Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने धान खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर कहा, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, मोदी की गारंटी है। जितने में खरीदने की बात हुई है, उसी दाम पर किसानों से धान खरीदा जाएगा।

दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात को लेकर सीएम साय ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नए और पुराने चेहरे को लेकर मंत्रिमंडल का गठन होगा। विधानसभा सत्र से पहले या बाद में मंत्रिमंडल का गठन होगा। इसपर उन्होंने कहा थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, जल्द हो मंत्रिमंडल का गठन किया जायेगा।

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, कवासी लखमा, गोमती साय, नीलकंठ टेकाम सहित अन्य विधायकगण और आदिवासी समाज के सदस्य उपस्थित हैं।

सम्मान समारोह में सीएम साय ने कहा, आज 18 दिसंबर है, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन। उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है, वहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने।

हमारे आदिवासी समाज की उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। आज पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है, हमारे प्रधानमंत्री जी के कारण।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वयभूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नुलाल मोहिले, अजय चंद्राकर, दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वय रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकरीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने किया।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी रवाना हुए। सीएम और डिप्टी सीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर नाम तय हो सकता है। वहीं दिल्ली रवानगी से पहले नक्सली घटनाओं को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार बदलने से नक्सलियों में बौखलाहट। हमने नक्सलियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए हैं।

PT – रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञा पीठ संतोषी नगर रायपुर एवं रायपुर महानगर के गायत्री परिजनों के सहयोग से दिनांक 15 से 18 दिसम्बर 2023 तक दशहरा मैदान, छत्तीसगढ़ नगर, टिकरापारा रायपुर में होने वाले 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण हेतु आज भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक रामकृष्ण साहू एवं जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर जलकलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया। कलशयात्रा में लगभग 2000 की संख्या में गायत्री परिजन, व नगरवासी तथा स्थानिय जनप्रतिनिधी उपस्थित रहें। इस दौरान जगह जगह विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रज्ञागीतों, गायत्री मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गायत्रीमय हो गया तथा गायत्री माता के जयकारे से पूरा नगर गूंजायमान रहा। कलश यात्रा टिकरापारा के नरैया तालाब से जल भरकर, गंगा आरती के साथ प्रांरभ हुए जो सिद्धार्थ चौक, हनुमान मंदिर, हरदेवलाला मंदिर, टिकरापारा थाना होते हुए छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान पहुंची एवं यहां शांतिकुुंज हरिद्वार से पधारे ऋषिपुत्रों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से कलश पूजन कराकर यज्ञ स्थल पर सभी कलशों को स्थापित कराया गया।

यह महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा दिनांक 18 दिसम्बर तक चलेगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी ने मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लिए गायत्री मंत्र साधना और यज्ञ कर्म को आवश्यक माना है।

PT – बिलासपुर। आज से पीएम मोदी विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअली शामिल होंगे। तो वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। अरुण साव 3 बजे मुंगेली नाका चौक में विकसित स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे।

फिर शाम 7.30 बजे एसईसीएल मैदान में स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 8.30 बजे एक निजि कार्यक्रम में शिरकत ​करेंगे। फिर बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। ये पूरा अरुण साव के आज के कार्यक्रम का शेड्यूल होगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

PT – रायपुर। रेल यात्रियों के सुविधा के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज बनाया गया है। इससे अब यात्री किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंच सकते हैं, यानी प्लेटफार्म एक से सात तक सभी में जा सकेंगे। नए फुट ओवरब्रिज का आज लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत शामिल हुए।

फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद सांसद सुनील सोनी ने कहा कि अब रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट से भी बेहतर है। ढाई साल में एक मॉडल स्टेशन में रूप में लोकार्पण कर देंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा में 8 स्टेशन है, सब का काम तेजी से होगा।

छत्तीसगढ़ में रायपुर के विवेकानंद सरोवर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ

PT -रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित है।

PT – कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर कवर्धा पहुंचे। उप मुख्यमंत्री शर्मा के प्रथम आगमन पर राजनांदगांव बाईपास से बाइक रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कबीरधाम जिले के ग्राम अगरी, दशरंगपुर, पनेका, इंदौरी, धरमपुरा, बिरकोना, रानी सागर, छिरहा में ग्रामीणजनों, समाज प्रमुखों ने भी उनका स्वागत किया।

PT- रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 25 दिसंबर से ठिठुरन थोड़ी और बढ़ने वाली है तथा जनवरी पहले सप्ताह में शीतलहर चलने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब नमी में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहर में भी ठंड बढ़ने लगी है। अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में तो न्यूनतम तापमान और गिरने के कारण अभी से शीतलहर के हालात बन रहे है। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है,साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।

सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर

सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर, अंबिकापुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज, रायपुर में 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.5, बिलासपुर में 12.8, पेंड्रा रोड में 9, जगदलपुर में 12.2, दुर्ग में 13.8, राजनांदगांव में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज है।