Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। माता कौशल्या धाम चंदखुरी समीप ग्राम कुटेसर में प्रतिवर्ष की भाती इस साल भी जयंती समारोह का आयोजन मंगलवार 26 दिसंबर को होगा। युवा समाजसेवी सुभाष बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास के पांचवें वंशज गुरु खुशवंत साहेब नवनिर्वाचित आरंग विधायक के आगमन पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर तीन बजे से दीप प्रज्वलन, गुरू गद्दी पुजा अर्चना श्वेत ध्वजा रोहण प्रसाद वितरण पश्चात मुख्य मंच पर गुरू आगमन आशीष वचन गुरु उद्बोधन व सभी को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे से अतिथियों का आगमन स्वागत सत्कार उद्बोधन।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश जांगड़े ने बताया शाम पांच बजे से सांस्कृतिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय पंथी नृत्य दल मिलापदास बंजारे व साथी जरवाय रायपुर, सुर संगम महिला पंथी भजन दल भूमिका मिरी व साथी रांवाभाठा रायपुर, रानू रिकार्डिंग मंच कृष्णा साहू व साथी किरना बलौदा बाजार, उपकार राष्ट्रीय पंथी लोकनृत्य दल सलीम जांगड़े व साथी कुटेसर रायपुर, अभ्यास पंथी लोकनृत्य दल धनीराम गिलहरे व साथी कुटेसर रायपुर, झंकार पंथी लोकनृत्य दल परमेश्वर जांगड़े व साथी कुटेसर रायपुर द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 11 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच “कारी बदरिया” युगल किशोर साहू व साथी जिला बालोद द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने अपने निवास में स्वर्गीय वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । उन्होंने कहा कि वाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महानवक्ता, लेखक व बहुमुखी के धनी होने के साथ-साथ एक जननायक थे। उन्होंने विदेश व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर देश का मान बढ़ाया। भारत को जब एक कमजोर देश समझा जाता था तब पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न घोषित किया।
इस कदम से उन्होंने भारत को विश्व में एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। पश्चिम के देशों ने जब एक अनेक प्रतिबंध लगाए तब उसका दृढ़ता पूर्वक सामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास की ऊंचाईयों को छुआ। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया, जिससे हमारे देश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई। श्री वाजपेयी ने ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया, उनकी सोच समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करना था। इसी सोच के फलस्वरूप उनके शासनकाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू की गई, जिसमें जिन पात्र बुजुर्गो को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती थी उन्हें हर माह 10 किलो अनाज निःशुल्क दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि श्री वाजपेयी भारत के महान सपूत थे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर/जगदलपुर। सुशासन दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने झाडू लगाया। इस दौरान कलेक्टर विजय दयाराम, महापौर सफीरा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे, उपाध्यक्ष योगेंद्र पांड़े, महामंत्री रामाश्रय सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता , दिगंबर राव, संग्राम राणा , राजा यादव  के साथ साथ कर्मठ सफाई कर्मीगण व देवतुल्य नागरिकगण उपस्थित रहें।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने X पोस्ट कर बताया  – “स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी अमर रहें” आज प्रातः श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती “सुशासन दिवस” के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुआ।
 

PT – रायपुर। कांग्रेस के प्रभारी बदले जाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस को फिर से हाशिए पर ले जाएंगे। पायलट कब डुबो देगा और कब उड़ा देगा, इसका कोई भरोसा नहीं। पहले राजस्थान में नैय्या डुबो दी और अब यहां डुबोने भेजा गया है।

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज के “राम के अलावा कोई मुद्दा नहीं है” वाले बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, अभी तो 15 दिन ही हुआ है। कांग्रेस डरी और घबराई हुई है। 22 जनवरी को अयोध्या में विश्व के जननायक जन-जन के मन-मन के प्रणायता भगवान राम का जन्मस्थल पर मंदिर बन गया और जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस दिन कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

इतना ही नहीं दीपक बैज के “राममंदिर के मुद्दे पर चुनाव लडने” वाले बयान को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, बेरोजगारों ने उन्हें सबक सिखा दिया। पीएससी के घोटाले ने 20 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। बीजेपी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि, यूपीएससी की तर्ज पर पारदर्शिता के साथ पीएससी में भर्ती करेंगे। यही युवाओं के साथ बड़ा विश्वास का कारण है।

सुशासन दिवस मनाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहार बाजपयी जी का जन्मदिन है। पूरा विश्व उसको सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। मुख्यमंत्री किसानों को राशि जारी करेंगे। पीएम मोदी की यही गारंटी है कि सभी गारंटी पूरी होगी। बीजेपी के प्रति विश्वसनीयता का भाव जागेगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी 11 सीटें जीतकर आएगी।

वहीं मंत्री बनाए जाने को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, केंद्रीय नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री बनाने का निर्णय लिया। पहले प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का आशीर्वाद मिला। फिर बाबा बैजनाथ ने बुलाया। वहां छत्तीसगढ़ के खुशहाली की कामना की।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बदले जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है। प्रभारी बदलने से कोई लाभ नहीं होगा। आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। 11 की 11 सीटें बीजेपी जीतेगी। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ। प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात हुई। भेंट के दौरान प्रदेश से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए काम करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन करना और विभाग निर्धारित करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। जल्दी ही मंत्रियों के विभाग का आवंटन हो जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले टारगेट पर कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए ताकत से काम करेंगे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे। विपक्ष देश के हितों को विपरीत काम कर रहा है। लोकसभा चुनाव में जनता कड़ा सबक सिखाने वाली है।

PT – रायपुर । देश भर के साथ ही प्रदेश में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़ कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। इस कड़ाके की ठण्ड से लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम ढलते ही सड़कों में सूनापन है जबकि सुबह भी यही आलम है। लोग इस ठण्ड से बचने अलाव का सहारा ले रहे है।

बात करें छत्तीसगढ़ में गिरते लगातार तापमान की तो सबसे कम तापमान बस्तर के नारायणपुर में दर्ज किया गया। यहाँ तापमान 7.9 दिगीतक जा पहुंचा। इसी तरह पेंड्रा रोड में 12.5, रायपुर 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.6, बिलासपुर में 14, अंबिकापुर में 10.3, जगदलपुर में 11.4, दुर्ग में 12.4, राजनांदगांव में 12.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

PT – रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से प्रदेश बीजेपी चीफ किरण सिंह देव ने मुलाकात की। कुछ दिन पहले ही बीजेपी आलाकमान ने छत्‍तीसगढ़ में पार्टी की कमान किरण सिंहदेव को सौंपी है। वे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं लेकिन बीते कई सालों से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। उनकी राजनीति की शुरूआत छात्र जीवन में ही हो गई थी और वे 1985 में छात्र संघ के अध्‍यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 में उन्‍हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष बनाया गया था। हालांकि 17 सितंबर 1962 को जन्‍मे किरण सिंहदेव पेशे से वकील हैं।

PT – रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से प्रदेश बीजेपी चीफ किरण सिंह देव ने मुलाकात की। कुछ दिन पहले ही बीजेपी आलाकमान ने छत्‍तीसगढ़ में पार्टी की कमान किरण सिंहदेव को सौंपी है। वे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं लेकिन बीते कई सालों से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। उनकी राजनीति की शुरूआत छात्र जीवन में ही हो गई थी और वे 1985 में छात्र संघ के अध्‍यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 में उन्‍हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष बनाया गया था। हालांकि 17 सितंबर 1962 को जन्‍मे किरण सिंहदेव पेशे से वकील हैं।

PT – रायपुर। आज दोपहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर लौट आए। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, दिल्ली में हमने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की…उन्होंने समृद्ध और भयमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में हमें पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

सीएम साय ने कहा, प्रदेश के 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस कल उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगे उन्होंने कहा, भय मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए हम सब काम कर रहे हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने छत्तीसगढ़ में हाल में हुई नक्सली घटनाओं को लेकर कहा कि इस पर केंद्र के साथ समन्वय बनाकर रणनीति के तहत काम किया जाएगा।

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। सीएम साय ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी देते सीएम साय ने बताया,नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री@narendramodiजी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। बता दें कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। वही कुछ देर बाद तीनों राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।