Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में जिओ गीता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिओ गीता के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मित्तल ने मुख्यमंत्री को भगवत गीता की प्रति भेंट की। साथ ही भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल ने अग्रसेन माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल, महेंद्र, सुनील राम अवतार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल अजय खेतान, नवीन खंडेलवाल सहित अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के भी प्रांतीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों, वनवासियों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सबको साथ में लेकर चलने की बात कही है। राज्यपाल उनका विस्तृत भाषण बजट के समय आएगा ये तो प्रारंभिक भाषण है। सरकार को बने 15 दिन भी नहीं हुआ है, तब राज्यपाल का इतनी बड़ी उद्घोषणा सरकार की काम को प्रदर्शित करता है।
वहीं अनुपूरक बजट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज जो बजट आया उसमें मोदी की गारंटी, मातृ वंदन योजना के लिए, पीएम आवास के लिए और धान खरीदी के लिए पैसा रखा गया है। यह पहली सरकार है जो बनते ही मोदी की गारंटी बात की हैं। बजट आएगा तब आप देखिएगा कांग्रेस के लोग जमीन पर लौटने लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने उमेश पटेल के कठपुतली वाले बयान पर कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, जब सरकार बनेगी, तो मंत्रिमंडल का गठन होगा। तब इनको समझ आएगा कि फैसला कैसे होते है।फैसला भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं होते हैं। अपने-अपने लोगों को बचाने पर भ्रष्टाचार में साथ दे उनके लिए नहीं होते हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा पहुँचे है। मुख्यमंत्री आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और सदन के दूसरे दिन कार्यवाही में शामिल होंगे। 
पोस्टिंग आदेश  – 
Image

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने अपने राजनीतिक गुरु बालकृष्ण शर्मा को श्रद्धांजलि दी और बताया कि कुनकुरी निवासी श्री बालकृष्ण शर्मा (देवकी महाराज) जी मेरे राजनैतिक गुरु और मार्गदर्शक रहे हैं। मैंने, मेरे राजनैतिक जीवन में जो कुछ भी हासिल किया, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन व श्रद्धांजलि।
शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि आज  – परम आदरणीय स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव जी (सुच्चा बाबा) के पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपका सम्‍पूर्ण जीवन भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

 
panchayattantra24.-रायपुर। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू), देश में विधिक शिक्षा तथा अनुसंधान के लिए अग्रणी संस्थान में 17 दिसंबर को अपना सप्तम दीक्षांत समारोह का आयोजन मेफेयर लेक रिज़ॉर्ट, नवा रायपुर में किया गया। यह समारोह विश्वविद्यालय के वैधानिक समितियों के सदस्यों, वाईस-चांसलर तथा डीन्स द्वारा अकादमिक प्रोसेशन के साथ आरम्भ हुआ। कुलपति प्रो. वी सी विवेकानंदन ने सभा में उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला गया । दीक्षांत समारोह में B.A.LL.B. ऑनर्स के कुल 150 छात्रों को डिग्री प्रदान किया गया जिसमे 104 छात्रों ने व्यक्तिगत रूप से और 46 ने अनुपस्थिति में अपना डिग्री प्राप्त किया । इसी तरह एलएल.एम. प्रोग्राम के कुल 90 छात्रों ने डिग्री प्राप्त किया जिसमे 43 छात्रों ने अपनी व्यक्तिगत उपस्थिति और और 47 छात्रों ने अनुपस्थिति में डिग्री प्राप्त की। 3 पीएच.डी. स्कॉलर्स को व्यक्तिगत रूप से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री और 1 पीएचडी स्कॉलर को अनुपस्थिति में डिग्री प्रदान किया गया।
न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायलय, भारत एवं एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष, मुख्य अतिथि थे तथा समारोह के दीक्षांत सम्बोधन में उन्होंने विधि कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए बदलाओं पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने विधि क्षेत्र में महिलाओं तथा छात्राओं ही बढ़ती सहभागिता तथा प्रभाव पर ख़ुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने , विभिन्न कैरियर अवसर जैसे, जुडिशरी शिक्षण, रिसर्च, या किसी लॉ फर्म आदि के बारे में बताया। साथ ही सफल विधि क्षेत्र में सफलता का एक मात्र सूत्र परिश्रम को बताया। उन्होंने डिग्री अर्जित करने वाले स्टूडेंट्स को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने वक्तव्य समाप्त किये।
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायलय, भारत , न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ एवं एचएनएलयू के कुलाधिपति, द्वारा छात्रों को डिग्री प्रदान किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़, तथा माननीय न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, तेलंगाना, माननीय न्यायमूर्ति श्री जी. रघुराम, पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
दीक्षांत कार्यक्रम में विशिष्ट शिक्षाविद विशेषकर प्रो. (डॉ.) रणबीर सिंह, प्रो-चैंसलर, आईआईएलएम विश्वविद्यालय , प्रो. (डॉ.) आर. वेंकटा राव, निदेशक, इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च, गोवा, प्रो. (डॉ.) परमजीत जसवाल, कुलपति, एसआरएम यूनिवर्सिटी, सोनीपत, प्रो. (डॉ.) विजेंद्र कुमार, कुलपति, एमएनएलयू, नागपुर, प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल, कुलपति, एचपीएनएलयू शिमला, प्रो. (डॉ.) एस. शांताकुमार, निदेशक, जीएनएलयू, गांधीनगर भी इस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर 12 स्नातक तथा 2 स्नातकोत्तर छात्रों को उनकी अद्वितीय अकादमिक उपलब्धियों हेतु 36 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इन पदकों में चांसलर स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ राज्य बार कौंसिल स्वर्ण पदक, स्व. कमल नारायण शर्मा स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती शांति देवी अग्रवाल स्मारक स्वर्ण पदक, श्री विद्याधर मिश्र स्मारक स्वर्ण पदक, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव स्मारक स्वर्ण पदक, स्व. श्री हमीदुल्लाह खान पूर्व एमएलए कबीरधाम स्वर्ण पदक, स्व. के.पी. मुंशी स्वर्ण पदक, सैयद वाकिल अहमद रिज़वी स्वर्ण पदक जैसे प्रतिष्ठित पदक शामिल हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधायकों ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए। सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंग्रेजी में अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के प्रथम सत्र में आप सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य के रूप में आपका अभिवादन करता हूं। साथ ही हमारे देश के महान संविधान, संवैधानिक-लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श परंपराओं के प्रति अपना आदर भाव व्यक्त करता हूं, जिनके कारण आज इस सदन में आपको संबोधित करने का अवसर मिला है।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अंग्रेजी को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है। इसलिए भाषण पढ़ा हुआ मान लिया जाए। इसी बीच किसान आत्महत्या और दो लाख के बोनस के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। आज इस सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल बिश्वाभूषण हरिचंद का अभिभाषण होगा। इसके पश्चात वे नए मंत्रियों, विधायकों से परिचय भी लेंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव और विजय शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बता दें कि अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जबकि सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वित्तीय के साथ शासकीय कार्य सम्पादित होंगे। आज ही द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश होगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की 20 दिसंबर को जयंती और 21 दिसंबर को पुण्यतिथि मनाया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद ने इस संबंध में जानकारी दी है। इधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को जयंती और पुण्यतिथि मनाने के लिए पत्र लिखा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटियों को जारी पत्र में कहा गया है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की 20 दिसंबर को जयंती और 21 दिसंबर को पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
वही दुर्ग में 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे राजेंद्र चौक स्थित दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के प्रतिमा स्थल पर जयंती मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी गया पटेल ने गणमान्य नागरिकों, कांग्रेसजनों, कांग्रेस संगठन पदाधिकारियों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई महिला कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपील की है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। MLA Anuj Sharma ने आज विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली. जिसका वीडियो उन्होंने X पर पोस्ट किया है. साथ ही उन्होंने डॉ रमन सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। विधायक अनुज ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि तीन राज्यों का निर्माण हुआ और तीन राज्यों पर अपनी संसदीय परम्परा के कारण छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में जो प्रतिष्ठा अर्पित की है, वो यहां के इस पवित्र संसदीय व्यवस्था की वजह से, इस विधानसा की वजह से है।
आज लोकतंत्र के मंदिर छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में निर्वाचित प्रतिनिधि व विधानसभा के सदस्य के रूप में हमारी छत्तीसगढ़ी बोली में शपथ लिया…
और ये मेरा सौभाग्य है कि ​​ये परिसर जिस क्षेत्र में है मुझे वहां से प्रतिनिधित्व करने का मौका लगा है। इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में मैं आपका मुख्यमंत्री का नेता प्रतिपक्ष का सभी विधायकों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी आपकी गंभीरता सौम्यता और आपकी बड़पन को हम सबने अनुभव किया है और हम सब नए विधायक के रूप में जनप्रतिनिधि के रूप में सदन में आए हैं। आपका संरक्षण और आपका मार्गदर्शन हमसब के लिए सौभाग्य की बात होगी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष चुनाव पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल यानि बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज के दिवस के अवसान के बाद कल यानी बुधवार को सुबह 11:05 राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा जबकि शुक्रवार को अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जबकि सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वित्तीय के साथ शासकीय कार्य सम्पादित होंगे।
बता दें कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा था। उपमुख्यमंत्री अरुण साव उसका समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसका समर्थन किया। 5 प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।