कवर्धा बुगरी रोड के अटल आवास में दर्जनों की संख्या में बाहर से आए लोगों ने कब्ज़ा किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि बाहर से आए दर्जनों लोगों का 2-3 साल में ही राशन कार्ड दे दिया गया है। जनपद पंचायत, श्मशान घाट की जमीन, कई शासकीय जमीनों पर पिछले 3 सालों में कब्ज़ा हुआ। आदिवासी महिला के साथ मारपीट लिया, लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके साथ बेरला के चिल्फी में गोठान के जमीन पर मस्जिद बनाने का आरोप लगाया।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में कल हुए सामूहिक आत्महत्या को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा के सरकार बनने के बाद प्रदेश में आत्महत्या बढ़ी है। इसका कारण है मोदी सरकार की महंगाई और बेरोजगारी।
दीपक बैज ने कहा, भाजपा की सरकार से हमारे प्रदेश की जनता हतोत्साहित है। गंभीर मामला होगा तो इस पर हम जांच कमेटी गठित करेंगे। हमारी सरकार में एक बटन दबाने के बाद हितग्राहियों को पैसे जाते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद लाभ मिलना बंद हो गया है। यही लोगों के आत्महत्या का कारण है। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक नही पहुंच पा रही है। इसी निराशा के कारण लगातार आत्महत्या बढ़ रही है।
उल्लेखनीय है कि, कल रायपुर के मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में पति-पत्नी और बेटी ने खुदकुशी कर ली थी। तीनों ने घर के कमरे में फांसी लगा ली।
 

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने छत्तीसगढ़ के लिए शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शर्मा जी कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन की मजबूती के लिए काम किया। छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से प्रसिद्ध पंडित सुंदरलाल शर्मा नेे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार रहे। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।

PT – रायपुर। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर AICC में ध्वजारोहण किया गया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों को बधाई दी. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, गौरवशाली क्षण! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

138 वर्षों पूर्व आज ही के दिन भारतीयों के साथ किए जाने वाले अमानवीय व्यवहारों के विरुद्ध आवाज उठाने, भारतीय जनमानस की राजनीतिक चेतना जगाने के लिए “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस” की स्थापना हुई थी। भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक सद्भाव के लिए, हर भारतीय के लिए “न्याय” सुनिश्चित करने के लिए हम आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।

PT – कवर्धा। कोतवाली पुलिस को घुघरी अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।कवर्धा पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक युवक और 3 महिलाओं को गिरफ्तार है।

जानकारी के मुताबिक यह देह व्यापार घुघरी अटल आवास के एक निर्माणाधीन मकान में चल रहा था, जहां छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके से राहुल लहरें नामक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला रायपुर और दो बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

मामले में पुलिस ने महिलाओं से पुछताछ के बाद उन्हें सखी सेंटर में भेजा है। कोतवाली थाना के थाना प्रभारी एम बी पटेल के मुताबिक छपेमारी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी युवक राहुल पर महिला सप्लायर होने का आरोप है, जिसे बरहाल पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

PT- रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक 9 माह की नवजात बच्ची का शव मिला है। किसी ने शव को झोले में भरकर नाली में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमलेश्वर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमलेश्वर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि महुदा और कापसी गांव के बीच नाली में 8-9 माह की बच्ची का शव पड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने देखा कि खिलेश क्लाथ स्टोर झीट पाटन दुकान के एक झोले में बच्ची का शव भरकर नाली में फेंका गया था।

PT – रायपुर। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अध्‍यक्षता में आज रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित संगठन के वरिष्‍ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गण का धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय पदाधिकारी गण की बैठक का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि आप सब की ओर से प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भी उनके अध्यक्ष के कार्यकाल में शानदार प्रयासों के लिए बधाई दी। मीडिया टीम और प्रवक्ता गण को भी बधाई दी। लोकसभा चुनावों के लिए मार्गदर्शन दिया।

इधर, किरण देव के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद संगठन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इसमें महामंत्रियों के अलावा कुछ जिला अध्‍यक्ष भी बदले जा सकते हैं।

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में मंत्री टंकराम वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मंत्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को आगामी दिनों में बलौदाबाजार और तिल्दा के कुर्मी राज अधिवेशन के लिए आमंत्रित किया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के शपथ ग्रहण को 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी मिलेगी, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में होना है। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आज बुधवार दोपहर तक ऐलान हो सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा शपथ ग्रहण के बाद ही दिल्ली चले गए थे। वहां अगले दिन 23 दिसंबर को PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सभी नेताओं के बीच काफी देर तक इनके प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। मंत्रियों के विभागों को लेकर भी बात हुई थी।
एक समाचार पत्र के मुताबिक सीएम साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। इसके साथ जनसंपर्क, खनिज और ऊर्जा विभाग भी अपने पास रख सकते हैं। हालांकि ऊर्जा और खनिज विभाग दोनों डिप्टी सीएम में बांटे जा सकते हैं।